जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारादातें रूकने का नाम नहीं ले रही। वहीं देर रात चोरों ने भार्गव कैंप के अधीन पड़ते इलाके जलोवाल की आबादी में चोरों ने 2 घरों में धावा बोला। इस दौरान चोर दोनों घरों से कीमती सामान चोरी करके फरार हो गए। घटना गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके संबंध में मकान मालिकों ने 112 पर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।
वहीं इस मामले को लेकर दोनों घरों के मालिकों का कहना है कि देर रात करीब 3 बजे चोर उनके घर का गेट तोड़कर घर में घुस गये और घर में पड़े मोबाइल फोन और एलईडी लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को दे दी है और उनके पास इस घटना का सीसीटीवी भी है जिसमें चोर एलईडी लाइट ले जाता दिख रहा है।
Blog
-

Jalandhar: इस इलाके में 2 घरों को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो
-

Punjab: इनोवा और 2 बाइकों की टक्कर में Jalandhar के अस्पताल में पूर्व सरपंच की हुई मौत
कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी में तलवंडी चौधरियां रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास बेकाबू इनोवा कार ने 2 बाइकों सवारों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 छात्रों सहित पूर्व सरपंच गंभीर रूप में घायल हो गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से छात्रों को सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि पूर्व सरंपच की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जालंधर रैफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे में हुस्नदीप सिंह व जोबनदीप सिंह निवासी तलवंडी चौधरियां और पूर्व सरपंच जगजीत सिंह निवासी गांव चुलधा ने जालंधर के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक इनोवा गाड़ी ( PB-30-R-7699 ) सुल्तानपुर लोधी से तलवंडी चौधरियां की ओर जा रही थी। जब वह पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची तो अचानक बेकाबू होकर इनोवा कार ने दूसरी तरफ से आ रही बुलेट और प्लेटिना को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि बुलेट सवार दो युवक दूर जा गिरे और दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सिविल अस्पताल में भर्ती घायल जोबनदीप सिंह ने बताया कि वह स्कूल से छुट्टी के बाद सुल्तानपुर लोधी की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान इस गाड़ी ने हमें टक्कर मार दी। एएसआई बलदेव सिंह ने कहा कि घायलों को राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
-

Jalandhar: Lawrence Bishnoi के नाम पर कारोबारी व आढ़ती से मांगी 25 लाख की फिरौती, दी गोली मारने की धमकी
जालंधर, ENS:
महानगर में गैंगस्टरों के नाम पर फिरौती मांगने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं ताजा मामला फिल्लौर से सामने आया है, जहां कारोबारी और आढ़ती का काम करते कारोबारी से लांरेस के नाम पर फोन के जरिए 25 लाख रुपए के लिए फिरौती मांगी गई। इस दौरान गैंगस्टर ने गोली मारने की धमकी दी है। वहीं गैंगस्टर द्वारा फिरौती की शिकायत पीड़ित ने फिल्लौर पुलिस और जालंधर देहात पुलिस के DSP फिल्लौर स्वर्णजीत सिंह को दे दी है।
आढ़ती सचिन अग्रवाल ने बताया कि उनकी सैफाबाद में बर्फ की फैक्ट्री, लुधियाना में कमर्शियल कंप्यूटर वे-ब्रिज और फिल्लौर की अनाज मंडी में आढ़ती हैं। फोन पर उन्हें धमकी देने वाले व्यक्ति को उनके पूरे कारोबार की जानकारी थी। पुलिस को शिकायत देते हुए सचिन ने बताया कि 21 जुलाई को वह गांव सैफाबाद स्थित बर्फ की फैक्ट्री में थे, तभी शाम करीब 4 बजे उनके पास विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें नेटवर्क की समस्या के कारण आवाज साफ नहीं थी।
पीड़ित कारोबारी ने कहा कि उसे दुबई के नंबर से कॉल आया था। कारोबारी को धमकी देते हुए कहा आरोपियों ने कहा- “तुम्हारे पास लॉरेंस भाई का मैसेज है, हम 6 माह से रेकी कर रहे हैं। पिस्तौल की गोली पर तेरा नाम लिखा हुआ है। 25 लाख रुपए तैयार रखो। आखिरी में उक्त युवक ने राम राम बोलकर फोन काट दिया।” कारोबारी अग्रवाल ने बताया कि वह किसी कारण से तीन बार फोन नहीं उठा पाए।
लेकिन जब 4:11 बजे चौथी बार फोन बजा तो उन्होंने फोन उठाया। फोन करने वाले ने कहा- आप सचिन अग्रवाल हैं, लॉरेंस बिश्नोई का मैसेज आया है कि 25 लाख रुपए तैयार रखें। हम छह महीने से आपकी रेकी कर रहे हैं। आपके बारे में हमें सिर्फ इतना पता है कि आपकी बर्फ की फैक्ट्री है और हाईवे पर कांटा है। आपको ज्यादा होशियार होने की जरूरत नहीं है, गोली आपके लिए तैयार है, जब 25 लाख रुपए तैयार हो जाएं तो इस नंबर पर कॉल करके राम-राम बोलकर फोन काट देना।
-

Punjab: 4 घंटे तक सड़क पर लेटे मरीज को लेने नहीं पहुंची Ambulance, Taxi में PGI ले गए परिजन, देखें वीडियो
लुधियानाः पंजाब सरकार स्वास्थय के मामले में कई तरह की सुविधाएं देनें के दावे कर रही है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। सरकार की एम्बुलेंस की व्यवस्था को लेकर पहले भी कई बार सवाल खड़े किए गए है। ताज़ा मामला लुधियाना से सामने आया है जहां बीते रात सिविल अस्पताल के बाहर एक परिवार मरीज को सड़क पर लेटा कर एम्बुलेंस का इंतजार करता रहा लेकिन 4 घंटे बीत जाने का बाद भी एम्बुलेंस उनके पास नहीं पहुंची।
दरअसल 24 दिन पहले एक बुजुर्ग का इ-रिक्शा पटल गया था। उसके पैर की हड्डी टूट गई। डाक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर किया, लेकिन एम्बुलेंस मौके पर न पहुंचने के कारण परिवार को मजबूरी में टैक्सी बुक करवा मरीज को चंडीगढ़ पीजीआई ले जाना पड़ा। इस मामले की जानकारी देते हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग छेदीलाल ने बताया कि करीब 24 दिन पहले उनका ई रिक्शा चलाते हुए शिवपुरी में एक्सीडेंट हुआ था। ई-रिक्शा उनके पैर पर पलट गया जिससे उनके पैर की हड्डी टूट गई। राहगीरों ने उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें मंगलवार की बाद दोपहर चंडीगढ़ के PGI अस्पताल में रेफर कर दिया। छेदीलाल मुताबिक उसने अपने बच्चों को घर से बुलाया, जो पिता को लेकर पहले अस्पताल के बरांदे में बैठकर 108 एंबुलेंस का इंतज़ार करते रहे। फिर बजुर्ग पिता को लेकर बच्चे अस्पताल के मेन गेट पर बैठकर एम्बुलेंस की प्रतीक्षा करते रहै, लेकिन एम्बुलेंस नहीं पहुंची। वह कई बार 108 नंबर पर फोन कर एम्बुलेंस की मांग करते रहे, लेकिन उन्हें कुछ समय बाद का बता ऑपरेटर फोन काट देता था। सड़क पर बैठे-बैठे जब पिता छेदीलाल की हालत बिगड़ने लगी तो बेटे ने ऑनलाइन एप से एक टेक्सी बुक करवाई, जिसके आने के बाद रात 9 बजे घायल बुजुर्ग छेदीलाल को चंडीगढ़ ले जाया गया। परिवार की जिला सेहत प्रशासन से मांग है कि एम्बुलेंस की व्यवस्था सही करवाई जाए ताकि गरीब लोगों का सही उपचार समय पर हो सके।Punjab: Ambulance did not reach the patient lying on the road for 4 hours, family took him to PGI in a taxi, watch video#Punjab #Ambulance #not #reach #patient #lying #road #4hours #family #took #him #PGI #taxi #watch #video #KhelKhelMein #ShareDotMarket pic.twitter.com/kMipB1WhA9
— Encounter News (@Encounter_India) July 24, 2024 -

Punjab: दिनदहाडे़ Gas Agency के पास महिला से Activa छीनकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV
होशियारपुरः जिले में लगातार लूटपाट के मामलों में बढ़ौतरी हो रही है। वहीं दसूहा में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल पर सवार लुटेरे कुछ सेकेंड में महिला की एक्टिवा लूटकर फरार हो गए। घटना दसूहा शहर के बीचों बीच स्थित सोही गैस एजेंसी के पास मार्किट की है। लूट की सारी घटना बजार में दुकानों में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
घटना के बाद पीड़ित महिला दसूहा थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंची। पीड़ित महिला कर्मजीत कौर पत्नी जतिंदर सिंह गांव पंडोरी आराइयां की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से जा रही थी कि पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसे साइड मारकर गिरा दिया और उसकी स्कूटी लूटकर फरार हो गए। महिला के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।इस लूट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि जहां पहले से बाइक सवार लुटेरे महिला के आने से पहले उसकी एक्टिवा को रोकने का प्रयास करते हैं। लेकिन जब महिला दूसरी तरफ से अपनी एक्टिवा निकालने की कोशिश करती है तो बदमाश उसकी एक्टिवा के सामने अपनी बाइक लगाकर उसे गिरा देते हैं। बाइक से दूसरा लुटेरा उतरा है और महिला की एक्टिवा लूटकर फरार हो जाता है।
-

Punjab: तेज रफ्तार XUV कार चालक की बाइक से टक्कर, 10 फीट दूर गिरे तीन युवक, देखें वीडियो
लुधियानाः ताजपुर रोड पर XUV कार और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार 3 युवक घायल हो गए। बताया जा रहा हैकि एसयूवी कार चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। हादसा इतना भीषण था कि घटना में तीनों युवक करीब 10 फीट दूर जाकर गिरे। वहीं कार चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। हालांकि घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उसका पीछा करने की भी कोशिश की लेकिन उसका कही कुछ पता नहीं चला।वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित हर्ष ने कहा कि बर्थ डे पार्टी से अपने दो दोस्तों के साथ घर जा रहा था।
अचानक ताजपुर रोड कट पर वह जब मुड़ने लगा तो एकदम से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावक था कि उसे कुछ पता नहीं चला। वह बेसुध हो गया। उसके साथ को दो युवकों को मामूली चोटें आई। उसे लोगों की मदद से डाक्टर के ले जाया गया। हर्ष ने कहा कि उसके सिर और माथे पर चोट लगी है। कार चालक की शिकायत लिखवाने वह थाना डिवीजन नंबर 7 में गए लेकिन पुलिस कर्मचारी ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। पुलिस कर्मचारियों ने उसे कहा कि वह खुद घटना स्थल की वीडियो ढूंढ कर लाए और कार का नंबर पता करे। हर्ष ने कहा कि उसने सीसीटीवी अपने लेवल पर ढूंढी है। अब कार चालक का नंबर पुलिस को ट्रेस करना है। इस मामले में मीडिया से ASI सुखविंदर सिंह ने कहा कि कार चालक की पहचान जल्द कर ली जाएगी। मामले की जांच जारी है। पीड़ित हर्ष ने कहा कि 32 सैक्टर से बर्थडे पार्टी से आ रहे थे वापिस, बेहोश हो गया था। कार सवार भाग गया। कार के आगे बाइक फस गया था इस कारण उसे कार बेक करनी पड़ी और फिर गाड़ी दौड़ाकर भाग गया। रांग साइड से भगा कर गया है। पुलिस थाने का चक्कर लगवा रही है। वीडियो भी खुद निकलवाई है। पुलिस कह रही है कि गाड़ी का नंबर खुद खोज कर दो। लोगों ने गाड़ी पर मुक्के मार कर रोकने की भी कोशिश की।Punjab: Speeding XUV car driver collides with bike, three youths fall 10 feet away, watch video#Punjab #Speeding #XUV #car #driver #collides #with #bike #three #youths #fall #10feet #away #watch #video pic.twitter.com/5x1dWgnPJo
— Encounter News (@Encounter_India) July 24, 2024 -

इस राज्य में मूसलाधार बारिश, 10 राज्यों में झमाझम बादल बरसने के आसार
नई दिल्ली: सावन आ गया है और इसी के साथ दिल्ली-NCR में भी मानसून मेहरबान होता दिख रहा है। सुबह से दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश हो रही है। पहाड़ हो या मैदानी इलाके हर जगह एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। बीते दिन मंगलवार को भी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में हल्की फुल्की बारिश हुई, जबकि कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं ने मौसम का मूड बदल दिया।
हालांकि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव कुछ राज्यों के लिए खतरा बनकर उभरा है, जिसके कारण राज्यों में भारी बारिश से जलभराव के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यूपी समेत 10 राज्यों में आज बादल बरस सकते हैं।
मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट में बताया गया है कि बुधवार को हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, यूपी, गोवा, मध्य प्रदेश, पंजाब, मध्य महाराष्ट्र व ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी और राजस्थान में 26 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि यहां पूरे सप्ताह रिमझिम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
IMD के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। अगले तीन-चार दिन तक कुछ जिलों में रिमझिम बारिश तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। बारिश के साथ साथ कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। बारिश के बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखने को मिल सकती है।
-

जालंधरः Meharchand Polytechnic College में 300 पौधे लगाए
जालंधर : मेहर चंद पॉलिटेक्निक कालेज में पौधारोपण किया गया । जिसमें वन विभाग द्वारा दिए गए शीशम, सदाबहार, जामुन, बहेड़ा, ऑस्ट्रेलियन किकर, गुलमोहर और गुड़हल के 300 पौधे लगाए गए। इस दौरान प्रिंसीपल डाॅ. जगरूप सिंह और विभागाध्यक्षों ने मिलकर ये पौधे लगाए, जिसमें विद्यार्थियों ने भी भाग लिया और उन्हें जिम्मेदारी दी गई, ताकि इन पौधों की देखभाल की जा सके।
प्रिंसीपल जगरूप सिंह ने कहा कि निकट भविष्य में और पौधे लगाए जाएंगे और प्रत्येक छात्र को एक पौधे की देखभाल का जिम्मा सौंपा जाएगा । इसके साथ ही अच्छा आचरण रखने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
प्रिंसीपल डॉ जगरूप ने कहा कि कॉलेज की सी.डी.टी.पी. विभाग इस अभियान को गांवों तक भी ले जाएगा, ताकि लोगों को इस मानवतावादी अभियान से जोड़ा जा सके और पंजाब को रेगिस्तान बनने से बचाया जा सके। इस मौके डाॅ. संजय बंसल, डाॅ. राजीव भाटिया, कश्मीर कुमार, सुश्री मंजू मनचंदा, सुश्री ऋचा अरोड़ा, सीनियर। तरलोक सिंह, प्रिंस मदान, हीरा महाजन, अजय दत्ता उपस्थित थे।
-

Punjab : आय से अधिक संपत्ति मामले में EO गिरीश का बेटा विकास गिरफ्तार
चंडीगढ़। आय से अधिक संपत्ति का मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने ईओ गिरीश वर्मा का बेटा विकास वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में उनके खिलाफ, उनके पिता और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मोहाली कोर्ट ने विजिलेंस ब्यूरो को तीन दिन के पुलिस रिमांड की मंजूरी दी है। इसकी जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में गिरीश वर्मा और उनके तीन सहयोगियों, जिनके नाम संजीव कुमार (निवासी खरड़ ), पवन कुमार शर्मा (निवासी पंचकूला, एक कॉलोनाइजर) और गौरव गुप्ता (पूर्व नगर पार्षद कुराली) हैं, को विजिलेंस ब्यूरो ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो ने 2022 में गिरीश वर्मा और अन्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जमा करने के मामले में एफआईआर नंबर 18 दर्ज किया था। जांच के दौरान पाया गया कि गिरीश वर्मा ने अपनी पत्नी संगीता वर्मा और पुत्र विकास वर्मा के नाम पर 19 प्रमुख आवासीय/व्यावसायिक संपत्तियां खरीदी थी।
आरोपी गिरीश वर्मा ने जीरकपुर, खरड़, कुराली, डेराबस्सी आदि के नगर परिषदों में ईओ के रूप में कार्य किया था और स्थानीय बिल्डरों/डेवलपर्स को गलत लाभ पहुंचाते थे और इसके बदले में उन्होंने अपनी पत्नी और पुत्र के नाम पर बैंक प्रविष्टियों के रूप में अवैध धन प्राप्त किया। यह धन संपत्तियां खरीदने के लिए उपयोग किया गया था। उन्होंने कहा कि विकास वर्मा और संगीता वर्मा के पास इन संपत्तियों से मिलने वाले किराए के अलावा कोई वैध आय का स्रोत नहीं था।
प्रवक्ता ने बताया कि विकास वर्मा वर्ष 2019-20 में रियल एस्टेट कंपनियों – ‘बालाजी इन्फ्रा बिल्डटेक’ और ‘बालाजी डेवलपर्स’ में अपने पिता के काले धन को लांड्रिंग कर व गैर सुरक्षित ऋण के तौर पर प्राप्त बैंक प्रविष्टियों द्वारा इसको वैध पैसे में बदल देता था। विकास वर्मा के साझेदार, जो अब इस मामले में सह-आरोपी है, संजीव कुमार, गौरव गुप्ता और आशीष शर्मा, सभी निवासी कुराली,प्लॉट्स की बिक्री व रिहायशी कालोनियों को गैर वाजि़ब ढंग से रेगुलर बनाने के लिए पुराने तारीखों वाले समझौते तैयार कर धोखाधड़ी की गतिविधियों को अंजाम देते थे।
प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी गौरव गुप्ता इन फर्मों के संस्थापक थे और बालाजी इन्फ्रा बिल्डटेक में 80 प्रतिशत हिस्सा रखने वाला प्रमुख साझेदार था, जिसने खरड़ में कृषि वाली ज़मीन खरीदने के लिए अन्य साझेदारों के साथ मिलकर अपने शेयरों के तौर पर करोड़ों रुपए का निवेश किए था और फिर अवैध रूप से इस भूमि पर आवासीय कॉलोनी को नियमित करवा लिया था। इसके बाद उसका 15 प्रतिशत हिस्सा गिरीश वर्मा के पुत्र विकास वर्मा को स्थानांतरित कर दिया।
प्रवक्ता ने बताया कि विकास वर्मा की अग्रिम जमानत पहले ही उच्च न्यायालय द्वारा खारिज कर दी गई थी। इसके बाद मोहाली कोर्ट ने विकास वर्मा को भगोड़ा घोषित कर दिया था और विजिलेंस ब्यूरो के हाथों गिरफ्तारी के डर से आज उसने अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले की आगे की जांच जारी है।
-

कार व टैंकर का टायर फटा, आपस में भिड़ी तीन गाडियां, देखें वीडियो
मोहाली। शहर से दो सड़क हादसे की खबर सामने आई हैं। जहां, टायर फटने से एक टैंकर सड़क पर पलट गया। जिसके बाद सड़क पर करीब चार घंटे तक जाम लग गया है। जिससे लोगों काफी दिक्कत हुईं है। वहीं, बताया जा रहा है कि लांडरा से बनूड़ जा रहे रास्ते में टायर फटने से एक टैंकर पलट गया और उसके बाद करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा।
वहीं, दूसरे मामले में मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर गिल्को वैली के सामने चलती कार टायर का फट गया जिससे कार पलट गई और आगे चल रही तीन गाड़ियां उसमें जा घुसीं। वहीं, कार में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। बताया जा रहा है कि चलती कार का टायर फट गया, जिससे गाड़ी पलट गई पलट कर दूसरी सड़क पर चली गई, जिससे सामने से आ रही तीन गाड़ियां एक-दूसरे से आपस में टकरा गईं।