Blog

  • जालंधर के 16 साल के जपगोबिंद सिंह ने कनाडा में रचा इतिहास

    जालंधर के 16 साल के जपगोबिंद सिंह ने कनाडा में रचा इतिहास

    जालंधर/वरुणः पंजाब के जालंधर में स्थित गांव बुट्टरां निवासी अमृतधारी सिख जपगोबिंद सिंह ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। 16 साल की उम्र में कनाडा में ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलता लेकिन जपगोबिंद ने सोलो पायलट का लाइसेंस हासिल कर सबको चकित कर दिया। जपगोबिंद की उपलब्धि से पंजाबी मूल के लोगों में खुशी की लहर है।

    ट्रांसपोर्ट कनाडा ने जपगोबिंद सिंह को हवाई जहाज उड़ाने का लाइसेंस जारी कर दिया है। जपगोबिंद सिंह ने पायलट बनने की तैयारी कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया से शुरू की थी और कनाडा के तमाम हिस्सों में ट्रेनिंग लेने के बाद क्यूबिक में उनकी आखिरी ट्रेनिंग खत्म हुई। इसके बाद अमृतधारी सिख जपगोबिंद सिंह पायलट बन गए हैं। 

    जपगोबिंद सिंह मूलरूप से पंजाबी हैं लेकिन स्कूली शिक्षा कनाडा से ही हासिल की है। उन्होंने रोबोटिक्स मुकाबलों में पहला स्थान हासिल किया था। सरीह के खालसा स्कूल के विद्यार्थी जपगोबिंद सिंह को कनाडा की राजधानी के विश्विद्यालयों ने स्पेस इंजीनियरिंग के लिए स्कॉलरशिप का ऑफर भी दिया है।

    कनाडा के वरिष्ठ पंजाबी लेखक गुरप्रीत सिंह सहोता ने कहा कि जपगोबिंद सिंह ने सिख कौम का सिर गर्व से ऊंचा किया है और इससे कनाडा में बसे पंजाबी व सिख कौम में काफी खुशी की लहर है, क्योंकि उसने इतिहास रच दिया है। 16 साल की उम्र में वह कर दिखाया, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।

  • पंजाबः पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की बिगड़ी तबीयत, आज होगी कोर्ट में पेशी

    पंजाबः पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की बिगड़ी तबीयत, आज होगी कोर्ट में पेशी

    लुधियानाः खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में 2000 करोड़ रुपए के घपले की विजिलेंस जांच कर रही है। इस मामले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु का नाम सामने आया था। आरोप है कि भारत भूषण आशु ने निविदाओं में घपला किया है। इसी के चलते खाद्यान्न परिवहन निविदा घोटाले के आरोप में पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु को विजिलेंस की टीम आज कोर्ट में पेश करेगी। बता दें कि देर रात आशु की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद विजिलेंस ने उन्हें ब्यूरो में दवाई मंगवा कर दी। पूर्व मंत्री को सोमवार शाम लुधियाना के सैलून में बाल कटवाते समय गिरफ्तार किया गया था। 

    विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया कि बीते हफ्ते लुधियाना की दाना मंडी में वाहनों के फर्जी पंजीकरण नंबरों पर परिवहन टेंडर आवंटित करने के घोटाले में एक फर्म के तीन लोगों और राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के कुछ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पाया गया कि लुधियाना में लेबर, कार्टेज और ट्रांसपोर्टेशन कार्यों के लिए वर्ष 2020-21 के टेंडर जमा करते समय कुछ ठेकेदारों द्वारा जमा किए गए वाहनों की सूची में स्कूटर, मोटरसाइकिल और कारों के रजिस्ट्रेशन नंबर थे। इनके गेट पास वेरिफाई किए बिना ही ठेकेदारों को बिल की अदायगी कर दी गई। 

    इस मामले में निजी फर्म के ठेकेदार तेलू राम को गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि तेलू राम से पूछताछ के बाद करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ। इसके बाद भौतिक साक्ष्यों के आधार पर विजिलेंस ने भारत भूषण आशु को आरोपी बनाया था।

  • पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को फिर मिली धमकी

    पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को फिर मिली धमकी

    चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसे वाला मर्डर केस को लेकर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर गैंगस्टर एक्टिव होना शुरू हो गया है। मुझसे वाला के कत्ल को लेकर गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए दविंदर बंबीहा ग्रुप ने एक बार फिर से पंजाबी फेमस सिंगर मनकीरत ओलक को धमकी दी है। बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि वह गोल्डी बराड़ और सिंगर मनकीरत औलख से बदला लेंगे। चाहे इसमें उन्हें कितना भी समय लग जाए। यही नहीं, जो भी इनका साथ देगा, वह सब मरेंगे। बंबीहा गैंग ने पहले भी मूसेवाला के कत्ल का बदला लेने की धमकी दी थी। इसके बाद पंजाब में अब बड़ी गैंगवार की आशंका बनी हुई है । मूसेवाला के कत्ल के बाद लॉरेंस और बंबीहा गैंग आमने-सामने हो चुके हैं।

    सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बंबीहा गैंग ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के पिता ने जो भी कहा, हम उसका समर्थन करते हैं। गोल्डी बराड़ और लॉरेंस नशा बेचने और पैसे लेकर बंदे मारने वाले हैं। सभी ने नोट किया होगा कि जिस दिन सिद्धू का कत्ल हुआ, उसमें सिंगर का नाम आया। जिसे अभी तक गुप्त रखा गया है। गोल्डी बराड़ ने उस दिन कोई पक्ष नहीं रखा। इन्हें पता कि इन्होंने बहुत बड़ा पाप किया है। जिसकी माफी इन्हें इनकी मौत के बाद भी नहीं मिलेगी। हम आज भी क्लियर करते हैं कि सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का बदला जरूर लेंगे। चाहे टाइम जितना मर्जी लग जाए। जो भी बंदा जग्गू भगवानपुरिया, लॉरेंस और गोल्डी बराड़ का साथ देगा, उसे भी जरूर मारेंगे। गोल्डी बराड़ को कहते हैं कि संत जी का नाम लेकर बात करने वाला कभी कमजोर और निहत्थों पर वार नहीं करता । न ही वह पैसे लेकर कत्ल करते हैं। गोल्डी बराड़ को इसका भारी हर्जाना चुकाना होगा। मनकीरत औलख भी दोषी है। वह हमारी लिस्ट में सबसे टॉप पर है। सभी को मिलेंगे, वेट एंड वॉच कायरों ।

  • आज का राशिफल, 23 अगस्त 2022

    आज का राशिफल, 23 अगस्त 2022

    मेष राशिफल। धन के मामले में आज दिन उत्तम रहेगा। आपको उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से मिलने की संभावना बनती दिख रही है,जिससे आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। नौकरी में आपको पूरी लगन व मेहनत से कार्य करने होंगे। वह जल्दबाजी किसी कार्य में ना करें।घर में आज खुशियों का माहौल रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से छोटी मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कुछ सुविधा रहेगी।
     
    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहेगा। आपको पैतृक संपत्ति मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा वह आपके लिए एक संपत्ति में भी इजाफा होगा। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आंखों में चुभेंगे। जिन पर आप लगाम लगाने की पूरी कोशिश करेंगे। शेयर मार्केट अथवा म्यूचुअल फंड में निवेश करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आप पूरी ऊर्जा से भरपूर रहेंगे,जिसके कारण आप अपने किसी काम को कल पर नही टालेंगे।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों की जरूरतों का आप पूरा ध्यान रखेंगे,जिसके बाद वह भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। चुस्ती फुर्ती होने के कारण आप किसी कार्य को कल पर नहीं टालेंगे व पूरा करने का दमखम रखेंगे। जो विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो उन्हें कोई बेहतर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं,जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट होने के कारण काम में असुविधा रहेगी।

    कर्क राशिफल। आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। आपको पिछले किए गए कुछ निवेशों से अच्छा लाभ मिल सकता है,जिसके कारण उन्हे अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने की चिंता समाप्त होगी। संतान द्वारा कोई ऐसा काम किया जाएगा,जिससे आपको खुशी होगी और आपका विश्वास और बढ़ेगा। नौकरी कर रहे लोगों को मुताबिक कार्य सौंपा जा सकता है,जिसके बाद आपके जूनियर परेशान रहेंगे और वह आपके काम में कुछ ना कुछ अड़चने डालने की पूरी कोशिश करेंगे।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत माता-पिता के आशीर्वाद से करेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। लंबे समय बाद आपकी अपने किसी मित्र से मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या समाप्त होगी,जिसके परिवार में खुशियां आएंगी। भाई-बहनों से चल रहा विरोध भी समाप्त होगा और आप एक दूसरे के साथ मिलजुल कर आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी आपकी प्रत्येक कार्य में मदद करेगी।

    कन्या राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ खराबी के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मेल मुलाकात करने का मौका मिलेगा। आपका कोई मित्र आपको किसी संपत्ति की खरीदारी के लिए कहे,तो वह आपके लिए बाद में अच्छा लाभ दे सकती है। पिताजी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है,जिसके बाद आपको किसी परिजन से माफी मांगने होगी,नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा। आप संतान के करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी आपके हर काम में मदद करेंगी,जिससे आपकी काफी समस्याएं हल होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा व आज अपने प्रिय को परिवार के सदस्यों से भी मिलवा सकते हैं। आप कुछ मामले में एक बजट बनाकर चले,तो आपके लिए बेहतर रहेगा,नहीं तो आप धन संचय करने की ओर ध्यान ही नहीं देंगे और बाद में आपको परेशानी होगी। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरपूर रहेगा। आप किसी सांस्कृतिक व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे,जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे आपको व्यापार में लाभ के लिए कोई ऑफर आ सकता है। व्यापार कर रहे लोग आज मीठी वाणी का प्रयोग करके ही अपने काम निकलवा पाएंगे,नहीं तो वह परेशान ही रहेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अधिकारियों की ओर से कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको धन का लेनदेन भाइयों से पूछ कर करना बेहतर रहेगा।

    धनु राशिफल। आज आपका मन किसी कार्य को करने से पहले असमंजस की स्थिति में रहेगा। आपको यह लगेगा कि किसे करूं या ना करूं,जिसके कारण आप कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे। आपकी निजी जिंदगी में यदि कुछ समस्याएं चल रही है,तो आप उनसे भी निजात पा सकते हैं। विद्यार्थियों के सहज ज्ञान में आज वृद्धि होगी। आप अपने किसी परिजन की बातों में आकर कोई ऐसा काम कर सकते हैं,जिससे बाद में आपको परेशानी होगी। माताजी से आप आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे।

    मकर राशिफल। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में आपको थोड़ी राहत मिलती दिख रही है,उसमें आपको कोई सुराग व सबूत मिल जाएगा। परिवार में किसी सदस्य के परीक्षा में उत्तीर्ण होने से प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं,जो आपको माता पिता से पूछकर बनानी बेहतर रहेगी। आपका कोई पहले किया गया निवेश आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

    कुंभ राशिफल। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आप घर व बाहर दोनों जगह तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे,जिससे परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपको धन से जुड़ी किसी समस्या के लिए अपने किसी मित्र से मदद मांगनी पड़ सकती है। विद्यार्थी अपना काम छोड़कर और किसी के कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे,जिसके कारण उनकी पढ़ाई का नुकसान हो सकता है। सामाजिक कार्यों में अपना ध्यान लगाएंगे,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को किसी बात पर नाराजगी न दिखाएं,नहीं तो वह आपसे दूर जा सकते हैं।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके शरीर में फुर्तीलापन रहेगा, जिसके कारण अपने किसी भी कार्य को कल पर नहीं टालना है और  प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे,जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं,उन्हें भी कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। किसी नए कामकाज को शुरू कर रहे लोगों के लिए भी दिन बेहतर रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों से किसी बात पर ना उलझे,आप जैसा फल चाहेंगे,आपको वैसा ही प्राप्त होगा।

  • टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का गोवा में हार्ट अटैक से निधन

    टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का गोवा में हार्ट अटैक से निधन

    नई दिल्ली। टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का गोवा में हार्ट अटैक से निधन हो गया. बीजेपी ने उन्हें हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था हालांकि वह ये चुनाव हार गईं थी. सोनाली के सामने साल 2019 के चुनाव में कांग्रेस नेता रहे कुलदीप बिश्नोई प्रत्याशी थे. सोनाली ने छोटे पर्दे के कई धारावाहिकों में काम किया है.

  • अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने वैन को मारी टक्कर, 4 महिलाओं समेत 6 की मौत

    अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने वैन को मारी टक्कर, 4 महिलाओं समेत 6 की मौत

    सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेहट कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मारूति वैन में टक्कर मारने की घटना में चार लोगों की घटनास्थल मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में 4 महिलाएं हैं।

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मिजार्पुर क्षेत्र के कुछ लोग गर्भवती महिला को लेकर अल्ट्रासाउंड कराने सहारनपुर गए थे और एक मारूति वैन पर सवार हो कर लौट रहे थे। इसी दौरान दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर विपरित दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने मारूति वैन को जोरदार ठोकर मार दी।

    पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने इलाज के क्रम में अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घटना में एक महिला घायल हुई हैं, जिसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान आदिल (25), मशकूर (26), आसमा (24), रुखसार (32), रिहाना (38) और सुल्ताना (35) के रूप में की गई है। जबकि घायल फुरकाना का इलाज चल रहा है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

  • पंजाबः विजिलेंस ने पूर्व मंत्री आशु को लिया हिरासत में, भड़के रवनीत बिट्टू!, देखें वीडियो

    पंजाबः विजिलेंस ने पूर्व मंत्री आशु को लिया हिरासत में, भड़के रवनीत बिट्टू!, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: इस समय की बड़ी खबर पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू को लेकर आ रही है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस द्वारा टीम पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को सैलून से उठाया गया है। आशू के पी.ए. मीनू मल्होत्रा विजीलैंस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

    इस दौरान रवनीत बिट्टू द्वारा विरोध किया गया। उन्होंने भारत भूषण आशू द्वारा को लेकर जाने से पहले विजिलेंस का विरोध करते हुए कहा कि पहले दस्तावेज दिखाए जाएं। इस दौरान विजिलेंस की टीम के साथ झगड़ा करते हुए नजर आए। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह शरेआम गुंडागर्दी कर रही है। अभी वह घर से सैलून पर आऐ हैं और विजिलेंस की टीम उनके पीछे सैलून पहुंच गई।

    पंजाब के पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशू के कार्यकाल के दौरान हुए कथित 2000 करोड़ रुपए के टैंडर घोटाले में अब विजीलैंस ने आशू के खिलाफ सबूत जुटाने शुरू कर दिए थे।  विजीलैंस टीम ने वीरवार को जालंधर के आर.टी.ए. दफ्तर पहुंच कर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सामान की ढुलाई व सप्लाई को लेकर दर्ज वाहनों के पंजीकरण की पड़ताल की थी। ध्यान रहे कि लुधियाना में विजीलैंस विभाग ने पर्चा दर्ज किया है। 

  • प्रदेश कांग्रेस सत्ता में आते ही किसानों को देगी राहत: प्रतिभा सिंह

    प्रदेश कांग्रेस सत्ता में आते ही किसानों को देगी राहत: प्रतिभा सिंह

    किसान बचाओ रैली के तहत किसानों को दिलाया विश्वास

    प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों के हित के लिए करेंगे कार्य

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत वंगाना में किसान बचाओ रैली का आयोजन किया गया जिसमें किसानों के साथ हो रहे शोषण पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रतिभा सिंह ने चिंता व्यक्त की और कहा की सत्ता में आते ही किसानों की मांगों पर विचार कर उनके लिए नई नीति बनाकर राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कांग्रेस के शासन काल में प्रदेश के लोगों को 300 यूनिट तक बिजली निशुल्क दी जाएगी। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल कर दिया जाएगा।

    इसके अतिरिक्त युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। यह बात प्रतिभा सिंह ने बंगाणा में आयोजित किसान बचाओ रैली की जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु से ऊपर की बेरोजगार महिलाओं को कांग्रेस सरकार पंद्रह सौ रुपए मासिक भत्ता देगी। बंगाणा क्षेत्र के भाखड़ा बांध के विस्थापितों को बिलासपुर जिले के विस्थापितों को मिल चुके लाभ के समान लाभ दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में गरीब व मध्यम वर्ग के लोग दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई से तंग आ चुके हैं। प्रदेश के लोगों ने अब सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। अब आप सभी को तय करना है कि आने वाले चुनावों में आपको किसके पक्ष में मतदान करना है।

    नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा की बेरहम सरकार ने आटा, दूध, दही, बच्चों की कॉपी पेंसिल से लेकर माथे की बिंदी व चूड़ी तक टैक्स लगा दिया है। देश के इतिहास में यह पहली सरकार हुई है जिसने आटे पर भी टैक्स लगा दिया। आज किसान को खाद  45 किलो की बोरी ₹270 में दी जा रही है जबकि 12 32 16 खाद 1470 पर में दी जा रही है। भाजपा की निकम्मी सरकार ने श्मशान घाट, कफन पर भी टैक्स लगा दिया है। यही नहीं इस सरकार ने आपके सोने के गहनों पर भी 3% का टैक्स लगा दिया है। मुकेश अग्निहोत्री ने उपस्थित जनसमूह से कहा कि इतनी अधिक महंगाई होने के बावजूद भी क्या आप भाजपा को मतदान करेंगे।

    इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व एआईसीसी सचिव राकेश कालिया, जिला पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव देशराज मोदगिल व देवेंद्र भुट्टो, कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष विवेक शर्मा, राष्ट्रीय सेवा दल प्रशिक्षक एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा, प्रदेश कांग्रेस सचिव देशराज गौतम, युवा नेता रणवीर राणा, कर्नल धर्मेंद्र पटियाल, ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल दौलतराम सहित कई गणमान्य लोग इस अवसर पर मौजूद रहे।

  • पुरुषोतम भाटिया को भाजपा एससी मोर्चा शहरी अध्यक्ष की कमान

    पुरुषोतम भाटिया को भाजपा एससी मोर्चा शहरी अध्यक्ष की कमान

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना शहर के वार्ड नंबर चार निवासी विशाल भाटिया पुत्र पुरुषोतम भाटिया को भाजपा एससी मोर्चा शहरी अध्यक्ष बनाया गया है। भाजयुमो ऊना महामंत्री शुभम सैनी ने बताया कि वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, भाजयुमो ऊना मंडल के अध्यक्ष रवि जैलदार, भाजयुमो ऊना शहरी अध्यक्ष साहिल बाली की सहमति से विशाल भाटिया को उक्त पद से नवाजा गया है। उन्होंने कहा कि विशाल भाटिया की तैनाती से भाजपा को मजबूती मिलेगी। विशाल भाटिया ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उस पर वह खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने इसके लिए वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती व भाजयुमो ऊना मंडल के अध्यक्ष रवि जैलदार का आभार जताया है।
  • पंजाब: जोरदार धमाकों से दहला गांधी नगर, तीन मंजिला मकान में लगी आग

    पंजाब: जोरदार धमाकों से दहला गांधी नगर, तीन मंजिला मकान में लगी आग

    लुधियाना। गांधी नगर क्षेत्र उस समय एक के बाद एक जोरदार धमाकों से दहल उठा जब यहां की गली नंबर सात के एक तीन मंजिला मकान के सबसे ऊपरी मंजिल में बने कमरे में मौजूद सिलेंडरों ने आग पकड़ ली। इसके कारण वहां मौजूद रखे हुए अन्य सिलेंडरों में भी आग लगने के कारण ब्लास्ट होना शुरू हो गया। 

    गनीमत यह रही कि जब यह घटना घटी तब कमरे में रहने वाले लोग अपने-अपने काम पर गए हुए थे। जबकि आसपास के कमरों में सो रहे लोगों को मोहल्ला वासियों ने तेजी दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने न केवल आग पर काबू पाया बल्कि उक्त कमरे में व वहां के अन्य कमरों में पड़े गैस सिलेंडरों को भी आग की चपेट में आने से पहले ही बाहर निकाल लिया।

    इस मौके पर मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उक्त मकान में किराये पर भी लोग रहते हैं। लेकिन जिस कमरे में आग लगी, उसमें रहने वाले लोग घटना के समय काम पर गए हुए थे। जिससे कोई जानी नुकसान होने से बच गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग के और फैलने से पहले ही उसपर काबू पा लिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांधी नगर के संत नगर गली नंबर सात में तीन मंजिला मकान में आग लगने से सिलेंडरों में ब्लास्ट हुए हैं। आग लगने का अभी कोई सपष्ट कारण सामने नहीं आया है पर इसमें गैस लीकेज की आशंका जताई जा रही है। कोई जानी का नुकसान नहीं हुआ है। केवल ऊपरी मंजिल के शेड में नुकसान आया है।