Blog

  • काबुल में Pakistan-China की अहम मीटिंग क्या भारत के लिए बनेगी खतरा?

    काबुल में Pakistan-China की अहम मीटिंग क्या भारत के लिए बनेगी खतरा?

    नई दिल्ली: चीन के विदेश मंत्री वांग यी अपने भारत दौर पर आज अफगानिस्तान गए हैं। भारत की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने दिल्ली से सीधे इस्लामाबाद जाने से परहेज किया। वह काबुल में होने वाले त्रिपक्षीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। अफगानिस्तान चीनी विदेश मंत्री के अलावा पाकिस्तान के विदेश मंत्री का भी स्वागत करेगा। इस त्रिपक्षीय सम्मेलन में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के काबुल तक विस्तार और आर्थिक सहयोग पर भी इस दौरान चर्चा होगी। भारत भी इस बैठक पर नजर रखे हुए हैं।

    अफगानिस्तान की मांग

    चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने इससे पहले अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के साथ भी बात की थी। वांग यी जो की सीपीईसी केंद्रीय समिति के पॉलिटिकल ब्यूरो के सदस्य भी हैं वो व्यापक क्षेत्रीय दौरे पर हैं। चीनी विदेश मंत्री 21 अगस्त को पाकिस्तान का दौरा करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो चार साल पहलेे सत्ता में आने के बाद अफगान और तालिबान की अगुवाई में यह हाई लेवल की मीटिंग होने वाली है। इस मीटिंग का मकसद अंतरराष्ट्रीय वैधता की कोशिश को मजबूत करना है। अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता ने एक्स पर शेयर की पोस्ट में कहा है कि – तीनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और क्षेत्रीय सहयोग के साथ इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने वाली है।

    चीन विदेश मंत्री पहुंचे काबुल

    इस बैठक में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार, चीनी विदेश मंत्री वांग यी, तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी भी शामिल होने वाले हैं। इस बैठक का मकसद वैश्विक मंच पर तालिबान की वैधता की कोशिश को बढ़ावा देता और प्रमुख क्षेत्रीय देशों में औपचारिक मान्यता न मिलने के बाद भी वह इस बैठक में शामिल होने के लिए तैयार हैं। रुस हाल ही में अफगानिस्तान में तालिबान प्रशासन को औपचारिक तौर पर मान्यता देने वाला पहला देश बना है। वहीं बीजिंग ने तालिबान की सत्ता मेें वापसी को तेजी के साथ अपनाया है और कूटनीतिक नजरिए से अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए, अफगानिस्तान के विशाल खनिज संसाधनों का दोहन करने और अपने बेल्ट एंड रोड इंफ्रास्ट्रक्चर पहल को आगे बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। वांग ने 2022 में काबुल का दौरा भी किया है। वहां उन्होंने व्यापार को बढ़ावा देने और देश की अर्थव्यवस्था को पुननिर्माण के लिए संयुक्त प्रयासों पर भी चर्चा की है।

    भारत के लिए चिंता का विषय बनी बैठक

    भारत के लिहाज से यह बैठक चिंता का विषय बन चुकी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत लगातार CPEC का कड़ा विरोध कर रहा है। यह कॉरिडोर पाक अधिकृत कश्मीर से गुजरता है और यह भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन है। ऐसे में इस प्रोजेक्ट से अफगानिस्तान के जुड़ने के बाद पाकिस्तान कब्जे वाले क्षेत्र पर अपना दावा मजबूत कर सकते हैं जो भारत कभी भी नहीं बर्दाश्त कर पाएगा। इसके अलावा अफगानिस्तान में भारत के कई डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। इस समझौते से भी झटका लग सकता है। भारत ने अफगानिस्तान में करीबन 3 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। अफगानिस्तान में सड़क, पावर प्लांट्स, डैम यहां तक कि संसद भवन के निर्माण जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट भी भारत का निवेश है। यदि अफगानिस्तान CPEC से जुड़ेगा तो भारत का प्रतिद्वंदी चीन उसको बेदखल कर देगा। इससे पूरे क्षेत्र में आतंकवाद का खतरा भी बढ़ सकता है क्योंकि इस प्रोजेक्ट में पहले ही पाकिस्तान की हिस्सेदारी मजबूत है।
  • अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एंटी-रैगिंग सप्ताह का सफल समापन

    अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एंटी-रैगिंग सप्ताह का सफल समापन

    ऊना/सुशील पंडित: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के दिशानिर्देशों के अनुरूप अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आयोजित राष्ट्रीय एंटी-रैगिंग सप्ताह का समापन आज एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्रों ने “रैगिंग: एक मज़ाक या गंभीर अपराध?” विषय पर आकर्षक सकीट प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित जनसमूह को गहराई से जागरूक किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की उपप्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रैगिंग किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है और इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल कानूनी अपराध हैं बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य के लिए भी घातक सिद्ध हो सकती हैं। उन्होंने सप्ताह भर आयोजित गतिविधियों की सराहना करते हुए सभी छात्रों एवं अध्यापकों को बधाई दी।सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान के दौरान भाषण, पोस्टर मेकिंग, डिजिटल पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग तथा सकीट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर एंटी-रैगिंग समिति की संयोजक प्रो. अनु लखनपाल, प्रो. सिकंदर नेगी, निकिता गुप्ता सहित अनेक संकाय सदस्य तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। एंटी-रैगिंग सप्ताह का यह आयोजन न केवल छात्रों में कानूनी और सामाजिक जागरूकता फैलाने का माध्यम बना, बल्कि महाविद्यालय में सुरक्षित, सकारात्मक और सहयोगी शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक सार्थक कदम साबित हुआ।
  • मूसलाधार बारिश से उत्पन्न चुनौतियों पर सरकार सतर्क, राहत-बचाव व बहाली कार्यों में युद्धस्तर पर जुटा ऊना जिला प्रशासन

    उपमुख्यमंत्री बोले..जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी विभाग अलर्ट मोड पर

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना ज़िले में मूसलाधार बारिश से उत्पन्न हालात पर सरकार पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि जन सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए जिला प्रशासन को राहत, बचाव और बहाली कार्यों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

    उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हालात पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा सभी विभागों को त्वरित राहत सुनिश्चित करने के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े हैं। गौरतलब है कि पिछले कई घंटों से जारी भारी वर्षा ने ज़िले में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। नदी-नाले उफान पर हैं और कई स्थानों पर घरों में पानी घुसने की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। लगातार बारिश से सरकारी एवं निजी संपत्तियों को नुक़सान हुआ है और विकास परियोजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

    इस बीच, उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि जिला प्रशासन का पूरा अमला फील्ड में सक्रिय है। लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद, जलशक्ति, विद्युत और स्वास्थ्य सहित सभी विभागों की टीमें राहत, बचाव और बहाली कार्यों में युद्धस्तर पर जुटी हैं। सड़कों की बहाली, जलभराव एवं मलबा हटाने और प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है। उपायुक्त ने जनता से अपील की है कि वे नदी-नालों के नज़दीक न जाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के टोल-फ्री नंबर 1077 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।

  • Punjab News: कोर्ट में पेशी के दौरान हुआ हंगामा, एडवोकेट ने जूता कारोबारी प्रिंकल को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

    Punjab News: कोर्ट में पेशी के दौरान हुआ हंगामा, एडवोकेट ने जूता कारोबारी प्रिंकल को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

    लुधियानाः इन्फ्लुएंसर और जूता कारोबारी गुरविंदर सिंह प्रिंकल को बीते दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद आज प्रिंकल को कोर्ट में पेशी के लिए पुलिस लेकर आई, जहां माननीय जज के कमरे के बाहर ही भारी हंगामा शुरू हो गया। दरअसल, एडवोकेट ने पुलिस की मौजूदगी में प्रिकंल को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और प्रिंकल को कोर्ट में लेकर चली गई।

    बता दें कि एडवोकेट गगनप्रीत की पत्नी के बारे में सोशल मीडिया पर लाइव होकर गलत शब्द बोलने के एक पुराने मामले में पुलिस ने प्रिंकल को देर रात गिरफ्तार किया है। मामला 2022 का बताया जा रहा है, जिसमें एडवोकेट गगनप्रीत ने थाना सराभा नगर की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी।

    जानकारी देते हुए एडवोकेट गगनप्रीत ने मीडिया को बताया कि 2022 में प्रिंकल लुधियाना ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर उनकी पत्नी के बारे अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। उसने उनकी पत्नी का नाम एक ऐसे व्यक्ति के साथ जोड़ दिया था जिसे वह जानते तक नहीं है। 2022 में प्रिंकल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था लेकिन पुलिस जांच के दौरान उसका नाम गलत तरीके से हटा दिया गया था। उसने अदालत में इंसाफ की गुहार लगाई जिसके बाद कोर्ट ने अब उसकी गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। जिसके बाद देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

  • राजकीय महाविद्यालय ऊना में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की बैठक अब 28 अगस्त, 2025 को 

    राजकीय महाविद्यालय ऊना में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की बैठक अब 28 अगस्त, 2025 को 

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय  महाविद्यालय ऊना में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की सामान्य बैठक भारी वर्षा के कारण टल गई है। अब यह बैठक दिनांक 28 अगस्त  को अपराह्न 02:00 बजे बी सी ए हाल  में होगी। अन्यथा बैठक 20 अगस्त  को अपराह्न 2 बजे महाविद्यालय परिसर स्थित अध्यापक कक्ष मे होनी थी, लेकिन अभिभावकों  की उदासीनता एवं भारी वर्षा के कारण गणपूर्ति कोरम के आभाव मे बैठक न हो पाई। यह जानकारी पी. टी.ए.सचिव डॉ शाम सिंह बैंस ने दी। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. मीता शर्मा ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर महाविद्यालय पहुँच कर बैठक में शामिल होकर महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए अपने सुझाव दें।

  • Jalandhar पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने उद्योगियों को दी बड़ी राहत, देखें वीडियो

    Jalandhar पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने उद्योगियों को दी बड़ी राहत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में पहुंचे पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने इंडस्ट्री को बड़ी राहत दी है। प्रेस वार्ता के जरिए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि उद्योगियों की 30 से 40 साल पुरानी मांग थी, जिसे जल्द पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने ओटीएस और कुछ छोटे प्लॉट अलॉट किए थे। इंडस्ट्रियल एरिया या फोकल पॉइन्ट में हर 2 से 3 महीने के बाद विकल्प की प्रक्रिया जारी रहेगी। पीएसआई के सभी प्लॉट्स को अपग्रेड किया जा रहा है। सरकार उद्योगपतियों के लिए एक लाख 14 हजार करोड़ की इनवेस्टमेंट लेकर आई है।

    इंडस्ट्रलिस्ट की समस्या की एप्लीकेशन 85 प्रतिशत हल हो गई ओर 10 से 15 प्रतिशत जल्द हल होगी। हर 2-3 महीने के बाद इंडस्ट्रियल एरिया या फोकल पॉइंट में ऑप्शन का प्रोसेस जारी रहेगा। पीएसआई के सभी को प्लॉट अपग्रेड किया जा रहे है। पीएसआई की एक ओर पॉलिसी लेकर आई है। जिसमें पुलिस सेशन, आम क्लीनिक और फायर ब्रिगेड फ्री ऑफ कॉस्ट प्लॉट दिए जाएंगे। अगर 45 दिनों में परमिशन नहीं मिलती तो जल्द उन्हें परमिशन दी जाएगी। वैसे 5 से 7 दिन में प्रोसेस हो जाएगा।

    पीएसपीसीएल ही समय लेता है फिर भी जल्द प्रोसेस किया जाएगा। जितनी भी कमेटी बनी है उसके लिए 1 एडीसी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सभी चेयरमैन से सुझाव मांगा है, जिस पर सरकार नई पॉलिसी लेकर आए है। उन्होंने कहा कि आगे जितनी भी पॉलिसी बनेगी उसके बारे में इंडस्ट्री वाले बताएंगे उसके हिसाब से पॉलिसी बनेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहाकि हम जो रोड शो कर रहे है उसके लिए कल लुधियाना जा रहे है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे इंडस्ट्रियल वाले खुश रहेंगे तभी बाहर से इन्वेस्टर आ पाएंगे। पिछले साल हमने 90 करोड़ दिया था और इस साल 222 करोड़ दे चुके है। नई इंडस्ट्री शुरू करने और अपग्रेड करने पर लगे हुए है।

  • राज्य कृषि यंत्रीकरण कार्यक्रम के तहत 5,291 किसान लाभान्वित

    राज्य कृषि यंत्रीकरण कार्यक्रम के तहत 5,291 किसान लाभान्वित

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेती-बाड़ी को आसान, आधुनिक और लाभकारी बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस पहल से पारंपरिक खेती के तौर-तरीकों में बदलाव आ रहा है, उत्पादन क्षमता बढ़ रही है और किसानों की मेहनत भी कम हो रही है।

     

    कृषि उपनिदेशक ऊना डॉ. कुलभूषण धीमान ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत ऊना जिला में बीते दो वर्षों में 5,291 किसानों को लाभान्वित किया गया है, जिस पर लगभग 65 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। वर्ष 2023-24 में 2,995 किसानों को और वर्ष 2024-25 में 2,296 किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों पर सब्सिडी प्रदान की गई।

     

    डॉ. धीमान बताते हैं कि किसानों को पावर-चालित चारा काटने की मशीन, स्प्रे पंप, ब्रश कटर, वाटर टब और सीड बिन जैसे उपकरण निर्धारित अनुदान दरों पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इन उपकरणों ने किसानों के लिए कृषि कार्यों को सरल बनाया है, जिससे उत्पादन में बढ़ोतरी और उनकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आई है।

    वहीं, उपायुक्त जतिन लाल का कहना है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने पर विशेष जोर है। उनके निर्देशानुसार जिले में अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ पहुंचाने के प्रयास जारी हैं, ताकि किसानों की आय में सतत वृद्धि हो सके।

  • सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 31 अगस्त तक पूर्ण कराएं प्रक्रिया

    सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 31 अगस्त तक पूर्ण कराएं प्रक्रिया

    ऊना/सुशील पंडित: यदि आप हिमाचल सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थी हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया अनिवार्य कर दी है। सभी पेंशनधारकों को 31 अगस्त तक ई-केवाईसी करवाना आवश्यक होगा।

    जिला कल्याण अधिकारी ऊना, आवास पंडित ने बताया कि ई-केवाईसी की सुविधा जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभाग द्वारा तैयार मोबाइल ऐप के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई है। इस प्रक्रिया के लिए लाभार्थियों को आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, पंचायत सचिव अथवा नगर निगम या स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी प्रमाण पत्र, वोटर कार्ड अथवा पैन कार्ड या 10वीं का प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक की प्रति साथ लाना आवश्यक है। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पेंशन सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा होगी।

    उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कुल 8.3 लाख पेंशनधारक हैं, जिनमें से 70,096 ऊना जिले से संबंधित हैं। इनमें वृद्धावस्था, विधवा तथा विकलांग आदि पेंशनधारक शामिल हैं। जिला कल्याण अधिकारी ने स्पष्ट किया कि नई ई-केवाईसी प्रणाली से पेंशन वितरण प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी, सरल तथा समयबद्ध बनेगी। इससे पेंशन समय पर सीधे खातों में पहुंचेगी और किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी।

  • अंब व गगरेट उपमंडल में आज बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

    अंब व गगरेट उपमंडल में आज बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि अंब और गगरेट उपमंडल के सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान, कॉलेज, आईटीआई, वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर और आंगनवाड़ी केंद्र आज (20 अगस्त) बंद रहेंगे।

    यह निर्णय क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा से उत्पन्न जलभराव और मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

    उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में बच्चों की आवाजाही सुरक्षित नहीं है, इसलिए उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह आदेश लागू किया गया है। सभी संस्थान प्रमुखों को आदेशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Punjab News: पत्नी के कत्ल मामले में आरोपी गिरफ्तार, सामने आई ये वजह, देखें वीडियो

    Punjab News: पत्नी के कत्ल मामले में आरोपी गिरफ्तार, सामने आई ये वजह, देखें वीडियो

    बठिंडाः गांव पक्का कलां में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पति ने घरेलु विवाद के कारण पत्नी की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसपी जसमीत सिंह साहिवाल ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों में अक्सर विवाद रहता था और कई बार दोनों के समझौते को लेकर पंचायतें भी हुईं, जिसके बाद दोनों का समझौता भी करवाया गया था।

    लेकिन दोनों पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके कब्जे से वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया गया 32 बोर का पिस्टल भी बरामद किया गया। कल 19 तारीख को सुबह थाना संगत की पुलिस टीम को प्रभजोत सिंह पुत्र जागसीर सिंह उर्फ सीरा सिंह निवासी गांव पक्का कलां ने सूचना दी कि उसकी माता जसप्रीत कौर उर्फ चरणजीत कौर को उसके पिता द्वारा अपने लाइसेंसी 32 बोर का पिस्टल से गोली मारकर घायल कर दिया गया।

    जिसे इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के भाई के बयान के आधार पर थाना संगत में मुकदमा उक्त दर्ज किया गया। मुकदमे उक्त दोषी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल किया गया लाइसेंसी रिवॉल्वर 32 बोर और एक कारतूस उसके खेत वाले कोठे से बरामद कराया गया है। उक्त दोषी को आज अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, जिससे और भी खुलासे होने की संभावना है।