Blog
-

ऊना को नशा मुक्त बनाने में औद्योगिक इकाइयों की अहम भूमिका – राघव शर्मा
ऊना/सुशील पंडित : समाज के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाने वाले औद्योगिक संस्थान सामाजिक क्षेत्र में भी आगे बढ़कर एक नई शुरुआत करें। यह आह्वान जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने राजीव गांधी सुविधा सेंटर में हरौली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया। नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत वर्कप्लेस इंटरवेंशन के संदर्भ में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीसी राघव शर्मा ने बताया कि नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत समाज के हर वर्गों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है जिसमें उद्योगों की भी बड़ी अहम भूमिका है। वर्तमान में जिला ऊना में 20000 से अधिक लोग विभिन्न उद्योगों में रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। आवश्यकता है कि इन 20000 लोगों के परिवारों को भी नशा मुक्त ऊना अभियान से जोड़ा जाए और जिला को नशा मुक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ा जाए। उन्होंने इस मौके पर मौजूद संगठन के प्रतिनिधियों से कहा कि वर्कप्लेस इंटरवेंशन के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश देकर न केवल औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर वातावरण निर्माण होगा साथ ही यहां कार्य कर रही औद्योगिक इकाइयों के कार्य क्षमता में भी सुधार होगा। नशा मुक्त औद्योगिक स्थल बनाने से न केवल उद्योग की कार्यक्षमता बढ़ेगी साथ ही उसमें कार्य कर रहे कर्मचारियों व उनके परिवार की आर्थिक व मानसिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। विशेष कर कार्य स्थल में दुर्घटना, चोरी सहित अन्य कई समस्याओं का समाधान वर्कप्लेस इंटरवेंशन के माध्यम से मिल सकता है।नशा मुक्त ऊना अभियान ने इस कड़ी में पहल करते हुए सभी औद्योगिक इकाइयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से सभी औद्योगिक इकाइयों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष राजेश कौशल ने डीसी राघव शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि सभी औद्योगिक इकाइयां नशा मुक्त ऊना अभियान जैसे सामाजिक अभियान को गति देने व मजबूती प्रदान करने के लिए हर स्तर पर सहयोग करेंगे। सभी औद्योगिक इकाईयों को नशा मुक्त बनाने की दिशा में संगठन के माध्यम से जिला प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा। उद्योग विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर अंशुल धीमान ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिलाधीश व एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि उद्योग विभाग इस अभियान को पूरी प्राथमिकता के आधार पर जिला में लागू कर रहा है। इस कड़ी में सभी औद्योगिक इकाइयों में नशा मुक्त ऊना अभियान की हेल्पलाइन के नंबर सहित विभिन्न जागरूकता संदेश लगाए जाएंगे। साथ ही सभी कार्य स्थलों पर विभिन्न जागरूकता शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। नशा मुक्त ऊना अभियान की तकनीकी टीम के निदेशक विजय कुमार ने वर्कप्लेस इंटरवेंशन कार्यक्रम को लागू करने संबंधित जानकारी प्रदान की । इस कार्यक्रम में जिला की विभिन्न इकाइयों के प्रबंधकों सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित नशा मुक्त ऊना अभियान के समन्वयक जयेंद्र हीर,सतपाल रनौत ,साहिल कीमत व श्रुति मोजूद रहे। -

टाहलीवाल में स्थानीय युवक से 5.95 ग्राम चिट्टा पकड़ा
ऊना/सुशील पंडित : पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के दिशा निर्देशानुसार पुलिस थाना हरोली की टीम ने क्षेत्र में नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ छेड़ी गई जीरो टालरेंस की कार्यवाही के चलते टाहलीवाल के वार्ड न-5 में एक स्थानीय युवक से 5.95 ग्राम हैरोइन/चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है । आरोपित युवक की पहचान कुलदीप सिंह(30) उर्फ अंगो पुत्र वार्ड न0-5, नगरपंचायत टाहलीवाल जिला उना के रूप में हुई है । यह युवक पहले भी चिट्टे के आरोप में जेल की हवा खा चुका है । आरोपी लंबे समय से इस धंधे मे संलिप्त है । पुलिस टीम ने आज एक गुप्त सूचना के आधार पर कुलदीप सिंह के घर पर रेड की व रेड के दौरान आरोपित के पास से 5.95 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित कुलदीप सिंह के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -

अंब में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 150 दिव्यांगजनों ने करवाया पंजीकरण
विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा दिव्यांगता का किया मूल्यांकन, 12,04,070 रूपये के वितरित किए जाएंगे कृत्रिम अंग – विवेक महाजन
ऊना/सुशील पंडित :उपमंडल अंब के दिव्यांगजनों हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्कों चंडीगढ़ के सहयोग से पंचायत समिति हॉल अंब में आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम अंब विवेक महाजन ने की।इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पात्र दिव्यांगजन इन योजनाओं का लाभ लेकर सम्मानजनक जीवन यापन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आयोजित शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से दिव्यांगता मूल्यांकन के उपरांत कृत्रिम अंग लगाने के लिए चयन किया गया। उन्होंने कहा कि कृत्रिम अंग लगने से दिव्यांजन दोबारा आम नागरिकों की तरह सामान्य जीवन व्यतीत कर सकते हैं।दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 150 दिव्यांगजनों ने अपना पंजीकरण करवाया जिसमें 109 दिव्यांगजनों की पात्रता के अनुसार कृत्रिम अंग लगाने के लिए चयनित किया गया। इसके अलावा शिविर में 30 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड मौके पर ही बनाए गए। इस दौरान नेशनल कैरियर सेंटर में संचालित किए जा रहे विभिन्न कोर्सा के लिए 41 दिव्यांगजनों का निःशुल्क ट्रेनिंग हेतू चयन भी किया गया। दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में चयनित दिव्यांगजनों को 12 लाख 4 हज़ार 70 रूपये व्यय करके 170 प्रकार के कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे जिसमें व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, मोटराईज़ साइकिल, छड़ी, श्रवण यंत्र, टांग, बाजू आदि शामिल हैं। -

भदौडी में दो बाईकों की आमने सामने टक्कर, एक की मौत
ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव भदौडी में सुबह करीब 8.15 बजे प्रातः एक दुकान के सामने सड़क पर दो मोटर साइकिलों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई । टक्कर लगने से दोनों मोटर साईकिलों पर सवार चारों व्यक्ति सड़क पर गिर गए । सड़क पर गिरने से एक व्यक्ति के सिर पर काफी चोटें आई तथा अन्य व्यक्तियों को भी चोटें आई है । मोटर साईकिल का संख्या (HP80A-5115) हीरो स्पलैंडर जो पालकवाह से रोडा की ओर जा रहा था तथा दूसरा मोटर साईकिल संख्या (HP20D-6706) कांगड से टाहलीवाल की ओर जा रहा था । जिनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुची । दोनो बाईको में सवार घायलों को जिला अस्पताल ऊना ले जाया गया यहां बाद में एक घायल की मृत्यु हो गई । मृतक की पहचान सतनाम (39)पुत्र मदन लाल निवासी गाँव व डा0 काँगड़ तह0 व थाना हरोली जिला ऊना व घायलों की दर्शन सिंह, अमन कुमार व अभिषेक के रूप में हुई है। -

जालंधरः इस इलाके में जंगलात विभाग ने कोबरा सांप सहित 2 रैटल स्नैक पकड़े, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: जंगलात विभाग को वीरवार को 5 के करीब सांपों की जानकारी मिली। जिसमें से तीन सांपों को पकड़ कर उन्हें शहर से दूर छोड़ दिया गया। तल्हण गांव के एक मकान में गटर से कोबार सांप जंगलात विभाग ने पकड़ा। जिसकी लंबाई 5 फुट से अधिक बताई जा रही है। दो रैटर स्नैक शहर से पकड़े गए हैं।
जंगलात विभाग के कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि उन्हें उच्च अधिकारी जसवंत सिंह का फोन आया कि तल्हण के पास गांव में सांप की सूचना आई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो परिवारिक मैंबरों ने कहा कि दो सांप उनकी दलहीज में रात के समय आते हैं और फुंकारते रहते हैं। जब लाइट चालू करते हैं तो भाग जाते हैं और दिखाई नहीं देते। प्रदीप ने कहा कि जब उन्होंने घर के अंदर बने गटर के ढक्कनों को देखा और उन्हें खोला तो उसमें दो कोबरा सांप बैठे हुए थे। जिसको पकड़ने में काफी मेहनत लगी। लेकिन एक कोबरा सांप मौके से भाग गया।
प्रदीप ने बताया कि तल्हण के बाद वे फुटबाल चौक के पास पहुंचे। जहां एक घर में रैटल स्नैक होने की सूचना थी। जो कि सबसे खतरनाक सांप माना जाता है। रैटल स्नैक घर के एक कोने में दुबक कर बैठा हुआ था। जिसे आराम से पकड़ लिया गया। वहीं दूसरा सांप भी पास की कॉलोनी में से पकड़ा है। रेंज अफसर जसवंत सिंह ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल काफी सांप निकले हैं और शायद इस साल सांपों के डसने के मामले भी अधिक सिविल अस्पताल पहुंचे होगें। खेत खत्म होते जा रहे हैं। जिससे सांपों को रहने के लिए जगह नहीं मिल पाती। वहीं बरसातें भी हो रही हैं। खाली जगहों पर पानी भर जाता है। इस कारण भी सांप अपनी बिलों से बाहर आकर सुरक्षित जगह ढूंढते हैं। लोगों से अपील है कि जब भी सांप दिखे तो तुरंत विभाग को सूचित करें।
-

संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
उज्जैन : जानकीनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी समेत 2 बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। सनसनीखेज यह मामला जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के जानकी नगर का है यहां एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिले। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है। मृतक का नाम मनोज राठौर व उसकी पत्नी ममता व 2 बच्चे पुत्र लक्की व पुत्री कनक शामिल है।जानकारी के अनुसार पति ने फंदा लगाया है। पत्नी और बच्चों को जहर देने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा व एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे घटनास्थल का जायजा लिया। पूरे मामले की जांच में जीवाजीगंज पुलिस व फॉरेंसिक की टीम जुटी है
-

जालंधरः SHO नवदीप, जगजीत कौर और बलविदंर कौर की जमानत हुई खारिज
जालंधर, ENS: जालंधर के दो ढिल्लों भाइयों (मानवजीत और जश्नबीर ) के सुसाइड केस में वांटेड तीन पुलिसवालों इंस्पेक्टर नवदीप सिंह, ASI बलविंदर सिंह और महिला कॉन्स्टेबल जगजीत कौर की एंटी सिपेटरी बेल पर आज सुनवाई हुई। जहां माननीय जज ने तीनों की जमानत याचिका खारिज कर दी। बता दें कि ब्यास नदी में छलांग मारने वाले दोनों भाइयों में से जश्नबीर की डैड बॉडी नदी के साथ लगते खेतों से पानी उतरने के बाद मिट्टी में दबी हुई मिली थी। सुसाइड मामले में केस आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आईपीसी की धारा 306 में दर्ज होते ही पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने इंस्पेक्टर नवदीप को बर्खास्त कर दिया था। केस में नामजद ASI बलविंदर सिंह और महिला कॉन्स्टेबल जगजीत कौर लगभग दो हफ्ते से फरार हैं।
तीनों ने कपूरथला में एडिशनल सेशन जज अजायब सिंह की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है। जिस पर आज, मंगलवार को सुनवाई थी। आत्महत्या के लिए मजबूर करने के केस में फरार चल रहे तीनों पुलिस वालों में से कोर्ट में सबसे पहले महिला कॉन्स्टेबल जगजीत कौर ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। उसकी याचिका स्वीकार होने के बाद इंस्पेक्टर नवदीप और ASI बलविंदर ने भी बेल पिटीशन लगा दी थी।
आरोप है कि इन तीनों पुलिसवालों की प्रताड़ना से तंग आकर दो भाइयों, जश्नबीर सिंह ढिल्लों व मानवजीत सिंह ढिल्लों ने ब्यास नदी में छलांग लगा दी थी। गोइंदवाल साहिब पुल से ब्यास नदी में कूदने वाले जश्नबीर की डेड बॉडी तो मिल गई, मगर उसके बड़े भाई मानवजीत का अभी कोई अता-पता नहीं है। दोनों भाइयों के पिता ने पिछले दिनों आरोप लगाए थे कि इस घटना के कई दिनों बाद, मानवजीत का मोबाइल फोन कुछ पल के लिए ऑन हुआ था। उन्हें शक है कि SHO नवदीप सिंह क्रिमिनल माइंडेड है और उसी ने उसके बेटे को कहीं खुर्द-बुर्द कर दिया है।
-

ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵਲੋਂ 2 ਅਤੇ 3 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਕਰਵਾਏਗੀ ਦੋ ਰੋਜ਼ਾ ਵਿਦਿਅਕ ਕਾਨਫ਼ਰੰਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਲਹਿਰ ਦੇ 150 ਸਾਲਾ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਸਬੰਧੀ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਤੇ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੇ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਭਾਈ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਗਰੇਵਾਲ, ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਧਰਮ ਪ੍ਰਚਾਰ ਲਹਿਰ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਭਾਈ ਰਾਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਹਿਤਾ, ਧਰਮ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਸਕੱਤਰ ਸ. ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕਾਹਲਵਾਂ, ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਮਹਿਲ ਸਿੰਘ, ਸਿੱਖ ਵਿਦਿਵਾਨ ਡਾ. ਇੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਗੋਗੋਆਣੀ ਅਤੇ ਸੈਮੀਨਾਰ ਦੇ ਕੋਆਰਡੀਨੇਟਰ ਸ. ਰਾਜਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜੋਗਾ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ।
ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 19ਵੀਂ ਸਦੀ ਵਿਚ ਸਿੱਖ ਧਰਮ ’ਤੇ ਹੋ ਰਹੇ ਹਮਲਿਆਂ ਨੂੰ ਠੱਲ੍ਹ ਪਾਉਣ ਲਈ ਸੁਹਿਰਦ ਸਿੱਖਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਲਹਿਰ ਦੀ ਸਥਾਪਨਾ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿੱਖਾਂ ਦੀ ਵਿਰਾਸਤੀ ਧਰੋਹਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਸ੍ਰੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੂੰ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਲਹਿਰ ਦੀ ਉਪਜ ਦੇ ਤੌਰ ’ਤੇ ਜਾਣਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਲਹਿਰ ਦੀ 150 ਸਾਲਾ ਸ਼ਤਾਬਦੀ ਸਮਾਗਮ “ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਲਹਿਰ ਪਿਛੋਕੜ, ਸਥਾਪਨਾ, ਕਾਰਜ ਦੇ ਪ੍ਰਾਪਤੀਆਂ” ਵਿਸ਼ੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸ਼ੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਦਾ ਮੁੱਖ ਸਮਾਗਮ 2 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਮੰਜੀ ਸਾਹਿਬ ਦੀਵਾਨ ਹਾਲ ਵਿਖੇ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।
ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਉਚੇਰੀ ਸਿੱਖਿਆ ਦੀ ਅਜੋਕੀ ਸਥਿਤੀ, ਮੌਜੂਦਾ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਅਤੇ ਸੰਭਾਵੀ ਹੱਲ ਦੇ ਵਿਸ਼ੇ ਤਹਿਤ ਦੋ ਰੋਜ਼ਾ ਵਿਦਿਅਕ ਕਾਨਫ਼ਰੰਸ ਆਯੋਜਤ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਹ ਕਾਨਫ਼ਰੰਸ ਬਾਬਾ ਬੰਦਾ ਸਿੰਘ ਬਹਾਦਰ ਇੰਜੀਨੀਅਰਿੰਗ ਕਾਲਜ ਸ੍ਰੀ ਫ਼ਤਹਿਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਗਿਆਨੀ ਦਿੱਤ ਸਿੰਆ ਆਡੋਟੋਰੀਅਮ ਵਿਚ 2 ਅਤੇ 3 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਦਹਾਕੇ ਦੌਰਾਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਉਚੇਰੀ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਖੇਤਰ ਵਿਚ ਆਈਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਚਿੰਤਤ ਹੁੰਦਿਆਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਕਾਨਫ਼ਰੰਸ ਆਯੋਜਤ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।
-

जेबीटी अध्यापक के एक पद के लिए काउंसलिंग 5 अक्तूबर को
ऊना/सुशील पंडित : कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक (जेबीटी) अध्यापक का एक पद ऑर्थाे की दिव्यांग श्रेणी से बैच आधार पर भरने हेतू कॉउसंलिंग 5 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में आयोजित होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने कहा कि सभी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अपने मूल प्रमाण-पत्रों सहित काउंसलिंग में अपनी उपस्थिति होना सुनिश्चत करें। उन्हांेने बताया कि अभ्यार्थियों को कॉल लैटर भेज दिये गये हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यार्थियों की सूची कार्यालय की बेवसाइट www.ddeeuna.in पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग में केवल वही अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने 27 सितम्बर 2022 तक इस कार्यालय में आवेदन किये हैं। -

बाथू में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रिंटिसशिप मेला आयोजित
मेले में 28 औद्योगिक ईकाइयों तथा अप्रिंटसशिप प्रशिक्षण हेतू 73 अभ्यार्थियों ने भाग लिया
ऊना/सुशील पंडित : कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के निर्देशानुसार तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा हरोली विकास खंड औद्योगिक संघ के सहयोग से राजीव गांधी कॉमन फैस्लिटी सेंटर बाथू में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रिंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। नेशनल अप्रिंटिसशिप मेले की अध्यक्षता उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान ने की। उन्होंने बताया कि मेले में हरोली विकास खंड की 28 औद्योगिक ईकाइयों ने तथा अप्रिंटसशिप प्रशिक्षण के लिए 73 अभ्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि 5 अभ्यार्थियों को मैसर्ज़ प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्री बाथू द्वारा अप्रिंटसशिप योजना में अनुबंधित किया गया। इसके अतिरिक्त 17 अन्य अभ्यार्थियों का विभिन्न उद्योगो ंद्वारा चयन किया गया।अंशुल धीमान ने मेले में उपस्थित विभिन्न औद्योगिक ईकाइयों से अप्रिंटसशिप योजना के तहत अधिक से अधिक आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करने का आहवान किया।इस मौके पर संयोजक इंजीनियर विशाल चौधरी ने मुख्यातिथि का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सुमित शर्मा ने पावर प्रैजनटेंशन के माध्यम से प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना बारे अवगत करवाया तथा औद्योगिक ईकाइयों के प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। इस अवसर पर हरोली ब्लॉक औद्योगिक संघ के अध्यक्ष राकेश कौशल, निदेशालय तकनीकी शिक्षा विभाग सुन्दरनगर से रूपेंद्र सिंह व नीरज कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।