रोपड़: रूपनगर में जिला कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग के खिलाफ सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, जिला कांग्रेस के मुख्य सचिव विश्वपाल सिंह राणा और जिला यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह हरिपुर को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सचिवालय में प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मुख्य गेट बंद कर दिया।
कई कांग्रेस नेताओं ने गेट थपथपाने का प्रयास किया। तीन नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस थाने के गेट के सामने एकत्रित हो गए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और जिला मुख्य सचिव विश्वपाल राणा ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग की मिलीभगत से भाजपा द्वारा कथित वोट चोरी की जा रही है।
उन्होंने इस मामले में न्यायपालिका के हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा द्वारा चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत कर बड़े पैमाने पर वोट चोरी की जा रही है। यह सीधे तौर पर लोकतंत्र का अपमान है। ऐसा करने का भाजपा का एकमात्र उद्देश्य है कि विभिन्न राज्यों और राष्ट्रीय स्तर पर सत्ता हथियाने के लिए विरोधी पार्टियों को चुनावों में उनकी वैध जीत से वंचित किया जा सके।











अन्य ने लिखा कि – ‘मुंबई में रिवर रॉफ्टिंग का मजा’।
एक ने लिखा कि – ‘मुंबई का नैचुरल पार्क’ ।
एक ने लिखा कि – ‘आपदा को अवसर में बदल दिया’।
इस वीडियो पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इसको मजाक के तौर पर देख रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने मुंबई के ड्रेनेज सिस्ट पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि ऑफिस जाने वाले आम लोग रोज पानी में घुटनों तक फंसकर निकलते हैं या फिर लंबा चक्कर काटकर किसी तरह से काम पर पहुंच जाते हैं।
इस वीडियो ने एक गंभीर हकीकत भी सामने लाई है कि शहर की बड़ी आबादी हर साल मानसून में ऐसी मुश्किलों से जूझती है।