Home Breaking News आप पार्टी को झटकाः विधायक ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

आप पार्टी को झटकाः विधायक ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

0

नई दिल्लीः दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें थम नहीं रही हैं। पटेल नगर से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आप विधायक राजकुमार आनंद ने मंत्री पद के साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस्तीफा देते हुए पार्टी पर भ्रष्ट्राचार को लेकर सवाल उठाए हैं। दरअअसल, राजकुमार आनंद ने कहा कि, भ्रष्टाचार को लेकर पार्टी की जो नीति है, उससे वह सहमत नहीं है। राजकुमार दिल्‍ली सरकार में समाज कल्‍याण मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।

वहीं इस मामले को लेकर राजकुमार ने कहा कि वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होने जा रहे और ना ही किसी ओर से उन्हें कोई ऑफर मिला है। पार्टी छोड़ने से पहले कहा कि आज बहुत व्यथित हूं। राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा। उन्‍होंने आम आदमी पार्टी पर बहुत बड़ा आरोप लगाया और कहा कि मैं इस पार्टी, इस सरकार और मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here