Blog

  • भगवां कपड़े पहनने को लेकर हुआ बवाल, स्कूल में की गई तोड़फोड़, प्रिंसिपल पर केस दर्ज 

    मंचेरियलः तेलंगाना के एक मिशनरी स्कूल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां बच्चों के स्कूल में भगवां कपड़े पहनकर आने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने भगवां पहनकर स्कूल आए कुछ बच्चों को रोका था। घटना हैदराबाद से 250 किमी दूर मंचेरियल जिले के कन्नेपल्ली गांव का है। स्कूल का नाम ब्लेस्ड मदर टेरेसा स्कूल है। इस मामले को लेकर गुस्साई भीड़ ने स्कूल में तोड़फोड़ की। वहीं प्रिंसिपल और अन्य अधिकारियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

    डंडेपल्ली पुलिस के मुताबिक, छात्रों के पेरेंट्स की शिकायत के आधार पर IPC के सेक्शन 153 (A) (धर्म और जाति के आधार पर दो समुदायों के बीच दुश्मनी बढ़ाना) और 295 (A) (धार्मिक भावनाओं को आहत करना) के मामले में केस दर्ज किया गया है। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक, कुछ बच्चे यूनिफॉर्म की जगह भगवां वस्त्र पहनकर आए थे। प्रिंसिपल ने इन बच्चों से भगवां कपड़े पहनकर आने का कारण पूछा। बच्चों ने जवाब दिया कि उन्होंने हनुमान दीक्षा ली है, जिसका उन्हें 21 दिन तक पालन करना है। तब प्रिंसिपल ने उन्हें अपने पेरेंट्स को लाने को कहा। इस वाकये का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसमें दावा किया गया कि प्रिंसिपल बच्चों को स्कूल में भगवां कपड़े पहनकर आने से रोका है।

    इसके बाद भीड़ ने स्कूल पर हमला किर दिया। भगवा कपड़े पहने कुछ लोगों ने स्कूल की खिड़कियों पर पत्थर फेंके। इसके बाद बच्चों के पेरेंट्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रिंसिपल जैमॉन जोसेफ समेत स्कूल के दो स्टाफ मेंबर्स के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की। भीड़ ने स्कूल मैनेजमेंट से माफी मांगने को कहा। इसका फुटेज भी स्कूल प्रबंधन ने मुहैया करवाया है। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया गया है कि भीड़ ने प्रिंसिपल के साथ मारपीट की और उनके माथे पर जबरदस्ती तिलक भी लगाया।

  • पंजाबः 10 वीं का रिजल्ट आने पर स्कूल में जश्न का माहौल, अव्वल रही छात्रों के आए बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 10 वीं के नतीजे आज घोषित किए गए। जिसमें इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी। वहीं लुधियाना की 2 छात्रा अदिती और अलीषा अव्वल रही। लुधियाना के तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दो लड़कियों अदिति और अलीशा ने क्रमशः पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया, अदिति ने 650 में से 650 अंक प्राप्त किए और अलीशा ने 650 में से 645 अंक प्राप्त किए। दोनों छात्रों के अव्वल आने की खुशी में स्कूल में छात्राओं में जश्न मनाया गया।

    स्कूल में छात्रों ने जमकर भांगड़ा डाला। इस दौरान दोनों छात्राओं ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह काफी खुश है कि उनकी मेहनत रंग लाई। इस मौके पर दोनों बच्चों ने कहा कि वे इसके बाद आगे पढ़ाई करके डॉक्टर बनना चाहते हैं और इस बात से उनके माता-पिता भी काफी खुश हुए और स्कूल के टीचर्स भी इस बात से काफी गौरवान्वित दिखे। वहीं तेजा सिंह स्कूल के डायरेक्टर दानिश ने बताया कि उन्हें बहुत खुशी है कि उनके स्कूल के दो बच्चे अव्वल आए। 

    पंजाब में पहले स्थान पर रही अदिति के पिता अजय कुमार सिंह की न्यू शिमला पुरी में दुकान है। अदिति का कहना है कि उसने यह मुकाम सेल्फ स्टडीज करके ही हासिल किया है। वे दिन में 6 से 7 घंटे तक पढ़ती रही। साथ ही आज के काम को कल पर नहीं छोड़ा और खुद को अपडेट रखा। इसके अलावा अध्यापक ने स्कूल में जो भी पढ़ाया उसे अच्छी तरह से याद कर लिया। वह जीवन में डाक्टर बनना चाहती हैं। आगे वे मेडिकल की शिक्षा हासिल करेंगी। इस उपलब्धि में उनके परिवार एवं अध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    जबकि पंजाब में दूसरे स्थान पर रही अलिशा शर्मा का कहना है कि उसके पिता पुरोहित हैं। वह कॉर्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती है। इसलिए वह आगे मेडिकल की शिक्षा हासिल करेगी। अलिशा कहती है कि उसने खुद ही मेहनत की है और दिन में चार से पांच घंटे तक पढ़ती रही। इस उपलब्धि में उनके परिवार एवं अध्यापकों का अहम योगदान रहा। अध्यापकों ने उनको खूब मेहनत कराई।

  • जालंधरः गाय से भरा ट्रक पकड़ने पर हिंदू नेताओं का आया बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: थाना 8 के अंतगर्त आते पठानकोट बाईपास के पास कुछ दिन पहले बजरंग दल के नेताओं ने गौं से भरा ट्रक पकड़ा था। जिसके बाद हिंदू नेताओं में भारी रोष पाया गया। इस मामले में हिंदू नेताओं ने थाना 8 के प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए है। हिंदू नेता ने कहा कि इस मामले में थाना प्रभारी टाल-मटोल करता रहा। हिंदू नेता का आरोप है कि काबू किए गए ट्रक के पास बिल नकली था। इस दौरान जीएसटी नंबर तक उसमें जाली था। हिंदू नेता ने कहा कि अब इस मामले के काफी दिन बीत जाने के बाद उसका सर्टीफिकेट लेकर आ गए है। उनका आरोप है कि काबू किए गए ट्रक में गौं मांस ही था और उसमें बीफ कहकर मामले को टाला जा रहा है।

    हिंदू नेता ने आरोप लगाए है कि काबू किए व्यक्तियों को छोड़ने के लिए थाना प्रभारी की मिल भुगत सामने आ रही है। जिसको लेकर आज उन्होंने पंजाब और केंद्र प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि गौं मांस के ट्रक पकड़ने के मामले में पिछले 40 सालों में उन्होंने नहीं देखा कि पुलिस ने कोई ट्रक पकड़ा हो। उन्होंने कहा कि इस मामले में काबू किए व्यक्तियों ने कोर्ट में सर्टीफिकेट लगाया है। ऐसे में उनकी ओर से वकील को मुहैय्या करवाया जा रहा है। 

  • पंजाब : सड़क हादसे में स्कूली छात्र की मौ’त, देखें वीडियो

    माता-पिता का इकलौता बेटा था

    तरनतारन : सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत होने का मामला सामने आया है। माता-पिता के 17 वर्षीय इकलौते बेटे जगमीत सिंह की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगमीत सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी गांव एमा कलां के तौर पर हुई है। जगमीत सिंह 11वीं कक्षा का छात्र था। आज सुबह स्कूल जाते समय जगमीत  हादसे का शिकार हो गया।

    रिश्तेदारों के अनुसार जगमीत सिंह जब आज सुबह मोटरसाइकिल सवार होकर स्कूल जा रहा था, इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा कैसे हुआ इस बारे अभी किसी को कोई जानकारी नहीं है।

    बताया जा रहा है कि सड़क पर गिरने के कारण जगमीत सिंह के सिर में गहरी चोट आई। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की सूचना मिलते ही परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। जगमीत मां-बाप का इकलौता बेटा था, इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
     

  • ‘तारक मेहता’ फेम जेनिफर मिस्त्री के घर छाई शोक की लहर 

    मुबंईः ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो से लाइमलाइट में आईं जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने बुरी खबर दी है। उनकी छोटी बहन डिंपल का निधन हो गया है. वो काफी समय से हेल्थ इश्यूज से जूझ रही थीं। जेनिफर ने बताया कि उनकी बहन ने 13 अप्रैल को आखिरी सांस ली थी। जेनिफर ने इमोशनल पोस्ट लिखकर अपनी बहन को याद किया है। वो लिखती हैं- मेरी प्यारी बहन डिंपल तुम्हारे बिना जिंदगी की कल्पना नहीं की जा सकती। लव यू. मिस यू। तुमने हमें सिखाया कैसे लाइफ के हर मोमेंट को जिंदादिली के साथ जीना है और हंसना है, भले ही परिस्थिति कैसी भी हो। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। एक्ट्रेस को फैंस इन मुश्किल पलों में सपोर्ट कर रहे हैं। जेनिफर को स्ट्रॉन्ग रहने को कहा है।

    बीते दिनों जेनिफर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया था वो पर्सनल लाइफ में मुश्किलों से जूझ रही हैं। उन्होंने अपनी छोटी बहन का हेल्थ अपडेट दिया था। बताया था वो काफी सीरियस है। उसकी हालत गंभीर है। मुश्किल पलों में बहन का साथ देने के लिए वो अपने होमटाउन गई थीं। इसी इंटरव्यू में जेनिफर ने अपने छोटे भाई की मौत का भी जिक्र किया था। उन्होंने बताया था बीते डेढ़ साल से उनकी लाइफ परेशानियों में बीत रही हैं। छोटे भाई की मौत के बाद से वो मायके की 7 लड़कियों की जिम्मेदारी निभा रही हैं। इस बीच तारक मेहता शो के प्रोड्यूसर असित मोदी संग उनका लीगल केस भी चल रहा है।

    वर्कफ्रंट पर भी जेनिफर खास नहीं कर पा रही हैं। तारक मेहता शो छोड़ने के बाद से उन्हें कोई रोल ऑफर नहीं हुआ है। एक्ट्रेस ने तारक मेहता शो के प्रोड्यूसर असित मोदी संग विवाद के बाद शो छोड़ दिया था। सिटकॉम शो में जेनिफर ने मिसेज सोढ़ी का रोल प्ले किया था। इस सीरियल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। लेकिन अब वो काम के लिए स्ट्रगल कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने असित मोदी के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट केस जीता है। लेकिन उन्हें अब तक असित मोदी ने 5 लाख हर्जाना नहीं चुकाया है।

  • ED का एक्शन, राज कुंद्रा की करोड़ों की प्रॉपर्टी की जब्त

    मुंबई : शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के ग्रह नक्षत्र ठीक नहीं चल रहे है। कपल की मुश्किलें फिर बढ़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल ईडी ने शिल्पा के पति राज कुंद्रा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी करोड़ों की प्रॉपर्टी जब्त कर ली है।  बता दें कि ईडी ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 97 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त कर ली है।

    वहीं शिल्पा के बिजनेस मैन पति राज कुंद्रा के खिलाफ एडल्ट फिल्मों के निर्माण और प्रसार के संबंध में कार्रवाई करते हुए ईडी ने कहा कि लगभग 97.79 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति कुंद्रा दंपति की है और यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2022 के तहत की गई है।

    इनमें उपनगरीय मुंबई के पॉश जुहू इलाके में एक आवासीय फ्लैट शामिल है, जो शिल्पा शेट्टी के नाम पर है, साथ ही पुणे में एक बंगला और कुंद्रा के इक्विटी शेयर भी शामिल है। जिन संपत्तियों/शेयरों को कुर्क किया गया है, उनके व्यक्तिगत मूल्यांकन का खुलासा ईडी द्वारा नहीं किया गया है। 

  • पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

    चंडीगढ़ः पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। वहीं लुधियाना की अदिति (तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल शिमलापुरी) ने 100 फीसदी अंक हासिल करके टॉप किया है।  जबकि दूसरे नंबर पर लुधियाना की अलिशा और तीसरे नंबर पर बाबा बकाला की करमनप्रीत कौर रही। पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों pseb.ac.in और indiaresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई है। हालांकि, स्कोरकार्ड 19 अप्रैल को उपलब्ध कराए जाएंगे।

    इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://pseb.ac.in/ के जरिए भी कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं। यह स्कोरकार्ड प्रोविजनल होगा और छात्र अपने संबंधित स्कूलों से अपनी फाइनल मार्कशीट एकत्र करनी होगी। पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट अपने रोल नंबर, जन्म तिथि, आवेदन संख्या और पंजीकरण संख्या सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके चेक कर सकते हैं। पीएसईबी द्वारा उपलब्ध कराए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कुल 2,97,048 से अधिक छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए शामिल हुए थे। इसके लिए 3,808 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी।

    PSEB 10th Result 2024 ऐसे करें चेक

    पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों pseb.ac.in, indiaresults.com पर जाएं।
    मुखपृष्ठ पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
    इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करें, जहां PSEB 10th Result 2024 लिखा हो।
    अपना क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
    आपका PSEB 10th Result 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
    रिजल्ट चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें।

  • जालंधरः 1 किलो अफीम और 3 अवैध पिस्टल सहित एक गिरफ्तार !

    जालंधर, ENS: सिटी पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने रामामंडी के पास से अवैध हथियारों और अफीम सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 हथियार, 6 जिंदा कारतूस और एक किलो अफीम बरामद की है। आरोपी की पहचान मुकेश शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया है।

    आरोपी पुलिस को देखकर भागने की फिराक में था। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को काबू करके उनके खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी कि उक्त आरोपी वेपन कहां से लेकर आए थे। जल्द कमिश्नरेट पुलिस इसे लेकर प्रेस वार्ता कर जानकारी सांझा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों के गिफ्तार होने के सूचना दो की है। लेकिन अभी तक दूसरे आरोपी के बारे में खुलासा नहीं हो सका है।

  • पंजाब : किसानों ने SSP दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसर : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विभिन्न किसान संगठन लगातार बीजेपी नेताओं का विरोध कर रहे है। जिसके चलते अमृतसर के भिडेवढ गांव में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किसानों पर पथराव किया। जिसके बाद किसान संगठनों में विरोध देखने को मिला। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने अमृतसर एसएसपी ग्रामीण कार्यालय के बाहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मीडिया के साथ सारी जानकारी सांझा की।

    नेता मुखविंदर सिंह मियांविंड पहुंच रहे हैं और किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में किसानों पर पथराव शुरू कर दिया और किसानों को घायल कर दिया। सरवन सिंह पंढेर ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी भी बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिले हुए लग रहे है।

    आज वे एसएसपी ग्रामीण कार्यालय के बाहर धरना दे रहे है। उनका कहना है कि किसानों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमला किया है। उनके खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए और साथ ही वहां मौजूद जिस पुलिसकर्मी की मौजूदगी में किसानों पर हमला किया गया, उस पुलिस कर्मी पर बनती कार्रवाही की जाए, अगर कार्रवाही नही की तो यह विरोध प्रदर्शन बड़े स्तर पर होगा।

  • कांग्रेस को झटकाः पूर्व विधायक आज भाजपा में हो सकते है शामिल

    रायपुरः लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदेश प्रवक्ता शिशुपाल शोरी आज भाजपा की सदस्यता लेने जा रहे है। बताया जा रहा है कि वह रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन करेंगे। शिशुपाल शोरी ने कांग्रेस की खराब नीति और अनदेखी से आहत होकर भाजपा प्रवेश की बात कही। शिशुपाल का बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को आदिवासी सीएम देकर आदिवासियों का मान बढ़ाया। पूर्व आईएएस सोरी ने पिछला चुनाव कांग्रेस से लड़ा और विधायक चुने गए। इस बार उनकी टिकट काट दी गई थी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बीच नेता-कार्यकर्ता एक पार्टी छोड़ दूसरे पार्टी में शामिल हो रहे हैं।