Blog

  • जालंधरः ऑटो चालक ने बुजुर्ग महिला के साथ किया दुष्कर्म, काबू

    जालंधरः ऑटो चालक ने बुजुर्ग महिला के साथ किया दुष्कर्म, काबू

    जालंधर/वरुणः महानगर के जालंधर कैंट से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो चालक ने 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। चालक ने पैट्रोल डलवाने के बहाने ऑटो रोका और बुजुर्ग महिला को झाड़ियों में ले गया। जहां उसने उक्त महिला के साथ दुष्कर्म कर वारदात को अंजाम दिया। महिला के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए और ऑटो चालक को मौके पर काबू किया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया है। महिला का मैडीकल करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था जब उसने यह घिनौनी हरकत की।

  • पंजाबः आप कार्यकर्ता का चाकू मार किया कत्ल, आरोपी फरार

    पंजाबः आप कार्यकर्ता का चाकू मार किया कत्ल, आरोपी फरार

    पटियालाः जोड़िया भट्ठियां इलाके के नजदीक रविवार रात एक झगड़े में एक व्यक्ति का छुरा मारकर कत्ल करने की वारदात सामने आई है। मृतक की पहचान सतिंदरपाल भोला के तौर पर हुई है। चर्चा है कि सतिंदरपाल भोला आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता था। सतिंदरपाल भोला के भाई महेश पाल ने बताया कि उनके भाई सतिंदरपाल भोला ने रामलीला के मंच से एक शराब तस्कर को शराब बेचने से रोका था, तो शराब तस्कर ने राल लीला के मंच पर उसे चाकू मार दिया।

    व्यक्ति ने बताया कि तस्कर ने सतिंदरपाल के सीने में करीब 15-16 बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच जब वह अपने भाई को बचाने आया तो हत्यारा मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सतिंदरपाल के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • पंजाबः मशहूर बुकी राजू टाइगर सहित 21 गिरफ्तार, लाखों रुपए बरामद

    पंजाबः मशहूर बुकी राजू टाइगर सहित 21 गिरफ्तार, लाखों रुपए बरामद

    अमृतसरः  दीपावली के मौके पर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक घर में छापेमारी की है। इस दौरान पुलिस ने 21 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मशहूर बुकी राजू टाइगर भी शामिल है। यह कार्रवाई एसीपी इसे वीरिंदर सिंह खोसा ने बसंत एवेन्यू इलाके के घर में छापेमारी के दौरान अंजाम दिया है। आरोपियों से साढ़े सात लाख रुपए नगद बरामद किये है।

  • पंजाबः किसानों ने डीसी दफ्तर के बाहर लगाए पराली के ढेर, दी ये चेतावनी

    पंजाबः किसानों ने डीसी दफ्तर के बाहर लगाए पराली के ढेर, दी ये चेतावनी

    बठिंडा: पंजाब सरकार की ओर से पराली के संभाल को लेकर कोई प्रबंध न होने के कारण किसानों ने विरोध में डीसी दफ्तर के बाहर पराली के ढेर लगा दिए। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार पराली की संभाल नहीं कर सकती तो वह अधिकारियों को पराली संभालने देंगे। कीर्ति किसान यूनियन के जिला प्रधान अमरजीत सिंह ने बताया कि सरकार पराली की संभाल की बजाय किसानों पर केस दर्ज कर रही है, जिसके विरोध में अब संघर्ष किया जा रहा है।

  • पंजाबः केंद्रीय मॉडर्न जेल से 6 फोन बरामद, हवालाती ने वकील को दी जान से मारने की धमकी

    पंजाबः केंद्रीय मॉडर्न जेल से 6 फोन बरामद, हवालाती ने वकील को दी जान से मारने की धमकी

    फरीदकोटः केंद्रीय मॉडर्न जेल में तलाशी के दौरान एक बार फिर से छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनमें से एक मोबाइल तरनतारन के रहने वाले नशा तस्कर हवालाती अरविंदर सिंह से भी बरामद हुआ है जिसने कुछ दिन पहले ही पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के अपने वकील को फोन करके धमकी दी थी। इस संबंध में हाईकोर्ट में प्रेक्टिस करने वाले अंबाला के वकील साहिल गोयल ने अंबाला पुलिस के पास केस दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया था कि उन्होंने पिछले साल फरीदकोट जेल में बंद नशा तस्कर अरविंदर सिंह की हाईकोर्ट में जमानत लगाई थी जो रद्द हो गई थी।

    इसके बाद उन्होंने दोबारा भी जमानत लगाई लेकिन उसे भी जज ने मंजूर नहीं किया। इसके बाद अरविंदर सिंह ने फरीदकोट जेल से उसे फोन करके जमानत ना करा पाने के लिए जान से मारने की धमकी दी और उसके भाई ने भी उसे फोन करके धमकाया। इसकी जानकारी मिलने पर जेल प्रशासन की तरफ से बैरकों की तलाशी ली गई तो अरविंदर सिंह समेत कुल चार हवालातियों से 2 मोबाइल और 4 सिम बरामद किए गए हैं जबकि चार टच स्क्रीन मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिले। थाना कोतवाली पुलिस के अनुसार जेल प्रशासन की शिकायत पर केस दर्ज किया गया और नामजद हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।

  • पंजाबः पुलिस भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला कांस्टेबल गिरफ्तार

    पंजाबः पुलिस भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला कांस्टेबल गिरफ्तार

    लुधियानाः सीआईए-2 की टीम ने दिल्ली पुलिस के ठग कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोपी भोले-भाले लोगों को पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर लाखों रुपए ठग चुका है। सीआईए-2 की टीम ने आरोपी को टीम ने सोमवार को समराला चौक से काबू किया है। आरोपी की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी रोबिन के रूप में हुई है। वह दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है।

    अभी हाल ही में पंजाब पुलिस की हो रही भर्ती में भी वह लोगों को ठगने के लिए पंजाब आया हुआ था। आरोपी से पुलिस ने कई ऐसे दस्तावेज बरामद किए हैं, जिससे बड़े खुलासे हो सकते हैं। आरोपी रोबिन को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, पुलिस आरोपी का रिमांड हासिल करेगी ताकि पता चल सके कि आरोपी ने किन-किन लोगों के साथ ठगी है और उसके रैकेट में कितने लोग शामिल हैं।

  • पंजाबः सरकारी अस्पताल के बाहर नव जन्मी बच्ची का शव बरामद

    पंजाबः सरकारी अस्पताल के बाहर नव जन्मी बच्ची का शव बरामद

    अमृतसरः जिले में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। अमृतसर के सरकारी अस्पताल ईएसआई के बाहर नव जन्मी बच्ची का भ्रूण मिला है। नव जन्मी बच्ची को मृतक हालत में सड़क पर फेंक कर परिजन फरार हो गए। वहीं 100 मीटर की दूरी पर पुलिस स्टेशन है। परिजनों ने पुलिस स्टेशन के गेट के बाहर शव रख कर चले गए। फ़िलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरु नानक देव अस्पताल की मॉर्चुरी में भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास के अस्पतालों के रिकार्ड खंगाले जाएंगे ताकि इसे फेंकने वाले का कोई सुराग मिल सके।

    मिली जानकारी के अनुसार, सुबह इलाज के लिए ईएसआई अस्पताल पहुंचे कुछ लोगों ने गेट से कुछ ही कदमों की दूरी पर गुलाबी रंग का कपड़ा देखा। जब पास गए तो एक नवजन्मी बच्ची को उसमें लपेट कर फेंका गया था। शव को देखकर वहां हडकंप मच गया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। थाना मजीठा रोड की पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने जब बच्ची की जांच की तो उसके पेट के साथ ताजा नाडु लगा हुआ था। इतना ही नहीं, बच्ची के साथ एक पाइप भी लगी थी। स्पष्ट था कि बच्ची की डिलीवरी रात को ही हुई है।

    फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में 72 घंटों के लिए रखवा दिया है ताकि जांच प्रक्रिया की अवधि को पूरा किया जा सके। पुलिस ने बच्ची व उसके माता-पिता का पता लगवाने के लिए आसपास के अस्पतालों के रिकार्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं। गुरु नानक देव अस्पताल और ईएसआई अस्पताल के रिकार्ड खंगाले गए हैं ताकि रात की डिलीवरियों का पता लगाया जा सके।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसे में युवक-युवती की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें तस्वीरें

    पंजाबः दर्दनाक हादसे में युवक-युवती की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें तस्वीरें

    पटियालाः नाभा रोड के गांव रखड़ा के नजदीक आज सुबह दिल दहला देने वाले हादसे का मामला सामने आया है। जहां रास्ते में पशु के अचानक आ जाने के कार सवार युवक और युवती की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार सवार लड़का-लड़की कही जा रहे थे। इस दौरान आगे कोई पशु आ गया और कार हादसाग्रस्त हो गई। वहीं दोनों लड़का-लड़की की मौत हो गई। हादसे में तेज रफ्तार फोर्ड फिगो कार हादसा ग्रस्त हो गई।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना बख्शीवाल के एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि यह हादसा आज सुबह हुआ है। पशु से सामने आ जाने से कार में बैठे युवक और युवती की मौत हो गई। दोनों के शव को राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक नौजवान नजदीकी गांव सिद्धूवाल का बताया जा रहा है पर अभी तक दोनों की सही तरीके से पहचान नहीं हो सकी जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे बुरी तरह उड़ गए।

  • Bollywood पर बरसे बाबा रामदेव, कहा-सलमान खान लेता है ड्रग्स, एक्ट्रेसेस का तो भगवान मालिक

    Bollywood पर बरसे बाबा रामदेव, कहा-सलमान खान लेता है ड्रग्स, एक्ट्रेसेस का तो भगवान मालिक

    नई दिल्ली : बीते कुछ सालों से बॉलीवुड में कथित तौर पर ड्रग्स रैकेट की खबरें सामने आती रहती हैं, जिसमें कई स्टार्स का नाम सामने आ चुका है। अब योग गुरु बाबा रामदेव ने डग मामले में कई अभिनेताओं पर निशाना साधा है और उन्होंने कहा कि सलमान खान सहित कई एक्ट्रेस ड्रग्स लेती हैं।

    दरअसल, बाबा रामदेव बीते दिन यूपी के मुरादाबाद में आर्यवीर और वीरांगना सम्मेलन में हिस्सा भाग लेने पहुंचे थे, जहां उन्होंने नशा मुक्त भारत कार्यक्रम पर बोलते हुए कहा- शाह रुख खान का बच्चा पिछले दिनों ड्रग्स लेते हुए पकड़ गया और जेल में रहा। सलमान खान ड्रग लेता है, आमिर का पता नहीं और न जानें कितने बड़े-बड़े लोग, जिन्हें बॉलीवुड सितारे बोलते हैं। एक्ट्रेस का तो भगवान ही मालिक है।

    उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, ‘फिल्म इंडस्ट्री के चारों तरफ ड्रग्स है, पॉलिटिक्स में भी ड्रग्स है। चुनावों के वक्त शराब बांटी जाती हैं। हमको एक संकल्प ये लेना चाहिए कि भारत देश को हर नशे से मुक्त करना है। इसके लिए हम आंदोलन चलाएंगे। वहीं, बाबा रामदेव ने इस दौरान कई और देश में मुद्दों पर अपने विचार साझा किया थे। जानकारी के मुताबिक, ये कोई  पहला मौका नहीं है जब योग गुरु ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर निशाना साधा हो। वो अक्सर सेलेब्स की एक्टिविटी पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं।

  • जालंधरः एक्शन मोड पर नगर निगम टीम, इमाम नासिर बाजार में दुकान की सील

    जालंधरः एक्शन मोड पर नगर निगम टीम, इमाम नासिर बाजार में दुकान की सील

    जालंधर/वरुण: नगर निगम की टीम एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। हाल ही में निगम की टीम ने अवैध इमारतों पर कार्रवाई की थी। वहीं आज निगम टीम ने इमाम नासिर बाजार में स्थित तेल वाली गली में एक अवैध इमारत पर कार्रवाई की है। निगम ने अवैध रूप से बनी ग्राउंड फ्लोर और कर्मशियल दुकानों को सील कर दिया है। जानकारी के अनुसार नगर निगम की ओर से दुकान के मालिक को पहले भी नोटिस जारी किया गया था परंतु मालिक ने काम करना बंद नहीं नहीं किया जिसके चलते आज निगम टीम ने कार्रवाई करते हुए इसे सील कर दिया है। ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत के निर्देशों पर उनकी टीम ने यह कदम उठाया है।