Blog

  • पंजाबः नाबालिग से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, बच्ची को देख मां के उड़े होश

    पंजाबः नाबालिग से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, बच्ची को देख मां के उड़े होश

    फिरोजपुरः जिले के कस्बे में जीरा में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस को दिए बयान में नाबालिग लड़की की मां ने कहा कि वह अपने पड़ोसी के साथ किसी काम से जा रही थी, इसलिए उसने अपनी नाबालिग लड़की (12 वर्ष) को अपने पड़ोसी चरनजीत कौर के घर भेज दिया। लेकिन वहां से जब उसकी बेटी नहीं लौटी तो वह चरणजीत कौर के घर गई। पीड़ित की मां ने फिर एक बंद कमरे का दरवाजा खटखटाया जहां लाइट जल रही थी।

    उसके बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद चरनजीत कौर पुत्र आकाशदीप सिंह ने दरवाजा खोला। महिला ने उससे अपनी बेटी के बारे में जब पूछा तो उसने कहा कि वह यहां नहीं आई। इतने देर बाद कमरे में डबल बेड से कुछ खड़खड़ने की आवाज आई। जब बेड खोलकर देखा तो उसकी नाबालिग बेटी बेड पर बेहोश पड़ी थी। बच्ची को बेहोशी की हालत में देख मां के होश उड़ गए।

    यह देख आरोपी मौके से भाग गया। इस संबंध में थाना सिटी जीरा पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ 376, 342 आईपीसी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। होश आने पर बच्ची ने बताया कि आरोपी आकाशदीप सिंह ने उसके साथ जबरन गलत काम किया है। वहीं इस मामले की जांच कर रही सब इंस्पेक्टर दीपिका रानी ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

  • जालंधर: चंडीगढ़ की तरह 20 सेक्टरों में बंटा शहर, पढ़ें सूचि

    जालंधर: चंडीगढ़ की तरह 20 सेक्टरों में बंटा शहर, पढ़ें सूचि

    जालंधर/वरुण: चंडीगढ़ की तरह जालंधर को 20 सेक्टरों में बांट दिया गया है। दरअसल, नगर निगम प्रशासन ने दाराशाह एंड कंपनी से साल 2016-17 में शहर का जीआईएस सर्वे करवाया था। इसके द्वारा शहर के सभी घर, दुकान, फैक्टरी आदि को यूनिक नंबर भी दिया गया था। उस साल जालंधर शहर में घरों की कुल संख्या 2.96 लाख थी। इसके अलावा कमर्शियल यूनिट को अलग आंका गया था। लेकिन करीब 50 हजार प्रॉपर्टीज का सर्वे नहीं हो पाया है। दरअसल, इसपर टीम का कहना है कि ये घर बंद पड़े थे। इस सर्वे दौरान हर प्रॉपर्टी का पूरा ब्यौरा इकट्ठा किया गया था। 

    मगर अब 7 साल बाद निगम प्रशासन इस सर्वे की ओर ध्यान दे रही है। इसके तहत उन्होंने अब जालंधर शहर को करीब 20 सैक्टरों में बांटने का फैसला किया है। इसके चलते अब आने वाले समय में जालंधरवासी भी चंडीगढ़ और मोहाली की तरह अपने घर के पते में सैक्टर लिख पाएंगे। अब किसी की प्रॉपर्टी किस सैक्टर में आएगी इसे दर्शाने के लिए हर घर, दुकान, फैक्टरी के आगे यूनिक आईडी लिखी नंबर प्लेटें लगाने का काम शुरू हो गया है। देखें सूचि

    सैक्टर नंबर 1

    जनता कॉलोनी, मोती नगर, रेडिसन एन्क्लेव, फ्रैंड्स कॉलोनी, रामनगर, सैक्रेड हार्ट अस्पताल, ग्रेटर कैलाश, मेहर चंद इंस्टीच्यूट, टैगोर पार्क।

    सैक्टर नंबर 2

    संजय गांधी नगर, इंडस्ट्रियल एरिया, सोढल एरिया, शिव नगर, न्यू आनंद नगर, गुरबचन नगर, भगत सिंह कॉलोनी, देवी तालाब मंदिर क्षेत्र, अमन नगर, गुज्जा पीर, बचिंत नगर, कालिया कॉलोनी, गुरु अमरदास नगर, सराभा नगर, सलेमपुर, फेयर फार्म।

    सैक्टर नंबर 3

    लक्ष्मीपुरा, दोआबा चौक, के.एम.वी. कॉलेज, बी.डी.ए. एन्क्लेव, हरदयाल नगर, नीवां संतोखपुरा, बाबा दीप सिंह नगर, इंडस्ट्रियल एस्टेट, गुलमर्ग कॉलोनी, अंबिका कॉलोनी।

    सैक्टर नंबर 4

    किशनपुरा, काजी मंडी, सूर्य एन्क्लेव, गुरु गोविंद सिंह एन्क्लेव, लम्मा पिंड चौक, विनय नगर, उपकार नगर, रेल विहार, सुच्ची पिंड, थ्री स्टार कॉलोनी, चक्क हुसैना, बलदेव नगर, जैमल नगर।

    सैक्टर नंबर 5

    गुरु नानक पुरा वैस्ट और ईस्ट, लद्धेवाली, एकता नगर, मोती बाग, करोल बाग, कोट रामदास, चैगिट्टी चौक, हिमाचल कॉलोनी, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, पार्क एवेन्यू, बेअंत नगर।

    सैक्टर नंबर 6

    ओल्ड दशमेश नगर, सैनिक विहार, काकी पिंड, नैशनल एवेन्यू, गांव चोहकां, नंगल शामा, बाबा बुढ़ा जी नगर, अरमान नगर, बडिंग, परागपुर, ढिलवां, गणेश नगर, दकोहा, भुल्लर कालोनी।

    सैक्टर नंबर 7

    रेलवे कॉलोनी, प्रीत नगर, डिफैंस कॉलोनी, अर्बन एस्टेट फेज वन, पंजाब एवेन्यू, सुभाना, गढ़ा, छोटी बारादरी, गोल्डन एवेन्यू, जसवंत नगर, अटवाल हाऊस, बी.एस.एफ. हैड क्वार्टर, पी.ए.पी. काम्पलैक्स, रामा मंडी।

    सैक्टर नंबर 8

    मोहल्ला बाग कर्मबक्श, भगत सिंह चौक, अर्जुन नगर, 40 क्वार्टर, संत नगर, रेलवे स्टेशन, प्रताप बाग, ओल्ड जवाहर नगर।

    सैक्टर नंबर 9

    पक्का बाग, नेहरू गार्डन, शिवराजगढ़, रास्ता मोहल्ला, नामदेव चौक, बी.एम.सी. चौक, पुलिस लाइन, होटल इंटरनैशनल, रंजीत नगर, शांतिपुरा, अलास्का चौक, शिवाजी पार्क, मास्टर तारा सिंह नगर, सैंट्रल टाऊन, चहार बाग।

    सैक्टर नंबर 10

    ज्योति चौक, दिलकुशा मार्कीट, मकदूमपुरा, लवली ऑटोज, लाजपत नगर, गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम, रेडियो कॉलोनी, बस स्टैंड, हंसराज स्टेडियम, जिमखाना क्लब, बारादरी।

    सैक्टर नंबर 11

    लिंक रोड, आबादपुरा, गुरु रविदास चौक, मोता सिंह नगर, सतलुज मार्कीट, चुनमुन चौक, मॉडल टाउन लतीफपुरा साइड, लाल नगर, ज्योति नगर, गुरजयपाल सिंह नगर, मॉडल टाऊन मार्कीट , प्रकाश नगर।

    सैक्टर नंबर 12

    गुरु तेग बहादुर नगर, गुरु गोबिंद सिंह नगर, मैनब्रो चौक, बूटा पिंड, वडाला चौक, चीमा नगर, इंदिरा पार्क, लोहार नंगल, क्यूरो मॉल, मिट्ठापुर, अर्बन एस्टेट फेज 2, दूरदर्शन एन्क्लेव, टी.वी. टावर, खुर्ला किंग्रा, एकता विहार, फ्रैंड्स कॉलोनी, साबोवाल।

    सैक्टर नंबर13

    मॉडल हाऊस, उत्तम सिंह नगर, कोट बाजार, न्यू करतार नगर, गीता कॉलोनी, कोट सदीक, जल्लोवाल, टावर एन्क्लेव, माता रानी चौक।

    सैक्टर नंबर14

    विजय नगर, अशोक नगर, निजात्म नगर, तेज मोहन नगर, फिश मार्कीट, नाज सिनेमा, इस्लामाबाद, अवतार नगर, लाल रतन, शहीद उधम सिंह नगर, सिविल अस्पताल।

    सैक्टर नंबर15

    गोपाल नगर, सत नगर, सब्जी मंडी चौक, मोहल्ला पुरानी कचहरी, चरणजीत पुरा, महेंद्रू मोहल्ला, किला बाजार, शेखां बाजार, गुड मंडी, वाल्मीकि गेट, चंदन नगर, अड्डा होशियारपुर चौक।

    सैक्टर नंबर 16

    गाजी गुल्ला, कबीर नगर, गांधी कैंप, अमर नगर, विंडसर पार्क, बी.एस.एफ. कॉलोनी, गुरुदेव नगर।

    सैक्टर नंबर17

    शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, मधुबन कॉलोनी, बस्ती बावा खेल, राज नगर, रोज पार्क , आर्य नगर, संगत सिंह नगर , गौतम नगर, बैंक कालोनी, हरदेव नगर, सरस्वती विहार, गुप्ता कॉलोनी।

    सैक्टर नंबर 18

    कृष्णा नगर, बस्ती मिट्ठू, राजा गार्डन, सर्जिकल काम्पलैक्स, रसीला नगर, बाग बाहरी, आदर्श नगर, दिलबाग नगर, जेपी नगर, हरबंस नगर, फुटबॉल चौक, बस्ती अड्डा।

    सैक्टर नंबर 19

    बस्ती नौ चौक, गोविंद नगर, बाबू जगजीवन राम चौक, गुरु संत नगर, बस्ती शेख, जनक नगर, कोट सदीक, घास मंडी चौक।

    सैक्टर नंबर 20

    सुदर्शन पार्क, विवेकानंद पार्क, मकसूदां सब्जी मंडी, नैशनल पार्क, नागरा, जवाला नगर, शीतल नगर, पटेल नगर।

  • पंजाबः PSEB ने 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं प्री-बोर्ड परीक्षा की डेट शीट की जारी

    पंजाबः PSEB ने 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं प्री-बोर्ड परीक्षा की डेट शीट की जारी

    मोहाली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं (सभी स्ट्रीम) कक्षाओं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड के मुताबिक परीक्षाएं 20 जनवरी से शुरू होंगी और 2 फरवरी को खत्म होंगी।


     

  • अचानक फटा जेब में रखा मोबाइल, बुरी तरह झुलसा युवक 

    अचानक फटा जेब में रखा मोबाइल, बुरी तरह झुलसा युवक 

    खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक मोबाइल फोन फटने की खबर सामने आ रही है। आपका मोबाइल फोन भी यदि ओवरहीट हो रहा है तो वक्त रहते ही सावधान हो जाइए। एक युवक का मोबाइल फोन दो दिन से ओवरहीट हो रहा था। उसने इस बारे में कंपनी को शिकायत भी की थी, लेकिन उसका कोई निराकरण नहीं निकला। इस बीच ओवरहीट हो रहा मोबाइल जेब में फट गया, जिसकी वजह से यह युवक झुलस गया है।

    कैलाश नगर में रहने वाले युवक की जेब में हीं उसका मोबाइल ब्लास्ट हो गया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके जांघ और दोनों पैरों में चोटे हैं। जानकारी के मुताबिक हर दिन की तरह अर्जुन जब अपने काम पर जा रहा था। लाल चौकी के पास खड़े होकर अपने दोस्त से बात करने लगा। तभी उसके पैंट की जेब से धुआं निकलने लगा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता उसके जेब में ही मोबाइल ब्लास्ट हुआ और मोबाइल नीचे गिर गया।

    धमाके की आवाज सुनकर आसपास खड़े लोग दहशत में आ गए। अर्जुन का पैर भी इस घटना के बाद झुलस गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। अर्जुन को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। अर्जुन ने बताया कि उसका मोबाइल दो दिनों से ओवरहिट हो रहा था और संबंधित कंपनी को उसने शिकायत भी की थी।

  • महिला सहित दो मासूम बेटियां जिंदा जली 

    महिला सहित दो मासूम बेटियां जिंदा जली 

    उत्तर प्रदेशः हमीरपुर जिले में मकान में जल रहे रूम हीटर से आग लगने से एक महिला सहित दो बच्चियों की जलकर मौत हो गई है। सूचना मिलते ही देर रात डीएम एसपी घटना स्थल पहुंचे। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात कुरारा थाना क्षेत्र के जल्ला गांव में राजू पाल के घर में आग लग गई। 

    इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कुरारा थाना पुलिस सहित फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, तब तक घर में सो रही राजू पाल की पत्नी अनीता(28) और उसकी दो मासूम बेटियों मोहिनी (03) और रोहिणी (03) की मौत हो चुकी थी।

    सूचना पर ज़िलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी और एसपी शुभम पटेल मौके पर पहुंचे हुए थे, जिन्होंने घटना स्थल का निरिक्षण किया है। पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया की घर में जल रहे रूम हीटर से शॉर्ट सर्किट हुआ है और आग लग गई। इसकी वजह से घर में सो रही मां औ दो बचिच्यों की मौत हो गई।

  • SSP ऑफिस के पास युवकों ने किया हंगामा, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    SSP ऑफिस के पास युवकों ने किया हंगामा, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    मेरठ: उत्तर प्रदेश केमेरठ में देर रात एसएसपी ऑफिस के पास आईआईसी बैंक के बाहर चार युवकों ने न केवल गाड़ी के ऊपर खड़े होकर तेज आवाज गाने पर डांस किया। बल्कि एक-दूसरे पर नोट भी लुटाए गए। सीसीटीवी वायरल होने के बाद अब पुलिस जांच में जुट गई है। इस वायरल वीडियो में उत्पाती युवक गाड़ी की छत पर चढ़कर मदहोश अवस्था में डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अब युवकों की तलाश में जुट गई है।

    मेरठ में एसएसपी ऑफिस से 100 मीटर की दूरी पर युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने कार की छत और बोनट पर चढ़कर खूब डांस किया। 6 युवकों के हंगामे की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। अब इस घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में 4 युवक हरियाणवी गाने झूमते नजर आ रहे हैं।

    नशे में थे युवक

    तेज आवाज में बज रहे गाने और युवकों का शोर सुनकर कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल कर आए लेकिन युवकों के नशे में होने के कारण किसी की भी हिम्मत उन्हे टोकने की भी नहीं हुई तब किसी ने पुलिस को सूचना दी लेकिन तब तक युवक जा चुके थे।

    गार्ड को धमकाया

    गाड़ी पर डांस कर रहे युवकों को जब बैंक की ड्यूटी में तैनात गार्ड ने उन्हे वाह से जाने को कहा तो उन्होंने बैंक के गार्ड को भी धमकाया। युवकों के आगे बेबस गार्ड भी एक तरह बैठ उनकी हरकतों को देखने के अलावा कुछ न कर सका।

    एडीजी ने किया था पैदल मार्च

    स्थानीय लोग अब ये कहते देखे जा रहे है की शाम को हो मेरठ जोन ADG ने आइजी, एसएसपी के साथ ही देर शाम शहर की कानून व्यवस्था को लेकर पैदल मार्च किया था उसके बाद युवकों के ये हौसले वो भी एसएसपी निवास के पास पुलिस की पेट्रोलिंग पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है।

    पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

    एएसपी कैंट विवेक कुमार का कहना है की मामला संज्ञान में आया है। सीसीटीवी के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। पुलिस पेट्रोलिंग पर कहा की शहर में पुलिस पेट्रोलिंग चल रही थी उनके पहुंचने से पहले हो युवक जा चुके थे।

  • टॉफी देकर बच्ची का दुपट्टा सरकाने लगा व्यक्ति! लोगों ने किया यह हाल

    टॉफी देकर बच्ची का दुपट्टा सरकाने लगा व्यक्ति! लोगों ने किया यह हाल

    मसौढ़ी: पटना जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां मसौढ़ी में एक मस्जिद के इमाम पर छेड़खानी का आरोप लगा है। खबर सामने आने के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी इमाम की पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है। पीड़ित बच्ची के परिजनों का आरोप है कि बच्ची मस्जिद के समीप से गुजर रही थी। इस दौरान इमाम ने उसे मस्जिद के अंदर बुला लिया और गलत नीयत से टॉफी देकर उसके साथ छेड़खानी करने लागा।

    जानकारी के अनुसार, सुनसान जगह का फायदा उठा इमाम बच्ची का दुपट्टा सरकाने लगा। अपने साथ गलत नीयत से शरीर छूते और दुपट्टा हटाते इमाम से बचकर किसी तरह बच्ची अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना के बाद पीड़ित के परिजनों के साथ ग्रामीण भड़क गए और मस्जिद के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और इमाम को गिरफ्तार किया गया। इमाम की इस तरह से असामाजिक बर्ताव से हिंदू और मुस्लिम, दोनों समाज के लोग इमाम कि हरकत से आक्रोशत हैं। 

    वहीं, इमाम फिरोज आलम का कहना है कि इस तरह की हरकत उसने नहीं की है, लोग गलत आरोप लगा रहे हैं। बहरहाल, पुलिस इस मामले में लिखित शिकायत के बाद कार्रवाई में जुट गई है और इमाम पर लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

  • पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, कल कई हिस्सों में बारिश के आसार 

    पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, कल कई हिस्सों में बारिश के आसार 

    चंडीगढ़ः उत्तर भारत इस समय शीतलहर की चपेट में है। कोहरा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं अगर पंजाब की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा।

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 13 जनवरी को पंजाब के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 14 व 15 जनवरी को बारिश के बाद घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगी। जिस कराण पंजाब में अभी तक ठंड और कोहरे से राहत के आसार नहीं हैं। बता दें कि पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड और घने कोहरे के बाद बुधवार को कई जगहों पर हल्की बारिश हुई।

    प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चलीं। जिससे ठंड काफी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बठिंडा सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर और लुधियाना में 12.7 डिग्री, पटियाला और बठिंडा में 13 डिग्री, पठानकोट में 12.8 डिग्री, गुरदासपुर में 12 डिग्री, नवांशहर में 10.5 डिग्री, बरनाला में 17 डिग्री, फतेहगढ़ साहिब में 11.8 और फिरोजपुर में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • जालंधरः चोगिट्टी फ्लाईओवर के पास ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, देखें वीडियो

    जालंधरः चोगिट्टी फ्लाईओवर के पास ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, देखें वीडियो

    हादसे के बाद लगा लंबा जाम

    जालंधर/हर्ष कुमारः जालंधर-अमृतसर हाईवे चोगिट्टी फ्लाईओवर जेसी रिसोर्ट के पास ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन उर्फ हैप्पी पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गढ़ा के रूप में हुई है। वहीं दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने ट्रक चालक को अपनी हिरासत में ले लिया है और मृतक के परिवारिक सदस्यों को घटना के संबंध सूचित कर दिया है। ट्रक चालक की पहचान चड़ीगढ़ रेलवे रोड निवासी विनोद रंजन राम के रूप में हुई है। 

    वहीं इस हादसे के बाद चोगिट्टी फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया। इसी दौरान सवारियां उठाने के चक्कर में पनबस के चालक ने गाड़ी तो रॉन्ग साइड पर पठानकोट लुधियाना वाली लेन पर डाल दिया। जिससे दूसरी तरफ भी जाम लगना शुरू हो गया। सवारियों की जान को जोखिम में डालने वाले पनबस के चालक को पुलिस वालों ने घेर लिया। पुलिस वालों ने बस को जब्त कर लिया और सवारियों को दूसरी बस में बिठा कर भेजा।

  • पंजाबः पतंग छुड़ाने दौरान करंट लगने से बच्चे झुलसे, एक की मौत

    पंजाबः पतंग छुड़ाने दौरान करंट लगने से बच्चे झुलसे, एक की मौत

    लुधियानाः शहर पतंग उड़ाने के साथ-साथ हादसों के मामले सामने आने शुरू हो गए है। वहीं बुधवार को छत पर पतंग उड़ा रहे 2 बच्चों की डोर हाईटेंशन तारों में फंस गई। इसी दौरान बच्चा डोर छुड़वाते समय गया, उसी समय डोर में करंट आ गया। जिससे एक बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई जबकि दूसरा बच्चा घायल हो गया। मृतक 7 वर्षीय बच्चे की पहचान मनकीरत सिंह के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान अमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। घायल बच्चे ने शोर मचाया तो लोगों ने उसे किसी तरह करंट की चपेट से बचाया। झुलसे बच्चे को लोग प्राइवेट अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

    अमनप्रीत के दोनों हाथ बुरी तरह जल चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग है कि डोर को बेचने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी धाराएं लगा मामला दर्ज किया जाए। अमनप्रीत सिंह ने कहा कि वह मनकीरत को डोर से छुड़वाने गया था कि अचानक वह भी करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसके दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए। उसने शोर मचाया, जिस पर लोग इकट्‌ठे हो गए। लोगों ने ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मनकीरत को मृतक घोषित कर दिया। मनकीरत के शव को अस्पताल में रखवा दिया है। परिजनों को आज सुपुर्द किया जाएगा।