Home Breaking News इस एक्टर ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान

इस एक्टर ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान

0

आसनसोलः देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने बिहार की काराकाट सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने तब चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इस बार पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है।

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि ‘माता गुरुतरा भूमेरू’ अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी मां से वादा किया था कि मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा। मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट बिहार से लड़ूंगा। जय माता दी। पवन सिंह ने अपने पोस्ट में इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वे किस पार्टी से काराकाट से चुनाव लड़ेंगे। एनडीए की ओर से उपेंद्र कुशवाहा और इंडिया गठबंधन की ओर से सीपीआई एमएल उम्मीदवार राजा राम सिंह इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में अगर पवन सिंह भी काराकाट से चुनाव लड़ेंगे तो उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here