Blog

  • Punjab News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री, लोगों को मिलेगा मुआवजा, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री, लोगों को मिलेगा मुआवजा, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के मंडल क्षेत्र में बाढ़ का जायजा लेने सरकार की प्रशासनिक टीम मैदान में उतरी है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ब्रिंदर कुमार गोयल भी मौजूद रहे, जहां उन्होंने खुद लोगों के दर्द को समझने के लिए नाव द्वारा बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को नजदीक से देखने के लिए ब्रिंदर कुमार गोयल के साथ राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल, डीसी कपूरथला और एसएसपी कपूरथला भी नाव में बैठकर लोगों के घरों तक गए। मंत्री गोयल ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है और हर संभव मदद की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोग किसी भी हालत में अकेले नहीं हैं, सरकार की ओर से राहत कैंप और आवश्यक सुविधाएं तुरंत उपलब्ध करवाई जा रही हैं।” लोगों के घरों में जाकर स्थिति जानने के बाद प्रशासन ने तुरंत राहत सामग्री वितरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसी कपूरथला की ओर से विशेष निगरानी टीम तैनात की गई हैं ताकि कोई भी पीड़ित परिवार बिना सहायता के न रह जाए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फसलों के मुआवज़े के लिए सुल्तानपुर और भुलत्थ तहसीलों में विशेष गिरदावरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

    गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार पूरी तरह अलर्ट है और डैमों व दरियाओं की स्थिति पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। पंजाब सरकार द्वारा पानी से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की निगरानी के लिए 8 कैबिनेट मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो अलग-अलग ज़िलों का दौरा कर सीधे लोगों तक पहुंचेंगे। ब्यास दरिया की डी-सिल्टिंग संबंधी ड्रेनेज विभाग के मुख्य इंजीनियर से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है, जिस पर विचार कर पानी का स्तर घटने के बाद इसे लागू किया जाएगा। सरकार का पूरा ध्यान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना, उनकी स्वास्थ्य देखभाल, राशन उपलब्ध कराना और पशुधन की देखभाल पर है।

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को सेक्टरों में बांटकर राहत कार्य किए जा रहे हैं और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। नावों के ज़रिए बाढ़ प्रभावित गांव सांगरा जाकर ज़रूरतमंदों को सूखा राशन वितरित किया। बाढ़-रोधी कार्यों पर एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि इन कार्यों पर पंजाब सरकार द्वारा 276 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा धुसी बांध पर 4 लाख मिट्टी से भरे बोरे रख दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इस्तेमाल किए जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि धुसी और एडवांस बांध पूरी तरह सुरक्षित हैं और इन्हें किसी प्रकार का ख़तरा नहीं है।

  • टीचर को 9वीं कक्षा के स्टूडेंट ने मारी गोली, अध्यापकों में रोष, कई स्कूल बंद

    टीचर को 9वीं कक्षा के स्टूडेंट ने मारी गोली, अध्यापकों में रोष, कई स्कूल बंद

    काशीपुरः उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में निजी स्कूल में पढ़ने वाले 9वीं कक्षा के छात्र ने टीचर पर तमंचे से गोली चला दी। गोली टीचर के दाएं कंधे के नीचे लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, छात्र और टीचर के बीच झगड़े की शुरुआत तब हुई जब टीचर ने छात्र को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद छात्र गुस्से में अपने लंच बॉक्स में तमंचा छिपाकर स्कूल लाया और कक्षा में ही टीचर पर गोली चला दी।

    इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे जिले में टीचरों में रोष पाया जा रहा है। उत्तराखंड के सीबीएसई बोर्ड से जुड़े अध्यापक इस घटना के विरोध में धरने और हड़ताल पर बैठ गए हैं। काशीपुर सहित कई जगहों पर आज स्कूल बंद रखे गए हैं। पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया है और तमंचा बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शिक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है।

    बता दें कि इसी तरह का मामला सोमवार को यूपी के गाजीपुर से भी सामने आया था। यहां एक निजी स्कूल में छात्रों के बीच हुआ विवाद खौफ़नाक रूप ले बैठा। आपसी कहासुनी के दौरान कक्षा 9 के छात्र ने 10वीं के छात्र आदित्य वर्मा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात में आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आए तीन अन्य छात्र भी घायल हो गए।

    जानकारी के मुताबिक, आरोपी छात्र चाकू को पानी की मेटल बोतल में छिपाकर स्कूल लाया था। जैसे ही उसे मौका मिला, उसने बाथरूम के पास आदित्य पर वार कर दिया। बताया जा रहा है कि आदित्य विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आरोपी ने उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

     

  • 2 महीनों में पहली बार शेयर बाजार में आई तेजी

    2 महीनों में पहली बार शेयर बाजार में आई तेजी

    नई दिल्ली: आज के शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 157.98 अंक यानी 0.19% की बढ़त के साथ 82,015.83 पर कारोबार कर रहा था। इसी समय एनएसई निफ्टी 36.95 अंक यानी 0.15% चढ़कर 25,087.50 पर पहुंच गया। यानी शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने 25,100 का स्तर पार कर लिया। यह लगातार 5 दिन की तेजी पिछले दो महीनों में पहली बार देखने को मिली है।

    निवेशकों के लिए यह सत्र खास माना जा रहा है क्योंकि आज निफ्टी 50 कॉन्ट्रैक्ट्स का वीकली ऑप्शंस एक्सपायरी डे है। लगातार 5 दिन से बढ़त दर्ज करने के बाद वीरवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले। बुधवार को भी शेयर बाजार ने तेजी दिखाई थी और निफ्टी 25,000 के ऊपर बंद हुआ था। उस दिन सेंसेक्स 213.45 अंक यानी 0.26% बढ़कर 81,857.84 पर बंद हुआ था।

    वहीं निफ्टी 69.90 अंक यानी 0.28% ऊपर जाकर 25,050.55 पर बंद हुआ था। यह रैली निवेशकों के लिए भरोसा बढ़ाने वाली रही है। आज का सत्र इसलिए अहम है क्योंकि ऑप्शंस एक्सपायरी के चलते उतार-चढ़ाव ज्यादा देखने को मिल सकता है। लगातार 5 दिन की तेजी के बाद बाजार में निवेशकों की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं। अगर यह तेजी बनी रहती है तो आने वाले दिनों में निफ्टी और सेंसेक्स नए रिकॉर्ड स्तर छू सकते हैं।

  • Jalandhar News: 10 वर्षीय बच्चे का हुआ अपहरण, परिवार ने पुलिस पर लगाए आरोप

    Jalandhar News: 10 वर्षीय बच्चे का हुआ अपहरण, परिवार ने पुलिस पर लगाए आरोप

    जालंधर, ENS: थाना रामा मंडी के अधीन आते बेअंत नगर में अपहरण की घटना सामने आई है। जहां 18 अगस्त को बच्चे को कोई व्यक्ति साथ लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बच्चे की पहचान 10 वर्षीय हैरोन के रूप में हुई है। वहीं बच्चे के परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। बच्चे के पिता नरिंदर तथा माता लक्की निवासी बेअंत नगर ने बताया कि उनके बच्चे को 18 अगस्त को कोई व्यक्ति अपने साथ ले गया था।

    मां-बाप का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दी है, लेकिन पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही। परिवार का आरोप है कि वह जब इंसाफ के लिए थाने जाते हैं तो पुलिस कर्मियों द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार करके वापिस भेज दिया जाता हैं। दूसरी ओर थाना रामा मंडी के मुंशी ने बताया कि पुलिस के पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।

    उधर, वार्ड नंबर-9 रामा मंडी की कौंसलर वंदना तुलसी के पति विक्की तुलसी ने कहा कि बच्चा ना मिलने के कारण उसके मां-बाप बहुत परेशान हैं। वह उनके आफिस के भी कई चक्कर लगा चुके हैं। विक्की तुलसी ने कहा कि वह खुद भी थाना रामा मंडी की पुलिस से इस संबंध में बात कर चुके हैं लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। आप नेता विक्की तुलसी ने पुलिस कमिश्रर जालंधर धनप्रीत कौर रंधावा से मांग की कि इस मामले की गहराई से जांच करवाई जाए।

  • Jalandhar News: MLA रमन अरोड़ा मामले में निगम इंस्पेक्टर हरप्रीत को मिली रेगुलर बेल

    Jalandhar News: MLA रमन अरोड़ा मामले में निगम इंस्पेक्टर हरप्रीत को मिली रेगुलर बेल

    जालंधर, ENS: सेंट्रल हलके से आप विधायक रमन अरोड़ा के साथ भ्रष्टाचार के मामले में जेल में निगम की महिला इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जहां हाईकोर्ट में इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को रेगुलर बेल मिल गई। अमृतसर की रहने वाले हरप्रीत कौर 84 दिन से जेल में बंद थी। हरप्रीत कौर को मेडिकल ग्राउंड पर बेल दी गई है। विजिलेंस ने उसे 29 मई को अरेस्ट कर जेल भेजा था। वहीं, विधायक अरोड़ा और एटीपी सुखदेव वशिष्ठ की रेगुलर बेल पर 27 अगस्त को सुनवाई होनी है।

    इसी तारीख पर विधायक के समधी की एंटीसिपेट्री बेल पर हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। हाईकोर्ट ने वर्तमान में राजू मदान की गिरफ्तारी पर 27 अगस्त तक रोक लगाई है। हरप्रीत कौर का नाम किशनपुरा एरिया के एक बेकरी मालिक ने लिया था। उन्होंने विजिलेंस से लेकर कोर्ट तक में दी स्टेटमेंट में कहा था कि बेकरी के बिजनेस के लिए एक इमारत बनवाई थी, उस पर विधायक की नजर पड़ गई थी। इसके बाद उसे नोटिस आया था। फिर इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर से मिले तो बोली कि आप विधायक से बात करें। इसके बाद विधायक ने सीधे पैसे मांगे थे।

    विधायक ने उससे कहा था कि वह इंस्पेक्टर मैडम से मिल कर पैसे देकर आए। वह ढाई लाख लेकर गए थे। जब मैडम को ढाई लाख दिए थे तो मैडम भड़क गईं। बोली- विधायक ने पूरे तीन लाख लेने के लिए कहा है। बेकरी मालिक ने कहा कि उन्होंने बेटे को कॉल कर किसी से पचास हजार मंगवा कर मैडम को तीन लाख देकर आए थे। बता दें कि 14 मई को विजिलेंस ने एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को पकड़ा था। फिर केस में विधायक रमन अरोड़ा, उसके राजदार आढ़ती महेश मखीजा और निगम की महिला इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को गिरफ्तार किया गया। विधायक के घर से 6,30,245 रुपए और 1200 ग्राम सोने के जेवर बरामद हुए। मखीजा से 36 लाख कैश मिला था।

  • आज का राशिफल 21 अगस्त, 2025

    आज का राशिफल 21 अगस्त, 2025

    आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शानदार है। करियर में तरक्की मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। वृष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ मिलेगा और आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे। मिथुन वालों को नौकरी में उत्तम परिणाम देखने को मिलेंगे। आपको निवेश करने का सुनहरा मौका मिलेगा।

    मेष राशि:मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र के सकारात्मक माहौल में काम करने को मिलेगा और कलीग्स के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। आज आप नया काम शुरू करेंगे, जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप दूसरों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आज आपकी किसी परिवारिक समस्या का निवारण होने से आपको बहुत सुकून मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाएंगे, आपकी यात्रा शुभ फलदाई साबित होगी।

    वृषभ राशि:आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां देखने को मिलेंगी और बहुत समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा और आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे। इस राशि के छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा , जिसमें वे बहुत अच्छा परफॉर्म करेंगें। आज आप पार्टनरशिप में किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपको ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जिसे सुनकर आपको खुशी मिलेगी।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहेगा। आज आपको नौकरी में उत्तम परिणाम देखने को मिलेंगे। आज आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। आज आप कार्यस्थल पर विरोधियों से बचकर रहें, वे आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप अपने काम पर फोकस करेंगे और आपकी एकाग्रता ही आपको सफलता दिलाएगी। आज आपकी बचत योजनाएं कामयाब रहेंगी, आपको निवेश करने का सुनहरा मौका मिलेगा। आज आप सपरिवार तीर्थाटन या किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं, आपको परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा रहेगा। आज आपको खुशखबरी मिलेगी, नौकरी में प्रमोशन की आपकी प्रतीक्षा ख़त्म होगी। आज नई पोस्ट पर काम का दबाव बढ़ेगा और आप पूरी सावधानी से काम करेंगे। आज आप घर परिवार की समस्याओं को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आज आपके लिए आर्थिक लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आज आपको किसी काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। आज आपके घर के सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा ।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपको अनेक साधनों से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आज आपको संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होगा। आज आपकी नौकरी में सफलता के योग हैं और आपकी सैलरी भी बढ़ सकती है। आज जमीन जायदाद के मामलों में कुछ समस्या आएगी, लेकिन कोर्ट कचहरी में आपको सफलता मिलेगी। आज आप मेहनत और आत्मविश्वास से अपने कार्यों को करने में सफल रहेंगें। आज आपको लम्बे समय बाद किसी मित्र से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा, ऑफिस के सभी लोग आपकी तारीफ करेंगें। इस राशी के कला और अभिनय से जुड़े व्यक्तियों को आज किसी बड़ी हस्ती से मिलने का मौका मिलेगा। आज पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा, संतान को लेकर उलझने दूर होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन इस दौरान आपको साथ काम करने वालों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आज आप व्यर्थ की बातों से दूर रहें और अपने काम के ऊपर फोकस करें ।

    तुला राशि:आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आप किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, भविष्य में जिसमें आपको अच्छा लाभ होगा। आज आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी और कार्य क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। किसी एंट्रेस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द ही सफलता प्राप्त होगी। आज आपका अनुभव प्रतिष्ठा का कारण बनेगा और समाज में आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं, जहाँ लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन बदलाव लाने वाला है। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आज आप किसी संस्था के साथ जुड़कर जरुरतमंदों की मदद करेंगें। आज आप जो भी निर्णय करें, पहले थोड़ा सोच – समझ लें। आज आप व्यापार में विकास के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आज आपकी आर्थिक स्तिथि अच्छी रहेगी, आपको धन लाभ होने के अवसर प्राप्त होंगें। आज आपको संतान की तरफ से अच्छे परिणाम मिलेंगे और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आज आपको कम्युनिकेशन के माध्यम से लाभ होगा, और आप तरक्की करेंगे ।


    धनु राशि:
    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और पूरे मनोबल के साथ आप कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों को पूरा करेंगे। आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और परिवार के साथ आप खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकते हैं। आज जीवन साथी के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। आज आप किसी उलझन को सुलझाने में सफल रहेंगें, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। इस राशि के सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों के प्रमोशन होने के संभावना बन रही है ।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी। आज आपके निजी प्रयासों से उत्तम सफलता मिलेगी। आज आपके लिए अचानक धन लाभ की संभावना बनेगी और कार्यक्षेत्र में आपके काम को देखते हुए अच्छी पदोन्नति भी मिलेगी। आज आप अपने काम के कारण काफी व्यस्त रहेंगे और परिवार को समय कम दे पाएंगे। आज आप अपने काम और परिवार के बीच बैलेंस बना कर चलेंगे, जिससे घर में सभी आपसे खुश रहेंगे।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप अपनी नौकरी बदलने का प्रयास करेंगे और इसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। आज आपकी सैलरी में वृद्धि होगी, आपकी आर्थिक स्थिति में संतुलन बना रहेगा। आज आपको किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज आपके परिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज आप जीवनसाथी के साथ घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। इस राशि के छात्र आज मन लगाकर पढाई करेंगें, आपको सीनियर्स का भी सहयोग मिलेगा ।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आपको व्यापार में धन लाभ होगा लेकिन खर्च की भी अधिकता रह सकती है। आज आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज कोर्ट – कचहरी के मामलें में बड़ी राहत मिलेगी और जल्द ही फैसला आपके पक्ष में होगा। आज आपको किसी मल्टीनेशनल कम्पनी से जॉब के लिए ऑफर आएगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज संतान को किसी बड़े संस्थान में एडमिशन मिलने की खबर मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा ।

  • Punjab News : Local Body विभाग के 78 अफसरों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    Punjab News : Local Body विभाग के 78 अफसरों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    MTP Meharban Singh की Jalandhar हुई वापसी

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा 31 IAS/PCS अधिकारियों के साथ लोकल बॉडी विभाग के 78 अफसरों के तबादले कर दिए है। इस लिस्ट के अनुसार MTP Meharban को जालंधर में तैनात कर दिया गया है। वहीं ATP पूजा मान का तबादला जालंधर से अमृतसर हो गया है। इनके साथ ही नगर कौंसिल और इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों के तबादले भी बड़े स्तर पर हुए है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई लिस्ट में मौजूद है।

     

  • उपायुक्त ने सलूरी गांव में बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

    उपायुक्त ने सलूरी गांव में बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने अंब उपमंडल की धुसाड़ा पंचायत के सलूरी गांव का दौरा कर भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम अंब सचिन शर्मा, पंचायत प्रधान नीरू बाला तथा उपप्रधान सहदेव भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित विभागों को त्वरित राहत पहुंचाने तथा सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। जिन घरों को क्षति पहुंची है, उनके उचित मूल्यांकन कर सहायता प्रदान करने को भी कहा। उपयुक्त के निर्देश पर गांव में भूस्खलन के कारण अवरूद्ध लिंक रोड़ की बहाली के लिए तुरंत मशीनरी लगा के साफ किया गया।
  • हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय अंडर-19 और सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप ऊना में आरंभ

    हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय अंडर-19 और सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप ऊना में आरंभ

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय अंडर 19 और सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप बुधवार को ऊना में आरंभ हो गई। इस प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा ऊना जिला बैडमिंटन एसोसिएशन और राव बैडमिंटन अकादमी, ऊना के सहयोग से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 193 महिला व पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 12 जिलों के खिलाड़ी शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की चयन समिति के सदस्य व वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 20 से 24 अगस्त तक आयोजित होगी और इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप तथा अन्य राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव रमेश ठाकुर और ऊना जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अशोक ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन राउंड मुकाबलों का आयोजन हुआ। इन मुकाबलों में ऊना के लक्ष्य ने सोलन के जतिन को, शिमला के हर्षवर्धन ने कल्लू के आदित्य शर्मा को, बिलासपुर के आर्य शर्मा ने सिरमौर के प्रवीण शर्मा को, कांगड़ा के अंशुमान ठाकुर ने कांगड़ा के ही अनुराग ठाकुर को, सोलन के वरुण रघुवंशी ने सिरमौर के निकुंज रमोल को, ऊना के मोहित ने बिलासपुर के कश्यप को, कांगड़ा के ऋतुल ठाकुर ने सिरमौर के गौरव पुंडीर को, सोलन के अर्पण शर्मा ने बिलासपुर के नव्यंक को हमीरपुर के लम, मंडी की वेदांशी ने शिमला की तनवी को, सिरमौर की स्वाति ने बिलासपुर की मेधा शर्मा को, हमीरपुर की सरगम ठाकुर ने ऊना की शिवांजलि को शिमला की यक्षिता सामरा ने मंडी की संसित को, सोलन की तनवी गुप्ता ने कांगड़ा की आशना को, कांगड़ा की अवनी ठाकुर ने कल्लू की तेजल राजपूत को, हमीरपुर की श्रेया राणा ने कांगड़ा की योगिता को, शिमला की अनन्य चौहान ने कल्लू की सृष्टि ठाकुर को, कांगड़ा की अमृता ठाकुर ने चंबा की पल्लवी नेगी को, मंडी की गरिमा वर्मा ने बिलासपुर की लावण्या शर्मा को, सिरमौर की गरिमा ने कल्लू की अदिति व्यास को बिलासपुर की रिया ठाकुर ने कांगड़ा की सान्या को, कांगड़ा की दिव्यांशी ने ऊना की रिद्धि शर्मा को पराजित कर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

    कांगड़ा के कारण शर्मा ने हमीरपुर के अक्षोब को, ऊना के लक्ष्य ने कांगड़ा के तेजविंदर को, बिलासपुर के सव्या शर्मा ने मंडी के अनुराग ठाकुर को, शिमला के हर्षवर्धन ने सिरमौर के दिव्यांश देव चौहान को, हमीरपुर के शिवांश राणा ने लाहौल स्पीति के पुनीत राणा को, बिलासपुर के आर्य शर्मा ने कुल्लू के शौर्य को, शिमला के श्राविक ने उनके अक्षांज़ को, कांगड़ा के अंशुमान ठाकुर ने मंडी के प्रथम ठाकुर को, सोलन के वरुण रघुवंशी ने हमीरपुर के संयम को, शिमला के प्रियांशु भारद्वाज ने कांगड़ा के विशाल ठाकुर को, कांगड़ा के अर्पित सिंह ने ऊना के मोहित मनकोटिया को, मंडी के तन्मय ठाकुर ने कुल्लू के पार्थिव को, ऊना के सूर्यांश ने कांगड़ा के ऋतुल ठाकुर को, शिमला के विश्वजीत ने मंडी के गिरिराज वर्मा को, सोलन के अर्पण शर्मा ने किन्नौर के अर्णव को, हमीरपुर के देवांश राणा ने लाहौल स्पीति के अंशुमन को, कांगड़ा की भारती शर्मा ने हमीरपुर की चाहत को, मंडी की वेदांशी ने सिरमौर की स्वाति को, हमीरपुर की सरगम ठाकुर ने शिमला की एक यक्षिता को, सोलन की तस्वी गुप्ता ने कांगड़ा की अवनी ठाकुर को, शिमला की अनन्य चौहान ने हमीरपुर की श्रेया राणा को, मंडी की गरिमा वर्मा ने कांगड़ा की अमृता ठाकुर को, बिलासपुर की रिया ठाकुर ने सिरमौर की गरिमा को पराजित कर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

    इसी तरह डबल्स मुकाबले में सिरमौर की दिव्यांश देव चौहान और निकुंज रमोल की जोड़ी ने मंडी के अनुराग और पार्थ को, संयम और तन्मय की जोड़ी ने कांगड़ा के अनुराग ठाकुर और तेजिंदर को, कांगड़ा के ऋतुल ठाकुर और भारती शर्मा की जोड़ी ने ऊना के कृष और शिवांजलि को पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई।

    इसी तरह हमीरपुर के शिवांश राणा ने बिलासपुर के आर्य शर्मा को, हमीरपुर के देवांश राणा ने सोलन के अर्पण शर्मा को, शिमला कक अनन्य चौहान और तन्वी की जोड़ी ने कांगड़ा की आसन और सानया को, मंडी की संस्था और वेदांशी की जोड़ी ने बिलासपुर की रिया और शगुन को, दिव्यांशी और युवा की जोड़ी ने अदिति और सृष्टि को, गरिमा वर्मा और प्रज्ञा वर्मा की जोड़ी ने अवनी ठाकुर और तेजस्विनी की जोड़ी को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। कांगड़ा के कर्ण शर्मा ने शिमला के हर्षवर्धन को, शिमला के श्राविक ने कांगड़ा के अंशुमन ठाकुर को और सोलन के वरुण रघुवंशी ने शिमला के प्रियांशु भारद्वाज को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

  • Punjab News: 31 IAS-PCS  के बड़े स्तर पर हुए तबादले, पढ़े सूची

    Punjab News: 31 IAS-PCS के बड़े स्तर पर हुए तबादले, पढ़े सूची

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा तबादलों का दौर शुरू कर दिया है। इस दौरान 31 इस और टीसीएस अधिकारियों के बादलों के आर्डर जारी किए गए हैं।

    इन तबादलों में जालंधर निगम के कमिश्नर गौतम जैन के पद पर संगरूर के DC राजीव ऋषि को तैनात किया गया है। वही मनसा के DC कुलवंत सिंह को लोकल बॉडी के विभाग में डायरेक्टर की पोस्ट पर डायरेक्टर का पड़वार सौंप दिया गया है।

    इनके इलावा और भी कई विभागों में अधिकारियो की नियुक्तियां की गयी है। निचे दी गयी सूची में सम्बंधित जानकारी उपलब्ध है।