Blog

  • पंजाबः पुलिस कॉन्स्टेबल में भर्ती की परीक्षा देने आए युवक की कार में चोरी

    पंजाबः पुलिस कॉन्स्टेबल में भर्ती की परीक्षा देने आए युवक की कार में चोरी

    खरड़ः मोहाली के खरड़ की एक निजी यूनिवर्सिटी में पंजाब पुलिस की कॉन्स्टेबल की भर्ती परीक्षा देने आए की युवक की कार से पर्स चोरी हो गया। मामले की जानकारी देते हुए अमनदीप ने बताया कि वह  रोपड़ के नूरपुर बेदी से पुलिस की कॉन्स्टेबल की भर्ती परीक्षा देने आया था। इस दौरान चोरों ने पार्किंग में खड़ी उसकी कार से पर्स चोरी कर लिया। चोरों ने पर्स में रखे एटीएम से 46,600 रुपए भी उड़ा लिए हैं। पुलिस ने अब इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

    पीड़ित ने बताया कि पहले पुलिस मामले में शिकायत लेने के लिए आनाकानी करती रही। जब वह बार-बार पुलिस स्टेशन गया तो, पुलिस ने उसकी शिकायत लेकर अब मामला दर्ज किया है। पीड़ित अमनदीप ने बताया कि यह लोग शातिर चोर थे। इन्होंने गाड़ी का कोई शीशा नहीं तोड़ा बल्कि ड्राइवर साइड की शीशे की रबड़ को हटाकर गाड़ी का लॉक खोला था। सामान चुराकर फिर से लॉक बंद कर दिया था। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल और पर्स ले जाने की अनुमति नहीं थी। इसलिए वह अपना सामान गाड़ी में ही रखकर पेपर देने गया था।

    चोरों ने पर्स के साथ-साथ पीड़ित का मोबाइल फोन भी चुरा लिया था। उन्हें एटीएम कार्ड का पिन नहीं पता था, लेकिन फिर भी मोबाइल पर ओटीपी के जरिए उन्होंने यह ट्रांजेक्शन की है। एटीएम मशीन से कैश निकालने के लिए पिन जरूरत पड़ती है, लेकिन चोरों ने मोबाइल पर OTP लेकर एटीएम कार्ड का पिन भी बदल लिया था। चोर बड़े ही शातिर और समझदार हैं। उन्होंने पहले एटीएम कार्ड से 10 हजार फिर 20 हजार और उसके बाद फिर 10 हजार रुपए नगद निकाले। जब एटीएम कार्ड की 40 हजार की लिमिट पूरी हो गई, उसके बाद 6200 की एक दुकान पर खरीदारी की। इसके पश्चात 400 रुपए की फिर से खरीदारी की। इस तरह से चोरों ने 4600 का चूना लगा दिया।

  • करमपुर में प्राकृतिक खेती के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित 

    करमपुर में प्राकृतिक खेती के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित 

    ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा हरोली की ग्राम पंचायत करमपुर  में आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा प्राकृतिक खेती के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजित किया। जिसमें महिला किसानों को प्राकृतिक खेती  में इस्तेमाल होने वाले घटकों बीजामृत जीवामृत व रोगनाशी , कीटनाशी दवाइयों जैसे अग्नि अस्त्र ,ब्रह्मास्त्र इत्यादि के बारे में चर्चा की गई।
    इस मौके पर जिला स्तर से परियोजना निदेशक डॉ वीरेंद्र कुमार बग्गा ने किसानों को अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने के सुझाव दिए | उप परियोजना निदेशक डॉ संतोष शर्मा ने किसानों को प्राकृतिक खेती योजना में दालों को सह फ़सल के रूप में उगाने और देसी गाय से तैयार दवाइयों के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर  विकासखंड हरोली के खंड तकनीकी प्रबंधक डॉ अंकुश शर्मा व सहायक तकनीकी प्रबंधक डॉ शिवांक जसवाल व डॉ दविंदर कौर ने किसानों को प्राकृतिक खेती  व मोटे अनाज की गुणवत्ता  और उसे खेतों में उगाने का संदेश दिया। पंचायत के प्रशिक्षित किसान वीना कुमारी ने मोटे अनाज के बारे में संपूर्ण रूप से जानकारी देते हुए सभी प्रतिभागियों को रागी से तैयार पदार्थ बनाने की विधि बताई ।अंत में सभी प्रतिभागियों को सब्जियों का बीज भी वितरित किए गए।
  • जन्माष्टमी पर सुदामा का रोल निभा रहे 32 वर्षीय युवक की मौत

    जन्माष्टमी पर सुदामा का रोल निभा रहे 32 वर्षीय युवक की मौत

    हिसारः जन्माष्टमी के पर्व पर दुखद घटना सामने आई है। पड़ाव चौक के नजदीक सत्यनारायण मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन था। आयोजन के दौरान कृष्ण सुदामा की लीला का अभिनय चल रहा था। इसी दौरान सुदामा का किरदार कर रहे 32 वर्षीय व्यक्ति की परफॉर्मेंस के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान शांति नगर के रहने वाले 32 वर्षीय रोहित के रूप में हुई। करीब चार साल से रोहित को हार्ट में दिक्कत थी, बीती रात मंदिर में जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान डांस करते समय रोहित अचानक से गिरकर बेहोश हो गया। इसके बाद युवक को तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पड़ाव चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर में डांस करते हुए रोहित को अचानक सीने में दर्द हुआ और नीचे गिर गया। उस समय आसपास लोगों ने उसे संभाला और नागरिक अस्पताल में भिजवाया था। वहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रोहित शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। कई सालों से माता के जागरण और अन्य कार्यक्रमों में सुदामा और अन्य रोल करता था। पुलिस ने स्वजन के बयान पर मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।

  • ਪੰਜਾਬ :  ਮਹਿਲਾ ਡਾਕਟਰ ਦੇ ਗਲੇ ਤੋਂ ਸੋਨੇ ਦੀ ਚੇਨ ਖੋਹ ਲੁਟੇਰੇ ਹੋਏ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਮਹਿਲਾ ਡਾਕਟਰ ਦੇ ਗਲੇ ਤੋਂ ਸੋਨੇ ਦੀ ਚੇਨ ਖੋਹ ਲੁਟੇਰੇ ਹੋਏ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਟਿਆਲਾ : ਆਏ ਦਿਨ ਪਟਿਆਲਾ ਵਿੱਚ ਲੁਟਾ ਖੋਹਾ ਅਤੇ ਚੋਰੀ ਦਿਆ ਵਾਰਦਾਤਾ ਨਾਲ ਸ਼ਾਹੀ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਖੇ ਅਮਨ ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਬਦ ਤੋਂ ਬਦਤਰ ਹੁੰਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਚੋਰ ਲੁਟੇਰੇ ਬੇਖੋਫ ਹੋ ਕੇ ਲੁਟ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿਦੇ ਹਨ। ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਸੇਂਟ ਪੀਟਰ ਸਕੂਲ ਦੇ ਬਾਹਰ ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਚੇਨ ਖੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਨੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ 8 ਵਜੇ ਸੜਕ ‘ਤੇ ਮਹਿਲਾ ਡਾ. ਜਸਲੀਨ ਕੋਰ ਦੁਕਾਨ ਤੋ ਸਮਾਨ ਲੇ ਕੇ ਬਾਹਾਰ ਆ ਰਹੇ ਸੀ।

    ਉਸ ਵੇਲੇ ਹੀ ਮੋਟਰ ਸਾਇਕਲ ਸਵਾਰ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿਤਾ। ਲੁਟੇਰੇ ਕਾਲੇ ਰੰਗ ਦੀ ਮੋਟਰ ਸਾਇਕਲ ਤੇ ਆਏ ਅਤੇ ਮਹਿਲਾ ਦੇ ਗਲੇ ਤੋ ਚੇਨ ਖੋ ਕੇ ਭੱਜ ਗਿਆ। ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਜਦੋ ਚੈਨੀ ਖਿਚਨ ਲਗਾ ਓਸ ਕਾਰਨ ਮਹਿਲਾ ਨਿਚੇ ਡਿਗ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਮਹਿਲਾ ਦੇ ਕਈ ਸਟਾ ਵੀ ਲਗੀਆਂ।

  • जालंधरः 32 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिजनों ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप

    जालंधरः 32 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिजनों ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप

    जालंधर,ENS: महानगर के भार्गव कैंप में 32 वर्षीय युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। युवक की पहचान 32 वर्षीय चेतन शर्मा पुत्र प्रशोत्तम शर्मा के रूप में हुई है। जिसका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं पीड़ित युवक की माता ने बहू पर गंभीर आरोप लगाए है। चेतन की माता का कहना है कि घर में घरेलू क्लेश के चलते बेटे ने पत्नी से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

    इस दौरान महिला ने बहू के परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बहू की बहन मंजू गलत काम करवाती है। उन्होने कहा कि आज उनके बेटे और बेटी को ससुराल वालों ने परेशान किया। जिसके बाद उसके बेटे ने परेशान होकर जहरीली वस्तु निगल ली। मां का रो-रोकर बुरा हाल हुआ पड़ा है। उन्होंने कहा कि आज गली में ससुराल वालों ने काफी हंगामा किया और उनकी बेटी से मारपीट की। उन्होंने ससुराल वालों के घर बाबे आते है। वह उनके चक्करों में रहते है। 

    मृतक की मां का कहना है कि वह बहू की बहन मंजू से काफी परेशान हो गई। उन्होंने कहा कि मेरे पास ससुराल वालों के हर व्यक्ति के परेशान करने की सारी रिकॉर्डिंग उनके पास है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा डीजे का काम करता था। वह किसी भी प्रकार का कोई नशा नहीं करता था। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाएगी।

  • खाली प्लाट से नवजात बच्ची का शव हुआ बरामद

    खाली प्लाट से नवजात बच्ची का शव हुआ बरामद

    निर्मल विहारः करनाल के निर्मल विहार में एक खाली प्लाट में नवजात बच्ची का शव मिला। बच्ची को कौन फेंककर गया है उसकी पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। बच्ची को कपड़े में लपेट कर खाली प्लाट में फेंका गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सेक्टर 32,33 थाना पुलिस ने देर रात को ही नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल स्थित मॉर्च्युरी हाउस में रखवा दिया है।

    पुलिस अधिकारी सुखबीर ने बताया कि 72 घंटे में नवजात की पहचान नहीं हो पाती है तो उसके बाद बच्ची को दफना दिया जाएगा। जांच अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि देर रात को पुलिस को खाली प्लाट के पास में रहने वाले एक परिवार ने सूचना दी। उन्होंने कहा कि एक नवजात बच्ची का शव पड़ा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कब्जे में लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने सरकारी अस्पताल से रिकॉर्ड भी मंगवाया है। इसके साथ आसपास की आशा वर्करों को भी जांच में शामिल किया जाएगा, ताकि कलयुगी माता पिता तक पहुंचा जा सके।

  • पत्नी को आया धमकी भरा मैसेज, फिर रेलवे लाइन के पास मिली फौजी की लाश

    पत्नी को आया धमकी भरा मैसेज, फिर रेलवे लाइन के पास मिली फौजी की लाश

    अंबालाः हरियाणा के अंबाला कैंट से लापता हुए सेना के लांस हवलदार पवन शंकर की लाश रेल पटरी से बरामद हुई है। यह शव कैंट रेलवे स्टेशन से मोहड़ा के बीच पटरी पर पड़ा था। शव की बरामदगी के बाद तब हड़कंप मच गया, जब लांस हवलदार की पत्नी के मोबाइल पर वॉट्सऐप मैसेज आया। इसमें लिखा था कि आपके पति को खुदा के पास भेज दिया है, पाकिस्तान जिंदाबाद। इस मैसेज के बाद पुलिस के साथ मिलिट्री पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस भी अलर्ट हो गई है।

    सैनिक के पोस्टमॉर्टम से पहले ही सेना की टीम अंबाला के अस्पताल पहुंच गई। फिलहाल, वहां किसी तरह की वीडियोग्राफी से इनकार कर दिया गया है।अंबाला पहुंची मिलिट्री पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है। कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। पवन शंकर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला था। उसका गांव भोगनीपुर के कैलई गांव में है। जो पिछले 3 साल से अंबाला कैंट में पोस्टेड था। इसके बाद पुलिस ने जवान के बारे में जानकारी जुटाने के लिए कानपुर में भी संपर्क साधा है। पुलिस के साथ आर्मी भी इस मामले में हर तरह के एंगल पर काम कर रही है।

    हवलदार पवन शंकर 6 सितंबर की शाम 7.50 बजे से लापता था। पड़ाव थाना पुलिस ने लांस हवलदार की यूनिट के सूबेदार की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। बुधवार रात 11.39 बजे पवन शंकर के नंबर से उसकी पत्नी के पास मैसेज आया था। इसके बाद रात 11.42 बजे पवन के वॉट्सऐप पर लास्ट सीन दिखाई दिया। अगले दिन ट्रेन की पटरी के पास पवन शंकर का शव बरामद हुआ। जानकारी के मुताबिक, जवान पवन शंकर के शरीर पर काफी चोट के निशान भी मिले हैं। हालांकि, इस मामले में पुलिस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पड़ाव थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। आज अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों का पैनल शव का पोस्टमॉर्टम करेगा।

    GRP के जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा- ”रेलवे की तरफ से हमारे पास जानकारी आई थी। इसमें बताया गया कि शाहपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर बॉडी पड़ी हुई है। शुरुआती जांच में यह एक्सीडेंटल बॉडी लगी। कार्रवाई के बाद हम बॉडी को वहां से ले आए। उसी दौरान कुछ आर्मी पर्सन किसी को ढूंढते हुए आए। उन्होंने कहा कि हमारा एक फौजी गायब है। उन्होंने बॉडी देखी और कन्फर्म किया कि यह वही सैनिक है। इस संबंध में पड़ाव थाने में पर्चा भी दर्ज हुआ था। जांच के दौरान हमें पता चला कि पत्नी के पास कोई मैसेज आया है। इसे गंभीरता से लेकर जांच कर रहे हैं। फिलहाल, मौत की वजह के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।”

  • जालंधरः G-20 के विरोध में सड़कों पर उतरे किसानों ने फूंका PM Modi का पुतला, देखें वीडियो

    जालंधरः G-20 के विरोध में सड़कों पर उतरे किसानों ने फूंका PM Modi का पुतला, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: पंजाब के किसान-मजदूर दिल्ली में होने जा रहे G-20 शिखर सम्मेलन के विरोध में आज जगह-जगह पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं किसानों ने लोहियां खास में पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि अगर कर जी ट्वेंटी योजना रद्द नहीं की गई तो जिस तरह तीन कृषि कानून रद्द किए गए, उसी तरह धरना देकर जी ट्वेंटी योजना भी रद्द कराई जाएगी। दरअसल, किसानों का गुस्सा केंद्र सरकार के खिलाफ है। किसान नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार की देश विरोधी नीतियां देश को गुलामी की तरफ ले जा रही हैं। पंजाब में 90 स्थानों पर पुतले फूंके जा रहे हैं।

    केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई जी-ट्वेंटी योजना के विरोध में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष सलविंदर सिंह जानियां और नेता सतनाम सिंह रायवाल के नेतृत्व में लोहियां खास के मुख्य मार्ग के टी-प्वाइंट पर पुतला फूंका गया। किसानों का कहना है कि जो राष्ट्र इस सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं जिनका दुनिया के 75 प्रतिशत आर्थिक स्रोतों पर कब्जा है, वह भारत में भी हवाई मार्ग से लेकर समुद्री मार्ग, पानी, खनन इत्यादि पर कब्जा करना चाहते हैं। दूरसंचार, रेलवे तो पहले ही बिक चुके हैं। उन्होंने कहा यह सब की केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की वजह से होने जा रहा है।

    वहीं दूसरी ओर पंजाब मजदूर संघर्ष कमेटी के सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां देश विरोधी हैं। इसलिए आज G-20 शिखर सम्मेलन का विरोध 16 किसान जत्थेबंदियों द्वारा सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि उत्तरी भारत में किया जा रहा है। पंधेर ने कहा कि जब दिल्ली में किसान आंदोलन रहा था तो केंद्र सरकार कहती थी लोगों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अब दिल्ली में तीन दिन के लिए लॉकडाउन लगा दिया। लोगों को सड़कों पर आने नहीं दिया जा रहा है। 

    गरीबों की बस्तियों का आगे बड़े-पर्दे लगाकर उन्हें पीछे छुपा दिया गया है। केंद्र सरकार बताए कि उनके इस कृत्य से अब लोगों को परेशानी नहीं हो रही। किसानों नेताओं का कहना है कि पंजाब के 13 जिलों में 16 किसान जत्थेबंदियों द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शन 13 जिलों को सभी जोनों में हो रहा है। किसान-मजदूर इकट्ठा होकर अपने-अपने जोन में केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

  • पंजाबः प्राइवेट अस्पताल के बाहर से एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    पंजाबः प्राइवेट अस्पताल के बाहर से एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    कोटकपूराः शहर में चोरी की वारदातों के ग्राफ में लगातार हो रही बढ़ौतरी से लोगों के मन में भय का माहौल बना हुआ है। आए दिन चोर और लुटेरे वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला प्राइवेट अस्पाल से सामने आया है। जहां मरीज को मिलने आई महिला ने अस्पताल के बाहर अपनी एक्टिवा पार्क की थी। लेकिन वहां पर दो चोर आए और एक्टिवा लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो चोर पहले सड़क पर घूमते हुए दिखाई देते है।

    इस दौरान वह अस्पताल के बाहर खड़े होकर अंदर की ओर देख रहे है। इस दौरान एक अस्पताल के बाहर खड़ा रहता है जबकि दूसरा अस्पताल के अंदर चला जाता है। कुछ समय के बाद वह बाहर आता है और उससे कुछ बात करता है। इस दौरान दूसरा व्यक्ति अस्पताल के अंदर चला जाता है। वहीं पहले वाला व्यक्ति सफेद रंग की एक्टिवा पर बैठ जाता है और धीरे से उसे खोलने की कोशिश करने लगता है। जिसके बाद वह बाहर आकर उसे अपना थैला पकड़ाता है और सफेद रंग की एक्टिवा को लेकर फरार हो जाता है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

  • फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहरः ब्लॉकबस्टर फिल्म के Actor का हुआ निधन

    फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहरः ब्लॉकबस्टर फिल्म के Actor का हुआ निधन

    मुबंईः सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ में नजर आए एक्टर जी मारीमुथु का आज निधन हो गया है। उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। इस खबर जानने के बाद उनके फैंस और इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने शुक्रवार को एक्स पर एक्टर जी मारीमुथु के निधन की पुष्टि की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- “शॉकिंग पॉपुलर तमिल कैरेक्टर एक्टर मारीमुथु का आज सुबह कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया… हाल ही में, उन्होंने अपने टीवी सीरियल डायलॉग्स काफी फैन फॉलोइंग हासिल कर ली थी… भगवान उनकी आत्मा को शांति दें!” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “वह 57 वर्ष के थे…” जी मारीमथु को तमिल टेलीविजन सीरीज में एथिरनीचल के रोल में काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। उन्होंने फिल्म मेकर मणिरत्नम सहित अन्य कई लोगों के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है।