Blog

  • Punjab News: सुबह-सुबह इस इलाके में पहुंचा भारी पुलिस बल, देखें वीडियो

    Punjab News: सुबह-सुबह इस इलाके में पहुंचा भारी पुलिस बल, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस दिन रात एक कर नशा तस्करों को पकड़ रही है और जेलों में बंद कर रही है, ताकि नशे की चेन को तोड़कर पंजाब को नशा मुक्त किया जाए। उसी कड़ी के तहत मोगा पुलिस हर रोज गांव-गांव जाकर कासो आपरेशन कर रही है जिसमें जो शकी व्यक्ति नशा बेचते या करता हैं, उन्हें पकड़कर जेलों में बंद किया जा रहा है।

    वहीं नशा करने वाले युवकों को नशा छुड़ाउ केंद्रों में भर्ती कर उनका इलाज करवाया जा रहा है, ताकि वह युवक नशा छोड़कर अपना अच्छा रोजगार चला सकें। आज मोगा के बाघापुराना की पुलिस ने सुबह-सुबह डीएसपी दलबीर सिंह की अगुवाई में बाघापुराना सब डिवीजन के गावों में कासो आपरेशन चलाया और नशा तस्करों के घरों को पूरी तरह से खंगाला गया।

    डीएसपी दलबीर सिंह ने कहा कि जो भी नशा बेचता है वह अपनी हरकतों से बाज आ जाए, नहीं तो पुलिस उस पर कड़ी कार्रवाई करेगी। लोगों से अपील करते हुए डीएसपी ने कहा कि नशा बेचने वाले की सूचना पुलिस को दी जाए, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही नशे को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

  • टूरिस्ट की सन-रूफ से बाहर निकल कर अश्लील हरकते करने की वीडियो वायरल

    टूरिस्ट की सन-रूफ से बाहर निकल कर अश्लील हरकते करने की वीडियो वायरल

    मंडीः हरियाणा के कैथल के गुहला की गाड़ी में सवार कपल सरेआम किसिंग करते हुए नजर आए। हिमाचल के मंडी में चंडीगढ़ मनाली फोरलेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता हैकि टूरिस्ट द्वारा गाड़ी में हुड़दंग करने और अश्लीलता फैलाई जा रही है। वायरल वीडियो में हरियाणा के युवक-युवती गाड़ी के सन-रूफ से बाहर निकलकर अश्लील हरकतें नजर आ रहे है। दोनों काफी देर तक सन-रूफ से बाहर निकल कर ‘किसिंग’ करते नजर आ रहे हैं। हाईवे पर चल रहे अन्य वाहन चालकों ने इस कपल की वीडियो बनाकर पुलिस को भेज दी। इस पर हिमाचल पुलिस ने कपल की गाड़ी का 4000 रुपए का ऑनलाइन चालान काट दिया। इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर कैथल आरटीओ का है। वायरल वीडियो में कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर चलती HR-09-G-9072 नंबर की गाड़ी में युवक-युवती सन-रूफ से बाहर निकलकर किसिंग करते हैं। इस दौरान फोरलेन पर सैकड़ों गाड़ियां दौड़ रही होती हैं। मगर, गाड़ी में सवार युवक-युवती पर इसका कोई असर नहीं पड़ता। दोनों बेखौफ होकर काफी देर तक किसिंग करते हैं। पुलिस ने इस गाड़ी का ऑनलाइन चालान काट दिया है।
  • Punjab News: मौसम में बदलाव से बढ़ी उमस; खांसी, जुकाम और डायरिया के मरीज बढ़े, देखें वीडियो

    Punjab News: मौसम में बदलाव से बढ़ी उमस; खांसी, जुकाम और डायरिया के मरीज बढ़े, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में दूसरे दिन हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर बारिश से उमस भी काफी बढ़ गई है। लोग इसका शिकार होकर बीमार पड़ते नजर आ रहे हैं, इस संबंध में जब सिविल अस्पताल के डॉक्टरों से बात की तो उन्होंने बताया कि बारिश के कारण मौसम में काफी बदलाव आया है और उमस भी बढ़ गई है। जिसके कारण लोग खांसी, जुकाम और डायरिया जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, जिसमें बच्चों की संख्या ज्यादा है।


    इस मौसम में डायरिया की समस्या होने पर लोगों को बिना किसी से पूछे आरएस का घोल पीना शुरू कर देना चाहिए और बाहर से दवा लेने की बजाय डॉक्टरों से जांच करवाकर ही दवा लेनी चाहिए। इस मौसम में लोगों को अपने आस-पास अधिक से अधिक सफाई रखनी चाहिए तथा खाने से पहले अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोना चाहिए। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में डायरिया से पीड़ित मरीज अधिक आ रहे हैं तथा अस्पताल में इस बीमारी से निपटने के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं ताकि लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • चलती कार से बाहर निकलकर जाम छलकाना युवकों को पड़ा भारी,पुलिस ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    चलती कार से बाहर निकलकर जाम छलकाना युवकों को पड़ा भारी,पुलिस ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    मंडीः कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर पंडोह के साथ लगते कैंची मोड़ के पास एक चलती गाड़ी में कुछ युवा सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर जाम छलकाते हुए नजर आए। इस दौरान राहगीर ने उनकी वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोग इस हरकत को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि एक युवक सनरूफ से बाहर निकलकर शराब पी रहा है, जबकि उसके साथी खिड़की से लटकते हुए सिगरेट के कश और पैग लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पर्यटन के नाम पर कुछ सैलानी देवभूमि की संस्कृति और मर्यादा को लगातार ठेस पहुंचा रहे हैं।

    स्थानीय नागरिकों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि जनसुरक्षा को गंभीर खतरा भी हैं। ऐसे सैलानी अपनी जान ही नहीं, सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि टूरिस्ट सीजन के दौरान पुलिस व्यवस्था और पेट्रोलिंग में बढ़ोतरी की जरूरत है। वहीं, पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आ गया है और वाहन को आइडेंटिफाई किया जा रहा है। नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगीं।

    वहीं एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों का बड़ी संख्या में आना-जाना लगा रहता है। लेकिन कुछ पर्यटक अति उत्साह में आकर लापरवाही बरत देते हैं, जिससे उन्हें स्वयं या फिर दूसरों को खतरा उत्पन्न हो जाता है। इन्हीं कारणों से हादसे भी होते हैं। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों का बड़ी संख्या में आना-जाना लगा रहता है। लेकिन कुछ पर्यटक अति उत्साह में आकर लापरवाही बरत देते हैं, जिससे उन्हें स्वयं या फिर दूसरों को खतरा उत्पन्न हो जाता है। इन्हीं कारणों से हादसे भी होते हैं। उन्होंने कहा कि कार नंबर डीएल 10 सीजेड 5714 में बैठे लोगों ने भी ऐसी ही हरकतों को अंजाम दिया।

    एसपी मंडी ने ऐसे लोगों को सुचेत किया है कि वे ये न सोचें कि पुलिस मौके पर मौजूद नहीं है। जबकि पुलिस आईटीएमएस कैमरों की मदद से हाईवे सहित अन्य सभी प्रमुख स्थानों पर हर समय पैनी नजर रखती है। पुलिस ने इसे अपने आईटीएमएस कैमरों के माध्यम से वेरीफाई किया और उसके बाद नियमों के तहत 2500 रुपए का चालान काटा है। उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि वे यहां घूमने का आनंद उठाएं न कि ऐसी हरकतों से खुद के लिए या दूसरों के लिए आफत पैदा करने का काम करें। नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab News: दो कारों में आमने सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: दो कारों में आमने सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में एक भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है जिसमें 3 से 4 लोगों को गंभीर चोटे आई हैं और 2 लोगों की मौत हो गई। घटना फिरोजपुर-फाजिल्का जीटी रोड पर स्थित गांव पीर खां शेख (शेखांवाली पुल) के पास हुआ। घटना के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और मौके पर पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए 108 एम्बुलेंस के चालक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव पीर खां शेख नजदीक जंगावाले मोड़ पर दो कारों की आमन-सामने टक्कर हो गई है। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी और हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 4 के करीब लोग घायल थे। घायलों को मौके पर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सिविल अस्पताल फिरोजपुर की डॉक्टर ने बताया कि जख्मी हालत में 4 लोगों को लाया गया है जिनमें 2 की मौत हो गई है। वहीं 2 लोग गंभीर घायल हैं जिनमें से एक को फरीदकोट रेफर कर दिया गया है।
  • आराम कर रहे मजदूरों पर गिरी दीवार, रेस्क्यू कर निकाला

    आराम कर रहे मजदूरों पर गिरी दीवार, रेस्क्यू कर निकाला

    गुरुग्रामः बसई गांव में भारी-भरकम दीवार अचानक गिर गई। जिसके नीचे कई श्रमिक दब गए और मौके पर हड़कंप मच गया। हादसा देर रात हुआ। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के श्रमिक व लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मलबे में फंसे एक मजदूर को निकालने में करीब 2 घंटे लगे।

    दीवार के नीचे फंसे कुछ श्रमिक लोगों की मदद से खुद बाहर निकल आए, लेकिन सुरेंद्र नाम का मिस्त्री निकल नहीं पाया था। एसडीआरएफ ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सुरेंद्र सिंह को बाहर निकाला और ​​​एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया।

    बताया जा रहा है कि यहां पर दीवार के पास खुदाई का काम चल रहा था। काम खत्म करने के बाद मिस्त्री और श्रमिक वहीं पर आराम करने लग गए थे। इसी दौरान साइड की दीवार ढह गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: ईरान में किडनैपर के चंगुल से छूट भारत लौट अमृतपाल ने सुनाई दास्तां, देखें वीडियो

    Punjab News: ईरान में किडनैपर के चंगुल से छूट भारत लौट अमृतपाल ने सुनाई दास्तां, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गांव भागोवाल के रहने वाले युवक अमृतपाल सिंह ईरान में किडनैपर के चंगुल से निकलकर भारत वापस लौट आया है। जिससे गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और परिजनों ने राहत की सांस ली। परिवार ने बताया कि केंद्र सरकार और तेहरान सरकार के ज्वाइंट ऑपरेशन से बेटा गांव सुरक्षित लौटा है।

    अमृतपाल ने बताया कि दिल्ली में दो बार फ्लाइट रद्द करवाने के बावजूद हमें एजेंट पर शक नहीं हुआ। एजेंट 1 मई को हमें ईरान के तेहरान एयरपोर्ट पर यह कहकर भेजा कि वहां डेढ़ दिन के स्टे के बाद ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट मिलेगी। तेहरान एयरपोर्ट पर सुल्तान नाम का आदमी आया और होटल जाने को कहा। एयरपोर्ट के बाहर उसके साथ हाजी और शेरा भी थे। तेहरान से डेढ़ घंटे के सफर के बाद हमें एक कमरे में ले गए और मोबाइल और पासवर्ड मांगने लगे। विरोध करने पर डॉकरों ने डंडे से पिटाई की और कहा, पैसे निकालो। मेरे पास 1000 डॉलर थे और जसपाल के पास 1060 यूरो डालर। पैसे लेने के बाद डॉकरों ने हमारे हाथ-पैर बांध मुझसे परिवार को कहलवाया कि 2 करोड़ रुपए दो तब इसे छोडूंगा।

    रोजाना पिटाई करते हुए सौदेबाजी करते रहे। 17 दिन बाद 54 लाख रुपए की मांग करने लगे। जब घरवालों ने 1 लाख रुपए भेजे तो सुल्तान ने बताया कि मेरे खाते में पैसे नहीं आए। फिर हमें किसी दूसरे स्थान पर ले गए। वहां पीने के लिए पानी तक नहीं दे रहे थे। करीब 10 दिन पहले अचानक कमरे को बाहर से किसी ने नॉक किया। पाकिस्तानी डोंकरों को लगा कि उनका साथी सुल्तान आया होगा लेकिन कमरा खुलते ही ईरानी पुलिस के साथ गुप्तचर विभाग की टीम थी। उन्होंने सुल्तान को काबू कर लिया और भारतीय एंबेसी के अधिकारी ने हमे अपने साथ ले लिया। भारतीय दूतावास के अधिकारी सिद्धार्थ ने हमारी बहुत सेवा की। उनके प्रयास से ही हम अपनों के पास सुरक्षित घर लौट पाए हैं। परिवार ने केंद्र सरकार का अपने बेटे की भारत वापसी पर धन्यवाद किया है।

  • Jalandhar News: आम आदमी क्लीनिक को चोरों ने बनाया निशाना, 2 घंटे बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, देखें Live

    Jalandhar News: आम आदमी क्लीनिक को चोरों ने बनाया निशाना, 2 घंटे बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ गया है। वहीं ताजा मामला बर्ल्टन पार्क स्टेडियम में बने आम आदमी क्लीनिक से चोरी की वारदात का सामने आया है। जहां चोर क्लीनिक से चोर एसी सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। वहीं डॉक्टर ने बताया कि उसने थाना 1 की पुलिस को 8.30 बजे चोरी की शिकायत दे दी थी। लेकिन 10.30 बजे तक पुलिस का कोई अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा है।

    वहीं क्लीनिक में मौजूद डॉक्टर ने बताया कि उसे सुबह 7.30 बजे चोरी की घटना के बारे में पता चला था। जिसके बाद उसने मौके पर पहुंच कर सीनियर अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद उसने 8.30 बजे थाना 1 की पुलिस को घटना की शिकायत दी, लेकिन 10.30 बजे तक पुलिस का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। डॉक्टर ने बताया कि चोर एक एसी ले गए, जबकि दूसरे एसी को वह पैक करके क्लीनिक के बाहर ही छोड़ गए। वहीं 2 घंटे से अधिक का समय बीत जाने पर पुलिस प्रशासन के घटना स्थल पर ना पहुंचने को लेकर क्लीनिक के कर्मियों में रोष पाया जा रहा है।

  • 24 छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप में टीचर गिरफ्तार

    24 छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप में टीचर गिरफ्तार

    सिमनौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के सरकारी स्कूल में 24 छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में टीचर को गिरफ्तार किया गया है। 8वीं से 10वीं कक्षा की छात्राओं ने स्कूल के प्रिंसीपल से उत्पीड़न की शिकायत की थी। जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी और टीचर को गिरफ्तार कर लिया। स्कूल प्रशासन ने बताया कि 24 छात्राओं ने प्रिंसीपल को लिखित शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि टीचर ने उन्हें गलत तरीके से छुआ है।

    स्कूल प्रशासन ने बताया कि शिकायत को स्कूल की यौन उत्पीड़न रोधी समिति को भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि छात्राओं के अभिभावकों को बैठक के लिए बुलाया गया और पाया गया कि उनमें से अधिकतर को अपनी बच्ची के उत्पीड़न के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • Jalandhar News: नशीली गोलियां बरामद, 4 महिलाओं सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नशीली गोलियां बरामद, 4 महिलाओं सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं देहात फिल्लौर में इंस्पेक्टर संजीव कपूर की टीम ने इलाके में नशा बेचने वाली 4 महिलाओं और एक व्यक्ति सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रमुख फिल्लौर के इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने बताया कि मनजीत पत्नी बूटा निवासी गन्ना गांव और तलविंदर पत्नी देव राज निवासी गन्ना गांव (फिलौर) से 110 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गईं।

    मनजीत उर्फ दीसों पत्नी बिंदर निवासी रायपुर अराइयां और ऊषा रानी पत्नी संदीप कुमार निवासी कड़ियाना झंडिपीर (फिलौर) से 90 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गईं। इसी प्रकार राम लुभाया पुत्र मुलख राज निवासी गन्ना गांव (फिलौर) से 30 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गईं। इनके खिलाफ थाना फिलौर में धारा 22/61/85 एनडीपीएस एक्ट और 22सी/29/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी है।