Blog

  • सत्ती ने पूना में सुनी जनसमस्याएं, विकास कार्यों का लिया जायजा

    सत्ती ने पूना में सुनी जनसमस्याएं, विकास कार्यों का लिया जायजा

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज विकास खंड ऊना के गांव पूना का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं। उन्होंने गांववासियों को समस्यों के समुचित समाधान आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए ताकि विकास योजनाओं को समयावधि में पूर्ण किया जा सके।
    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश में 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन की निशुल्क बूस्टर डोज़ लगाने के लिए विशेष अभियान आरंभ हो चुका है। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से शुरु इस विशेष अभियान के तहत 75 दिनों तक निशुल्क बूस्टर डोज़ लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गत कुछ दिनों से कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में मास्क का प्रयोग, निर्धारित सामाजिक दूरी, हाथों की सफाई सहित अन्य सुरक्षा नियमों का पालन करें और निशुल्क बूस्टर डोज़ अवश्य लगवाएं ताकि कोरोना महामारी को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके।
    इस अवसर पर खादी बोर्ड के निदेशक सागर दत्त भारद्वाज, प्रधान बीनेवाल सुखराज कौर, उपप्रधान जीत सिंह, पूर्व प्रधान शीतल सिंह, अमरीक सिंह ढिल्लों, चनण सिंह, धर्म सिंह, बलबीर सिंह, दीदार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • पंचायत उप चुनावः 25-27 जुलाई को नामांकन, 30 जुलाई को मिलेंगे चुनाव चिन्ह

    पंचायत उप चुनावः 25-27 जुलाई को नामांकन, 30 जुलाई को मिलेंगे चुनाव चिन्ह

    बंगाणा विकास खंड के साथ-साथ जिला की 11 अन्य ग्राम पंचायतों में लागू रहेगी चुनाव आचार संहिता

    ऊना/सुशील पंडित: पंचायती राज संस्थाओं के उप-चुनाव 10 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि विकास खंड बंगाणा में आठ रिक्त पदों के लिए उप-चुनाव होने जा रहे हैं। इसके अलावा विकास खंड अंब में दो रिक्त पदों, विकास खंड हरोली में छह रिक्त पदों व विकास खंड ऊना में तीन रिक्त पदों हेतु उप-चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि समस्त बंगाणा विकास खंड के साथ-साथ जिला ऊना के अन्य विकास खंडों की 11 संबंधित ग्राम पंचायतों में 12 अगस्त तक आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी। 

    राघव शर्मा ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना नामांकन पत्र 25, 26 व 27 जुलाई को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक संबंधित निर्वाचन अधिकारी के पास दर्ज करवा सकते हैं। जबकि 28 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी व 30 जुलाई को प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नामाकंन पत्र वापिस ले सकते हैं। इसके उपरांत 30 जुलाई को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और 10 अगस्त को मतदान होगा।

    जिला निर्वाचन अधिकारी राघव शर्मा ने बताया कि विकास खंड बंगाणा में पंचायत समिति सदस्य वार्ड 1 टकोली के लिए उप चुनाव होगा। ग्राम पंचायत करमाली में उप प्रधान पद के लिए उप चुनाव होगा। इसके अलावा धतोल के वार्ड 4, सोहारी के वार्ड 4, डीहर के वार्ड 3, बडूही के वार्ड 1, मलांगड़ के वार्ड 1 और टकोली के वार्ड 5 में वार्ड सदस्यों के लिए उप चुनाव होंगे। राघव शर्मा ने बताया कि विकास खंड हरोली के तहत ग्राम पंचायत हलेड़ा बिलना के वार्ड 3, लोअर पंजावर के वार्ड 9, धर्मपुर के वार्ड 2, पंजावर के वार्ड 8, बालीवाल के वार्ड 5 व ईसपुर के वार्ड 1 में वार्ड सदस्यों के पद के लिए निर्वाचन होगा।

    उन्होंने बताया कि विकास खंड अंब की ग्राम पंचायत कुठेड़ा खैरला के वार्ड 5 और धर्मशाला महन्ता के वार्ड 1 में वार्ड पंच पद के लिए मतदान होना है। इसके अलावा विकास खंड ऊना की पंचायत लोअर बसाल के वार्ड 1, चताड़ा के वार्ड नंबर 7 और समूर कलां के वार्ड 2 में वार्ड सदस्य पदों के लिए उप चुनाव होंगे।

  • पंजाबः फोन पर मैसेज को क्लिक करते ही डॉक्टर के खाते से निकले लाखों रुपए

    पंजाबः फोन पर मैसेज को क्लिक करते ही डॉक्टर के खाते से निकले लाखों रुपए

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां एक डॉक्टर को मोबाइल अंजान लिंक (मैसेज) पर क्लिक करना महंगा पड़ गया। मैसेज पर क्लिक करते डॉक्टर के अकाउंट से पैसे निकल गए। उन्हें फ्रॉड की जानकारी तब लगी जब उनके एकाउंट से 19.50 लाख रुपए निकल गए। जिसके बाद डॉक्टर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद कलकत्ता के अभिनव, राजस्थान के इदराश अली, खरड़ पंजाब की राधा चंद्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    डॉ. सुभाष चंद ने पुलिस को जानकारी दी कि उनके मोबाइल में एक मैसेज आया था, जिस पर उन्होंने क्लिक कर दिया। क्लिक करने के बाद उनके मोबाइल पर कुछ नहीं खुला, लेकिन कुछ समय बाद उनके डेबिट कार्ड से पैसे निकलने शुरू हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अपने बैंक और फिर पुलिस को दी।

    तीन खातों में ट्रांसफर हुए खाते

    शिकायत मिलने के बाद तुरंत ही पंजाब पुलिस का साइबर सेल एक्टिव हो गया। थाना डी-डिवीजन के एसएचओ रोबिन हंस ने जानकारी दी कि डॉ. सुभाष के खाते से तीन अकाउंट में पैसे गए। तीनों खातों के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

    1930 हेल्पलाइन नंबर पर करें फ्रॉड की शिकायत

    सरकार की तरफ से 1930 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अगर किसी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड होता है तो वह इस नंबर पर पहले 24 घंटे और जल्द से जल्द जानकारी दें। इस नंबर पर शिकायत देते ही संबंधित जिले के साइबर क्राइम को तो शिकायत पहुंचती ही है, इसके साथ ही संबंधित बैंक को भी शिकायत मिल जाती है। वहीं अगर व्यक्ति अपने जिले के साइबर सेल को शिकायत देता है तो वहां से भी शिकायत बैंक को भेजी जाती है।

    शिकायत सही तो 10 दिन में पैसे वापस

    1930 और साइबर क्राइम सेल की तरफ से शिकायत पहुंचते ही बैंक जांच शुरू कर देता है। अगर बैंक शिकायतकर्ता की शिकायत को सही पाते हैं तो एक सप्ताह से 10 दिन के अंदर पैसे दोबारा पीड़ित के खाते में पहुंच जाते हैं।

  • राशन कार्ड धारक 15 अगस्त तक करवाएं अपना ईकेवाईसी: राजीव शर्मा

    राशन कार्ड धारक 15 अगस्त तक करवाएं अपना ईकेवाईसी: राजीव शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, ऊना राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में उचित मूल्य की दुकान धारकों द्वारा उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 44 प्रतिशत उपभोक्ताओं का प्रमाणीकरण किया जा चुका है। उन्होंने समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि 15 अगस्त, 2022 तक राशन कार्ड में दर्ज सभी उपभोक्ता अपनी-अपनी ई-केवाईसी संबंधित/नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान में करवाना सुनिश्चित करें।
    राजीव शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी उनकी सुविधा अनुरूप घर द्वार पर या उचित मूल्य की दुकान पर की जाएगी। जो उपभोक्ता एवं उसके परिवार के सदस्य राशन के लिए दुकान पर आता है उसकी ई-केवाईसी उचित मूल्य की दुकान पर की जाएगी। उचित मूल्य के दुकानधारक द्वारा राशन वितरण के व्यस्ततम समय के दौरान केवल उन्हीं उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी जो राशन लेने हेतू आए हैं। शेष उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी किसी अन्य उचित समय पर (प्रातः या सायंकाल) की जाएगी। उन्होंने बताया कि उचित मूल्य की दुकान धारक अपने कार्यक्षेत्र के गांव/मोहल्ला/ पंचायत घर/ महिला मण्डल/ सरकारी स्कूल प्रंागण जैसे स्थानों को चिन्हित कर ई-केवाईसी करेगें, जिसकी अग्रिम सूचना संबंधित उपभोक्ताओं को दी जाएगी ताकि इस प्रक्रिया को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जा सके। उन्होंने बताया कि जो उपभोक्ता पढ़ाई, रोज़गार इत्यादि के कारण अपने घर/गांव से दूर हैं वह प्रदेश की किसी भी नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान पर या घर वापसी पर अपनी उचित मूल्य की दुकान पर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई उपभोक्ता उचित मूल्य की दुकान पर आने के लिए असमर्थ है या अनिच्छुक है, तो उन उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी हेतु, उचित मूल्य की दुकान पर आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
  • राहतः जेट ईंधन की कीमत में फिर कटौती

    राहतः जेट ईंधन की कीमत में फिर कटौती

    नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में गिरावट को दर्शाते हुए जेट ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में शनिवार को 2.2 प्रतिशत की कमी की गई। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में 3,084.94 प्रति किलोलीटर या 2.2 प्रतिशत की कटौती करके 138,147.93 प्रति किलोलीटर कर दिया गया, जो कि राज्य द्वारा संचालित ईंधन खुदरा विक्रेताओं की एक मूल्य अधिसूचना है।

    इस साल दरों में यह केवल दूसरी कटौती है। पिछले महीने कीमतें बढ़कर 141,232.87 रुपए प्रति किलोलीटर (141.23 रुपए प्रति लीटर) हो गई थीं। पिछले पखवाड़े में बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय तेल दरों की दरों के आधार पर हर महीने की पहली और 16 तारीख को एटीएफ की कीमतों में संशोधन किया जाता है। 1 जुलाई को दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। 

    इससे पहले कीमतों में अब तक की सबसे तेज 16 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी ताकि दरों को एक सर्वकालिक तक पहुंचा दिया जा सके। प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में मंदी की आशंका के बाद से अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में नरमी आई है। तेल की कीमतें यूक्रेन युद्ध पूर्व के स्तर पर हैं। 16 जून को एटीएफ की कीमत में 19,757.13 रुपए प्रति किलोलीटर की वृद्धि की गई थी। 

    इसके बाद 1 जून को मामूली 1.3 प्रतिशत (1,563.97 रुपए प्रति किलोलीटर) की दर में कटौती की गई। लेकिन 1 जून को एकतरफा कमी के लिए 2022 के दौरान एटीएफ की कीमतों में वृद्धि हुई है। साल की शुरुआत से अब तक कुल दरों में 11 गुना बढ़ोतरी की जा चुकी है। इससे छह महीने में दरें लगभग दोगुनी हो गई हैं। 

    शनिवार को कटौती से पहले कीमतों में 1 जनवरी से 91 प्रतिशत (67,210.46 रुपए प्रति किलोलीटर) की वृद्धि हुई थी। एक एयरलाइन की परिचालन लागत का लगभग 40 प्रतिशत जेट ईंधन बनाने के साथ कीमतों में वृद्धि के परिणामस्वरूप उड़ान की लागत में वृद्धि हुई थी। अब थोड़ी राहत मिली है। इस बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमशः 96.72 रुपए प्रति लीटर और 89.62 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहीं।

    सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती से 22 मई को पेट्रोल की कीमत 8.69 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7.05 रुपए प्रति लीटर कम करने में मदद मिली थी। लेकिन उसके लिए आधार मूल्य 6 अप्रैल से अपरिवर्तित बना हुआ है। इससे पहले कीमतों में रिकॉर्ड 10 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। पेट्रोल, डीजल और घरेलू रसोई गैस की खुदरा कीमतें लागत से काफी कम हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में समान दरों के आधार पर पेट्रोल और डीजल की दरों में प्रतिदिन संशोधन किया जाता है।

  • सीएम को लेकर सांसद सिमरनजीत मान ने दिया विवादित बयान, जानें क्या कहा

    सीएम को लेकर सांसद सिमरनजीत मान ने दिया विवादित बयान, जानें क्या कहा

    चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल अमृतसर मान ग्रुप के सुप्रीमो एवं संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने एक बार फिर विवादों में आ गए है। आज फिर उन्होंने एक और विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने हरियाणा में बने एक पंजाबी मुख्यमंत्री को लेकर तंज कसा है।

    हरियाणा में एक हरियाणावी को सीएम बनाना चाहिए: सिमरनजीत मान

    उन्होंने कहा कि हरियाणा वाला को एक हरियाणावी को सीएम बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पंजाबी को सीएम क्यों बनाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा वालों को शर्म आनी चाहिए आप लोग हरियाणवी है और आपका सीएम एक पंजाबी है जो आपके ऊपर राज करेगा। क्या जनता को शर्म की कमी है।

    इससे पहले शहीद भगत सिंह को लेकर दिया था विवादित बयान

    गौरतलब हैं कि सांसद सिसमनजीत सिंह मान इससे दो पहले भी विवादों में आए थे।  उन्होंने शहीद ए आजम भगत सिंह को एक बार फिर आतंकवाद बताया था। दरअसल, करनाल में एक निजी चैनल के पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल पर सिमरनजीत सिंह मान ने कहा था कि भगत सिंह आतकंवादी था।

    मान ने कहा कि उसने एक आईपीएस अफसर, एक अमृतधारी सिख को मार दिया था और संसद में बम फेंक दिया था। जब पत्रकार ने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तो शपथ ही भगत सिंह के गांव में ली है तो उन्होंने कहा कि कुछ भी हो  वह आतंकवादी ही था। 

  • पंजाबः Punjab National Bank के एटीएम में लगी आग

    पंजाबः Punjab National Bank के एटीएम में लगी आग

    गुरदासपुरः दीनानगर में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया है। एटीएम में लगी आग को देख लोगों ने कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के मुताबिक फोन करने के बावजूद एक घंटे के बाद भी दमकल नहीं पहुंची। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बैंक में बड़ा नुकसान हो सकता था।

    बैंक स्टाफ ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनका कर्मचारी बैंक की सफाई कर रहा था तभी अचानक एटीएम से धुआं निकलने लगा। कर्मचारी ने देखा कि एटीएम में आग लगी है। सूचना मिलने पर लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बैंक कर्मचारी ने कहा कि एटीएम में कैश भी है लेकिन इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि कैश को नुकसान हुआ है या नहीं।

  • जियो इन यूजर्स को दे रहा 100GB फ्री डेटा

    जियो इन यूजर्स को दे रहा 100GB फ्री डेटा

    नई दिल्लीः जियो अपने यूजर्स के लिए कमाल का ऑफर लाया है। कंपनी समय-समय पर कई तरह के ऑफर देती रहती है। अब ब्रांड यूजर्स को 100GB डेटा फ्री दे रही है। हालांकि, यह फ्री डेटा सभी के लिए नहीं है। बल्कि इसका फायदा चुनिंदा लोगों को मिलेगा। Jio ने एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप का ऐलान किया है, जिसके साथ यूजर्स को 100GB डेटा फ्री मिलेगा। एचपी स्मार्ट सिम लाइफ अपनी तरह का पहला LTE लैपटॉप है, जो यूजर्स को 100GB फ्री डेटा ऑफर करता है। यह डेटा यूजर्स को कॉम्प्लिमेंट्री मिलेगा। आसान शब्दों में कहें तो यूजर्स को एचपी के Smart LTE लैपटॉप खरीदने पर 100GB डेटा फ्री मिलेगा। हालांकि, इसके लिए यूजर्स को जियो एचपी स्मार्ट सिम की जरूरत पड़ेगी।

    किन लोगों को मिलेगा 100GB डेटा फ्री?

    ये ऑफर नए कस्टमर्स के लिए है, जो HP का लैपटॉप खरीदते हैं। ध्यान रहे कि HP के सभी लैपटॉप पर आपको ये ऑफर नहीं मिलेगा। बल्कि कंपनी चुनिंदा मॉडल्स पर फ्री डेटा दे रही है। 100GB फ्री डेटा 365 दिनों के लिए मिलेगा, जिसकी कीमत 1500 रुपये है। इसके लिए यूजर्स को कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा। अगर आप इसका फायदा उठाना चाहते हैं, तो HP 14ef1003tu और HP 14ef1002tu पर ऑफर मिल रहा है।

    इसके लिए आपको रिलायंस डिजिटल स्टोर या reliancedigital.in या Jiomart.com से लैपटॉप खरीदना होगा। इन लैपटॉप को खरीदने पर यूजर्स नया जियो सिम बिना किसी चार्ज के हासिल कर सकते हैं। इस सिम कार्ड के साथ आपको 100GB डेटा 365 दिनों के लिए मिलेगा। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 64Kbps की स्पीड से डेटा मिलेगा।

    फ्री डेटा पाने के लिए क्या करना होगा? 

    अगर आपने ऑफलाइन मोड से लैपटॉप खरीदा है, तो आपको रिलायंस डिजिटल स्टोर एक्जीक्यूटिव से नए सिम कार्ड के लिए कहना होगा। एक्जीक्यूटिव आपको एफआरसी 505 ऑफर सिम पर एक्टिवेट करके देगा। इसके लिए आपको पहचान और ऐड्रेस प्रूफ देना होगा। सिम एक्टिवेट होने के बाद आपको एचडी स्मार्ट सिम लैपटॉप में इसे लगाना होगा और फिर आपको हाई स्पीड इंटरनेट मिलेगा। 

    ऑनलाइन खरीदने पर क्या होगा? 

    मान लें आपने reliancedigital.in या JioMart.com से नया लैपटॉप खरीदा है। लैपटॉप डिलीवर होने के बाद यूजर्स को 7 दिनों के अंदर नजदीकी रिलायंस डिजिटल स्टोर पर जाना होगा। वहां आपको इनवॉयस दिखाकर नया जियो कनेक्शन लेना होगा।कंज्यूमर एक्जीक्यूटिव से एफआरसी 505 जरूर एक्टिव करा लें। सिम एक्टिवेट करने के लिए आपको ऐड्रेस और आईडेंटिटी प्रूफ देना होगा। इसके बाद आप 100GB फ्री डेटा यूज कर पाएंगे।

  • आप पार्टी का इस राष्ट्रपति उम्मीदवार को समर्थन का ऐलान

    आप पार्टी का इस राष्ट्रपति उम्मीदवार को समर्थन का ऐलान

    नई दिल्लीः देश का अगला राष्ट्रपति चुनने के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है। मतदान से पहले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के साथ ही सत्ताधारी और विपक्षी खेमे एक्टिव मोड में हैं। अपने पक्ष में अधिक समर्थन जुटाने के लिए दोनों तरफ से जोर आजमाइश चल रही है। लगातार बनते-बिगड़ते समीकरणों के बीच विपक्षी खेमे के लिए अच्छी खबर आई।

    केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और पंजाब की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी का साथ विपक्षी दलों को मिल गया है। आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करने का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को यशवंत सिन्हा के समर्थन का ऐलान किया।

    समाचार एजेंसी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को ये ऐलान किया। संजय सिंह ने कहा कि हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन हम मतदान यशवंत सिन्हा के पक्ष में करेंगे। आम आदमी पार्टी की ओर से यशवंत सिन्हा के समर्थन का ऐलान ऐसे समय में किया गया है, जब झारखंड मुक्ति मोर्चा और बीजू जनता दल जैसी पार्टियां एनडीए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का ऐलान कर चुकी हैं।