Blog

  • जालंधरः चोरों ने घर को बनाया निशाना, सामान लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के के सिद्धार्थ नगर में चोरी का मामला सामने आया है। जहां रात को घर में सोते समय चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित भरत ने बताया कि वह रात को घर में सोए हुए थे। इस दौरान चोर घर में आए और उसका सिलेंडर व मोबाइल लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि अल सुबह 4 बजे वह उठा और देखा कि घर से सिलेंडर और फोन गायब था।

    पीड़ित ने कहाकि चोर घर के दरवाजे की प्लाई तोड़कर उसमें हाथ डालकर चोर ने घर का दरवाजा खोला और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। पीड़ित ने कहाकि पुलिस ने फोन का डिब्बा लाने के लिए उसे कहा है।

  • सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कातिलों को लेकर किए अहम खुलासे

    मानसा  :  जेलों में मोबाइल के इस्तेमाल पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से लिए गए सो-मोटो से सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की आस जागी है। बलकौर सिंह ने कहा कि 14 दिसंबर को जेल से लॉरेंस के इंटरव्यू मामले में उम्मीद है जज साहिब अच्छा फैसला देंगे। जिससे इस बुराई पर थोड़ी बहुत रोक लगने की आस जगेगी।रविवार को गांव मूसा में इकट्‌ठे हुए सिद्धू मूसेवाला के फैंस से बातचीत करते हुए बलकौर सिंह ने लोगों को बुराई व गैंगस्टर वाद के खिलाफ खड़े होने की अपील भी की। उन्होंने कहा- “मरना सभी ने है, अगर गोली खाकर मरे तो उनका नाम कहीं लिखा तो जाएगा”।

    बलकौर सिंह ने कहा कि जेलों में जेल मैनुअल की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मेरे बेटे के कातिल से 9 महीनों में 4 बार फोन पकड़े जा चुके हैं। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि जेलों के अंदर के हालात क्या हैं। अपराधी अंदर जाकर सेफ हो जाते हैं और अंदर बैठ लोगों के बच्चों को मारने की प्लानिंग करते हैं।

    दोषियों ने वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाल दिए। आज तक वे वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहे हैं, लेकिन उन्हें बंद करने का सरकार ने कोई कोई फैसला नहीं किया। मेरे बच्चे का SYL गीत 24 घंटे में बंद कर दिया। जेल से बहुत बड़ा नैक्सस चल रहा है।  बलकौर सिंह ने कहा कि सरकार व लीडर इस गैंगस्टरवाद के खिलाफ बहुत कम बोलते हैं। शायद उन्हें डर होगा। राजस्थान में गोगामेड़ी का कत्ल कर दिया गया। आगे भी किसी और समुदाय के लीडरों पर ये हमले करवाएंगे।

    जेलों में बैठ ये सरकारी अधिकारियों से फिरौती मांगते हैं। पिछली सरकारों के समय हमारे बठिंडा में कुछ मलाई वाली पोस्टें थी। इन पोस्टों के लिए उन्होंने लीडरों को लड़ते देखा, लेकिन आज इन पोस्टों पर कोई आने को तैयार नहीं। क्योंकि फिरौती की कॉल आती है। बच्चे की फोटो दिखाते हैं। ये हालात पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर की है। पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार व सीएम चुप हैं। जेल मंत्री सीएम हैं। मैं नहीं कहता पहले राम राज चलता था, लेकिन अब सब सिस्टम से पूरी ऊपर की बात हो गई।

  • गीजर के पानी से नहाते समय व्यक्ति की मौ’त

    गीजर के पानी से नहाते समय व्यक्ति की मौ’त

    नई दिल्ली : राजस्थान के जोधपुर जिले के पीपाड़ शहर पुलिस थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर से चलने वाले गीचर से एक युवक की मौत हे गई है। युवक की मौत नहाते समय बाथरूम के अंदर दम घुटने की वजह से हुई हुई है घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करके शव को मोर्चरी में रखवाया बताया जा रहा है कि युवक ने गैस गीजर चालू किया था गैस गीजर से अचानक गैस रिसाव होने की वजह से युवक का दाम घुटने लगा इसके बाद युवक बेहोश हो गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई

    पीपाड़ शहर पुलिस थाना अधिकारी नरेंद्र पवार ने बताया कि बाथरूम में नहाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई युवक ने आज सुबह 9:30 बजे बाथरूम में गर्म पानी के लिए गैस गीजर ऑन किया था इसी दौरान गीजर से गैस लीक होने लगी बाथरूम में खिड़की या अन्य वेंटिलेशन नहीं होने के कारण गैस बाथरूम में ही जमा हो गई इससे दम घुटने से युवक की मौत हो गई है मृतक का नाम लालचंद (44 वर्ष) पुत्र अमरचंद सोनी है 

  • पंजाबः Teacher ने किया friendship से इनकार, बच्ची के बाप ने उठाया ऐसा कदम , प्रशासन में मचा हड़कंप

    पटियालाः Milestone  स्कूल की मैनेजमेंट को 18 अगस्त 2023 को एक पत्र मिला था। जिसमें स्कूल को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई थी। इसके बाद स्कूल के मैदान में एक डमी बम रखा हुआ मिला। इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया।  पत्र भेजने के बाद स्कूल के मैदान में डमी बम रखने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जगमीत सिंह निवासी आनंद नगर एक्सटेंशन पटियाला के रुप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस ने 2 डमी बम और 4 धमकी भरे पत्र बरामद किए हैं।

    पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी बेटी स्कूल में पढ़ती है। इस दौरान स्कूल की टीचरों के साथ जान पहचान होने के बाद मोबाइल नंबर एक्सचेंज हो गया। आरोपी  महिला टीचर्स को दोस्ती के लिए फोन कॉल और मैसेज करने लगा। जब टीचर्स ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया तो गुस्से में आकर उसने  हरकत को अंजाम दिया।

    एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि इस मामले का पता चलते ही एसपी सरफराज आलम के नेतृत्व में तुरंत टीम तैयार कर जांच शुरू की गई। टीम ने लगातार स्कूल की निगरानी की और साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिये आसपास की गतिविधियों को देखना शुरू किया। इसी बीच आरोपी ने बार-बार ऐसे धमकी भरे पत्र उक्त स्कूल में व इसी स्कूल की नजदीकी शाखाओं में फेंकने शुरू किए। शनिवार को आरोपी को पकड़ लिया गया। जगमीत सिंह की बेटी इसी स्कूल में पढ़ती है। जब उसने बच्चों के एक व्हाट्सएप ग्रुप में स्कूल टीचर से दोस्ती करने की कोशिश की तो उसने उसे ब्लॉक कर दिया, जिसके बाद उस शख्स ने बदला लेने के लिए यह सब किया।

    आरोपी ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर स्कूल में फेंकने के लिए तैयार किए गए 2 डमी बम और चार धमकी भरे पत्र पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। आरोपी का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

  • बंदूकधारियों ने मचाया उत्पात, ताबड़तोड़ गोलीबारी में 3 लोगों की मौ’त

    नई दिल्ली : अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन अमेरिका के किसी न किसी शहर में गोलीबारी और तापड़तोड़ फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे लोगों में खौफ पैदा हो गया है, वहीं अपराधी निडर हैं। लगातार अमेरिका पुलिस के सामने अपराधी चुनौती पेश कर रहे हैं। अपराधियों के दिल में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। ताजा घटना अमेरिका के अटलांटा शहर से जुड़ी है, जहां शनिवार शाम अपराधियों ने कई लोगों के ऊपर जबरदस्त गोलीबारी करना शुरू कर दी। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

     जानकारी के मुताबिक अटलांटा पुलिस विभाग ने बताया कि अधिकारियों को शाम करीब 6 बजकर 25 मिनट पर पीचट्री रोड एनई में गोलीबारी की सूचना मिली। इसके बाद तत्काल एक्शन लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया और चौथे व्यक्ति को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी घटना के बारे में और जानकारी उपलब्ध नहीं हुई है। अमेरिका की अटलांटा पुलिस हमलावरों के बारे में सूचना एकत्र करने में जुटी है। हमलावर कौन थे और कहां से आए थे, इस बारे में अभी तक पुलिस कोई सूचना नहीं जुटा पाई है। बताया जा रहा है कि हमला करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। वैसे अमेरिका में गोलीबारी की यह कोई नई घटना नहीं है। वहां आए दिन इस तरह की वारदातें लगातार हो रही हैं। 

  • खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के साथी को झटका

    चंडीगढ़ : खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथी सरबजीत सिंह कलसी को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिला है। हाईकोर्ट ने कलसी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा- भारत का संविधान सभी को स्वतंत्रता का अधिकार देता है, मगर यह अंतिम अधिकार नहीं है। आपकी स्वतंत्रता से दूसरे की स्वतंत्रता का उल्लंघन नहीं किया जा सकता। इसलिए अभी जमानत नहीं दी जा सकती। कलसी अमृतपाल के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।

    NSA एक्ट के तहत भेजा था डिब्रूगढ़ जेल
    कलसी ने याचिका में कहा था कि उसका नाम अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमले के संबंध में दर्ज एफआईआर के कॉलम 2 में है और पुलिस ने अभी तक उन्हें इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया है और वह अभी भी एनएसए से संबंधित डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। इसलिए अजनाला थाने पर हुए हमले के मामले में पुलिस को असम जाकर ऑनलाइन पूछताछ करनी चाहिए। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार ने एनएसए लगाकर उसे पंजाब से असम भेज दिया है तो इसके पीछे कई कारण हैं और फिलहाल एनएसए लगाए जाने के खिलाफ कलसी और अन्य की याचिकाएं हाईकोर्ट में लंबित हैं।

    इसलिए इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने कलसी की इस याचिका को खारिज कर दिया है। इससे पहले हाईकोर्ट 21 नवंबर को एक याचिका खारिज कर चुका है। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने 36 दिन की फरारी के बाद 23 अप्रैल को मोगा जिले में रोडे गांव के गुरुद्वारे से अरेस्ट किया था। इन 36 दिनों में अमृतपाल सिंह कभी नेपाल बॉर्डर, कभी उत्तराखंड और कभी होशियारपुर के गांवों में दिखाई देता रहा। उसकी फरारी में मदद करने वाले कई लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा था। 23 अप्रैल को पंजाब पुलिस उसे बठिंडा के एयरफोर्स स्टेशन ले गई थी और वहां से उसे असम ले जाया गया। तब से लेकर अमृतपाल सिंह 9 साथियों के साथ डिब्रूगढ़ जेल में ही बंद है।

  • होटल मालिक और महिला की चाकू से गोदकर ह’त्या

    होटल मालिक और महिला की चाकू से गोदकर ह’त्या

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के इंदौर में एरोड्रम पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत अशोक नगर में एक होटल मालिक और एक महिला के शव खून से लथपथ पाए गए। बताया जा रहा है कि दोनों की बेरहमी से हत्या की गई है वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है एडिशनल डीसीपी (जोन-1) आलोक शर्मा ने बताया कि किराए के मकान में रहने वाली महिला सरिता नरवरिया और होटल मालिक रवि ठाकुर की शनिवार रात को बेरहमी से हत्या कर दी गई पुलिस महिला की बेटियों और पति से जानकारी जुटा रही है एफएसएल विशेषज्ञ बीएल मंडलोई ने बताया कि कमरे के अंदर हत्या के दौरान हाथापाई के निशान मिले हैं दोनों के शरीर पर चाकू और तलवारों के गंभीर निशान हैं

    पुलिस ने वहां से एक तलवार भी बरामद की है माना जा रहा है कि दोहरे हत्याकांड में दो या दो से अधिक लोग शामिल हो सकते हैंमहिला की बेटी इशिता ने बताया कि उनकी मां रवि को गुरु मानती थीं इशिता शनिवार दोपहर कोचिंग क्लास जा रही थी, तभी उसके मोबाइल फोन पर उसकी मां के नंबर से एक मेसेज आया। जिसमें लिखा था कि कोई उनके कमरे में उनके साथ मारपीट कर रहा है वहीं इशिता घर पहुंची तो उसे घर का दरवाजा बंद मिला जब इशिता ने दरवाजा खोला तो घर की दूसरी मंजिल पर अपनी मां और रवि की खून से लथपथ लाश देखकर हैरान रह गई एसीपी मल्हारगंज विवेक चौहान ने कहा कि जांच चल रही है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है सीसीटीवी फुटेज में एक से ज्यादा लोगों की आवाजाही देखी गई प्रारंभिक जांच के मुताबिक मामला अवैध संबंधों से जुड़ा हो सकता है

  • जालंधर पहुंचे सुनील जाखड़ ने विपक्ष पर साधे निशाने, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब के भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ आज जालंधर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस के एमपी से बरामद हुए करोड़ो रुपए के मामले में विपक्ष पर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल भी लुधियाना के दौरे पर है। लेकिन उक्त कांग्रेस के नेता के खिलाफ भाजपा के अलावा कोई पार्टी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि अच्छा होता ही पंजाब में आप पार्टी भी भाजपा की तरह कांग्रेस के नेता के खिलाफ बरामद हुए पैसों को लेकर बोलती।

    सुनील जाखड़ ने कहाकि जिस नेता से 300 करोड़ रुपए बरामद किए गए, वह शराब का कारोबारी है। ऐसे में अब तक अपने आपको कट्टर पार्टी कहने वाली आप पार्टी कैसे चुपचाप बैठी हुई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों ने आप पार्टी के वोट गिने गए लेकिन शराब बंदी नेता के नोट अभी तक नहीं गिने गए। आप पार्टी आगामी राज्यों में हुए चुनावों में बुरी तरह हारी है। आप पार्टी पर भाजपा प्रधान ने निशाना साधते हुए कहाकि कट्टर पार्टी गठबंधन के कारण कांग्रेस नेता के खिलाफ कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। 

    इस दौरान भाजपा नेता ने कहा कि मनीष सिंसोदिया की बेल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आप पार्टी के नेता को लताड़ लगाई थी। ऐसे में उन्होंने कहाकि ईडी द्वारा मनीष सिंसोदिया के खिलाफ कार्रवाई की जांच जारी है। भाजपा नेता ने कहा कि ईडी के पास सारे सबूत है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां भाजपा पर निशाना साधती थी, लेकिन आज दोनों पार्टियों के कारनामें सबके सामने है। इस दौरान दिल्ली की शराब स्कीम को लेकर सीएम मान और केजरीवाल का घेराव किया है। उन्होंने कहा कि शराब की होम डिलीवरी स्कीम पर कृप्या आप सरकार भगत सिंह की फोटो ना लगाए। वहां पर भगत सिंह की जगह वह और जिसकी मर्जी फोटो लगा लें। उन्होंने कहा कि आप पार्टी भगत सिंह की पगड़ी पहनकर सत्ता में आई थी। लेकिन इस मामले में वह भगत सिंह को बदनाम ना करें।

  • पंजाब : पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने खेला खूनी खेल, चली गोलियां, देखें वीडियो

    लुधियाना : दुगरी फेस-1 इलाके में देर रात करीब साढ़े 9 बजे कुछ युवकों ने टोरंटो डेयरी एंड स्वीट शॉप पर हमला कर दिया। दुकान पर बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की। इसका दुकान मालिक ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। दुकानदार को चोटें आई है। ये घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग दुकान में मारपीट करते नजर आ रहे है। इसके अलावा कुछ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है और मौके पर टूटी हुई बोतलें भी देखी गई है। पुलिस के मुताबिक वह मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से गोली का एक खोखा बरामद किया गया है।  हमले में करीब आधा दर्जन कारों के शीशे भी टूटे हैं। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्‌ठे हुए। लोगों ने थाना दुगरी की पुलिस को सूचित किया। इस पर SHO पुलिस और अन्य सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमला करने वाले और घायल दुकानदार दोनों की अभी पहचान नहीं हो पाई। 1 गोली का खोल पुलिस को मौके से मिला है। कुछ सीसीटीवी भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। दोनों पक्षों की पहचान कर मामले की जांच करके बनती कार्रवाई की जाएगी। रात 12 बजे तक पुलिस इलाके में सर्च करती रही। सीसीटीवी में जो युवक हमला करते दिखे हैं उन्हें पुलिस जल्द लोकेट करेगी। 

  • इस निशान से पता चलता है किस बिमारी के होंगे शिकार

    हस्‍तरेखा शास्‍त्रों में हाथ में काला धब्‍बा होना अशुभ माना गया है। यह धब्‍बा बताता है कि जातक किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो सकता है। हथेली में काला धब्‍बा किस जगह पर है, उससे पता चलता है कि जातक को कौनसी बीमारी हो सकती है। 

    यदि जातक की मस्तिष्‍क रेखा पर एक काला धब्‍बा या कई धब्‍बे हों तो जातक को माइग्रेन की समस्‍या हो सकती है। या फिर जातक हमेशा ही किसी ना किसी मानसिक समस्‍या से परेशान रहता है। व्‍यापार में हानि होती है। जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है।

    यदि जातक के हाथ में जीवन रेखा पर काले धब्‍बे या काला निशान हो तो इसे भी अच्‍छा नहीं माना जाता है। ऐसा जातक हमेशा किसी ना किसी बीमारी का शिकार रहता है। वह किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो सकता है, जो उसके जीवन पर संकट ला सकती है। ऐसे जातकों को जीवन में सुख ना के बराबर ही मिलता है। वे नौकरी-व्‍यापार में तरक्‍की नहीं कर पाते हैं। 

    यदि गुरु पर्वत पर काला धब्‍बा हो तो जातक को जीवन में कभी सम्‍मान नहीं मिलता है। उसे वह दर्जा नहीं मिलता है, जिसका वो हकदार हो। इन जातकों को वैवाहिक सुख भी नहीं मिलता, विवाह में देरी या अन्‍य कोई समस्‍या झेलनी पड़ती है। प्‍यार पाने में असफलता मिलती है।

    शनि पर्वत पर तिल, काला धब्‍बा होना बताता है कि ऐसे जातक के साथ कोई दुर्घटना हो सकती है। बार-बार जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। उन्‍हें जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और ज्‍यादातर समय दुख में गुजरता है। 

    हाथ में काले धब्‍बों की तरह सफेद धब्‍बों का होना भी अहम संकेत देता है। यदि महिलाओं के हाथ में अचानक सफेद धब्‍बे दिखने लगें तो इसका मतलब है कि उसका गर्भधारण होने वाला है। वहीं पुरुष के हाथ में सफेद धब्‍बे हों तो यह धन लाभ का संकेत होता है।

    जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इस की पु्ष्टी हमारा चैनल नहीं करता।