Blog

  • पंजाबः पुलिस ने सुलझाई कत्ल की गुत्थी, पत्नी निकली आरोपी, चौकाने वाला हुआ खुलासा

    पंजाबः पुलिस ने सुलझाई कत्ल की गुत्थी, पत्नी निकली आरोपी, चौकाने वाला हुआ खुलासा

    पटियाला : गांव पाबड़ी में बलविंदर सिंह की हत्या के मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस घटना में पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पिछले महीने 11 जून को बलविंदर की हत्या हुई थी। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी वरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले महीने की 11 तारीख को राजपुरा के अंतर्गत आने वाले खेड़ी गांडिया थाने के पाबड़ी इलाके में एक युवक बलविंदर सिंह की हत्या कर दी गई थी।

    जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि बलविंदर सिंह की पत्नी रजनी बाला के शादी से पहले दमनहेड़ी निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ ​​मोती के साथ अवैध संबंध थे। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, इसकी जानकारी बलविंदर सिंह को लग गई। जिसके कारण वह अपनी पत्नी को पीटता था, इस पिटाई के बारे में आशिक गुरविंदर को पता चला तो उसने अपने 4 साथियों को 2 लाख रुपये की रिश्वत दी और बलविंदर सिंह की हत्या करने को कहा। जिसके बाद 11 तारीख को जब बलविंदर सिंह अपने घर से दूध देने गया तो दमनहेड़ी से जाते समय हाड रोड़ी के पास आरोपियों ने उसे घेर लिया और हत्या कर गांव नाले में फेंक दिया। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • जालंधरः सावाधान! सवारी बिठाने के बहाने ऑटो चालक पैसे लूटकर हुआ फरार, देखें Live

    जालंधरः सावाधान! सवारी बिठाने के बहाने ऑटो चालक पैसे लूटकर हुआ फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: डॉक्टर बीआर अंबेडकर चौंक के पास ट्रैक्टर की सर्विस करवाने के लिए आए व्यक्ति के साथ लूट की वारदात का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि अब ऑटो चालक सवारी बिठाने के बहाने लूट की वारदातों को अंजाम देने लगे है। ताजा मामला थाना 4 के पास से सामने आया है। जहां पीड़ित रैय्या से जालंधर में ट्रैक्टर की सर्विस करवाने के लिए आया हुआ था। इस दौरान उसका साथी ट्रैक्टर की सर्विस करवा था तो वह ऑटो लेकर किसी काम के लिए चला गया। जहां ऑटो चालक ने उसे अपनी ड्राइविंग सीट के साथ बिठा लिया।

    इस दौरान ऑटो चालक ने बड़ी चालाकी से व्यक्ति की जेब से पैसे निकाल लिए। मामले की जानकारी देते हुए सतनाम निवासी रैय्या ने बताया कि इस बात का पीड़ित ऑटो से उतरते दौरान पता चला। सतनाम ने बताया कि जब वह ऑटो से उतरा तो उसकी जेब में से पैसे गायब थे। जब उसने ऑटो चालक को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ऑटो भगा लिया। इस घटना दौरान ऑटो चालक उसे घसीटता हुआ काफी आगे तक ले गया। हादसे में सतनाम घायल हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।

  • बड़ी खबरः पेड़ से लटकी लाश मिलने से मचा हड़कंप

    बड़ी खबरः पेड़ से लटकी लाश मिलने से मचा हड़कंप

    चंडीगढ़ः सेक्टर 37 में स्थित कोयला डिपो के पास एक व्यक्ति की लाश पेड़ से लटकती हुई मिली है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग 7:30 बजे कोई राहगीर गुजर रहा था, जिसके पेड़ से लटकती हुई लाश देखी। इसके बाद उसने घटना की सूचान पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को नीचे उतारा और उसे तुरंत सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक की पहचान 30 वर्षीय विकास के रूप में हुई है, जो सब्जी बेचने का काम करता था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वह पिछले 6-7 वर्षों से मंडी में सब्जी बेच रहा था और करीब 1 सप्ताह पहले ही गांव से वापस आया था। मृतक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस को आत्महत्या वाली जगह से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

    मृतक की लाश को सेक्टर 16 अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक मूल रूप से यूपी के हरदोई जिले का रहने वाला था और उसके बच्चे भी हैं। चंडीगढ़ में वह अकेला रहता था, जबकि उसका परिवार उत्तर प्रदेश में है।

  • जालंधर: रेडीमेड कपड़ों का जाली कारोबार करने वाली 144 फर्मों पर लगा 3.65 करोड़ का जुर्माना 

    जालंधर: रेडीमेड कपड़ों का जाली कारोबार करने वाली 144 फर्मों पर लगा 3.65 करोड़ का जुर्माना 

    जालंधर, ENS: जीएसटी विभाग के जालंधर मोबाइल विंग के अधिकारियों ने फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी रिफंड चोरी करने का बड़ा मामला पकड़ा है। इन लोगों ने न तो कुछ खरीदा और न ही कुछ बेचा। दरअसल, इन लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 144 फर्में बनाई थीं। इन सभी फर्मों पर एक ही मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड था, जहां से ये रैकेट पकड़ा गया। ये लोग एक फर्म का बिल दूसरी फर्म के नाम पर काटने का फर्जीवाड़ा कर रहे थे। जिसमें कपड़ा बनाने का जाली कारोबार दिखाया।जिसमें बताया जाता था कि जालंधर से लेकर लुधियाना और आगे दुबई तक एक्सपोर्ट होने वाले कपड़े वह एक दूसरे को सेल कर रहे हैं। इस कारोबार के आधार पर जीएसटी रिफंड अप्लाई किया गया था। इससे पहले विभाग ने जब टैक्स रिकाॅर्ड की वेरिफिकेशन की तो सारा मामला पकड़ा गया है।

    जालंधर के मोबाइल विंग ने रेडीमेड कपड़े निर्यात करने वाली फर्म के स्टाक से भरा एक ट्रक पकड़ा था, इसी की जांच के बाद कड़ियां जुड़ती गईं। इस केस में 3.65 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है जो अब तक का पंजाब में सिंगल गाड़ी पर लगाया गया सबसे बड़ा जुर्माना है। जीएसटी विभाग के इंटेलीजेंस एंड प्रिवेंटिव यूनिट ने पकड़े ट्रक में रखे स्टाक के बिलों पर दर्ज फर्म के नाम और आज तक दिखाए गए कारोबार के डेटा को कई दिन स्टडी किया था। यह बोगस फर्में एक दूसरे के नाम पर बिल काट रही थीं इसी दौरान पाया गया कि 144 फर्मों के मालिकों का मोबाइल नंबर एक ही था। लेकिन इनके मालिकों के आधार कार्ड सहित इत्यादि एड्रेस अलग-अलग थे।

    पता चल गया कि केवल फर्जी तौर पर कागजों में ही रेडीमेड कपड़ों की खरीद-फरोख्त दिखाई जा रही है। अब इस मामले में आगे की जांच होगी जिसमें एक-एक फर्म के दिखाए कारोबार, जीएसटी रिफंड और फर्में किन की गारंटी के आधार पर बनाई गई है, इस बारे में पता लगाया जाएगा। जिसके बाद टैक्स चोरी के बड़े खुलासे होने की संभावना है। जिन लोगों ने फर्जी फर्मों के साथ व्यापार किया है उन सभी के जीएसटी रिफंड की जांच हो सकती है।

  • पंजाबः व्यक्ति को काबू करने पहुंची पुलिस, हुआ भारी हंगामा, पैसे लेकर आरोपी को छोड़ने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    पंजाबः व्यक्ति को काबू करने पहुंची पुलिस, हुआ भारी हंगामा, पैसे लेकर आरोपी को छोड़ने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    मानसा: पंजाब में नशे के खिलाफ सरकार द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि परविंदर सिंह झोटे को पुलिस काबू करने के लिए घर पहुंची थी। इस दौरान वहां पर काफी हंगामा हुआ। वहीं एक महिला ने यह वीडियो बनाते हुए पुलिस प्रशासन पर धक्केशाही का आरोप लगाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति को काबू करने के दौरान पुलिस के साथ काफी देर तक बहस होती रही। वहीं इस दौरान हल्की हाथापाई भी हुई। वहीं एक अन्य वीडियो में व्यक्ति ने पुलिस पर पैसे खाने के आरोप लगाए है। जिसमें व्यक्ति ने 10 ग्राम चिटा पकड़ने के आरोप में पैसे खाकर व्यक्ति को छोड़ने के आरोप लगाए है।

  • पंजाबः एक्टिवा सवार 2 HDFC बैंक के कर्मियों को बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत

    पंजाबः एक्टिवा सवार 2 HDFC बैंक के कर्मियों को बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत

    खडूर साहिबः तरनतारन-गोइंदवाल साहिब रोड पर खडूर साहिब मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल ने एचडीएफसी बैंक के एक्टिवा सवार दो कर्मचारियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    विकास महाजन पुत्र सतीश कुमार महाजन निवासी अमृतसर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बुआ का लड़का राजेश महाजन पुत्र मदन लाल महाजन निवासी बटाला रोड अमृतसर जो एचडीएफसी बैंक में काम करता है। वह बैंक कर्मचारी जतिंदर सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी धोटियां के साथ एक्टिवा नंबर पीबी08 एफई 5404 पर सवार होकर बैंक के किसी काम से जा रहा था। खडूर साहिब मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए तरनतारन के गुरु नानक देव सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में लाया गया।

    जहां से गंभीर हालत के चलते राजेश महाजन को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे चौकी फतियाबाद के प्रभारी जसप्रीत सिंह ने कहा कि अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है और उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया है।

  • पंजाबः कल से 4 दिन तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    पंजाबः कल से 4 दिन तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में आई बाढ़ से कई इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है। हालांकि कुछ दिन बारिश ना होने के कारण पानी का स्तर कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं बीते दिन सीएम भगवंत मान फिरोजपुर और शाहकोट का जायजा लेने पहुंचे थे। वहीं अब मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में बारिश का अलर्ट आज भी जारी किया है। कुछ समय के लिए चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों रोपड़, एसबीएस नगर, लुधियाना, होशियारपुर में बारिश का अलर्ट दिया गया है। इसके अलावा भी पूरे पंजाब मे आज बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं 16 से 19 जुलाई तक पंजाब में रुक-रुक कर बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग पहले ही जारी कर चुका है।

     इस बीच मौसम विभाग ने पंजाब के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटों के दौरान फिरोजपुर, मोगा, मनसा, बरनाला और संगरूर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच मौसम विभाग ने पंजाब के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटों के दौरान फिरोजपुर, मोगा, मानसा, बरनाला और संगरूर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही हिमाचल में फिर से बारिश की संभावना है। अगर यह बारिश सामान्य रही तो सब कुछ नियंत्रण में हो जायेगा। लेकिन अगर बारिश एक बार फिर बेकाबू हुई तो हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पंजाब में भी हालात एक बार फिर खराब हो सकते हैं।

  • पंजाबः इस नदी का टूटा बांध, 30 फीट की आई दरार, देखें वीडियो

    पंजाबः इस नदी का टूटा बांध, 30 फीट की आई दरार, देखें वीडियो

    मानसाः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सरदूलगढ़ में आज सुबह घग्गर नदी में करीब 30 फीट की दरार आ गई है। जिसके कारण पानी गांवों में घुसने लगा। इस दौरान हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग एक-दूसरे को दरार भरने के लिए वहां पहुंचने की अपील कर रहे है। इस दौरान एक व्यक्ति ने अपील करते हुए लोगों से कहा कि सभी इस बांध को भरने के लिए आ जाए। अभी भी बोरिया लगाकर या प्रशासन द्वारा जाल के जरिये टूटे बांध को बहने से रोका जा सकता है। 

  • पंजाबः पूर्व सीएम के बेटे की राजनीति में एंट्री, पूर्व कैबिनेट मंत्री का बेटा बना यूथ कांग्रेस का प्रधान 

    पंजाबः पूर्व सीएम के बेटे की राजनीति में एंट्री, पूर्व कैबिनेट मंत्री का बेटा बना यूथ कांग्रेस का प्रधान 

    रोपड़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बाद अब उनके बेटे की भी राजनीति में एंट्री हो गई है। नवजीत सिंह नवी रूपनगर के जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान चुने गए। उन्होंने 12416 मतों से जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार को 1500 से भी कम वोट मिले हैं। इसी तरह हलका यूथ कांग्रेस चमकौर साहिब के गुरविंदर सिंह अंजा धनौरी यूथ कांग्रेस हलका प्रधान चुने गए हैं। उन्हें 5721 वोट मिले हैं। इस मौके पर पनग्रेन पंजाब के पूर्व चेयरमैन बंत सिंह कलारां, शुगर मिल मोरिंडा के चेयरमैन खुशहाल सिंह, हलका यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान गुरविंदर सिंह ककराली, सीएम चन्नी के सोशल मीडिया इंचार्ज हरपिंदर सिंह राणा आदि भी मौजूद रहे। नए चुने प्रधान नवजीत सिंह सिंह नवी व हलाक प्रधान गुरविंदर सिंह अंजा ने यूथ कांग्रेस के वोटरों का धन्यवाद किया।

    पूर्व सीनियर कांग्रेस नेता ब्रह्म मोहिंद्रा के बेटे मोहित महिंद्रा को पंजाब यूथ कांग्रेस का प्रधान चुना गया है। मोहित को 240600 वोट मिले। वहीं उनके खिलाफ खड़े प्रत्याशी अक्षय शर्मा को 175437 मत मिले। मोहित महिंद्रा पेशे से एडवोकेट हैं और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस भी करते हैं। वहीं, जालंधर के यूथ नेता दीपक खोसला प्रदेश महासचिव बने हैं। अंगद दत्ता और हनी जोशी ने भी प्रदेश सचिव का पद जीता है।

  • पंजाब: PRTC की बस के कंडक्टर की शिनाख्त में खुलासा, अभी नहीं मिला शव 

    पंजाब: PRTC की बस के कंडक्टर की शिनाख्त में खुलासा, अभी नहीं मिला शव 

    मनालीः हिमाचल प्रदेश के मनाली में बाढ़ की चपेट में आई पीआरटीसी बस के कंडक्टर के शव को लेकर नया खुलासा हुआ है। दरअसल, शुक्रवार को कंडक्टर जगसीर सिंह का शव भी कुल्लू से बरामद होने का मामला सामने आया था। हालाांकि ड्राइवर के शव को परिजन और पीआरटीसी के मुलाजिम पंजाब ले आए थे। वहीं अब कुल्लू से कंडक्टर के शव को लेकर खुलासा हुआ है। दरअसल, बीते दिन कुल्लू के पास से मिले जिस शव को कंडक्टर का बताया जा रहा था, वह शिनाख्त में राजस्थान की व्यक्ति का निकला है।

    पीआरटीसी मुलाजिम एसोसिएशन के महासचिव ने इसकी पुष्टि की है। एसोसिएशन ने बताया कि कंडक्टर का परिवार अभी तक मनाली में ही है। अब पीआरटीसी की अन्य टीमें भी मनाली के लिए रवाना हो गई हैं। साथ ही शव को तलाशने की कोशिश की जाएगी। इससे पहले शुक्रवार देर रात पीआरटीसी मैनेजमेंट और मुलाजिम एसोसिएशन के बीच बातचीत में फैसला हुआ है कि हादसे में मारे गए बस ड्राइवर और कंडक्टर के परिवारों को 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही प्रत्येक के परिवार को एक नौकरी भी दी जाएगी ताकि परिवार वाले अपना गुजर-बसर अच्छे तरीके से कर सकें।