लुधियाना: शहर में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं अब ताजा मामला गिल रोड से सामने आया है। जहां साइकिल मार्केट में 2 दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि चोर दोनों दुकानों के ताले तोड़कर अंदर से नट बोल्ट की 18-19 बोरियां लेकर चोर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार 3 लुटेरे सुबह 5 बजे स्विफ्ट कार में मार्केट में आए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लुटेरों की गाड़ी पर स्कूटर का नंबर लगा हुआ था। दुकानदारों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Blog
-

पंजाबः जीप और बाइक की टक्कर में युवक की मौत
लुधियाना: दोराहा जीटी रोड के साथ दक्षिणी बाईपास की सर्विस रोड पर बोलेरो जीप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। घटना के उपरांत बोलेरो चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया। दोराहा थाना के एएसआइ सरजंगदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव कीमा भन्नी के रहने वाले मनप्रीत सिंह व मदनपुर थाना राजपुरा के रहने वाले अपने साथी अमनदीप सिंह के साथ अपनी बाइक पर दोराहा से गुरुद्वारा श्री राड़ा साहिब की ओर जा रहा था।
जब वह दोराहा में सर्विस रोड पर बिजली ग्रिड के पास पहुंचे तो गांव गुरथली की तरफ से आ रही बोलेरो के साथ उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनप्रीत सिंह और उसका साथी जीप के नीचे फंस गए। लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। मनप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल मनप्रीत को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। बोलेरो चालक घटना के बाद मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल और मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दी। दोनों नौजवान गुरुद्वारा श्री राड़ा साहिब में सेवा करते थे और घटना के समय वहां से लौट रहे थे।
-

भीषण सड़क हादसाः ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 7 की मौत
बांदाः उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना उस समय हुई जब सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में हाई स्पीड बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। मरने वालों में मां-बेटा भी शामिल हैं। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव में एक 13 साल के बच्चे को करंट लग गया था। बोलेरो में सवार परिजन बच्चे को लेकर सीएचसी जा रहे था। इस बीच जैसे ही उनकी गाड़ी परैया दाई के पास पहुंची तो संतुलन बिगड़ने के कारण बोलेरो सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। गाड़ी में सवार लोगों की पहचान कल्लू (13), सैरबानो (38), कैफ (16), हासिम (35), जाहिल (30), साकिर के रूप में कई गई है। हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। वहीं, हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बोलेरो में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला।
लेकिन तब तक कल्लू, सैरबानो, कैफ, मुसाहिद व साकिर समेत अन्य की मौत हो चुकी थी। जबकि जाहिल की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, हादसे की खबर लगते ही मृतकों के गांव में कोहराम मच गया। 7 लोगों की एक सात मौत होने से पूरे गांव में मातम पसर गया। लोगों में इस घटना से भारी दुख है। लोगों का कहना है कि वो तो करंट लगने से झुलसे कल्लू की जान बचाने के लिए अस्पताल जा रहे थे, उनको क्या मालूम था कि ऐसा हो जाएगा।
-

पंजाबः खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने वाले गिरोह का किया पुलिस ने किया पर्दाफाश
चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस लगातार राज्य में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा कर रही है। इसके चलते पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दावा किया है। पुलिस ने असामाजिक तत्वों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट किया, “मोगा पुलिस ने मास्टरमाइंड गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारों पर सार्वजनिक स्थानों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने वाले विरोधी अनसंरों के गिरोह का पर्दाफाश किया है।” दोषियों की पहचान के लिए पेशेवर और वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बता दें कि जून के शुरुआती दिनों में मोगा जिले के गांव पत्तो हीरा सिंह में तीन जगहों की दीवारों पर खालिस्तान के नारे लिखे मिले थे। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और नारेबाजी को हटाया था। इससे एक दिन पहले मोगा के बस स्टैंड पर भी खालिस्तान के नारे लिखे मिले थे। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
-

जालंधरः मोमोस ठंडे होने के कारण गुस्साए नशेड़ी युवकों ने नाबालिग पर गिराया खौलता तेल, देखें वीडियो
जालंधर,ENS: महानगर में दिल दलहाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, थाना 7 के अंतगर्त आते इलाके में नशेड़ी युवकों ने बर्गर और मोमोस रेहड़ी चालक पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। बताया जा रहा है कि मोमोस ठंडे होने के कारण नशेड़ी युवकों ने नाबालिग पर खौलता हुआ गर्म तेल फेंक दिया। बताया जा रहा हैकि युवकों ने पहले रेहड़ी चालक नाबालिग से मोमोस खाए। उसके बाद उन्होंने उससे और मोमोस लिए लेकिन वह ठंडे निकले। जिसके बाद रेहड़ी चालक ने युवकों को कहा कि वह दोबारा मोमोस गर्म कर देता है। लेकिन गुस्साए युवकों ने रेहड़ी चालक नाबालिग पर खौलता तेल डाल दिया।
इस घटना में युवक की पीठ-पेट से लेकर टांगें बुरी तरह से झुलस गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात तो यह है कि शरीर पर गर्म तेल पड़ने से नाबालिग इधर-उधर भाग कर तड़प रहा था। लेकिन लोग वहां पर खड़े होकर तमाशा देखते रहे। किसी ने हिम्मत नहीं जुटाई कि पीड़ित नाबालिग को कोई अस्पताल ही पहुंचा दें। पुलिस को जब घटनाक्रम का पता चला तो उसे अस्पताल में पहुंचा कर उपचार करवाया।
वहीं दूसरा मामला चौगिट्टी चौक के पास सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने टीटू नामक व्यक्ति पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया है। व्यक्ति का कहना है कि चौगिटी के पास टीटू नामक व्यक्ति 500 रुपए हफ्ता वसूली करता है। दूसरी ओर पुलिस थाना प्रभारी राजेश अरोड़ा ने बताया कि उन्हें चौगिट्टी चौक के पास हंगामा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जब मौके पर देखा तो एक नाबालिग तड़प रहा था। उन्होंने कहा कि जिन युवकों ने नाबालिग पर खौलता तेल डाला है उनकी धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़ित नाबालिग को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पीड़ित ने बताया है कि आरोपी युवक नशे में धुत थे।
-

पंजाबः नाबालिग लड़की से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, देखें वीडियो
फिरोजपुरः डॉक्टर को भगवान का रूप कहा जाता है मगर यह डॉक्टर जब हैवानियत पर उतर आए तो फिर इनको भगवान की जगह पर क्या नाम देना चाहिए यह तो खुद ही तय करना होगा। दरअसल, जिले के कस्बा मलावाला में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां हैवान डॉक्टर ने 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस आरएमपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी डॉक्टर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बताया जा रहा है कि वह अपनी दुकान को ताला जड़कर उसी समय फरार हो गया था। यह घटना तब घटी जब पीड़ित नाबालिक लड़की के परिवार वाले खेतों में धान की बिजाई करने के लिए गए हुए थे।
लड़की घर पर अकेली थी और बीमार थी। भतीजी को बीमार देखकर अपाहिज चाचा अपने घर के पास एक डॉक्टर एक आरएमपी डॉक्टर के पास गया और अपनी भतीजी को इलाज के लिए इस आरएमपी डॉक्टर को अपने घर ले आया। डॉक्टर ने पहले तो पीड़ित नाबालिक बच्ची को ड्रीप लगा दी और उसके बाद उसको दुकान पर आकर दवाई लेने की बात कही। जब ड्रिप खत्म हुई तब पीड़ित नाबालिग आरएमपी डॉक्टर की दुकान पर दवाई लेने के लिए गई। जहां पर इस आरएमपी डॉक्टर ने दुकान को ताला जड़कर नाबालिग को बंदी बनाकर उसके साथ जबरन रेप कर दिया। उ
सके बाद लड़की ने खेतों में काम कर रहे अपने परिवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी। लड़की के शोर-शराबे को देखकर यह आरएमपी डॉक्टर अपनी दुकान को ताला जड़कर मौके से फरार हो गया। अब यह सारा मामला पुलिस के पास आने के बाद पुलिस ने इस आरोपी आरएमपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मगर अभी तक आरएमपी डॉक्टर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और पीड़ित परिवार इस हैवान डॉक्टर को गिरफ़्तार कर इसके ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कारवाई करने की पुलिस को गुहार लगा रहा है। इस मामले को लेकर एस पी इन्वेस्टीगेशन रणधीर कुमार ने बताया कि युवक के ख़िलाफ़ रेप का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच कारवाई की जा रही है, जल्द इस आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।
-

पंजाबः कार व बाइक की भीष्ण टक्कर में साले की मौत, जीजा घायल
फगवाड़ाः थाना सदर के तहत गांव खलवाड़ा के नजदीक बाईपास रोड पर कार और बाइक की भीष्ण टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप में घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। वहीं हादसे में घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने के कारण जालंधर रैफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई गुरविंदर पाल सिंह ने बताया कि फगवाड़ा के बाईपास रोड पर गांव खलवाड़ा के मोड़ पर कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई।
मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग जो आपस में जीजा-साला थे। वह फगवाड़ा से खरीदारी करके अपने गांव लखपुर वापिस जा रहे थे। इस दुर्घटना में साले कुलदीप कुमार पुत्र महंगा राम निवासी फिलौर की मौत हो गई जबकि जीजा लखपुर निवासी पवन कुमार पुत्र मोहन सिंह, जो कि टेलर का काम करता है वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुलदीप अपने बहन व जीजा से मिलने लखपुर गांव आया हुआ था। दोनों जीजा-साला फगवाड़ा से कुछ सामान खरीद कर लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए मुर्दा घर में रखवा दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

पंजाबः जेल में साथियों संग अमृतपाल सिंह ने की भूख हड़ताल, पत्नी ने बताई ये वजह
चंडीगढ़ः ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख एवं खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर ने जेल में उससे मुलाकात की। इसके बाद किरणदीप कौर ने कहा कि अमृतपाल सिंह अन्य कैदियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में भूख हड़ताल पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार डिब्रूगढ़ जेल से उन्हें फोन करने की अनुमति नहीं दे रही है। जेल का खाना खाने लायक नहीं है। किरणदीप कौर ने कहा कि वह हर हफ्ते अमृतपाल सिंह से मिलने असम की डिब्रूगढ़ जेल जाती है। हर हफ्ते की तरह आज की मुलाकात का समय भी बहुत जल्दी बीत गया। यहां मुझे पता चला कि अमृतपाल सिंह अन्य साथियों के साथ भूख हड़ताल पर है। इसके कुछ कारण हैं। उनमें से एक कारण यह है कि पंजाब सरकार उन्हें डिब्रूगढ़ जेल में टेलीफोन की अनुमति नहीं दे रही है।
उन्होंने कहा कि अगर यह सुविधा मुहैया करा दी जाए तो एक मुलाकात के लिए 20-25 हजार रुपये एक व्यक्ति को खर्च नहीं करने पड़े। हर परिवार यह खर्च सहन नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि सबसे अहम बात यह है कि फोन की सुविधा नहीं मिलने के कारण वकीलों से भी बात नहीं हो पाती है। इस वजह से वकीलों से न तो कुछ कहा जा सकता है और न ही कुछ पूछा जा सकता है। इससे केस लड़ने में काफी बाधा आती है और सही गलत का पता नहीं चल पाता। दूसरी बात यह है कि जेल में खाने-पीने की व्यवस्था अच्छी नहीं है।
कभी दाल सब्जी में नमक नहीं डालते तो कभी रोटी में तंबाकू मिला होता है। खाना खाने लायक नहीं होता है। कभी-कभी संक्षेप में यह कहते हैं कि हम आपको नहीं समझते, न ही कोई दुभाषिया है… जो समझा सके। इस वजह से कुछ साथी मानसिक समस्याओं से भी जूझ रहे हैं। सरकार को जल्द से जल्द इन मुद्दों का समाधान करना चाहिए। यह केवल सामान्य सुविधाओं की मांग है और कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा कि वह अपने पति के साथ इस भूख हड़ताल में भाग ले रही हैं।
-

पंजाबः आप को बड़ा झटका, विधायक का रिश्तेदार कांग्रेस में शामिल
जीराः नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इस बार कांग्रेस विपक्ष को झटका देते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करवा रही है। वहीं अब कांग्रेस ने आप को झटका दिया है। जीरा से आप विधायक के करीबी को कांग्रेस ने पार्टी में शामिल किया है। आप के मौजूदा विधायक नरेश कटारिया के जीजा सुनील कुमार निल्लू अपने परिवार के साथ आम आदमी पार्टी को अलविदा कह कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। सुनील कुमार निल्लू व उनके परिवार को कांग्रेस पार्टी के ज़िला फिरोज़पुर के जीरा से पूर्व विधायक कुलबीर जीरा द्वारा पार्टी में शामिल करवाया गया।
-

आज का राशिफल, 30 जून 2023
आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज देर रात 1 बजकर 31 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 10 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज देर रात 2 बजकर 57 मिनट पर मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 जून का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि: आपका दिन मंगलमय रहेगा। आप गवर्नमेंट सेक्टर में कार्यरत हैं तो आपको प्रशासन से सहयोग मिल सकता है। निवेश से रिलेटेड आपकी योजनाएं सफल रहेंगी लाभ की उम्मीद बढ़ेगी। अधिकारियों से सामंजस्य बनाने की कोशिश कामयाब रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारी और साझेदारी प्रभावशाली ढंग से निभाएंगे। जनसंपर्क के कार्यों के लिए आपको कोई सुंदर प्रस्ताव मिल सकता है। जिसकी आपको प्रतीक्षा थी। आप अपने परिवारजनों के साथ खुशी पूर्वक दिन बिताएंगे। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
वृष राशि: आज आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में मेहनत से अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आपके घर किसी शुभ कार्य का प्लान बनेगा। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ के योग दिखाई दे हैं। अचानक धन लाभ की उम्मीद बन रही है। आपको आपके मित्रों का साथ मिलेगा। आप उनके साथ कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे। आज का दिन आपके लिए यादगार बनेगा।
मिथुन राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में कोई नई साझेदारी करने का मन बनाएंगे। जो आपकी व्यापारिक योजनाओं के लिए लाभकारी रहेगा। आप किसी नए बिजनेस का रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं। लेकिन फाइनेंस को लेकर गंभीर रहेंगे। धन से जुड़ा कोई फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने तथा मनोरंजन में समय बिताएंगे। इस दौरान कुछ लोगों की सहायता करने के लिए भी आगे आएंगे। अपने डाइट का विशेष रखें।
कर्क राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। इंजीनियरिंग के छात्रों को शानदार सफलता मिलेगी। आपके लिए प्लेसमेंट के शुभ योग हैं। आप अपने इंटरव्यू पर फोकस करेंगे। आपको पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप जीवनसाथी की भावनाओं और जरूरतों को समझने का प्रयास करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आपको नए अवसर मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में आने वाली सभी रुकावटों को शांति व सहजता पूर्वक दूर करेंगे। इसके आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। आपको किसी अच्छे विभाग में ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है।
सिंह राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अनुभव और नेतृत्व करने की तरीके की सराहना होगी आपको इसके बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर को किसी अच्छी कंपनी से बड़ा ऑफर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बनेगी। जीवनसाथी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे, आपको उनका सहयोग अच्छा लगेगा। आप दोनों छुट्टियों में किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी।
कन्या राशि: आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम ज्यादा होने से घर देर से पहुंचेंगे। आपके लिए अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। महिलाएं आज घरेलू चीजों की खरीदारी करने मार्केट जाएंगी। पहले किए गए किसी निवेश से आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमे आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा। लवमेट्स से आज आपको उपहार मिलेगा, रिश्ते में मधुरता आएगी।
तुला राशि: आज आपका दिन खास रहेगा। आपकी किसी प्रकार की व्यापारिक यात्रा हो सकती है। आपकी संकल्प शक्ति बेहतर रहेगी। व्यापार में बहुत अच्छा लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य आगे बढ़ेगा। आपके आर्थिक पक्ष में सुधार आएगा। इस दौरान आप अपने विरोधियों से सतर्क रहें। आप जनसंपर्क योजनाओं से जुड़ेंगे। आपको यहां परस्पर सहयोग मिलेगा। आप घर परिवार के साथ बातचीत करने में दिन व्यतीत करेंगे। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन बेहद अच्छा रहेगा। आपके खुद का व्यवसाय शुरू करने की इच्छा पूरी होगी। आपको अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आप ज्यादा उत्तेजित होने से बचें। धैर्य से काम लें। आपको अपनी संतान की किसी उपलब्धि से गर्व महसूस करेंगे। परिवार के साथ मिलकर सेलिब्रेट करेंगे। आप जीवनसाथी तथा बच्चों के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने जाएंगे। आपको परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
धनु राशि: आज आपका दिन पाज़िटिव रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप नौकरी बदलने का मन बनाएंगे नई नौकरी के लिए प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट में आपको टीम को लीड करने का मौका मिलेगा। आपको अपनी संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कॉमर्स तथा फाइनेंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। लवमेट्स आज लंच करने किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाएंगे।
मकर राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप किसी दोस्त के साथ पार्टनरशिप में व्यवसाय करने का मन बनाएंगे। किसी कानूनी मुद्दों के कारण थोड़े उलझन में रहेंगे, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। किसी फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह से कहीं निवेश करेंगे। जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। अच्छी सेहत के लिए फिजिकल एक्टिविटी शुरू करेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षकजनों से सहयोग मिलेगा। आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होने के योग है।
कुंभ राशि : आज आपका दिन उम्मीद से भरा रहेगा। कई सरप्राइस और अच्छी खबरें आपका इंतजार कर रही है। आपको अपने मनपसंद क्षेत्र में कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। अपनी रचनात्मक ऊर्जा का प्रयोग करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपका पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने सामाजिक जीवन में सक्रिय रहेंगे। लेकिन किसी प्रकार का फैसला लेने से पहले विचार विमर्श कर लें। लवमेट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है।
मीन राशि : आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर चल रही समस्या आज समाप्त हो जाएगी। किसी प्रकार का कानूनी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके व्यापार में वृद्धि के योग हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा होगी। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। इस दौरान आपको पैसों के मामले में सही संतुलन बिठाने की कोशिश करनी पड़ेगी ।