Blog

  • Punjab: इस थाने में नहीं है वर्दी पहनने का रिवार्ज, Photo वायरल

    Punjab: इस थाने में नहीं है वर्दी पहनने का रिवार्ज, Photo वायरल

    मोहालीः बलौंगी पुलिस स्टेशन में पुलिस अधिकारियों की ओर वर्दी न पहनने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार इस थाने के कांस्टेबल और अधिकारी वर्दी तो लेते है लेकिन वह कभी पहनते नहीं है। एक सूत्र ने आरोप लगाते बताया कि बलौंगी थाने के मुंशी लखविंदर उर्फ लक्की को अक्सर बिना वर्दी सिविल ड्रेस में ही देखा गया है और वहीं कांस्टेबल के पद पर तैनात सतनाम वह भी बिना वर्दी पहने रहते है।

    आरोप लगाया कि वह एक आरोपी को हवाला से जेल छोड़ने जा रहे थे, उस दरमियां भी उन्होंने अपनी वर्दी ही नहीं पहनी। जिसकी तस्वीर वहां पर खड़े किसी राहगीर ने खींच ली और जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस मामले जब डीएसपी करण संधू से बातचीत की तो उनका कहना था कि जो स्टाफ डाक पर है उन्हें वर्दी डालनी जरूरी नहीं होती, मामला मेरे संज्ञान में आ गया है मैं SHO से बात करूंगा।

  • Jalandhar: Railway Station पर संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

    Jalandhar: Railway Station पर संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

    जालंधर, ENS: सिटी स्टेशन पर देर रात व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात ट्रेन के एस 1 कोच में सीट पर व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। इस दौरान जालंधर ट्रेन रूकी तो घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस के कर्मियों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक की पहचान सुनील थापा निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि मृतक धालीवाल से टाटा मूरी एक्सप्रेस ट्रेन में बिना टिकट सफर कर रहा था। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की साइलेंट अटैक आने से मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

  • Punjab: 40 दिनों से बंद लाडोवाल Toll Plaza को High Court ने जारी किए निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab: 40 दिनों से बंद लाडोवाल Toll Plaza को High Court ने जारी किए निर्देश, देखें वीडियो

    आरोपः हो सकती है धक्केशाही, आज 11 बजे इकट्ठे होंगे किसान,

    लुधियानाः जिले में सबसे महंगा लोडवाल टोल प्लाजा को पिछले 40 दिनों के किसानों ने बंद किया हुआ है। टोल प्लाजा बंद होने के सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। वहीं इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में केस भी दायर है, जिसको लेकर कोर्ट ने टोल NHAI को चालू करके देने के निर्देश दिए है। हालांकि इस मामले में पंजाब सरकार ने 4 सप्ताह का समय मांगा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर किसान यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह और भारतीय किसान यूनियन दोआबा के इंद्रबीर सिंह कादियां ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद आज सभी किसानों और आम जनता को टोल प्लाजा पर सुबह 11 बजे तक लाडोवाल पहुंचने की अपील की गई है। दरअसल, किसानों का आरोप है कि प्रशासन उनके साथ धक्केशाही करके धरना खत्म करवा सकता है। उन्होंने आरोप लगाए है कि हाईकोर्ट से भले ही 4 सप्ताह का समय सरकार द्वारा लिया गया है, लेकिन जरूरी नहीं है कि 4 सप्ताह पूरे होने पर एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाए हैकि 4 सप्ताह से पहले उनके साथ धक्केशाही करते हुए धरना उठवाया जा सकता है, जिसके चलते आज सभी से टोल प्लाजा पर इकट्ठे होने की अपील की गई है। किसान नेता का कहना है कि हाईकोर्ट की 1 दिन पहले तारिख पर पंजाब सरकार के वकीलों ने लोगों का अच्छा पक्ष रखा है। किसानों ने हाईकोर्ट में पार्टी बनने के लिए अपनी एप्लीकेशन दायर की थी लेकिन हाईकोर्ट ने उनसे कहा कि इस केस में वह पार्टी नहीं बन सकते। वह अलग से एक नई रिट दायर कर सकते है। वहीं हाईकोर्ट ने कहा कि NHAI को टोल चालू करके दिया जाए। किसान नेता ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन द्वारा टोल किसी भी समय चालू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में किसानों और लोगों को संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। किसानों का आरोप है कि उनकी आवाज को कोर्ट और प्रशासन बिल्कुल नहीं सुन रहा। ऐसे में किसानों का आरोप है कि है उनके साथ मारपीट करके उन्हें धक्केशाही से यहां से हटाया जा सकता है।
  • महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

    महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

    नई दिल्ली : झारखंड में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 30 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। मंत्रिपरिषद ने राज्य के मंत्री समेत सचिव रैंक के अफसरों को मोबाइल की सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। राज्य के मंत्रीगण और पाधिकारियों को मोबाइल फोन की सुविधा भी दिए जाएंगे।

    इस प्रस्ताव पे भी मंत्री परिषद ने मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने ‘मुख्यमंत्री बहन बेटी मई-कुई स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना’ के नामकरण में संशोधन की स्वीकृति दी। इस योजना के तहत सरकार 21 से 50 साल की महिलाओं को 1000 रुपये महीना आर्थिक सहायता के रूप में देगी। इसको राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ा लोकलुभावन फैसला माना जा रहा है।

  • कावड़ियों ने Petrol Pump पर की तोड़फोड़, कर्मचारियों को जमकर पीटा, जाने वजह

    कावड़ियों ने Petrol Pump पर की तोड़फोड़, कर्मचारियों को जमकर पीटा, जाने वजह

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित मंसूरपुर थाना क्षेत्र के दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर उस समय कावड़ियों का तांडव देखने को मिला जब मनोज नाम के एक दुकानदार का कावड़ियों के साथ आम की गुठली फेंकने को लेकर मामूली विवाद हो गया था। जिसके चलते कांवड़ियों ने पास ही स्थित जिओ शॉप में जमकर तोड़फोड़ करते हुए दुकान मालिक मनोज की लाठी डंडों से पिटाई कर डाली।

    मिली जानकारी के मुताबिक कावड़ियों के हमले में दुकानदार मनोज को गंभीर चोटे आई हैं।  घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से मनोज को कांवड़ियों के चंगुल से छुड़ाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित विजयपाल ने बताया कि पेट्रोल पंप के कर्मचारी को कहा कि कावड़ियों को जाकर कहे कि तुम पेट्रोल पंप पर बीड़ी नहीं पी सकते। इससे यहां पर आग लग जाएगी। जिसके बाद बहस शुरु हो गई। फिर जबरदस्ती उन्होंने लड़के को लठ से पीटना शुरु कर दिया। अभी मेरा लड़का आईसीयू में भर्ती है।

    जानकारी देते हुए सीओ खतौली रामाशीष यादव ने बताया कि गत शाम को लगभग 4 बजे के आसपास थाना मंसूरपुर क्षेत्र अंतर्गत बेगराजपुर एक पेट्रोल पंप था, वहां पर कुछ कावड़ यात्री रुके हुए थे। वहां पर कावड़ियों के द्वारा आम खाकर गुठली को फेंका जा रहा था। जिसमें वहां के कर्मचारियों ने उनको मना किया और उसमें मना करने में उनके बीच बहस शुरू हो गई और और मारपीट में तब्दील हो गई । जब वह वहां से केबिन की तरफ भागा तो  कावड़िया उसके पीछे दौड़ लिए जिसमें केबिन का एक शीशा भी टूट गया और वहां मारपीट भी हुई है। घायल युवक को अस्पताल के लिए भेजा गया है।

  • Jalandhar: इस इलाके में नाबालिग की मौत, पिता ने हत्या के लगाए आरोप

    Jalandhar: इस इलाके में नाबालिग की मौत, पिता ने हत्या के लगाए आरोप

    जालंधर, ENS: लेदर कॉम्प्लेक्स के पास देर रात नाबालिग की मौत का मामला सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार प्रवासी मजदूर की नाबालिग बेटी का देर रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 17 वर्षीय रूपम पुत्री लक्की निवासी लेदर कॉम्प्लेक्स नजदीक बस्ती पीरदाद के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए रूपम के पिता लक्की ने बताया कि वे मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं, लेकिन वह करीब 15 साल से पंजाब में ही रह रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि पिछले 5 महीने से उसकी पत्नी व बेटी भी यहां आकर रहने लगी थी। इस दौरान वह पत्नी के साथ एक ही फैक्ट्री में काम करने लगे, जबकि बेटी रूपम अलग जगह पर गत्ता बनाने की फैक्टरी में काम करती थी। पीड़ित पिता ने बताया कि रोजाना की तरह देर रात बेटी पहले घर आ गई थी। इस दौरान जब वह पत्नी के साथ घर पहुंचे तो देखा कि घर में उनकी बेटी गिरी हुई थी। पीड़ित पिता ने कहा कि वह बेटी को बेहोश समझ कर इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले आए, लेकिन वहां पर उसे डॉक्टरों ने देर रात मृत घोषित कर दिया।

    डॉक्टरों ने थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को सूचित किया और शव को शवगृह में रखवा दिया। लड़की के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पत्नी का पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ विवाद हुआ था, जिस वजह से उनका काफी झगड़ा भी हुआ था। उक्त महिला ने एक व्यक्ति को उन्हें मारने के लिए बुलाया था, लेकिन वह उनकी बेटी को मारकर चला गया है। पुलिस के पास शिकायत आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा और हत्यारोपी और हत्या कारण पर जांच शुरू होगी।

  • Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, देखें वीडियो

    मोगा : जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस और समाज सेवी सोसायटी  ने युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नही हो सकी है। पुलिस ने युवक की पहचान के लिए शव को शव गृह में रखवा दिया गया है। वही गुरसेवक सिंह सन्यासी समाज सेवा सोसाइटी के मुख्य सेवा दार ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें पुलिस की ओर से फोन आया था कि एक युवक  गांव दुनने में खाली प्लाट में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। हमारी समाज सेवा सोसाइटी के मेंबर वहां पहुंचे और युवक को उठाकर सिविल अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। वही एएसआई पाल सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल शव को शव गृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवारिक मेंबरों का पता लगने के बाद, जो भी बनती कार्रवाई होगी की जाएगी।
  • Punjab: 2 ट्रकों की हुई टक्कर से गिरे बिजली के पोल, लाइट गुल, देखें वीडियो

    Punjab: 2 ट्रकों की हुई टक्कर से गिरे बिजली के पोल, लाइट गुल, देखें वीडियो

    मोहालीः जीरकपुर के छत प्वाइंट पर 2 ट्रकों की टक्कर होने का मामला सामने आया है। जहां देर रात 12.30 बजे के करीब 2 ट्रकों की टक्कर से बिजली के पोल गिर गए। इस हादसे में देर रात आसपास इलाके में बिजली गुल रही है। वहीं इस घटना के दौरान ट्रैफिक में काफी बाधा आई। आज सुबह मामले की सूचना मिलते ही ट्रैफिक इंचार्ज अंग्रेज सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी का कहना है कि शायद ट्रक चालक को नींद की झपकी आ गई जिसके चलते यह हादसा हुआ है।

    उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने बिजली विभाग के तुरंत संपर्क किया। जिसके बाद वह बिजली कर्मियों द्वारा मौके पर पहुंचकर रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है। वहीं ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जेई खुद मौके पर पहुंचकर बिजली की तारों को ठीक करवा रहे है। वहीं दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर थाना जीरकपुर में ले जाया गया, जहां दोनों चालकों से पूछताछ की जा रही है। हादसे में गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • Jalandhar: Court में पेशी के दौरान Police कर्मी से उलझा आरोपी, फाड़ी वर्दी

    Jalandhar: Court में पेशी के दौरान Police कर्मी से उलझा आरोपी, फाड़ी वर्दी

    जालंधर, ENS: कोर्ट में पेशी पर आए एक आरोपी का पुलिस कर्मी के साथ झगड़ा हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ दी। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी को पुलिस कर्मी किसी केस के सिलसिले में कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आया था। जहां आरोपी ने पुलिस कर्मी की बिना परमिशन लेते कोर्ट में मौजूद बेटे से एक घड़ी ले ली।

    इस दौरान जब सीनियर सिपाही ने उससे इस बात को लेकर पूछा तो वह सीनियर सिपाही से गाली गलौज करने लगा। इस दौरान दोनों में कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ दी। वहीं सीनियर सिपाही द्वारा पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद थाना बारादरी में आरोपी के खिलाफ पुलिस की ड्यूटी में विघ्न डालने का केस दर्ज कर लिया गया है।

    आरोपी की पहचान गांव कादियां वाली विनोद कुमार उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सीनियर सिपाही दर्शन सहोता ने बताया कि पेशी के दौरान आरोपी को उसके बेटे ने घड़ी पकड़ाई थी। जब उसने पूछा तो आरोपी उस पर गुस्सा करने लगा, गाली गलौज करते हुए उसकी वर्दी तक फाड़ दी।

  • Punjab: अब Police कर्मी ही Social Media पर कर रहे Gun Culture को प्रमोट, वीडियो वायरल

    Punjab: अब Police कर्मी ही Social Media पर कर रहे Gun Culture को प्रमोट, वीडियो वायरल

    लुधियानाः पंजाब में भले ही पंजाबी गायकों पर गन कल्चर को प्रमोट करने के लिए पुलिस द्वारा बैन किया गया है, लेकिन खुद पुलिस कर्मी गन कल्चर को प्रमोट करने में लगे हुए है। ऐसा ही एक मामला जिले से सामने आया है। जहां सोशल मीडिया पर एक पुलिस कर्मचारी की वर्दी पहने हुए वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में पुलिस कर्मी गैंगस्टर थीम के एक गीत पर पिस्टल दिखाता हुआ नजर आ रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

    जानकारी मुताबिक पुलिस कर्मचारी का नाम अपनी फेसबुर आई.डी B.J रंधावा नाम से बनाई है। उसने जो पिस्टल के साथ गीत शेयर किया है उसके बोल है-घर दे हालात मसा चेंज होये आ, नहीं तां भलेयां टाइमां च कोई मार देना सी, करी बाबे दा शुक्र असी गए हां सुधर,नहीं तां जे पहलां वाले हुन्दें गड्डी चाढ़ देना सी। एक पुलिस कर्मचारी के द्वारा गैंगस्टर थीम के गीत पर इस तरह की पोस्ट शेयर करने से पुलिस की छवि को भी धक्का लगा है।

    सूत्रों से पता चला है कि जिस पुलिस कर्मचारी की वीडियो वायरल हुई है, वह कांग्रेस के एक पूर्व विधायक का गनमैन है और वह विधायक कुछ समय के लिए आप पार्टी में भी शामिल हुआ था, लेकिन उसके बाद वह दोबारा कांग्रेस पार्टी में वापिस आ गया। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं कांग्रेस नेता के पीए से बात की गई तो उन्होंने यह कहकर पल्ला छाड़ दिया कि उसे मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि गनमेन उनके साथ लगा है या नहीं।

    हैरानी की बात यह है कि पीए से बातचीत होने के कुछ ही मिनटों के बाद उस पुलिस कर्मचारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट को हटा दिया। वहीं इस मामले को लेकर जब पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वह मामले की जांच करवाएंगे। पुलिस कमिश्नर ने सख्त रवैय्या अपनाते हुए कहा कि हथियारों को सोशल मीडिया पर किसी को भी प्रमोट करने की इज्जाजत नहीं है। उन्होंने कहा कि पता किया जाएगा कि पुलिस कर्मचारी किस जगह डयूटी कर रहा है। जिसके बाद वह इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे।