Blog

  • जालंधरः अवैध शराब सहित तस्कर और वांछित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः अवैध शराब सहित तस्कर और वांछित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना गोराया की पुलिस ने अवैध शराब सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि चौकी दोसांझ कला के एएसआई नरेश कुमार पुलिस पार्टी के साथ मत्तफल्लू गेट पर मौजूद थे, इसी दौरान एक व्यक्ति प्लास्टिक की कैनी पकड़ आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब कैनी को चैक किया तो उसमे 11250 एम एल अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान कीमती लाल पुत्र सरिंदर पाल वासी मत्तफल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    इसी तरह गोराया पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मुकद्दमे में वांछित आरोपी राशिद हुसैन उर्फ साहिल पुत्र मोहम्मद युसुफ वासी गोडरा पुलवामा जेएंडके को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी को देहात पुलिस ने 17 जनवरी 2022 को नशीले पदार्थ की तस्करी के मामले में नामजद किया था। इसी मुकद्दमे में पुलिस ने आरोपी के साथी अशरफ हुसैन को ट्रक और 400 किलो चूरा पोस्त सहित काबू किया था। पूछताछ के दौरान हुसैन ने राशिद की जानकारी पुलिस को दी थी। जिसकी तलाश पुलिस पिछले 6 महीनों से कर रही थी।

  • जालंधरः वैस्टर्न यूनियन की दुकान से नगदी चुराने वाला गिरफ्तार

    जालंधरः वैस्टर्न यूनियन की दुकान से नगदी चुराने वाला गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना लाम्बड़ा की पुलिस ने विदेसी करंसी मुहैया करवाने वाले वैस्टर्न यूनियन के एजेंट से चोरी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरजीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र रशपाल सिंह वासी नूरपूर के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी अमन सैणी ने बताया कि गत दिवस उन्हेें शिकायत मिली थी कि संदीप कुमार पुत्र प्रेम नाथ वासी गांव हुसैनपुर की दुकान कल्याणपुर गांव में है। जहां वह वैस्टर्न यूनियन का कारोबार करता है। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि की दुकान से अज्ञात व्यक्ति ने 70 हजार रुपए चोरी कर लिए। जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने उक्त आरोपी को स्पलैंडर मोटरसाइकिल नंबर पीबी 17 सी 5673 और 41 हजार रुपए की नगदी सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः वैस्टर्न यूनियन की दुकान से नगदी चुराने वाला गिरफ्तार

    जालंधरः वैस्टर्न यूनियन की दुकान से नगदी चुराने वाला गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना लाम्बड़ा की पुलिस ने विदेसी करंसी मुहैया करवाने वाले वैस्टर्न यूनियन के एजेंट से चोरी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरजीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र रशपाल सिंह वासी नूरपूर के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी अमन सैणी ने बताया कि गत दिवस उन्हेें शिकायत मिली थी कि संदीप कुमार पुत्र प्रेम नाथ वासी गांव हुसैनपुर की दुकान कल्याणपुर गांव में है। जहां वह वैस्टर्न यूनियन का कारोबार करता है। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि की दुकान से अज्ञात व्यक्ति ने 70 हजार रुपए चोरी कर लिए। जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने उक्त आरोपी को स्पलैंडर मोटरसाइकिल नंबर पीबी 17 सी 5673 और 41 हजार रुपए की नगदी सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है।

  • एकनाथ शिंदे लेंगे CM पद की शपथ और फडणवीस बनेंगे Deputy CM

    एकनाथ शिंदे लेंगे CM पद की शपथ और फडणवीस बनेंगे Deputy CM

    मुबंईः महाराष्ट्र की राजनीति में लगातार नाटकीय मोड़ आ रहे हैं। अब बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बनना चाहिए। उनकी तरफ से बड़ा दिल दिखाया गया है, लेकिन उन्हें इस सरकार में शामिल होना चाहिए। अब देवेंद्र फडणवीस ने नड्डा की अपील का मान रख लिया है। वे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बनने को राजी हो गए हैं।

    बीजेपी हाईकमान ने किया फैसलाः  जेपी नड्डा 

    जेपी नड्डा ने कहा है कि बीजेपी हाईकमान ने फैसला किया है कि देवेंद्र फडणवीस को सरकार का हिस्सा बनना चाहिए। यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिर्फ एकनाथ शिंदे का नाम आगे किया था। उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे शपथ लेंगे। तब उन्होंने ये भी कहा था कि वे शायद खुद सरकार का हिस्सा ना बनें। लेकिन जब बीजेपी अध्यक्ष ने खुद फडणवीस को सरकार में शामिल होने के लिए कह दिया तो वे मना नहीं कर पाए। अब देवेंद्र फडणवीस सरकार में शामिल भी होने जा रहे हैं और एक अहम भूमिका निभाते दिख जाएंगे।

    बीजेपी के मन में कभी मुख्यमंत्री पद की नहीं थी लालसा

    जेपी नड्डा की तरफ से कई ट्वीट कर भी महाराष्ट्र की इस सियासत पर प्रतिक्रिया दी गई है। उन्होंने लिखा है कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फड़नवीस को बधाई। आज ये सिद्ध हो गया कि बीजेपी के मन में कभी मुख्यमंत्री पद की लालसा नहीं थी। 2019 के चुनाव में स्पष्ट जनादेश नरेंद्र मोदी एवं देवेंद्र को मिला था। उद्धव ठाकरे ने सीएम पद के लालच में हमारा साथ छोड़कर विपक्ष के साथ सरकार बनाई थी।

    नड्डा ने आगे लिखा कि भाजपा ने महाराष्ट्र की जनता की भलाई के लिए बड़े मन का परिचय देते हुए एकनाथ शिंदे जी का समर्थन करने का निर्णय किया। देवेन्द्र फडणवीस ने भी बड़े मन दिखाते हुए मंत्रिमंडल में शामिल होने का निर्णय किया है, जो महाराष्ट्र की जनता के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भाजपा ने ये निर्णय लेकर एक बार फिर साबित कर दिया है कि कोई पद पाना हमारा उद्देश्य नहीं है अपितु नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और महाराष्ट्र की जनता की सेवा करना हमारा परम लक्ष्य है।

  • अल्पसंख्यक समुदायों के मेधावी विद्यार्थियों को दी गई 1.52 लाख रुपए की छात्रवृति

    अल्पसंख्यक समुदायों के मेधावी विद्यार्थियों को दी गई 1.52 लाख रुपए की छात्रवृति

    एडीसी ने प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

    ऊना/सुशील पंडित: अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्ष 2021-22 में प्री-मैट्रिक अल्पसंख्यक छात्रवृति योजना के तहत 152 विद्यार्थियों को 1.52 लाख रुपए की छात्रवृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि मैट्रिक के बाद मिलनी वाली छात्रवृति योजना के तहत 30 अल्पसंख्यक विद्यार्थियों ने छात्रवृति के लिए आवेदन किया है, जिनमें 11 छात्र ग्यारहवीं कक्षा तथा 11 छात्र बारहवीं कक्षा के हैं। 

    अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए, क्योंकि इसका उद्देश्य तहत अल्पसंख्यकों को शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर देना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अधिसूचित अल्पसंख्यक वर्ग में मुस्लिम, इसाई, सिख, बौद्ध और पारसी को शामिल हैं। डॉ. अमित ने कहा कि स्वरोजगार के लिए भी सरकार अल्पसंख्यक समुदाय को सहायता प्रदान करती है। 

    एससी-एसटी एक्ट के तहत कुल 62 मामले
    इसके बाद एडीसी ने जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति ऊना (एससी-एसटी अत्याचार निवारण) बैठक की अध्यक्षता की और कहा कि 30 जून 2022 तक जिला में अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कुल 62 मामले दर्ज हुए हैं। जिनमें से 8 केस में पुलिस जांच कर रही है, 46 मामले न्यायालय में लंबित हैं, एक में दोषी को सजा हुई है तथा 7 मामले खारिज हुए हैं।  

    डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जहां सजा का प्रावधान है, वहीं कानूनी संरक्षण दिलवाने के साथ-साथ पुनर्वास राहत राशि के रूप में आर्थिक मदद भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि इस एक्ट का उद्देश्य जातिगत भेदभाव को रोकना है। 

    5046 दिव्यांगजनों की दी जा रही पेंशन
    इसके उपरांत एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम के तहत जिला स्तरीय दिव्यांग समिति की बैठक की अध्यक्षता भी की। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में 5046 दिव्यांग जनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। वहीं एडीसी ने कहा कि राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के तहत मानसिक रूप से दिव्यांग जनों को विधिक संरक्षण प्रदान करने का प्रावधान है। इस अधिनियम के तहत निःशक्त व्यक्तियों के 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद संरक्षक नियुक्त किए जाने के लिए माता-पिता, रिश्तेदारों या पंजीकृत संगठनों को कानूनी संरक्षक बनाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में 92 को कानूनी संरक्षक के प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। 

    बैठक में जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा, जिला न्यायवादी एसएस कौंडल सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल रहे। 

  • कुटलैहड़ कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों का एक दिवसीय हुआ प्रशिक्षण शिविर

    कुटलैहड़ कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों का एक दिवसीय हुआ प्रशिक्षण शिविर

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़  कांग्रेस सेवा दल द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन गांव बल्ह खालसा में किया गया। जिसमें ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में राष्ट्रीय प्रशिक्षक कांग्रेस सेवा दल डॉ विजय डोगरा ने अनुशासन का पाठ पढ़ाया  उन्होंने कहा कांग्रेस सेवा दल अनुशासित संगठन है तथा चुनावों की तैयारियों में कांग्रेस सेवा दल मुख्य भूमिका निभा सकता है। कार्यशाला को शुरू करने से पहले कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक डॉ एन एस हार्डीकर को पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव घोषणा के बाद तैयारियों के बारे में टिप्स दिए तथा बूथ स्तर पर किस तरह से रणनीति तैयार की जाएगी इस बारे अवगत करवाया।

    डॉक्टर डोगरा ने कुटलैहड़ के सभी 118 बूथों को दो जोन में बांटा है जिसमें हार्डेकर जोन एक तथा महात्मा गांधी जोन दो वनाए गए हैं हर जोन के तहत 6 सब जोन भी बनाए गए हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपने दाएं और बाएं के वुथों की मजबूती के लिए समन्वय स्थापित करें। कार्यशाला का शुभारंभ ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्मा ने किया तथा कार्यशाला की अध्यक्षता सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष दौलत राम ने की इस मौके पर विवेक शर्मा ने सभी सेवादल कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ आगे बढ़ते हुए कांग्रेस पार्टी के लिए अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि जरूरत है अनुशासित सिपाही के नाते हम सभी कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करें तथा आने वाले विधानसभा चुनावों में एकजुटता के साथ काम करते हुए विजय हासिल करें। इस कार्यशाला का समापन राष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉ विजय डोगरा में किया इस मौके पर डॉ रमेश बंगा, उप प्रधान दर्शन सिंह, महासचिव केवल कृष्ण शर्मा, अशोक कुमार, सोढ़ी राम, रंजना शर्मा, शशी सिंह, बीना देवी, राकेश कुमार ,मुकेश कुमार , सपना शर्मा आदि उपस्थित रहे।

  • 42.41 लाख रूपये से निर्मित किया जाएगा बसोली खड्ड पुल: सत्ती

    42.41 लाख रूपये से निर्मित किया जाएगा बसोली खड्ड पुल: सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत आज ग्राम पंचायत बसोली में ढेसी मोहल्ला के लिए बसोली खड्ड पर 42.41 लाख रूपये से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय से लोगों की मांग थी कि बसोली खड्ड पर पुल बनाया जाए, जिसे आज पूर्ण किया गया है। सत्ती ने कहा कि 3 माह के भीतर इस ब्रिज को तैयार कर यहां की जनता को समर्पित किया जाएगा।

    इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए सत्ती ने कहा कि आज बसोली पंचायत के लिए नए आयाम को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी बसोली पंचायत में अनेकों विकास कार्य किए गए हैं तथा कुछ कार्य प्रगति पर हैं। ऊना से मलाहत-बसोली-तलाई सड़क को 31 करोड़ रूपये की राशि खर्च करके डबल लेन बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बसोली गांव के युवाओं को खेलने के लिए एक बेहतर स्थान मिले इसके लिए बसोली खड्ड पर बनने वाले पुल के साथ लगते ग्राउंड को आने वाले समय स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा, इसके लिए उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को आंकलन तैयार करने के निर्देश दिए। सत्ती ने कहा कि बसोली में 45 लाख रुपये लागत की पेयजल योजना का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके अलावा बसोली में एक और पुरानी पेयजल योजना का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा जिस पर 40 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि 8 लाख की राशि व्यय करके रावमापा स्कूल बसोली की चारदीवारी बनाई गई हैं। 3 लाख रूपये से रक्कड़-बसोली रोड़ पर पेवर ब्लाॅक लगाए गए हैं। ग्राम पंचायत बसोली में वर्षा के पानी से क्षतिग्रस्त हुए मुख्य रोड़ से अबादी दर्शन सिंह के घर तक का रास्ता 2 लाख रूपये से बनाया गया है। 3 लाख से मनोज कुमार से शारदा देवी के घर तक इंटरलोकिंग पेवर ब्लाॅक लगाने का कार्य किया गया है। 66.87 लाख रूपये से ऊना-बसोली से पीजीआई सैटेलाईट सेंटर लिंक रोड़ का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सत्ती ने बताया कि समूर चैक डैम की तर्ज पर बसोली में भी चैक डैम तैयार करने के लिए लगभग 1.50 करोड़ का एस्टीमेट बनाया गया है। इस चैक डैम के बनने से इस क्षेत्र में खेतों को सिंचाई योग्य जल उपलब्ध करवाने में लाभदायक सिद्ध होगा।

    इसके अतिरिक्त 91.53 लाख रूपये से पीएचसी बसोली के भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 4.46 करोड़ रूपये से बसोली के वार्ड 1 लवाणा मोहल्ला से लम्लैहड़ी बाया संधाल लिंक रोड़ बनाया जाएगा जिसकी डीपीआर तैयार कर भेज दी गई है और शीघ्र ही इसका कार्य शुरू किया जाएगा।

    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, बीडीसी सदस्य परमिंदर कौर, प्रधान शशि देवी, उप प्रधान बलदेव कुमार, एसई पीडब्ल्यूडी जीएस राणा, पूर्व उप प्रधान सतनाम सिंह, पुष्पिंद्र पाल, जोगिंद्र विंदरा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • जालंधरः  नशे का कारोबार और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 6 गिरफ्तार… 

    जालंधरः  नशे का कारोबार और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 6 गिरफ्तार… 

    जालंधर (वरुण)। नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत थाना रामामंडी की पुलिस ने नशे का धंधा करने वाले और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 6 लोगों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हेमंत शर्मा पुत्र परमिंदर शर्मा निवासी कोटकिशन चंद, सौरव वर्मा पुत्र अनिल कुमार वर्मा निवासी विनय नगर रामा मंडी, परमजीत सिंह पुत्र त्रिलोक चंद निवासी मुचरोवाल भोगपुर, दविंदर पुत्र बाबू राम निवासी सरनाणा, मंग्गा पुत्र अजैब सिहं निवासी जगदीश कालोनी दकोहा के तौर पर बताई जा रही है। 

    थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि सब इंस्पैक्टर अजमेर सिंह द्वारा काजी मंडी गश्त के दौरान एक्टिवा पीबी08ईसी0785 पर सवार युवक को रोका गया। शक पड़ने पर उसकी एक्टिवा की डिग्गी की तलाशी ली गई तो उसमें से 300 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपी हेमंत शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करके अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नशीली गोलियां एसआर मैडिकल स्टोर सईपुर रोड निकट काली माता मंदिर सोढल के मालिक सौरव से खरीदकर आगे ग्राहकों को बेचता है। 

    इसी के चलते ड्रग्ज इंस्पैक्टर अमरजीत सिंह जालंधर को साथ लेकर एसआर मैडीकल स्टोर पर रेड की। स्टोर के मालिक को गिरफ्तार कर किया गया। इसी तरह दूसरे मामले में थाना प्रभारी नवदीप ने बताया कि चौकी इंचार्ज दकोहा एएसआई मुनीष शर्मा और एएसआई सतनाम सिंह ने होशियारपुर रोड पापा चिकन दशमेश नगर मौजूद थे। तभी उन्होने सूचना के आधार पर नंगल शामा चौकी के पास एक्टिवा सवार चूरा पोस्त की डिलीवरी देने जा रहे युवक को रोका। इस दौरान आरोपी परमजीत सिंह के कब्जे से 250ग्राम डोडे बरामद किए गए।

    इसी तरह चौकी इंचार्ज दकोहा को चरनजीत सिहं पुत्र सिद्धु पुत्र करनल कुलदीप सिंह निवासी अटारी हाउस ढिलवां ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका साथी मंग्गा जो कि 29 जून को उसके गोदाम ढिलवां रोड लगातार लोहे के एंगल चोरी कर रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 लोहे के एंगल (170 किलो) बरामद किए। इसी तरह लम्मा पिंड चौक से किशनपुरा रोड के निकट गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया गया था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से विक्की पुत्र सुरेश कुमार निवासी संतोखपुरा को काबू किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई शुरू कर दी।

  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन में जिला ऊना देश में दूसरे स्थान परः एडीसी

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन में जिला ऊना देश में दूसरे स्थान परः एडीसी

    पीएम मातृ वंदना योजना के तहत जिला में 8 करोड़ 16 लाख 92 हज़ार रूपये की राशि प्रदान की गई

    ऊना/सुशील पंडित: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज जिला स्तरीय संचालन एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सशक्त महिला योजना व महिला शक्ति केंद्र योजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत ऊना जिला प्रदेश में प्रथम स्थान और देश में द्वितीय स्थान पर रहा है।

    उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत जिला में मार्च 2022 तक 18, 231 लाभर्थियों को 8 करोड़ 16 लाख 92 हज़ार की राशि डीबीटी मोड के माध्यम से उनके खाते में जमा करवाई गई है। इस योजना के तहत अंब में 3645 लाभार्थियों को 1 करोड़ 65 लाख 92 हज़ार, धुंधला में 2733 लाभार्थियों को 1 करोड़ 22 लाख 67 हजार, गगरेट में 3101 लाभार्थियों को 1 करोड़ 38 लाख 39 हज़ार, हरोली में 3776 लाभार्थियों को 1 करोड़ 67 लाख 30 हजार व ऊना में 4876 लाभार्थियों को 2 करोड़ 22 लाख 64 हज़ार रूपये की राशि प्रदान की गई है।

    एडीसी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह महिला सशक्तिकरण के प्रति स्लम ऐरिया के प्रवासी तथा अन्य लोगों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित कर सरकारी योजनाओं बारे जागरूक करें ताकि वे सरकारी योजनओं का लाभ उठा सकें। इसके अलावा उन्होंने संबंधित विभाग को पंचायत प्रधानों व पुलिस विभाग के सहयोग से महिलाओं के लिए कानूनी साक्षरता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि महिलाओं को दहेज प्रथा, अनैतिक व्यापार व चाईल्ड मैरिज बारे जागरूक बनाया जा सके।

    इस अवसर पर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू,  डीपीओ सतनाम सिंह, सीडीपीओ कुलदीप दयाल,  जिला न्यायवादी एसएस कौंडल, उप निरीक्षक दीपक जोशी, एडवोकेट सुरेश ऐरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • वीरेंद्र कंवर दो दिवसीय कुटलैहड़ प्रवास पर

    वीरेंद्र कंवर दो दिवसीय कुटलैहड़ प्रवास पर

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर पहली जुलाई को दोपहर दो बजे ग्राम पंचायत लमलैहड़ी तथा तीन बजे मदनपुर में विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। दो जुलाई को वीरेंद्र कंवर प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत चताड़ा में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। तीन जुलाई को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री प्रातः 6 बजे शिमला के लिए रवाना होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।