Blog

  • जालंधरः गाय का गला कटा मिलने से हिंदू नेताओं में भारी रोष

    जालंधर, ENS: जालंधर कुंज के पास देर रात गाय के अवशेश मिलने से हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया गया। इस दौरान हिंदू नेताओं ने मौके पर पहुंचकर भारी हंगामा शुरू कर दिया। वहीं घटना की सूचना हिंदू नेताओं ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। इस दौरान हिंदू नेताओं ने आरोप लगाए हैं कि कुछ शरारती तत्व गो वंश काटकर उक्त एरिया में फेंकते हैं। आरोप है कि हिंदूओं की भावनाओं को आहत करने की कोशिश है। मकसूदा थाने की चौकी मंड की पुलिस ने मौके पर नेताओं के बयान दर्ज किए और जांच शुरू कर दी थी। मिली जानकारी के अनुसार देर रात हिंदू नेताओं को सूचना मिली थी कि कपूरथला हाईवे पर कुछ शरारती तत्वों ने गो वंश का गला काट कर रोड पर फेंक दिया है।

    नेता जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने सारे मामले की छानबीन शुरू की। अभी एक गौ वंश मिला ही था कि थोड़ी दूरी पर अन्य साथियों को दूसरी गौ माता का सिर कटा हुआ मिल गया। जिसके बाद नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। हिंदू नेताओं ने कहा- रामनवमी के दिन ऐसा कर शरारती तत्व सिर्फ जालंधर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही चौकी मंड की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने हिंदू नेता अभी के बयान दर्ज कर लिए हैं। आज पुलिस मामले में केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर देगी। साथ ही ऐसी हरकत किसके द्वारा की गई, इस पर पुलिस फिलहाल जांच कर रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि हाईवे है तो ये हादसा हो सकता है।

  • पंजाब : कार और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    नंगल : सुबह-सुबह मुख्य सड़क पर हादसा होने का मामला सामने आया है। नंगल मुख्य रेलवे रोड के पास बने स्पीड ब्रेकर पर उस समय हंगामा मच गया। जब श्री आनंदपुर साहिब की ओर जा रही ब्रेजा कार के पीछे से आ रहे ट्रक से टकरा गया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रेजा सवार हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर की ओर जा रहे थे और ट्रक श्री आनंदपुर साहिब की ओर जा रहा था। जब ब्रेजा कार नंगल मुख्य मार्ग पर बने स्पीड ब्रेकरों पर पहुंची तो उसकी गति कम होने के कारण पीछे आ रहा ट्रक उससे टकरा गया।

    जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और इसे लेकर उनके बीच विवाद भी हुआ। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया। लेकिन हादसा बड़ा हो सकता था। क्योंकि सड़क पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा है।

  • पंजाबः चलती कार में लगी आग, हड़कंप मचने पर गुरुद्वारा साहिब से की गई मदद के लिए अनाउंसमेंट, देखें वीडियो

    लुधियानाः खन्ना के पायल थाना अधीन आते गांव शाहपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात चलती कार में आग लग गई। गनीमत रही कि चालक ने इंजन में से धुआं निकलता देख कार रोक दी थी और खुद बाहर निकल गया। गाड़ी में आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद गुरुद्वारा साहिब में अनाउंसमेंट करवाकर लोगों को इकट्ठा करके मदद के लिए कहा गया। इस दौरान लोगों ने समय रहते आग पर काबू पाया। जिससे पास ही खड़ी सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल को राख होने से बचा लिया गया। स्कोडा कार को घुडानी निवासी मनदीप शर्मा चला रहा था। वह मैकडोनाल्ड से अपने गांव जा रहा था।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    शाहपुर गांव की सड़क पर मनदीप शर्मा ने इंजन में से धुआं निकलता देखा तो तुरंत कार रोक दी। गांव वालों को सूचना दी और लोगों ने हिम्मत दिखाकर आग को बुझाया। जिस सड़क पर कार को आग लगी, वहां दोनों तरफ गेहूं की फसल पककर तैयार है। अगर एक चिंगारी भी फसल तक पहुंच जाती तो कई एकड़ फसल जलकर राख हो जानी थी। आग गांव के रिहायशी इलाके तक भी पहुंच सकती थी। इससे बड़ा बचाव रहा। सूचना मिलने पर एसएचओ सतनाम सिंह भी अपनी टीम समेत मौके पर पहुंच गए थे। जिन्होंने गांव के लोगों की आग बुझाने में मदद की।

    गत 10 जनवरी को भी कद्दों रोड पर आगजनी की घटना हुई थी। कार में आग लगने से शराब कारोबारी जिंदा जल गया था। पहले कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराई थी, जिसके बाद कार में आग लगी थी। आधी रात का समय होने के कारण रास्ते में ट्रैफिक भी नाममात्र था। किसी राहगीर ने कार में आग लगी देखी तो फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया था। खन्ना और दोराहा से फायर ब्रिगेड की टीमों ने जब तक मौके पर पहुंच कार में लगी आग बुझाई थी तब तक कार चला रहा शराब कारोबारी जिंदा जल गया था। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले शेर सिंह (37) के तौर पर हुई थी।

  • किसानों ने रेलवे ट्रैक पर लगाया पक्का धरना, कई ट्रेन रद्द और कईयों के रूट किए गए डायवर्ट

    अंबालाः संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने बुधवार दोपहर 12 बजे शंभू रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर पक्का धरना लगा दिया। इस कारण लुधियाना से होकर अंबाला को जाने वाली और अंबाला से लुधियाना आने वाली ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों के पक्के धरने के चलते रेलवे ने ट्रेनों को लुधियाना से अंबाला की तरफ जाने वाली ट्रेनों को साहनेवाल-चंडीगढ़-अंबाला रूट पर डायवर्ट कर चलाना पड़ा। इसी तरह इसी रास्ते से अंबाला से आने वाली ट्रेनों को चलाया गया। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को लुधियाना-गिल-धुरी-जाखल रूट से चलाया गया।

    उल्लेखनीय है कि किसान संगठन मांग कर रहे हैं कि किसान आंदोलन के चलते हरियाणा की पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए उनके तीन साथियों को तुरंत रिहा किया जाए। इसके साथ ही शंभू में धरना दे रहे किसानों के लिए पानी और बिजली की व्यवस्था की जाए। बुधवार को किसान जब शंभू रेलवे स्टेशन की और कूच कर रहे थे तो रास्ते में पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की लेकिन किसानों के मुकाबले पुलिस कर्मचारियों की कम संख्या के चलते किसान पुलिस से धक्का-मुक्की करते हुए रेलवे लाइनों पर बैठ गए। वैसे तो किसानों का आंदोलन 13 फरवरी से चल रहा है लेकिन युवा किसान नेता नवदीप सिंह जलबेहड़ा सहित तीन किसानों की रिहाई के लिए फिर आंदोलन भड़क गया है।

    इन नेताओं की गिरफ्तारी के बाद अभी तक उन्हें जेल से रिहा नहीं किया गया है। पहले किसान संगठनों ने हरियाणा सरकार को 16 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दे रखा था। तय समय सीमा तक किसान नेताओं को रिहा नहीं किया तो बुधवार 17 अप्रैल से किसानों ने रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया है। रेलवे ट्रैक पर किसानों के बैठने के कारण अंबाला-लुधियाना रेल खंड बंद है। अंबाला कैंट से निकलने वाली 36 ट्रेन प्रभावित हुई हैं और 11 ट्रेन रद्द हुई हैं। 19 ट्रेनों के संचालन में मार्ग परिवर्तन किया गया है। इन्हें चंडीगढ़ के रास्ते संचालित किया जा रहा है। एक ट्रेन को बीच रास्ते में रद्द करना पड़ा जबकि पांच ट्रेनों को देरी से चलाया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल पर किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। कुछ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रद्द किया गया है। 

  • पंजाब : विरोध करने जा रहे किसानों पर चले ईंट- पत्थर, देखें वीडियो

    अमृतसर : भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार के दौरान अमृतसर के भिट्टेवाड गांव पहुंचे बीजेपी नेता मुख्तार सिंह का तेजा सिंह पुत्र काबल सिंह, अनुप सिंह पुत्र काबल सिंह समेत कुछ बीजेपी नेताओं ने विरोध किया। जगबीर सिंह पुत्र काबल सिंह, तजिंदर सिंह पुत्र हरजीत सिंह जो गांव भिट्टेवड के रहने वाले है। उन्होंने किसानों और मजदूरों पर आरोप लगाए।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    घायल हुए किसान नेता गुरवेल सिंह ढोल, प्रगट सिंह ख्यालन, बलकार सिंह कालेघनुपुर पुलिस प्रशासन के पास खड़े होकर तमाशा देखते रहे। अमृतसर के गांव भिट्टेवाड में बीजेपी के एक कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन कर रहे किसानों और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प हो गई और मौके पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

    जिसका किसान मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा विरोध किया जा रहा था। इसी को लेकर बीजेपी के कुछ समर्थक वहां पहुंच जाते हैं और उनके बीच तीखी बहस हो जाती है। जिसके बाद एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके जाते हैं, बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।

  • 16 साल के किशोर भी करा सकेंगे लिंग परिवर्तन, संसद से पारित हुआ कानून

    नई दिल्ली : स्वीडन की संसद ने बुधवार को एक नए कानून को मंजूरी दे दी। इस कानून के तहत अब स्वीडन में कानूनी तौर पर लिंग परिवर्तन कराने की उम्र 18 साल से घटाकर 16 साल कर दी गई है। हालांकि 18 साल से कम उम्र के युवाओं को लिंग परिवर्तन प्रक्रिया शुरू कराने से पहले अपने परिजनों, डॉक्टर और नेशनल बोर्ड ऑफ हेल्थ एंड वेलफेयर की मंजूरी लेनी होगी। बुधवार को स्वीडन की संसद में इस कानून पर मतदान हुआ, जिसमें 234 सांसदों ने कानून के पक्ष में मतदान किया।

    वहीं 94 सांसदों ने इसका विरोध किया और 21 सांसद मतदान से अनुपस्थित रहे। स्वीडन की सरकार के उदारवादी नेता और पार्टियां इस कानून का समर्थन कर रही हैं। वहीं कुछ ईसाई डेमोक्रेट्स इसका विरोध कर रहे हैं। स्वीडन की दक्षिणपंथी पार्टी मानी जाने वाली स्वीडन डेमोक्रेट्स ने भी कानून का विरोध किया। ये पार्टी सरकार को समर्थन दे रही है, लेकिन सरकार का हिस्सा नहीं है।

  • पंजाब का कुख्यात नशा तस्कर गिरफ्तार 

    साम्बा: जम्मू पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत पंजाब के कुख्यात तस्कर को भारी मात्रा में चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। साम्बा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 17 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद की है। जानकारी के अनुसार नड नाके पर वाहन चेकिंग के दौरान साम्बा थाना प्रभारी संदीप चाढ़क के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन साम्बा की एक पुलिस पार्टी ने पंजीकरण संख्या एच.आर. 65A-4255 वाले एक ट्रक को चेकिंग के लिए रोका।

    चेकिंग के दौरान लगभग 17 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया, जिसे ट्रक के चालक की सीट के पीछे बड़ी चतुराई से छुपाया गया था। आरोपी की पहचान रविंदर सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी साई कुल्लियां पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन सहित तस्करी का सामान भी जब्त कर लिया है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन साम्बा में एक मामला एफ.आई.आर. संख्या 103/2024 यू/एस 8/15 एन.डी.पी.एस. अधिनियम दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • पंजाब : मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

    चंडीगढ़ : एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है। जिसके चलते आज गुरुवार से लेकर शनिवार तक पूरे पंजाब में बारिश होने के आसार बन रहे हैं। वहीं बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जिनकी रफ्तार 40 किमी तक अधिकतम पहुंच सकती है। इससे पंजाब के तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

    लेकिन लोगों को बढ़ रही गर्मी से हलकी राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पंजाब के सभी जिलों में अगले 2 दिन तक येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं 20 अप्रैल को पठानको, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, नवां शहर, एसबीएस नगर, रूप नगर, पटियाला और संगरूर में बारिश के आसार है।

    जबकि पश्चिमी मालवा में 20 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग की तरफ से सांझा की जा रही जानकारी के अनुसार बारिश के चांस गुरुवार शाम को अधिक प्रबल बन रहे हैं। बारिश के चलते पंजाब के तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन गर्मी से हलकी राहत होगी।

  • फिर लगा कांग्रेस को झटकाः युवा दलित नेता इस पार्टी में हुआ शामिल

    फिर लगा कांग्रेस को झटकाः युवा दलित नेता इस पार्टी में हुआ शामिल

    मध्य प्रदेश: कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद यहां पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। एक के बाद एक दिग्गज नेता से लेकर पार्टी का साथ छोड़ने के साथ ही दूसरी पार्टियों का दामन थाम रहे हैं। इसमें एक और नाम जुड़ गया है। दलित नेता देवाशीष जरारिया का। 2019 में भिंड से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले देवाशीष लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर न सिर्फ पार्टी छोड़ दी है, बल्कि बसपा का दामन भी थाम लिया है। इसके साथ ही बसपा ने देवाशीष  जरारिया को भिंड से लोकसभा प्रत्याशी बना दिया है। 2019 लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के भिंड से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे युवा दलित चेहरा देवाशीष जरारिया ने बुधवार की सुबह कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़े का ऐलान किया।

    देवाशीष ने इस्तीफा देने के साथ ही कांग्रेस पार्टी पर गई गंभीर आरोप भी लगाते थे। इसके बाद जरारिया ने राजस्थान के अलवर में बीएसपी सुप्रीमो मायावती के सामने बसपा की सदस्यता ले ली। सदस्यता लेने के कुछ ही घंटे बाद बसपा ने भिंड सीट से उन्हें प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। बता दें देवाशीष कांग्रेस पार्टी के युवा दलित नेता के रूप में उभरकर सामने आए थे। 2019 में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें भिंड से टिकट भी दिया था। लेकिन, इस बार टिकट नहीं मिलने से नाराज जरारिया ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा देने के बाद एक वीडियो जारी कर पार्टी पर गई गंभीर आरोप लगाए हैं। देवाशीष ने वीडियो में कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें मक्खी की तरह दूध से निकालकर फेंक दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वह 5 साल से अपने क्षेत्र में लगातार मेहनत कर रहे थे, लेकिन टिकट देने के समय पर उन्हें दरकिनार कर किसी और को टिकट दिया गया। देवाशीष ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी में नेताओं और कार्यकर्ताओं का संगठन और पार्टी सम्मान नहीं कर रही है, जिसकी वजह से वो इस्तीफ़ा दे रहे हैं।

    हालांकि, देवाशीष ने यह भी कहा कि भिंड लोकसभा से टिकट के ऐलान होने के बाद कांग्रेस के बड़े नेताओं द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उनकी बात सुनी जाएगी, लेकिन कई दिनों तक जब नेताओं की तरफ़ से कोई पहल नहीं की गई, तो उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया। देवाशीष ज़रारिया एक जाना माना दलित चेहरा है। लिहाजा, वह भिंड में कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। भिंड में अब देवाशीष के उतरने के बाद मुक़ाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है। बता दें कि फूल सिंह बरैया का भी बहुजन समाज पार्टी से संबंध रहा है। फूल सिंह बरैया पहले बहुजन समाज पार्टी में रह चुके हैं। लेकिन, बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने उनको किन्हीं कारणों से पार्टी से निष्कासित कर दिया था। फूलसिंह ने 2023 में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, जिसमें अपनी भांडेर सीट पर उन्होंने जीत हासिल की थी। जरारिया युवा चेहरा होने के साथ-साथ दलित चेहरा भी है, जो कि बसपा की ओर से कांग्रेस के वोट बैंक में सेंधमारी कर सकता है। 

  • कांग्रेस को बड़ा झटकाः 5 नेता भाजपा में हुए शामिल

    भोपालः लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज की वोटिंग से पहले कांग्रेस को मध्य प्रदेश में फिर झटका लगा है। पूर्व महापौर समेत 5 नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। पूर्व महापौर सुनील सूद, कांग्रेस पार्षद प्रियंका मिश्रा, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनिल मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष संजय साहू, शमीम खान ने भाजपा जॉइन की है। सुरेश पचौरी के नेतृत्व में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भोपाल लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी भी जॉइनिंग कार्यक्रम में मौजूद रहे।