Blog

  • ‘आपका विश्वास मेरी ताकत है’, हमले के बाद आया रेखा गुप्ता का पहला बयान

    ‘आपका विश्वास मेरी ताकत है’, हमले के बाद आया रेखा गुप्ता का पहला बयान

    नई दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता पर आज सुबह हुए हमले के बाद अब उनका पहला बयान सामने आया है। इसको उन्होंने सिर्फ अपने ऊपर हमला ही नहीं बल्कि जनता की समस्याओं को हल करने की उनकी प्रतिबद्धता पर कायराना कोशिश कहा है। उन्होंने कहा कि इस हमले के बाद वो सदमें में थी परंतु अब वो बेहतर महसूस कर रही हैं। Read in English:
    Delhi CM Rekha Gupta Calls Attack ‘Cowardly Attempt’, Vows to Continue Public Hearings
    एक्स पर पोस्ट शेयर कर सीएम ने लिखा कि – ‘आज जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला सिर्फ मेरे ऊपर नहीं है बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के हमारे संकल्प पर किया गया एक कायरना प्रयास है। स्वभाविक है कि इस हमले के बाद मैं सदमे में थी परंतु अब बेहतर महसूस कर रही हूं मैं अपने सभी शुभचिंतकों से निवेदन करती हूं कि कृप्या मुझसे मिलने के लिए परेशान न हो मैं बहुत जल्द ही आपके बीच काम करती हुई नजर आऊंगी। ऐसे हमले मेरे हौसले और जनता की सेवा के संकल्प को कभी भी तोड़ नहीं सकते। अब मैं पहले से कहीं अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ आपके बीच रहूंगी। जनसुनवाई और जनता की समस्याओं का समाधान पहले की तरह ही गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा। आपका विश्वास और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है आपके आपार, स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं’।

    ये है पूरा मामला

    बुधवार सुबह 8:15 बजे सीएम रेखा गुप्ता अपनी जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जनता की शिकायतें सुन रही थी। इस दौरान माहौल सामान्य था लोग अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे तभी राजेशभाई खिमजी अपनी फाइलें लेकर सीएम के सामने पहुंचा। शुरुआत में वह आम शिकायतकर्ता जैसा दिखा परंतु अचानक उसने सीएम का हाथ पकड़ने की कोशिश की और उनको धक्का देकर गिराने की मंशा दिखाई। इस दौरान स्टाफ और मौके पर मौजूद सभी सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। देखते ही देखते माहौल में अफरा-तफरी मच गई। जनसुनवाई में आए हुए कुछ लोगों ने दावा किया है कि सीएम को थप्पड़ मारा गया वहीं बाद में पुलिस ने यह साफ किया है कि मामला धक्का-मुक्की और हाथ पकड़ने तक ही सीमित था।

    आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

    आरोपी राजेश के खिलाफ सिविल लाइंस की पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1)/132/221 के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने सरकारी कर्मचारी पर हमला करने के आरोप में बीएनएस की धारा 132 सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने के आरोप में बीएनएस की धार 221 और हत्या कोशिश के लिए धारा 109 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि राजेशभाई खिमजी पर पहले से ही 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 3 मामले शराब तस्करी और 2 मारपीट से जुड़े हैं। कुछ मामलों में वह बरी हो चुका है। वहीं दिल्ली की पुलिस अब उसकी पूरी आपराधिक पृष्ठभूमि देख रही है। जांच एजेंसियां यह भी जानने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस हमले के पीछे किसी संगठन या राजनीतिक समूह की कोई साजिश तो नहीं है।
  • बसदेहरा की स्निग्धा भारद्वाज का एमबीबीएस में चयन, बनेगी डॉक्टर

    बसदेहरा की स्निग्धा भारद्वाज का एमबीबीएस में चयन, बनेगी डॉक्टर

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना ज़िला के बसदेहडा गांव की स्निग्धा भारद्वाज ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर नीट परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्निग्धा का चयन डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, नाहन (सिरमौर) में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है।

    स्निग्धा ने अपनी शुरुआती शिक्षा माउंट कार्मेल स्कूल, रक्कड़ से प्राप्त की और वहीं से मैट्रिक की परीक्षा उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने वशिष्ठ पब्लिक स्कूल, बहडाला से सीबीएसई बोर्ड की प्लस टू परीक्षा दी और 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने मेधावी होने का परिचय दिया। मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का संकल्प लेकर स्निग्धा ने पहली बार नीट परीक्षा दी और शानदार सफलता प्राप्त करते हुए एमबीबीएस के लिए चयनित हुईं।

    अपनी सफलता का श्रेय स्निग्धा ने अपने स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कुमार, एडुपेस कोचिंग सेंटर के अनुभवी अध्यापकों तथा अपने माता-पिता डॉ. मीनू जोशी और डॉ. हितेश भारद्वाज को दिया है। स्निग्धा ने कहा कि डॉक्टर बनने की प्रेरणा उन्हें अपने दादा ओ.पी. रतन (पूर्व विधायक ऊना) और दादी  सुषमा रतन से मिली है। दादा-दादी के मार्गदर्शन, आशीर्वाद और संबल ने उन्हें सदैव आगे बढ़ने की ऊर्जा दी। स्निग्धा भारद्वाज की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल प्रबंधन और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। लोग उम्मीद जता रहे हैं कि स्निग्धा भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी और ऊना का गौरव बढ़ाएँगी।

  • रोजगार के नाम पर सदन में भी झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर

    रोजगार के नाम पर सदन में भी झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर

    1 साल में 11000 नौकरियां छीनने की बात अपने मुंह से कर रहे हैं मुख्यमंत्री

    सिर्फ मुख्यमंत्री के झूठ के सहारे नहीं हो सकता प्रदेश का भला

    नेता प्रतिपक्ष ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की निंदा की 

    ऊना/सुशील पंडित: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार सरकार अब सदन में रोजगार के नाम पर झूठ बोलकर सदन को भी गुमराह कर रही है। यह किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस सरकार के लिए इससे बुरी स्थिति और क्या हो सकती है कि मुख्यमंत्री कुछ भी कहे, कहीं भी कहे उस पर यकीन नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री सदन में भी खड़े होकर झूठ बोलते हैं, सड़क पर भी खड़े होकर झूठ बोलते हैं। रोजगार के मुद्दे पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट भारतीय जनता पार्टी के विधायक द्वारा किए गए वॉक आउट के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय महत्व के दिन भी झूठ बोलते हैं। अपने संबोधन विधानसभा में दिए गए प्रश्नों के जवाब में भी झूठ बोलते हैं। मुख्यमंत्री और विधानसभा के अंदर ही एक लाख नौकरी पहली कैबिनेट में और 5 लाख रोजगार देने की गारंटी से मुकर गए थे जिसे भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के गारंटी पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री का झूठ बेनकाब हुआ था।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज फिर सरकार ने सदन में खुद को झूठा साबित किया है। सरकार द्वारा विधानसभा में दिए गए आंकड़ों में सरकार ने 2024 में कहा था कि 34980 लोगों को नौकरी दे चुके हैं। उसके 1 साल बाद मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहते हैं कि उन्होंने 23191 नौकरियां हिमाचल प्रदेश के युवाओं को दी हैं।  मुख्यमंत्री क्या बात करना चाहते हैं? 1 साल के अंदर उन्होंने जो नौकरियों का आंकड़ा दिया था उसमें 11000 नौकरियों की कमी कैसे आई? मुख्यमंत्री द्वारा इस स्तर पर झूठ बोला जा रहा है जिसकी कल्पना भी करना मुश्किल है। मुख्यमंत्री की बात का एक महत्व होता है। हमेशा उन्हें तोल कर ही बात करनी चाहिए। लेकिन इस बात का दु:ख है कि मुख्यमंत्री को इस बात की परवाह भी नहीं है कि उनकी बात को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता। सरकार से लोगों का विश्वास इस कदर उठ जाना बहुत दु:खद है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता में आते ही 15 हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकालने का रिकॉर्ड इसी सरकार ने बनाया। डेढ़ लाख से ज्यादा पद मुख्यमंत्री ने एक झटके में ही खत्म कर दिए। जबकि सत्ता में आने के लिए इस सरकार के बड़े-छोटे सभी नेता प्रदेश भर के युवाओं को नौकरियां ही बांट रहे थे। ठूंजा साल की, पक्की और पेंशन वाली नौकरी देने का वादा करने वाले अब न जाने कहां चले गए। सुक्खू सरकार ने नौकरी देने के नाम पर खूब अड़ंगे  लगाए। मुख्यमंत्री सिर्फ झूठ बोलकर अपना समय निकाल रहे हैं।

    नेता प्रतिपक्ष ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की निंदा की

    नेता प्रतिपक्ष ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की निंदा करते हुए घटना को अत्यंत दु:खद एवं शर्मनाक बताया। जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरीके का बर्ताव किसी भी सभ्य समझ में स्वीकार नहीं हो सकता। हमला करने वाली आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जिससे समाज में एक स्पष्ट संदेश जाए।

  • ‘Kaun Banega Crorepati’ सीजन 17 को मिला पहला Crorepati, Big B ने लगाया गले, देखें वीडियो

    ‘Kaun Banega Crorepati’ सीजन 17 को मिला पहला Crorepati, Big B ने लगाया गले, देखें वीडियो

    बॉलीवुड: अमिताभ बच्चन के गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 17 को अपना पहला करोड़पति मिल गया है। करोड़पति इस शो के कंटेस्टेंट आदित्य बने हैं। केबीसी का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें अमिताभ बच्चन उत्तराखंड से आए हुए कंटेस्टेंट आदित्य कुमार के साथ दिख रहे हैं। आदित्य प्रोमो में कह रहे हैं कि – सीएसएफ में डिप्टी कमांडेड हूं अभी मैं यूटीपीएस उकाई गुजरात में पोस्टेड हूं। वो एक थर्मल पॉवर प्लांट है मुझे लगता है कि सर के शिक्षा ही है जो बहुत ही जरुरी है। आगे उन्होंने कहा कि – ‘इसकी वजह से ही मैं आज यहां तक पहुंच पाया हूं और आज यहां बैठ हूं बहुत कठिन जर्नी थी। एक साल कैद करना पड़ा है खुद को तब जाकर यहां तक पहुंचा हूं’। इसके बाद आदित्या ने कहा कि क्या पता वो केबीसी में एक करोड़ जीतने वाले पहले अधिकारी बन जाए और फिर ऐसा ही हुआ। प्रोमो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन ने ऐलान किया कि आदित्य जीत गए हैं। इस दौरान उन्होंने बिग बी को गले लगा लिया।’
    आदित्य कुमार की जीत से खुश होकर उनके पिता ने उन्हें चूमा और फिर उनकी मां ने गले लगा लिया। कंटेस्टेंट के पूरे परिवार के साथ होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी जमकर पोज दिए। शो में अमिताभ, कंटेस्टेंट आदित्य के सामने 7 करोड़ रुपये का सवाल भी रखने वाले हैं। अब यहां यह देखना दिलचस्प होगा कि इसका सामना आदित्य कैसे करेंगे और क्या किसी गलती के कारण उन्हें अपनी धनराशि से हाथ धोना पड़ेगा?

    आदित्य ने बताया अपना सफर

    कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड में आदित्य कुमार ने बताया कि – ‘शिक्षा बहुत ज्यादा जरुरी है और इसी कारण से आज मैं यहां पहुंच सकता हूं और यहां बैठा हूं हालांकि यह सफर काफी मुश्किल रहा है और मुझे याद है कि कैसे मैं एक छोटे से कमरे में रहा। दोस्तों को छोड़कर खुद को एक साल तक एक कमरे में बंद करके पढ़ाई में लगा रहा। इस मेहनत और लगन के कारण से आज मैं यहां तक पहुंच सका हूं’।  
  • Jalandhar News: National Highway पर ट्रक और बाइक की टक्कर में व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: National Highway पर ट्रक और बाइक की टक्कर में व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

    जालंधर: राष्ट्रीय राजमार्ग फिल्लौर पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी पहचान लुधियाना निवासी विजय के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार विजय मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहा था कि अचानक एक ट्रक चालक ने उसे किनारे से टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार विजय सड़क पर गिर गया। उसके दाहिने पैर व पीठ में गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंचे सड़क सुरक्षा बल के ड्यूटी अधिकारी सरबजीत सिंह ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद एक राहगीर ने घायल को सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रक चालक को पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में ले लिया है।
  • Jalandhar News: लड़की से दुष्कर्म मामले में SSP का आया बयान, आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लड़की से दुष्कर्म मामले में SSP का आया बयान, आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, देखें वीडियो

    जालंधर: फिल्लौर की युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाने के मामले ने महिला आयोग ने एक्शन ले लिया है। इस मामले में आज ही पंजाब राज्य महिला आयोग ने सुओ मोटो संज्ञान लिया है और सख्त कार्रवाई की मांग की थी। वहीं दूसरी ओर देहात पुलिस ने भी इस मामले में एक्शन लिया है। फोन पर बातचीत करते हुए एसएसपी हरविंदर विर्क ने बताया कि इस मामले में शामिल दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान 18 वर्षीय प्रभजीत सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी नकोदर और 19 वर्षीय इंद्रजोत सिंह पुत्र पलविंदर सिंह निवासी कंगनीवाल, जमशेर, जालंधर के रूप में हुई है। Read in English:
    Jalandhar Horror: Two Youths Booked for Drugging, Raping and Filming 19-Year-Old

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਫਿਲੌਰ ਮਾਮਲਾ: ਨਸ਼ੀਲਾ ਪਦਾਰਥ ਪਿਆ ਕੇ ਦੁਰਵਿਵਹਾਰ ਅਤੇ ਵੀਡੀਓ ਬਣਾਉਣ ‘ਤੇ ਮਹਿਲਾ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦਾ ਸਖ਼ਤ ਰੁਖ
    इस मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि बुधवार तड़क सार आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है, दोनों आरोपी जालंधर जिले के रहने वाले हैं, दोनों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। वहीं महिला आयोग द्वारा पुलिस को भेजे गए नोटिस को लेकर एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि फिलहाल उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है, लेकिन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नबंर 76 नंबर दर्ज की गई है। बता दें कि इससे पहले महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने पत्र जारी करते हुए कहा था कि युवती के साथ हुई घटना बेहद शर्मनाक है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। आयोग ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों और पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। जल्द से जल्द पुलिस को सारे मामले की रिपोर्ट सौंपनी होगी। दरअसल, आरोप है कि 19 साल की पीड़िता को पहले नशीला पदार्थ पिलाया गया और फिर उसके साथ रेप कर वीडियो बनाया गया। यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिससे पीड़िता और उसका परिवार मानसिक रूप से बेहद आहत है। आयोग ने पुलिस और प्रशासन से पूछा है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद समय पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। आयोग ने साफ किया कि यदि पुलिस इस मामले में तुरंत सख्त कदम नहीं उठाती तो आयोग खुद आगे दखल देगा। पंजाब महिला आयोग ने पुलिस प्रशासन को आदेश दिया है कि मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट 22 अगस्त 2025 तक आयोग को सौंपी जाए। आयोग ने कहा है कि पीड़िता को इंसाफ दिलाना उनकी प्राथमिकता है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
  • आयकर विभाग ऊना द्वारा बंगाणा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    आयकर विभाग ऊना द्वारा बंगाणा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: आयकर कार्यालय, ऊना, हिमाचल प्रदेश की ओर से बंगाणा स्थित पंचायत भवन के सभागार में एक आऊटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्रीमती शालिनी कौशल, आईआरएस, प्रिंसीपल कमिश्नर ऑफ इन्कम टैक्स-1, चण्डीगढ़ के दिशा-निर्देशों एवं श्रीधर दोरा, आईआरएस, आयकर अपर आयुक्त, शिमला रेंज, शिमला के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अग्रिम कर (Advance Tax) का समय पर भुगतान, स्व-मूल्यांकन कर (Self-Assessment Tax) के बजाय अग्रिम कर को प्राथमिकता देना, आयकर रिटर्न भरते समय गलत डिडक्शन या छूट (Exemption) का दावा न करना, रिटर्न भरते समय होने वाली सामान्य त्रुटियों से बचाव, शिकायत निवारण तंत्र तथा करदाताओं के अधिकार एवं दायित्व जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। आयकर अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में लगभग 250 करदाताओं ने एडवांस टैक्स न भरकर स्व-मूल्यांकन कर का भुगतान किया, जिससे उन्हें कर राशि के साथ-साथ धारा 234B एवं 234C के अंतर्गत अतिरिक्त ब्याज भी चुकाना पड़ा। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों से समय पर अग्रिम कर की अदायगी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी अवगत करवाया कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने पिछले वर्ष कुछ ऐसे रिफण्ड मामलों की गहन जांच शुरू की थी जिनमें गलत डिडक्शन क्लेम पाए गए। विभाग ऐसे मामलों में आई.पी. एड्रेस तक ट्रेस करके प्राथमिकी दर्ज करवा रहा है। इसलिए करदाताओं से अपील की गई कि झूठे रिफण्ड या गलत दावों से बचें। कार्यक्रम संवादात्मक रहा जिसमें व्यापारियों, कारोबारियों एवं टैक्स प्रोफेशनल्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभाग द्वारा दी गई जानकारी की सराहना की और समय पर अग्रिम कर भुगतान व सही तरीके से ITR दाखिल करने का संकल्प लिया। विभाग ने स्पष्ट किया कि कर भुगतान केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि देश के विकास में सक्रिय योगदान भी है। इस अवसर पर आयकर अधिकारी विनोद कुमार के साथ आयकर निरीक्षक राज कुमार ठाकुर, नमन शर्मा, पंचायत प्रधान विजय शर्मा, अशोक जस्वाल, मदन बोहरा, राजेंद्र सिंह, उमेश शर्मा (कार्यालय अधीक्षक) सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
  • Punjab News: आप को झटका, पार्षद समर्थकों सहित भाजपा में शामिल

    Punjab News: आप को झटका, पार्षद समर्थकों सहित भाजपा में शामिल

    अमृतसरः अजनाला शहर के वार्ड नंबर 15 से पार्षद ने आप पार्टी को बड़ा झटका दिया है। आप पार्टी के पार्षद नंद लाल अपने समर्थकों के साथ हलका अजनाला के पूर्व विधायक तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश और जिला अमृतसर देहाती प्रधान बोनी अमरपाल सिंह अजनाला की अगुवाई में भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर आयोजित विशेष समारोह में वरिष्ठ नेता बोनी अमरपाल सिंह अजनाला ने पार्षद नंद लाल और उनके समर्थकों को सिरौपा भेंट कर सम्मानित किया।

  • ऊना: बढेडा में करंट लगने से मजदूर की मौत

    ऊना: बढेडा में करंट लगने से मजदूर की मौत

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के लोअर बढेड़ा गांव में एक 40 वर्षीय नेपाली प्रवासी मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। जोकि पिछले कई सालों से स्थानीय किसान अजय कुमार के खेतों में काम करता था,मृतक की पहचान मूल रूप से नेपाल निवासी अस्त कुमार के रूप में हुई है,  पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    हादसा उस समय पेश आया जब सुबह अस्त कुमार खेतों से घास काटकर लाया और टोका मशीन पर काम कर रहा था कि अचानक मशीन में करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गया। और जोरदार झटका लगा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलने पर हरोली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की व शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा है। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। और आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।

  • कुटलैहड़ में भारी बारिश से हुआ 45 करोड़ का नुक़सान, विधायक ने सदन में रखा ब्यौरा

    कुटलैहड़ में भारी बारिश से हुआ 45 करोड़ का नुक़सान, विधायक ने सदन में रखा ब्यौरा

    बोले 60 से ज्यादा रिहायशी 90 से ज्यादा पशुशालाएं हुई ध्वस्त

    उत्तराखंड में आपदा पर हजारों करोड़ की मदद,तो हिमाचल से भेदभाव क्यों,बिना धन कैसे होगी पीड़ितों की मदद: विवेक शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने विधानसभा सत्र के दौरान सदन में आपदा पर हुई चर्चा में अपने विस क्षेत्र में हुई भारी तबाही का विस्तृत ब्यौरा रखते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट किया।

    उन्होंने कहा कि इस बरसात के मौसम में कुटलैहड़ क्षेत्र में अब तक लगभग 45 करोड़ रुपये का नुक़सान हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा ने न केवल लोगों की आजीविका को प्रभावित किया है, बल्कि कई परिवारों को बेघर भी कर दिया है। विधायक ने सदन में जानकारी देते हुए बताया कि कुटलैहड़ में 60 रिहायशी मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जबकि करीब 90 पशुशालाएं ढह गई हैं। इसके अलावा क्षेत्र की अनेक सड़कों, पुलों और संपर्क मार्गों को भारी नुक़सान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में लापरवाही और गलत प्लानिंग के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया, जिससे नुक़सान और अधिक बढ़ा।विधायक ने उत्तराखंड में हुई प्राकृतिक आपदा का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र सरकार वहां करोड़ों के राहत पैकेज भेज रही है, लेकिन हिमाचल प्रदेश को उस तरह की मदद क्यों नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के लोग इस समय कठिन परिस्थिति से गुजर रहे हैं और उन्हें तत्काल राहत की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों के लिए 100 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज जारी किया है। इसके तहत जिनके मकान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, उन्हें 7 लाख रुपये तक की मदद दी जा रही है। वहीं, आंशिक रूप से प्रभावित परिवारों को 5 लाख और 3 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। विवेक शर्मा ने कहा कि विपक्ष को भी इस कठिन घड़ी में मुख्यमंत्री का साथ देना चाहिए और आपदा पर राजनीति करने से बचना चाहिए।

    उन्होंने विशेष तौर पर मांग उठाई कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का बडसाला पुल जो हाल ही में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है, उसका निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए। उन्होंने कहा कि इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र की बड़ी आबादी प्रभावित हो रही है और लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से अपील की कि आपदा प्रभावित इलाकों में त्वरित राहत और पुनर्निर्माण कार्य शुरू किए जाएं, ताकि लोगों की परेशानियों को जल्द कम किया जा सके।