Blog

  • पंजाब रोडवेज बस में महिला का हंगामा, कंडक्टर पर उठाया हाथ, दी धमकी, वीडियो वायरल

    पंजाब रोडवेज बस में महिला का हंगामा, कंडक्टर पर उठाया हाथ, दी धमकी, वीडियो वायरल

    चंडीगढ़ : पंजाब रोडवेज की बस में एक महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला ने जहां बस में कंडक्टर की टिकट काटने वाली मशीन छीन ली वहीं पर कंडक्टर के ऊपर हाथ भी उठाया। महिला बार-बार कंडक्टर को मारने के लिए लपक रही थी। सवारियों ने महिला को समझाने की कोशिश भी की लेकिन महिला उनके साथ भी उलझ गई।

    कंडक्टर द्वारा वीडियो बनाने पर भड़की महिला

    कंडक्टर जब महिला के दुर्व्यवहार की अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था तो महिला और ज्यादा भड़क गई। उसने कंडक्टर को धमकियां देनी शुरू कर दी। जब कंडक्टर ने कहा कि वह थाने में फोन करेगा। तो महिला ने कहा कि फोन उसके पास भी है। उससे पहले वह थाने में फोन कर देगी।

    भारी हंगामे दौरान महिला ने छीनी कंडक्टर की मशीन 

    महिला ने बस में हंगामे के दौरान जब टिकट काटने वाली मशीन छीनी तो अपनी अपने बैग में डाल ली। कंडक्टर के कहने पर बोली कि वह मशीन नहीं देगी। जब लेट हो रही सवारियों ने महिला को थोड़ा मनाया तो उसने मशीन कंडक्टर के हाथ में देने की बजाय पटक कर सीट पर फेंकी। जिस पर कंडक्टर ने कहा कि वह नहीं उठाएगा। उसे हाथ में थमाए।

    मुफ्त सफर से रोडवेज को हो रहा है घाटा

    सरकार ने बेशक महिलाओं के लिए बसों में यात्रा मुफ्त कर रखी है लेकिन यह रोडवेज को रास नहीं आ रही है। आए दिन रोडवेज महिलाओं को बस में न चढ़ाने या फिर बस पूरी मुफ्त की सवारियों से भरी होने के कारण अक्सर चर्चा में रहती है। अक्सर महिलाओं की बस कंडस्टरों से बहस होती रहती है। रोडवेज कर्मचारी कई बार सरकार को कह चुके हैं कि यह मुफ्त की यात्रा बंद करे, इससे रोडवेज को घाटा हो रहा है।

  • पंजाब : खेत में चारपाई से बंधी मिली  व्यक्ति की लाश

    पंजाब : खेत में चारपाई से बंधी मिली व्यक्ति की लाश

    अबोहर:  शहर में सीड फार्म कच्चा में लुटेरों ने 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी और ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर फरार हो गए। वारदात रात करीब एक बजे अंजाम दी गई। बुजुर्ग की लाश खेत में चारपाई से बंधी मिली। उसके गले पर रस्सी के निशान थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान करतार सिंह के रूप में हुई। वह पिछले 25 सालों से सीड फार्म कच्चा में रहता था और उसकी सीड फार्म पक्का में जमीन थी, जिस पर वह खेतीबाड़ी करता था। बुधवार रात उसके साथी किसान अपने खेत के सभी काम निपटा कर घर चले गए, लेकिन करतार सिंह अकेला अपने खेत में सो गया।

    बताया जा रहा है कि दूसरे किसान अपने ट्रैक्टर ट्रॉली वहीं खड़े करके चल दिए, जिन पर वे गुरुवार सुबह चारा काटकर शहर ले जाने वाले थे। सुबह वे खेत में आए तो करतार सिंह चारपाई से बंधा मिला। मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं थी । करतार मर चुका था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही SSP अवनीत कौर टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आस-पास का इलाका खंगाला। घटनास्थल को देखकर पुलिस ने अंदाजा लगाया कि मृतक ने लुटेरों को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन लुटेरों ने उसे चारपाई से बांधकर उसक गला घोंट कर उसे मार डाला। पुलिस इलाके में लगे CCTV खंगाल रही है। अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

  • पंजाब : हमलावरों ने कबड्डी खिलाड़ी के घर पर किया हमला

    पंजाब : हमलावरों ने कबड्डी खिलाड़ी के घर पर किया हमला

    मोगा: यहां के बधनी कलां में देर रात कब्बड़ी खिलाड़ी कुलविंदर किंदा के घर पर अज्ञात हमलावारों ने हमला कर दिया। इस घटना में हमलावारों ने खिलाड़ी की मां पर गोलियां चला दी। खिलाड़ी कुलविंदर ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर आरोप लगाए कि मेरी गेम के कारण लोग रंजिश रखते थे, जिस कारण हमला किया गया।

    आरोप है कि हमलावारों ने मां पर अंधाधुंध गोलियां चला दी, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं कबड्डी खिलाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फिलहाल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

  • आज का राशिफल, 22 जून 2023

    आज का राशिफल, 22 जून 2023

    मेष: दूरदर्शिता एवं बुद्धिमानी से कई रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। खचों में कमी करना होगी। व्यापार में सही निर्णय नहीं लेने से हानि हो सकती है। रोजगार में वृद्धि होगी। संपत्ति के बढ़े सौदे हो सकते है बड़ा लाभ होगा। जल्दबाजी न करें। प्रमाद से बचें।

    वृष: व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद से बचें। नए कार्यों में लाभ होने की संभावना है। परिवार की तरक्की होगी। आपको अपने कर्म पर विश्वास रखते हुए कार्य करना चाहिए। राजकीय सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। थकान रहेगी।

    मिथुन: प्रसन्नता रहेगी। दिन प्रतिकूल रह सकता है। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सामाजिक स्तर में परिवर्तन एवं प्रतिष्ठा को लेकर चिंतित रहेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। अधिक लोभ-लालच न करें।

    कर्क: शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ अधिक होगी धकान रहेगी। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। रुका पैसा प्राप्त होने के योग हैं।

    सिंह: प्रसन्नता रहेगी। नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे मेहनत सफल रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। बड़े लोगों से भेंट होगी, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। आलस्य से बचकर रहें।

    कन्या: रचनात्मक कामों का प्रतिफल मिलेगा। पूर्व में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त हो सकेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। जोखिम न लें। आवास संबंधी समस्या रहेगी। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी।

    तुला: आपके कार्यों की समाज एवं परिवार में आलोचना हो सकती है। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। 10 यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। श्रम अधिक करना होगा। व्यापार सामान्य चलेगा।

    वृश्चिक: नए कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। खर्च का बोझ बढ़ेगा। चोट व दुर्घटना से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। आर्थिक समस्या रह सकती है।

    धनु: पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्छी खबरें मिलेंगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा आपकी बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान संभव है सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

    मकर: व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ने से व्यापारिक लाभ अधिक होने के योग हैं। यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी एवं लापरवाही से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ। योजना फलीभूत होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। कार्यसिद्धि होगी।

    कुंभ: राजकीय सहयोग मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। अध्यात्म में रुचि रहेगी धन प्राप्ति सुगम होगी। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में उचित लाभ हो सकेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी।

    मीन: मित्रों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने के आसार हैं। साझेदारी में नए प्रस्ताव मिलेंगे। फालतू खर्च होगा। तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।

  • जालंधरः नाबालिग से जिम मालिक द्वारा दुष्कर्म मामले में पुलिस का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः नाबालिग से जिम मालिक द्वारा दुष्कर्म मामले में पुलिस का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर देहात के करतारपुर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। जहां करतारपुर के ही एक जिम मालिक ने सोढल के पास एक होटल में नशा देकर एक 16 साल के नाबालिग के साथ कुकर्म किया। जिसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। जिसके बाद थाना 8 की पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को अपनी हिरासत में ले लिया है।

    जिसकी पहचान प्रवीण के रूप में हुई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि सोढल के नजदीक होटल में नाबालिग युवक के साथ व्यक्ति ने दुष्कर्म किया गया है। जिसमें जांच के दौरान उन्होंने प्रवीण को अपनी हिरासत में ले लिया है। बता दे सोशल मीडिया पर एक इंसानियत शर्मसार करने वाली वीडियो वायरल हो रही थी। 

    जिसमें एक व्यक्ति नाबालिग युवक के साथ दुष्कर्म कर रहा था और एक व्यक्ति वीडियो बना रहा है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीडियो में जो व्यक्ति नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वह हैमर जिम के मालिक गिरीश अग्रवाल उर्फ टोनू बताया जा रहा है। इस मामलेे को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस प्रेस वार्ता करके बड़ा खुलासा कर सकती है।

  • पंजाबी रैपर व सिंगर Yo Yo Honey Singh को Goldy Brar ने दी धमकी

    पंजाबी रैपर व सिंगर Yo Yo Honey Singh को Goldy Brar ने दी धमकी

    नई दिल्ली: कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ द्वारा मशहूर पंजाबी सिंगर व रैपर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वॉइस नॉट भेजकर गोल्डी बराड़ द्वारा हनी सिंह को धमकी दी गई है। इस मामले की शिकायत सिंगर ने पुलिस को दी है और पुलिस ने वॉइस नॉट की जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः इंसानियत शर्मसार, व्यक्ति ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

    जालंधरः इंसानियत शर्मसार, व्यक्ति ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

    जालंधर, ANS: देहात के करतारपुर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। करतारपुर के ही एक जिम मालिक ने नशा देकर एक 15 साल के नाबालिग के साथ कुकर्म किया। इतना ही नहीं उसने बाकायदा अश्लील वीडियो भी बनाई। उक्त वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नाबालिग युवक बैड पर बेसुध पड़ा है और जिम मालिक उसके साथ गलत काम कर रहा है।

    कमरे में एक और शख्स भी है, जो वीडियो बना रहा है। वीडियो बनते देखकर जिम मालिक खुश भी बहुत होता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद करतारपुर में लोगों के अंदर रोष का माहौल है। बताया जा रहा है कि जिम मालिक ने उक्त युवक के साथ मारपीट की है, ताकि वह पुलिस में शिकायत ना दे सके।

  • पंजाब : गवर्नर बनवारीलाल ने सरकार पर निकाली भड़ास, दी ये नसीहत

    पंजाब : गवर्नर बनवारीलाल ने सरकार पर निकाली भड़ास, दी ये नसीहत

    चंडीगढ़ : पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित व पंजाब सी.एम. के बीच तकरार एक बार फिर से तेज हो गई है। इसी संदर्भ में गवर्नर ने आज चंडीगढ़ में प्रैस कांफ्रैंस की। इस दौरान पुरोहित ने मीडिया को संबोधित करते हुए पंजाब सरकार पर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है कि राज्य में सरकार सही ढंग से चले, लेकिन राज्य सरकार उसमें सहयोग नहीं दे रही। राज्य के सी.एम. को गवर्नर के आदेशों का पालन करना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि राज्य सी.एम. भगवंत मान द्वारा उन पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वे सही नहीं है। मैं उनके बराबर जवाब नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि गवर्नर के साथ ऐसा व्यवहार ठीक नहीं। मैं उनके जैसी भाषा इस्तेमाल नहीं कर सकता। मैं अपनी मर्यादा का ख्याल रखता हूं। पंजाब सी.एम. के ‘लव लैटर’ वाले बयान पर भी गवर्नर ने कहा कि उनके पत्रों का विधानसभा में इस तरह से मजाक उड़ाना सही नहीं है। पूरी विधानसभा में मेरा मजाक उड़ाया गया।

    उन्होंने कहा कि मेरा काम संविधान की रक्षा करना है। मेरी चिट्ठियों का जवाब तो देना ही पड़ेगा। पुरोहित ने कहा कि पंजाब सरकार उन पर राज्य से पक्षपात करने के आरोप लगा रही है। पंजाब सरकार कह रही है कि गवर्नर हरियाणा को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं तथा पंजाब को नजरंदाज कर रहे हैं, जोकि सही नहीं है। 

  • खालिस्तानी आतंकी की हत्या के बाद 60 घंटे से अंडरग्राउंड हुआ गुरपतवंत पन्नू

    खालिस्तानी आतंकी की हत्या के बाद 60 घंटे से अंडरग्राउंड हुआ गुरपतवंत पन्नू

    नई दिल्ली : खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद करीब 60 घंटे से खालिस्तान आतंकवाद का मोहरा गुरपतवंत सिंह पन्नू अंडरग्राउंड हो गया है। खुफिया एजेंसी सूत्रों के मुताबिक पिछले 4 महीनों में 5 बड़े खालिस्तानी आतंकियों की विदेश में हत्या या फिर संदेहास्पद मौत के बाद फर्जी प्रोपागेंडा की चाल में माहिर पन्नू को अपनी मौत का डर सता रहा है। इस बीच अब जब निज्जर की हत्या होने से पन्नू के होश उड़ गए हैं, जो पन्नू कभी सोशल मीडिया पर बढ़-चढ़कर भारत विरोधी एजेंडे को खालिस्तान समर्थन की आड़ में हवा देता था। वह पिछले 60 घंटे से खामोश है।

    पन्नू बिल्कुल अलग-थलग पड़ चुका है. इस वक्त भारत की जांच एजेंसियों ने उसके ऊपर पिछले 6 महीनों में शिकंजा कसा है। एक ओर भारत में उसके गुर्गों पर कार्रवाई और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ विदेश में भी खालिस्तानी समर्थकों पर नकेल कसी जा रही है। आतंकी पन्नू इसलिए भी डरा हुआ है। क्योंकि इस वक्त लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने हिंसक प्रदर्शन मामले में एनआईए टीम ब्रिटेन में है और उसके मारे गए सहयोगी खांडा की सीधी मूमिका के बारे में जांच हो रही है।

    पन्नू बिल्कुल डरा हुआ है। उसके छुपने से फिलहाल उसके अन्य गुर्गे भी खामोश रहेंगे और आईएसआई के अगले निर्देश का इंतजार करेंगे। 4 महीने में मारे गए पांचों आतंकी पन्नू के सिख फॉर जस्टिस भारत विरोधी संगठन से किसी न किसी तरीके से जुड़े हुए थे। दरसल पिछले 4 महीने से एनआईए समेत पंजाब पुलिस और देश की अलग-अलग एजेंसियों ने गैंगस्टर के अलावा खालिस्तानी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। इन कार्रवाई में प्रमुख है पिछले महीने खालिस्तान टाइगर फोर्स, जिसका प्रमुख आतंकी निज्जर मारा गया। भारत में उसके ठिकानों पर और उसके गुर्गों पर छापेमारी चल रही है। इसके अलावा अमृतपाल पर कार्रवाई के दौरान सिख फार जस्टिस के कई गुर्गों को पर नकेल कसी गई थी।

  • पंजाब : विजिलेंस द्वारा लिस्ट जारी होने के बाद तहसीलदार नायब तहसीलदारों की हड़ताल

    पंजाब : विजिलेंस द्वारा लिस्ट जारी होने के बाद तहसीलदार नायब तहसीलदारों की हड़ताल

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के विजिलेंस विभाग द्वारा कथित भ्रष्ट राजस्व अधिकारियों की सूची सार्वजनिक करने के रोष स्वरूप सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे प्रदेश भर में राजस्व से संबंधित सभी कार्य ठप होकर रहे गए हैं। अबोहर में भी राजस्व अधिकारियों के हड़ताल पर जाने से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    लोगों को बिना काम करवाए वापस लौटना पड़ा। वहां मौजूद एक किसान नेता ने कहा कि मान सरकार का यह प्रशंसनीय कदम है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि यह बात किसी से छिपी नहीं है कि तहसीलों में किस तरह भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कहा कि अगर यह अधिकारी अपनी जगह पर ठीक हैं और ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं तो उन्हें हड़ताल पर जाने की बजाय लोगों के काम करने चाहिए।

    उन्होंने कहा कि अगर यह आरोप गलत होंगे तो उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उधर, इस सूचि में कथित रूप से अबोहर के वर्तमान तहसीलदार मनिंदर सिंह का नाम शामिल होने के साथ साथ तीन वसीका नवीसों के नाम भी शामिल किए गए हैं, जिनमें एक वसीका नवीस की मौत को तीन साल हो चुके हैं। हालांकि उसके नाम का बोर्ड बुधवार को ही उतारा गया। गौरतलब है कि पंजाब सरकार के विजिलेंस विभाग ने तहसीलों की जांच के बाद 48 राजस्व अधिकारियों के नामों का खुलासा किया है, जिसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार, उनके एजेंट शामिल

    हैं।