Home Punjab>Amritsar जालंधरः अड्डा होशियारपुर फाटक के पास बने मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी लेकर हुए फरार

जालंधरः अड्डा होशियारपुर फाटक के पास बने मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी लेकर हुए फरार

0

जालंधर, ENS: चैत्र माह के पावन नवरात्रों के दौरान थाना डिवीजन नंबर 3 के अंतर्गत आते अड्डा होशियारपुर फाटक के पास स्थित माई गंगा गिरी योगीराज आश्रम प्राचीन शिव मंदिर में चोरों की ओर से शिवालय में चोरी किए जाने की सूचना है l चोरी संबंधी अधिक जानकारी देते हुए पंडित अवनीश कुमार ने बताया की सुबह 5:15 के करीब जब वह मंदिर खोलने के लिए उठे तो देखा कि दफ्तर का ताला टूटा हुआ है l

जहां से दी डीवीआर गायब है इसके बाद मंदिर खुला तो देखा कि शिवालय का गल्ला  टूटा हुआ है, जिसमें से चढ़ावा गायब है l चोर मंदिर की ग्रिल तोड़कर अंदर दाखिल हुए व शिवालय के गल्ले से नगदी चुरा ले गए l इस संबंध में मंदिर कमेटी व पुलिस को सूचना दे दी है l पंडित ने बताया कि पास स्थित रेलवे लाइनों पर नशेड़ी बैठे रहते हैं l जिस संबंध में पुलिस को पहले भी कई बार सूचित करके कार्रवाई के लिए कहा जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here