Blog
-

RBI के पूर्व गर्वनर ने Tariff पर दिया चौंकाने वाला बयान, भारत-पाक तनाव पर भी बोले रघुराम राजन
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर और इकोनॉमिस्ट रघुराम राजन ने टैरिफ पर एक अहम बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के द्वारा निर्यात पर लगाए गए 50% टैरिफ के पीछे रुस से भारत तेल खरीदना मुद्दा नहीं था। मई में भारत-पाकिस्तान में हुए चार दिन के सैन्य तनाव पर डोनाल्ड ट्रंप की नाराजगी इसका मुख्य कारण थी। उन्होंने यह भी कह दिया कि पाकिस्तान ने अच्छी गेम खेली। रघुराम का यह बयान 4 दिसंबर को यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिख के यूबीएस सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स इन सोसाइटी में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान आया। -

Jalandhar News: Shree Ram Neuro Centre में ईलाज के दौरान मरीज की मौत, देखें वीडियो
शव के बदले 4 लाख मांगने पर हुआ हंगामा
जालंधर, ENS: लाजपत नगर में स्थित श्री राम न्यूरो सैंटर में देर रात भारी हंगामा हुआ जहां एक मरीज की ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान रमनदीप के तौर पर हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि डाक्टरों की लापरवाही के कारण उनके मरीज की मौत हुई इसके बाद जब शव मांगा गया तो डाक्टरों ने 4 लाख रुपये का बिल भरने के लिए कहा और शव देने से साफ इंकार कर दिया। मृतक के भाई ने इस मामले संबधी अपने रिश्तेदारों को सूचित किया। जिसके बाद देर रात श्रीराम न्यूरो सैंटर के डाक्टरों तथा अस्पताल प्रशासन के खिलाफ भारी विरोध होता रहा। परिजनों ने कहा कि जितना बिल दिया गया है अगर ईलाज सही तरीके से होता तो रमनदीप बच सकता था मगर डाक्टरों का सारा ध्यान बिल बनाने में लगा रहा। उधर अस्पताल के किसी भी डाक्टर का इस मामले में कोई पक्ष सामने नहीं आया है। यदि अस्पताल की मैनेजमेंट अपना पक्ष रखती है, तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा। वहीं मृतक के भाई ने कहा कि विरोध के बाद अस्पताल प्रबंधकों द्वारा अपनी गलती मान ली गई तथा जो बिल पहले 4 लाख रुपये का दिया गया था उसे सही करके 50 हजार रुपये कर दिया गया है। जिसे अपने रिश्तेदारों की मदद से अदा कर दिया गया और बाद में श्रीराम न्यूरो सैंटर के डाक्टरों द्वारा हमें रमनदीप का शव सौंपा गया है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार इसी अस्पताल में दाखिल मरीजों के परिजनों द्वारा डाक्टरों पर इलाज में कौताही के आरोप लगाकर हंगामा किया गया था जिससे यह अस्पताल लगातार सुर्खियों में रहता है। -

Punjab News: दो गुटों में खूनी झड़प, चले ईंट-पत्थर, इलाके में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो
लुधियानाः शहर के मुंडियां इलाके में आज शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब पुरानी रंजिश को लेकर 2 गुट आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों गुटों में देखते ही देखते खूनी झड़प शुरू हो गई और दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे भारी हंगामा हो गया। इस दौरान 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत रेस्क्यू करके इलाज के लिए लुधियाना सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने झड़प की वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।
जानकारी देते दीपक ने बताया कि वह राम नगर गली नंबर 5 के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि गली में एक बच्चा खेल रहा था कि इस दौरान 4 से 5 युवक जिनके हाथ में हथियार भी थे, 2 मोटरसाइकिलों पर तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए आए और बच्चे को कुचलने वाले थे जिसके चलते हमने उन्हें समझाने की कोशिश की, परन्तु वह लड़ाई झगड़े पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने ईंट-पत्थर चलाए और गोली मारने की भी धमकी दी।
वहीं दूसरी और इस तरह की लड़ाई से मोहल्ले में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालातों पर काबू पाया। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस ने बताया कि इस तरह की गुंडागर्दी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-

Punjab News: कांग्रेस की लड़ाई, कचहरी तक आई, सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष मिट्ठू मैदान को भेजा कानूनी नोटिस
अमृतसरः कांग्रेस की लड़ाई अब कचहरी तक पहुंच गई है। जहां बीते दिन सासंद सुखजिंदर रंधावा ने नवजोत कौर को कानूनी नोटिस भेजा था। वहीं अब अपने ऊपर लगे पैसों को आरोपों को लेकर नवजोत कौर ने अमृतसर से कांग्रेस के जिला अध्यक्षा मिट्ठू मैदान को कानूनी नोटिस भेज दिया। यही नहीं दूसरी ओर पूर्व निकाय मंत्री अनिल जोशी ने डा. नवजोत कौर सिद्धू के आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा कि पार्टी में पैसे देकर आने के उनके दावे पूरी तरह निराधार हैं। जोशी ने बताया कि वकील की सलाह लेकर डा. सिद्धू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

हाल ही डॉ. नवजोत कौर के 500 करोड़ अटैची वाले बयान के बाद सियासी भूचाल आ गया है। हालांकि पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है, लेकिन आरोपों का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं अब नवजोत कौर पर भी रुपये लेने का बड़ा आरोप लगा है। अमृतसर से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं पार्षद सौरव मिट्ठू मदान ने नवजोत कौर सिद्धू और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 2017 में मैडम सिद्धू ने टिकट के बदले कई पार्षदों से 20-25 लाख रुपये लिए थे।

मिट्ठू ने दावा किया कि उनके पास इसके ठोस सबूत हैं और जल्द ही पूरी लिस्ट जारी करेंगे। वहीं इस मामले को करे नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष मिट्ठू मैदान को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस मिट्ठू मैदान द्वारा उनके खिलाफ हाल ही में की गई बयानबाजी के कारण भेजा गया है। नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि डॉ. नवजोत कौर सिद्धू की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली बयानबाजी के लिए मिट्ठू मैदान बिना शर्त माफी नहीं मांगते हैं, तो डॉ. सिद्धू कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगी।
नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि एक हफ्ते के अंदर माफी नहीं मांगी गई, तो वे हानि और नुकसान के दावे के साथ मुकदमा दायर करेंगी। इस नोटिस को राजनीतिक गलियारों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह मामले की गंभीरता को दर्शाता है। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि नोटिस भेजने का उद्देश्य विवाद को बढ़ने से रोकना और जिम्मेदार पक्ष को कार्रवाई के लिए बाध्य करना होता है।
डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपने नोटिस में कहा है कि उनके खिलाफ की गई बयानबाजी न केवल उनके व्यक्तिगत सम्मान को ठेस पहुंचाती है, बल्कि उनके राजनीतिक करियर और जनता के बीच उनकी छवि को भी प्रभावित करती है। इस मामले ने कांग्रेस पार्टी के भीतर और बाहर राजनीतिक चर्चाओं को फिर से गर्मा दिया है। अब यह देखने वाली बात होगी कि मिट्ठू मैदान नोटिस का जवाब देते हैं या नहीं और इस विवाद का अगला पड़ाव क्या होगा।
-

Jalandhar News: क्रिश्चन समुदाए का भाणा सिद्धू के खिलाफ प्रदर्शन, सिद्धू मूसेवाला की मां के लेकर पहुंचे पुतले, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: महानगर में पंजाब मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी मिन्हास और भाणा सिद्धू द्वारा पास्टर अंकुर नरूला के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद क्रिश्चन समुदाय ने 5 दिसंबर को डीसी दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
जहां क्रिश्चन समुदाय द्वारा भाणा सिद्धू, तेजस्वी मिन्हास सहित एक अन्य महिला के पुतले फूकंने के लिए लाए गए। हैरानी की बात यह है कि इस प्रदर्शन में तीसरे पुतले में जिस महिला की तस्वीर लगी है, वह कोई ओर नहीं बल्कि मशहूर दिवगंत गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर की तस्वीर है। इसको लेकर सिद्धू मूसेवाला के फैंस में भारी रोष पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि सिद्धू मूसेवाला की मां को बिना वजह से बदनाम किया जा रहा है।
जबकि इस मामले में उनका कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे में अब कुछ लोगों का कहना है कि वह भाणा सिद्धू की मां का पुतला लेकर आए थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उक्त महिला गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर है। लेकिन इस मामले को लेकर अभी तक क्रिश्चन समुदाय की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।
-

Punjab News: खेतों में पतंग पकड़ने गए बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला, चेहरे को बुरी तरह नोंचा, देखें वीडियो
लुधियानाः मुल्लापुर के गांव जांघपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां खेतों में पतंग पकड़ने गए एक 8 वर्षीय बच्चे को आवारा कुत्तों ने अपना शिकार बना लिया। मौके पर मौजूद बच्चे के बड़े भाई ने घटना की जानकारी पिता को दी, जिसके बाद पिता ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़वाया। बाद में परिजनों ने बच्चे को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सिविल अस्पताल लुधियाना में भेजा गया। वहां से भी बच्चे को डॉक्टरों ने चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में रेफर किया। वही अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि कुत्तों ने बच्चे के सिर, चेहरे और आंख को बुरी तरह से नोंच डाला है।
जानकारी देते हुए घायल बच्चे हैप्पी के पिता शारदा निवासी मुल्लापुर ने बताया कि वह मजदूरी करता है।उसके परिवार में 1 बेटी और 2 बेटे है, जिसमें से घायल हैप्पी उसका सबसे छोटा बेटा है जो चोथी क्लास में पढ़ता है। उसने बताया कि मंगलवार की शाम हैप्पी अपने बड़े भाई और अन्य बच्चों के साथ खेतों में पतंग पकड़ने गया। जहां कुत्तों के झुंड ने उसे चारों तरफ से घेरकर बुरी तरह से नोंचना शुरू कर दिया। उनका बड़ा बेटा ये मंजर देखकर बुरी तरह डर गया और उसने भागकर मुझे उसकी सूचना दी।
पीड़ित ने बताया कि मौके पर पहुंचकर उसने कुत्तों को भगाया और बेटे को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां से डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल लुधियाना रेफर कर दिया। वहीं डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की हालत गंभीर है। कुत्तों ने बच्चे के सिर, चेहरे और आंख को बुरी तरह से नोंच डाला है और उसकी बाई आंख बुरी तरह डैमेज हो गई है। जिसके चलते डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पिता ने मांग की कि इन अवारा कुत्तों पर लगाम लगाई जाए, ताकि उनके बच्चे आराम से कहीं आ-जा सकें।
-

Jalandhar News: बिना महिला कर्मचारी की मौजूदगी में 7 की गिरफ्तारी को लेकर थाने में हंगामा, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: ज़िला परिषद की चुनावी गतिविधियों के चलते वरियाणा ज़ोन में लोग अपने उम्मीदवार के समर्थन में गलियों में पोस्टर लगा रहे थे। लोगों का आरोप है कि इस मामले को लेकर मकसूदां थाना पुलिस ने 4 महिलाओं समेत 7 लोगों को जबरन थाने ले गई और उन्हें वहां जाकर हिरासत में लिया। गिरफ्तार लोगों का कहना है कि जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया तो उस समय महिला पुलिस कर्मचारी पुलिस टीम के साथ मौजूद नहीं थीं।
इस पर वरियाणा ज़ोन के कांग्रेस उम्मीदवार खुद मकसूदां थाने पहुंचे और मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब हम थाने पहुँचे तो पुलिस कर्मचारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि हम महिलाओं को छोड़ देते हैं, लेकिन तीन पुरुषों को वेरिफाई करके छोड़ेंगे। इस बात को लेकर लोगों में भारी रोष दिखा और उन्होंने थाने का घेराव कर दिया।
-

पंजाबी गायक औजला की 10 हजार हीरों से बनी P-POP कल्चर चेन, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पंजाबी सिंगर करण औजला का पी पॉप कल्चर टूर शुरू हो चुका है। पंजाब के मोहाली में 2026 में करण औजला का शो होगा। इस शो के लिए करण औजला को वेंकुवर की कंपनी ने P-POP कल्चर चेन बनाकर दी है। अभी तक ये चेन सिंपल नजर आ रही थी। इस चेन के बारे में कंपनी ने अब पूरी जानकारी साझा की है। करोड़ों रुपए में इस चेन की कीमत है। हालांकि कंपनी ने इसका रेट नहीं बताया है। इतना बताया है कि ये चेन 10 हजार हीरों से बनाई गई है। करन औजला का पी पॉप कल्चर टूर भारत में दिल्ली से 28 फरवरी को शुरू होगा।
मुंबई और पुणे के बाद 14 मार्च 2026 को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम में शो होगा। इसके लिए टिकटों की आनलाइन सेल पहले से शुरू हो चुकी है। वेंकुवर की डायमंड ज्वैलरी कंपनी ने करण औजला की चेन के बारे में बताया कि इस चेन को स्पेशल उनके पी-पॉप कल्चर शो के लिए डिजाइन किया गया है। करण का ये पी-पॉप कल्चर टूर नवंबर से आबू धाबी से शुरू हो चुका है जो 2026 में भारत में भी होगा। करण औजला अपने गले में इस चेन को पहने नजर आएंगे। इस चेन को बनाने में 65 कैरेट हीरे का यूज किया गया है।कंपनी ने चेन के रेट के बारे में नहीं बताया है। ये दावा किया गया है कि इस चेन को बनाने में लंबा वक्त लगा है। इसमें हीरों के साथ-साथ 5 हजार कीमती स्टोन लगे हैं। जिनसे ये चेन अंधेरे में भी गले में चमकती हुई नजर आती है। इसके अलावा चेन को बनाने में 300 ग्राम सोने का यूज किया गया है। इससे ही इस चेन की कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है। कंपनी ने दुनिया में इस तरह की एक ही चेन बनाई है। इसे भी स्पेशल करन औजला के टूर के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के कर्मचारियों ने खुद इस चेन को करन औजला को सौंपा, इसका वीडियो भी इंस्टा पर शेयर किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस चेन में गोल हीरे लगाए गए हैं। 10 हजार हीरों से ये चेन सजी है। इंस्टा पर एक वीडियो शेयर कर वैंकुवर की इस कंपनी ने बताया है कि इस चेन को बनाने और डिजाइन करने में उनकी बहुत मेहनत लगी है। इसको बनाने के लिए लेबर के असंख्य घंटे गए हैं। क्योंकि लेबर ने 10 हजार हीरों को पी-पॉप लिखने के लिए अंग्रेजी के शब्दों के हिसाब से इसकी कटिंग की है। एक-एक हीरे को बाद में जोड़ा गया है। स्टोन को जोड़ने और चेन की कड़ियां बनाने में अथक मेहनत लगी है।पंजाबी गायक औजला की 10 हजार हीरों से बनी P-POP कल्चर चेन, देखें वीडियो NEWS: https://t.co/CQ7dHAdOLe#PunjabiSingerAujla #PPopCultureChain #10000Diamonds #LuxuryJewellery #WatchVideo #ViralNews #TrendingStyle #PunjabMusic #BlingLook #FashionStatement pic.twitter.com/iC54aLqFIb
— Encounter India (@Encounter_India) December 10, 2025 -

Jalandhar News: पुलिस कर्मचारी की हुई मौत, घर से सुसाइड नोट बरामद
जालंधर, ENS: मेहितपुर के निकटवर्ती गांव संगोवाल के पास पुलिस कर्मचारी द्वारा आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान रणजीत सिंह राणा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मचारी पटियाला इलाके में ड्यूटी करता था, जिसने आज सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं उससे एक सुसाइड नोट भी मिला है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
https://encounternewspaper.com/punjab/punjab-police-constable-ends-his-life-by-hanging-himself/सुबह जब रणजीत ड्यूटी जाने के लिए कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों के लोगों को कुछ शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो उन्हें रणजीत फंदे पर लटका हुआ मिला। रणजीत के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है।
मृतक रणजीत पटियाला में पंजाब पुलिस की 5वीं कमांडो बटालियन में तैनात थे। पड़ोसियों का कहना है कि काफी दिनों से छुट्टी पर थे। मेहितपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। हांलाकि अभी यह सामने नहीं आया कि इस नोट में क्या लिखा हुआ है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
-

शेयर बाजार में आज दिखी हरियाली, Sensex में 100 से अधिक अंकों की बढ़त
बिजनेसः दो दिन लगातार गिरावट के बाद शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में यह तेजी मामूली रही। निफ्टी आज बढ़त के साथ 25864.05 अंक पर खुला जबकि 30 सूचकांक वाला सेंसेक्स आज 84,607.49 अंक पर खुला था। थोड़ी देर बाद दोनों सूचकांक में तेजी से बढ़त दिखी जिसके बाद निफ्टी उछाल मारते हुए 25875.30 अंक पर पहुंच गया था, जोकि ओपनिंग से 35.65 अंक अधिक है और सेंसेक्स की बढ़त कुछ देर के बाद 100 से अधिक अंकों की हो गई।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत दर पर घोषणा से पहले बैंकिंग और तेल शेयरों में मुनाफा वसूली हावी होने से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स करीब 436 अंक टूट गया जबकि निफ्टी में 121 अंकों की गिरावट रही।
बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 436.41 अंक यानी 0.51 प्रतिशत गिरकर करीब 2 सप्ताह के निचले स्तर 84,666.28 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 719.73 अंक लुढ़ककर 84,382.96 पर आ गया था। इसी के साथ टॉप गेनर्स में TIPSFILMS, SCPL, AKSHOPTFBR, FOCUS, STCINDIA और TVVISION ने जगह बनाई।