Blog

  • Bigg Boss 19 की लिस्ट हुई Confirm, नए सीजन में दिखेंगे ये चेहरे, फैंस हुए Excited

    Bigg Boss 19 की लिस्ट हुई Confirm, नए सीजन में दिखेंगे ये चेहरे, फैंस हुए Excited

    बॉलीवुड: पिछले कई हफ्तों से सलमान खान के रिएलिटी शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। जब से शो की डेट रिवील हुई है तब से फैंस इंतजार कर रहे हैं कि इस साल घर में कौन-कौन जाएगा। शो में जाने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है। कई एक्टर्स और इन्फ्लुएंसर्स के नाम सामने आए हैं। इसके अलावा एक लिस्ट भी सामने आई है जिसमें कंटेस्टेंट्स का नाम फाइनल हो गया है। घर में इस बार 15 कंटेस्टेंट्स जाने वाले हैं।

    ये दो कंटेस्टेंट्स हैं कंफर्म

    बिग बॉस 19 के लिए सबसे पहले जिस एक्टर का नाम कंफर्म हुआ है वो है गौरव खन्ना। टीवी के मशहूर एक्टर अनुपमा में कई दशकों से काम कर रहे हैं। हाल ही में वह सेलिब्रिटी मास्टर शेफ में नजर आए थे। उनको फैंस का पूरा साथ मिला ऐसे में अब बिग बॉस में भी फैंस उन्हें कितना प्यार देते हैं यह देखना दिलचस्प होगा। बताया जा रहा है कि गौरव खन्ना इस सीजन के सबसे मंहगे कंटेस्टेंट हैं। गौरव के अलावा टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अशनूर कौर भी इस सीजन में नजर आने वाली हैं। इसी शो से वह अपना रिएलिटी शो में डेब्यू कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो उनके माता-पिता ने उन्हें घर में संभलकर रहने के लिए कहा है और मेकर्स से अपनी बेटी का ख्याल रखने का वादा भी लिया था वो नहीं चाहते हैं कि अशनूर को किसी तरह की नेगेटिव लाइट में दिखाया जाए। कंटेंट क्रिएटर और असल जिंदगी में कपल आवेज दरबार और नगम मिराजकर ने भी बिग बॉस 19 साइन किया है। पहले यह खबर आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। ऐसे में दोनों को एक छत के नीचे देखना भी दिलचस्प होगा । टीवी एक्टर बशीर अली, अभिषेक बजाज, हुनर हाले और शफक नाज भी बिग बॉस 19 में नजर आने वाली हैं। अभिषेक, हुनर और शफक को पहली बार किसी रिएलिटी शो में देखा जाएगा। शफक नाज की बहन फलक नाज बिग बॉस ओटीटी 2 में दिखी थी। इसके अलावा बशीर अली इससे पहले रोडीज, स्प्लिट्सविला और ऐस ऑफ स्पेस जैसे रियलिटी शोज में दिख चुके हैं। रोडीज और स्प्लिट्सविला में आ चुके सिवेट तोमर और खनमक वाघनानी ने भी इस सीजन को साइन किया है।

    शहनाज गिल के भाई भी आएंगे नजर

    इन सभी के अलावा गेमिंग वीडियो क्रिएटर पायल धरे भी बिग बॉस 19 का हिस्सा होगी। पायल को पायल गेमिंग के नाम से भी जाना जाता है। उनके साथ राइटर और एक्टर जीशान कादरी का भी नाम कंफर्म हो चुका है। यूट्यूबर मृदुल तिवारी और बिग बॉस 13 में नजर आ चुके शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा भी शो में नजर आएंगे। इन्हें फैंस ने फेवरेट के तौर पर चुना है। जियो हॉटस्टार पर फैंस की चॉइस देखने के लिए वोटिंग लाइन्स खोली गई थी।

    ये सितारे भी आ सकते हैं नजर

    इंडियन आइडल 5 और बिग बिग तेलुगू 5 के रनरअप श्रीराम चंद्र, बिग बॉस मराठी फेम अरबाज पटेल, अनुपमा एक्टर निधि शाह और कंटेंट क्रिएटर किरक खाला उर्फ प्रिया रेड्डी, रैपर जोड़ी सीधे मौत, सोशल एक्टिविस्ट अतुल किश्न और वकील अली काशिफ खान को भी शो ऑफर किया गया है। गौरतलब है कि बिग बॉस 19 का ग्रैंड प्रीमियर 24 अगस्त को होगा। ये कलर्स टीवी पर रोज रात 10:30 बजे और जियो हॉट्स्टार पर रात को 9 बजे आया करेगा।
  • Punjab News: CM Mann से मिली बॉलीवुड अभिनेत्री Shilpa Shetty और Raj Kundra

    Punjab News: CM Mann से मिली बॉलीवुड अभिनेत्री Shilpa Shetty और Raj Kundra

    जालंधर, ENS: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। इस दौरान सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर, आप पार्टी के सांसद व पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, उनकी पत्नी व अभिनेत्री गीता बसरा भी मौजूद रहे। सीएम मान के बीच पंजाब भवन में सभी कलाकारों के साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। मिली जानकारी के मुताबिक मुलाकात का मुख्य उद्देश्य उनकी आने वाली फिल्म के प्रमोशन से जुड़ा है। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने सभी को पंजाब आने पर स्वागत किया और उनके प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं दीं।

    सीएम मान ने राज कुंदरा और गीता बसरा की नई फिल्म के लिए उन्हें बधाई दी। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा अपने पति के साथ मंगलवार को गोल्डन टेंपल माथा टेकने पहुंचीं थी। सभी कलाकार नई पंजाबी फिल्म मेहर की रिलीज से पहले नतमस्तक होने पहुंचे हैं। शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा अपनी नई पंजाबी फिल्म मेहर से पंजाबी इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। इसमें उन्होंने करमजीत सिंह कैरेक्टर के नाम से रोल किया है।

    इस फिल्म को राकेश मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं और इसकी शूटिंग मोहाली, चंडीगढ़ में हुई है। राज के मुताबिक इस फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा सब देखने को मिलेगा। राज ने कहा कि हर काम की शुरुआत से पहले अरदास की जाती है इसलिए वो भी वाहेगुरु के आगे अरदास करने पहुंचे हैं। इस फिल्म में क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा भी दस साल बाद फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं।

     

  • CM Rekha Gupta पर हुए हमले में आरोपी की मां का आया बयान, देखें वीडियो

    CM Rekha Gupta पर हुए हमले में आरोपी की मां का आया बयान, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान 41 वर्षीय राजेश साकरिया के रूप में हुई है, जिससे दिल्ली पुलिस, खुफिया ब्यूरो (IB) और स्पेशल सेल की टीमें पूछताछ कर रही हैं। पुलिस आरोपी की 5 से 7 दिन की रिमांड मांगेगी। दूसरी ओर राजेश की माता का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होेंने कहा कि बेटा उन्हें बताकर दिल्ली नहीं गया था। परिवार को इसके बारे में कुछ नहीं पता है। राजेश की मां का कहना है कि उनके बेटे का किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है।

    उनका कहना है कि राजेश तो केवल जानवरों के प्रति लगाव के चलते दिल्ली गया था और सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था। गौर हो कि राजेश साकरिया राजकोट शहर के कोठारिया रोड पर स्थित गोकुल पार्क में अपने माता-पिता, पत्नी और बेटे के साथ रहता है। पेशे से वह ऑटो-रिक्शा चालक है। घटना की खबर मिलते ही राजकोट पुलिस उसके घर पहुंची और परिवार से पूछताछ की।

    बताया जा रहा है कि राजेश बुधवार सुबह ही ट्रेन से राजकोट से दिल्ली आया था और सिविल लाइंस के गुजराती भवन में रुका था। वहीं सोशल मीडिया में सीसीटीवी भी वायरल हो रहा है। इसमें खीमजीभाई 19 अगस्त को सीएम के शालीमार बाग निवास का रेकी करता हुआ दिख रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी राजेश ने हमले से पहले गुजरात में अपने दोस्त को फोन पर बताया था कि वह शालीमार बाग स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुच गया है।

    जांच में पता चला है कि यह पहली बार था जब आरोपी दिल्ली आया था। मुख्यमंत्री पर हमले के मामले में पुलिस स्टेशन सिविल लाइंस में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1)/132/221 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सरकारी कर्मचारी पर हमला करने के आरोप में बीएनएस की धारा 132, सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने के आरोप में बीएनएस की धारा 221 और हत्या कोशिश के लिए धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है। वहीं आईबी और स्पेशल सेल की टीम भी आरोपी राजेश से पूछताछ कर रही हैं।

  • Jalandhar से सटे जिले में बारिश का कहर, सड़कें बनी तलाब, बुजुर्ग और बच्चे परेशान, देखें वीडियो

    Jalandhar से सटे जिले में बारिश का कहर, सड़कें बनी तलाब, बुजुर्ग और बच्चे परेशान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब के कई जिलों में आज बारिश ने अपना रूद्र रूप धारण करते हुए जमकर बादल बरसाए। इसी के चलते कई इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से हो रही तेज बारिश ने होशियारपुर की सड़कों को भी जलमग्न कर दिया है। बाल किशन रोड समेत कई इलाकों में पानी भर जाने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कों पर जलभराव के कारण कई वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    वहीं बाल किशन रोड पर एक हृदयविदारक दृश्य उस समय देखने को मिला जब एक 80 वर्षीय बुजुर्ग, जो रोजाना अपनी दुकान पर दूध और चाय की सप्लाई का काम करते हैं, बारिश और जलभराव के चलते दुकान में ही फंस गया और घर नहीं लौट सका। उनके परिवार वालों को जब पता चला तो वह उन्हें एक कुर्सी पर बैठाकर पानी से भरी सड़क पार कराते हुए घर लेकर गए।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई घंटों से बारिश लगातार हो रही है, और प्रशासन की ओर से अभी तक जलनिकासी की कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। लोगों ने निगम की व्यवस्था को लेकर जमकर रोष जताया और जल निकासी का उचित प्रबंध ढूंढने की अपील की।

  • Jalandhar News: लड़की से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज, छापेमारी जारी

    Jalandhar News: लड़की से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज, छापेमारी जारी

    जालंधर, ENS: फिल्लौर की युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाने के मामले ने महिला आयोग ने एक्शन ले लिया है। इस मामले में आज ही पंजाब राज्य महिला आयोग ने सुओ मोटो संज्ञान लिया है और सख्त कार्रवाई की मांग की थी। वहीं दूसरी ओर देहात पुलिस ने भी इस मामले में एक्शन लिया है। फोन पर बातचीत करते हुए एसएसपी हरविंदर विर्क ने बताया कि इस मामले में शामिल दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    उन्होंने कहा कि बुधवार तड़क सार आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है, दोनों आरोपी जालंधर जिले के रहने वाले हैं, दोनों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। वहीं महिला आयोग द्वारा पुलिस को भेजे गए नोटिस को लेकर एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि फिलहाल उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है, लेकिन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नबंर 76 नंबर दर्ज की गई है। बता दें कि इससे पहले महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने पत्र जारी करते हुए कहा था कि युवती के साथ हुई घटना बेहद शर्मनाक है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

    आयोग ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों और पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। जल्द से जल्द पुलिस को सारे मामले की रिपोर्ट सौंपनी होगी। दरअसल, आरोप है कि 19 साल की पीड़िता को पहले नशीला पदार्थ पिलाया गया और फिर उसके साथ रेप कर वीडियो बनाया गया। यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिससे पीड़िता और उसका परिवार मानसिक रूप से बेहद आहत है।

    आयोग ने पुलिस और प्रशासन से पूछा है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद समय पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। आयोग ने साफ किया कि यदि पुलिस इस मामले में तुरंत सख्त कदम नहीं उठाती तो आयोग खुद आगे दखल देगा। पंजाब महिला आयोग ने पुलिस प्रशासन को आदेश दिया है कि मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट 22 अगस्त 2025 तक आयोग को सौंपी जाए। आयोग ने कहा है कि पीड़िता को इंसाफ दिलाना उनकी प्राथमिकता है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

  • Punjab News: हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से प्रशासन में मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा

    Punjab News: हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से प्रशासन में मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा

    चंडीगढ़ः सेक्टर-1 स्थित पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह धमकी भरा ईमेल हाईकोर्ट रजिस्ट्रार को मिला है। जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस की तरफ से हाईकोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं हाईकोर्ट परिसर में गहन तलाशी भी ली जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

    Read in English:-

    Punjab and Haryana High Court Receives Another Threat Email, Chandigarh Police Launches Search Operation

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-

    ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈਕੋਰਟ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ, ਸੁਰੱਖਿਆ ਵਧੀ

    पुलिस, बम स्क्वायड और ऑपरेशन सेल की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया। अब तक कुछ संदिग्ध सामान नहीं मिला है, लेकिन पुलिस हर जगह तलाशी ले रही है। फिलहाल, हाईकोर्ट आने-जाने वाले लोगों की सख्त जांच की जा रही है और सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। बता दें कि हाइकोर्ट को इससे पहले भी 22 मई को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

    बुधवार को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि ईमेल के जरिये यह धमकी दी गई है। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना के बाद मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, बम स्क्वायड और ऑपरेशन सेल की टीम पहुंची है। हाइकोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सर्च के दौरान कुछ संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस टीमें चप्पे चप्पे को खंगाल रही है।

  • Punjab News: मानसून में डेंगू को लेकर प्रशासन और लोग सतर्क, मरीजों में आई कमी, देखें वीडियो

    Punjab News: मानसून में डेंगू को लेकर प्रशासन और लोग सतर्क, मरीजों में आई कमी, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण शहर में कई जगहों पर पानी भर गया है। ऐसे में डेंगू के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पांव फूले हुए नजर आ रहे हैं। पिछले वर्षों में आए डेंगू के मरीजों के चलते सिविल अस्पताल प्रशासन ने 35 बेड का एक अलग डेंगू वार्ड भी तैयार कर लिया है। हालांकि, पिछले वर्षों में डेंगू के प्रकोप को देखते हुए पठानकोट के लोग जागरूक नजर आ रहे हैं, क्योंकि इन दिनों सिविल अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है और एहतियात के तौर पर अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा मरीजों के डेंगू टेस्ट किए जा रहे हैं, जिनमें ज्यादातर मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है।

    इस संबंध में जब अस्पताल के डॉक्टरों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शहर में बारिश हो रही है और इस दौरान अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जिनके डेंगू के टेस्ट भी करवाए जा रहे हैं, लेकिन इनमें से अधिकतर मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने मीडिया के माध्यम से डेंगू के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया था, जिसके चलते इस साल डेंगू के मरीजों में कमी आई है, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अस्पताल में 35 बेड का डेंगू वार्ड तैयार किया है।

    सिविल अस्पताल के डा. रोहित भारद्वाज ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सिविल अस्पताल में डेंगू का इलाज और टेस्ट पूरी तरह से मुफ्त हैं। अगर किसी को भी अपने स्वास्थ्य को लेकर कोई संदेह है, तो वह सिविल अस्पताल में जांच करवा सकता है।

  • इलाके में इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

    इलाके में इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: दिल्ली के दरियागंज इलाके में आज एक इमारत गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना सद्भावना पार्क के पास घटी है। मृतकों की पहचान जुबैर, गुलसागर और तौफीक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह एक पुराना जर्जर मकान था, जो जमींदोज हो गया। यह घटना दोपहर 12.14 बजे की है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) सहित नगर निगम के अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया। जिसके बाद मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 4 गांड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं, बचाव कार्य जारी है।

    Click Here To Watch Video

    इमारत ढहने से कई लोग मलबे में दब गए। शुरुआत में तीन लोगों को मलबे से निकालकर एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों का दावा है कि मलबे में अभी कुछ और लोग दबे हो सकते हैं। अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि एक भूतल और दो मंज़िला इमारत ढह गई थी। उन्होंने कहा, “तीन लोगों को मलबे से निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया।” ढही हुई इमारत के मलबे में फंसे और लोगों को बाहर निकालने के लिए अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस बीच, मृतकों के परिवार वालों को मुआवजा देने की घोषणा की गई है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर इमारत के पास काम कर रहे थे। अचानक इमारत का एक हिस्सा गिर गया और मजदूर उसके नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को फोन किया, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिवार वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को हादसे के कारणों की जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

    हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इमारत की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि इमारत काफी पुरानी थी और इसकी मरम्मत नहीं की गई थी। पुलिस ने इमारत के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। बता दें कि बरसात के मौसम में दिल्ली एनसीआर में छज्जा गिरने से कई लोगों की मौत की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बीते तीन महीना में करीब चार घटनाएं छज्जा गिरने की दिल्ली एनसीआर में सामने आई हैं। रविवार, 3 अगस्त 2025 को गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके के सेक्टर 17 स्थित ग्रीन व्यू अपार्टमेंट के ह ब्लॉक में बड़ा हादसा हो गया।

     

     

  • महिला को Ex-Boyfriend और उसके दोस्तों ने किया अगवा, Gang Rape के बाद मौत के घाट उतारा

    महिला को Ex-Boyfriend और उसके दोस्तों ने किया अगवा, Gang Rape के बाद मौत के घाट उतारा

    कोरबाः जिले में राशन लेने गई महिला के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद लाश को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया गया। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने एक्स बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है, जबकि एक साथी अभी भी फरार है।

    जानकारी अनुसार, 35 साल की एक महिला का गांव के उमेंद्र प्रसाद बिंझिया (45) से अफेयर था। उसने उसे घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया और जंगल में ले गया, जिसके बाद उसने अपने दोस्त संतराम उर्फ छोटू (28) और गुलाम सिंह के साथ मिलकर दरिंदगी की। जब महिला ने शिकायत की बात कही, तो उन्होंने गमछा से गला घोंटकर मार डाला।

    दरअसल, महिला 28 जुलाई को घर से राशन सामग्री लेने के लिए सोसाइटी निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। 1 अगस्त को परिजनों ने पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में कुछ अहम सुराग नहीं मिले, लेकिन जब महिला के आखिरी बार देखे जाने की जानकारी जुटाई गई, तो मामला संदिग्ध लगा। जांच के दौरान गांव के रहने वाले उमेंद्र प्रसाद बिंझिया को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, तो उसने अपराध कबूल कर लिया।

    इस पूरे मामले में कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि पति के शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। जांच पड़ताल के बाद उमेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिस पर उसने जुर्म स्वीकार किया। मामले में उसके दोस्त संतराम को भी गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

  • Punjab News: ‘वोट चोरी’ को लकेर कांग्रेस का प्रदर्शन, जिला अध्यक्ष सहित 3 नेताओं को लिया हिरासत में

    Punjab News: ‘वोट चोरी’ को लकेर कांग्रेस का प्रदर्शन, जिला अध्यक्ष सहित 3 नेताओं को लिया हिरासत में

    रोपड़: रूपनगर में जिला कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग के खिलाफ सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, जिला कांग्रेस के मुख्य सचिव विश्वपाल सिंह राणा और जिला यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह हरिपुर को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सचिवालय में प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मुख्य गेट बंद कर दिया।

    कई कांग्रेस नेताओं ने गेट थपथपाने का प्रयास किया। तीन नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस थाने के गेट के सामने एकत्रित हो गए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और जिला मुख्य सचिव विश्वपाल राणा ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग की मिलीभगत से भाजपा द्वारा कथित वोट चोरी की जा रही है।

    उन्होंने इस मामले में न्यायपालिका के हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा द्वारा चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत कर बड़े पैमाने पर वोट चोरी की जा रही है। यह सीधे तौर पर लोकतंत्र का अपमान है। ऐसा करने का भाजपा का एकमात्र उद्देश्य है कि विभिन्न राज्यों और राष्ट्रीय स्तर पर सत्ता हथियाने के लिए विरोधी पार्टियों को चुनावों में उनकी वैध जीत से वंचित किया जा सके।