Blog

  • सेहत का खजाना है Silent Walking, जानें इसके कितने फायदे

    सेहत का खजाना है Silent Walking, जानें इसके कितने फायदे

    Silent Walking : सेहत को दुरुस्त रखना है तो सुबह-शाम पैदल चलने की सलाह दी जाती है. बचपन से ही हमें सुनने को मिलता आया है कि पैदल चलना शरीर के लिए जबरदस्त फायदेमंद होता है. कई लोग मॉर्निंग या इवनिंग वॉक पर निकलते हैं. आजकल साइलेंट वॉकिंग (Silent Walking) भी ट्रेंड में है. सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. यह खुद को फिट रखने और बीमारियों से दूर रहने के लिए अच्छा बताया जा रहा है. तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है साइलेंट वॉकिंग और इससे क्या-क्या बेनिफिट्स हैं…
     
    साइलेंट वॉकिंग क्या है

    साइलेंट वॉकिंग यानी कि वॉक करते समय किसी भी तरह के आर्टिफिशियल आवाज से दूर रहना. टिक टॉक इंफ्लुएंसर मेडी माओ ने आधे घंटे का वॉकिंग का एक वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और ट्रेंड बन गया. साइलेंट वॉकिंग में 30 मिनट तक सामान्य तौर पर पैदल चलना होता है. इसमें अकेले चलना पड़ता है. इस दौरान किसी भी तरह की चहल पहल यानी ध्यान भटकाने वाली जगह से दूर जाकर शांत जगह वॉक करना होता है. वॉकिंग के दौरान बिल्कुल शांत रहना पड़ता है.
     
    साइलेंट वॉकिंग के फायदे

    स्ट्रेस की छुट्टीद नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में छपी एक स्टडी में बताया गया है कि मेंटल हेल्थ के लिए साइलेंट वॉकिंग बेहद फायदेमंद है. प्रकृति में शांत होकर सिर्फ कुछ मिनट चलने से ही स्ट्रेस कम हो सकता है. रोजाना इसे करने से मानसिक बीमारियों को बढ़ाने वाली न्यूरल प्रक्रिया में सुधार आता है. इससे स्ट्रेस और मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं.
     
    खुद रहने का मंत्र

    शोधकर्ताओं के अनुसार, साइलेंट वॉकिंग से आप खुद को खुश रख सकते हैं. ट्रिपल बोर्ड सर्टिफाइड साइकैट्रिस्ट डॉ. राफात डब्लू गिरजिस का कहना है कि साइलेंट वॉकिंग बिल्कुल मेडिटेशन की तरह है. दरअसल, बाहर की आवाजें जब दिमाग में जाती हैं तो स्ट्रेस बढ़ता है. ऐसे में साइलेंट वॉकिंग से स्ट्रेस दूर होता है और मन प्रसन्न.

  • पंजाब : बाबाद दयाल दास हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    पंजाब : बाबाद दयाल दास हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    मोगा : जिले में बाबा दयाल दास हत्याकांड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक बाबा दयाल दास हत्याकांड में पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी बाबा जरनैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मोगा के गांव कपूरा से जरनैल सिंह को काबू किया गया है। जरैनल सिंह कपूरा की गऊशाला का मुखी बताया जा रहा है। करीब साढ़े 3 साल बाद जरनैल सिंह की गिरफ्तारी हुई है। उक्त मामले की जांच सिट द्वारा की जा रही है।

    गौर हो कि फरीदकोट में स्थित गांव कोटसुखिया स्थित हर का दास डेरे की देखरेख करने वाले संत बाबा दयाल दास की 7 नवंबर 2019 की शाम को डेरे में ही दो अज्ञात नौजवानों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और डेरा प्रबंधकों ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर ही उनके संस्कार करने की बात कही थी। वहीं बता दें कि पुलिस प्रशासन के भरोसे के बाद बाबा दयाल सिंह का उस समय संस्कार कर दिया गया था।

  • सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    नई दिल्लीः कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी को हल्के बुखार के लक्षणों के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर हैं। सोनिया गांधी इससे पहले भी इसी तरह की स्वास्थ्य दिक्कतों का सामना कर चुकी हैं और पूर्व में इसी अस्पताल में उनका इलाज चला था।

    सोनिया गांधी हाल ही में मुंबई में हुई INDIA की बैठक में शामिल हुईं थी, जहां राहुल गांधी भी पहुंचे थे। इससे पहले इसी साल मार्च में भी उन्हें बुखार की शिकायत के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में स्वस्थ होने के बाद वह घर लौट आई थीं।

  • सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    नई दिल्लीः कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी को हल्के बुखार के लक्षणों के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर हैं। सोनिया गांधी इससे पहले भी इसी तरह की स्वास्थ्य दिक्कतों का सामना कर चुकी हैं और पूर्व में इसी अस्पताल में उनका इलाज चला था।

    सोनिया गांधी हाल ही में मुंबई में हुई INDIA की बैठक में शामिल हुईं थी, जहां राहुल गांधी भी पहुंचे थे। इससे पहले इसी साल मार्च में भी उन्हें बुखार की शिकायत के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में स्वस्थ होने के बाद वह घर लौट आई थीं।

  • क्रिकेट में फ्लॉप लेकिन हॉकी में हिट रही टीम इंडिया

    क्रिकेट में फ्लॉप लेकिन हॉकी में हिट रही टीम इंडिया

    नई दिल्ली :  शनिवार को भारतीय पुरुष एशिया कप टीम ने फाइव्स एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया। भारत को पेनाल्टी शूटआउट में 2-0 से जीत मिली। फुलटाइम के आखीर में मैच 4-4 की बराबरी पर खत्म हुआ, जिसके चलते परिणाम निकालने के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा। जहां एक ओर भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप दिखी, तो हॉकी टीम ने बाज़ी मार दी।

    शूटआउट में भारत के लिए मनिंदर सिंह और गुरजोत सिंह ने गोल दागे। वहीं भारत के विकेटकीपर सूरज करकेरा ने पाकिस्तान के अरशद लियाकत और मोहम्मद मुर्तजा को शूटआउट में गोल करने से रोका। भारत के लिए फुलटाइम में मोहम्मद राहील ने दो गोल किए. इसके अलावा जुगराज सिंह और मनिंदर सिंह ने 1-1 गोल किया। राहील ने 19वें और 26वें मिनट पर टीम के लिए गोल किया। वहीं जुगराज सिहं ने 7वें और मनिंदर सिंह ने 10वें मिनट पर गोल दागा। वहीं पाकिस्तान की ओर से फुलटाइम में अब्दुल रहमान, जिकरिया हयात, अरशद लियाकत और कप्तान ने अब्दुल राणा ने 1-1 गोल कर में 4-4 की बराबरी की थी ।

    इसके बाद खेल पेनाल्टीशूट आउट की ओर गया, जहां भारत ने 2-0 से जीत अपने नाम कर ली. इससे पहले टीम इंडिया को एलीट पूल चरण में पाकिस्तान के खिलाफ 4-5 से हार मिली थी. वहीं फाइनल में भारत की इस जीत पर प्रधानमंत्री ने भी बधाई दी नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा गया, “हॉकी 5 एस एशिया कप में चैंपियन!!” आगे लिखा गया “पुरुष हॉकी टीम को शानदार जीत पर बधाई। यह हमारे खिलाड़ियों के अटूट समर्पण का प्रमाण है और इस जीत के साथ, हमने अगले साल ओमान में हॉकी 5 वर्ल्ड कप में अपनी पोज़ीशन सिक्योर कर ली है। हमारे खिलाड़ियों का धैर्य और दृढ़ संकल्प हमारे देश को प्रेरित करता है।

  • इन जिलों में बढ़ा डेंगू का खतरा, 7 की मौत

    इन जिलों में बढ़ा डेंगू का खतरा, 7 की मौत

    नई दिल्ली : हरियाणा में डेंगू की वजह से हालात खराब होते जा रहे है। डेंगू के केसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हर रोज करीब 62 नए केस मिल रहे है। प्रदेश में 10 दिनों में 739 डेंगू के केस मिले है। अब प्रदेश में डेंगू के मरीजों 1362 पहुंच गई है। वहीं अब तक डेंगू से 7 लोग अपनी जान गंवा चुके है। जबकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मृतकों की संख्या केवल 3 बताई जा रही है।  स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 21 अगस्त के बाद डेंगू के लार्वा को लेकर किया जाने वाला सर्वे पूरी तरह से बंद कर दिया है। अब तक केवल 1,63,44,075 घरों में डेंगू के लार्वा को लेकर सर्वे हुआ था। जिसमें 85,901 घरों में डेंगू से बुखार करने वाले  मादा एडीज एजिप्टी मच्छर का लार्वा मिला था।

    वहीं इस बार अगस्त महीने में ही डेंगू इस स्तर पर पहुंच गया इसकी सबसे बड़ी वजह स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही है। क्योंकि स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद फॉगिंग का काम नहीं किया जा रहा। कई जिलों में तो फॉगिंग मशीनें ही खराब पड़ी। प्रदेश में डेंगू को लेकर अब तक 30, 486 लोगों के सैंपलों की जांच हो चुकी है। इसमें से 1362 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। जिसमें से करीब 120 लोग अस्पतालों में भर्ती है 55 निजी तो 65 लोग सरकारी अस्पताल में भर्ती है। वहीं अब तक 338 लोगों को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है. रोजाना के डेंगू मरीजों की औसत देखी जाए तो करीब 62 नए केस प्रदेश के जिलों में आ रहे है।

  • ट्रेन और बस की टक्कर, 6 की मौत

    ट्रेन और बस की टक्कर, 6 की मौत

    सैंटियागो : मध्य चिली के बायोबियो क्षेत्र में एक ट्रेन के मिनीबस से टकरा जाने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि टक्कर एक रेलवे क्रॉसिंग पर हुई। अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटनाग्रसित हुई बस में 14 लोग सवार थे, जिनमें से 6 की मौत हो गई। सैन्य पुलिस के जुआन फ्रांसिस्को कैरास्को ने संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना सैंटियागो से लगभग 500 किलोमीटर दक्षिण में सैन पेड्रो डी ला पाज़ के कम्यून में हुई।

    ट्रेनों का संचालन करने वाली सरकारी कंपनी ईएफई सुर ने बताया कि ट्रेन चालक ने सही ढंग से काम किया। कंपनी ने कहा कि ट्रेन के गुजरने के समय क्रॉसिंग बाधाएं सामान्य रूप से काम कर रही थीं। ईएफई सूर ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि ट्रेन में सवार कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है

  • जालंधर :  हाईवे पर ट्रक पलटने के बाद लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर : हाईवे पर ट्रक पलटने के बाद लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधरः गोराया से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक हाईवे पर ट्रक पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार टाइलें ले जा रहे ट्रक और कार की टक्कर हुई है। इस हादसे के दौरान हाईवे पर  ट्रक पलट गया और ट्रक व कार को आग लग गई।

    हादसा इतना भयानक था कि इस तरह दो अन्य वाहनों को भी आग लग गई। जिसके पास राहगीरों में हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें ट्रक को लगे आज का गुब्बार दूर से ही दिखाई दे रहा है। घटना का दौरान हाइवे पर जाम लग गया।

    वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दे दी गई है। मौके पर दमकल विभाग के कुर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं, जबकि दूसरी ओर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिस कर्मी आग के दौरान और गाड़ियों में हो रहे धमाकों से अपनी जान बचाकर भाग रहा है। हाईवे के बीच में 2 वाहनों की टक्कर के बाद लगी भीषण आग के बाद जालंधर-दिल्ली वाली लेन जो कि लुधियाना की तरफ जाती है उसको पुलिस ने बंद कर दिया है। हाईवे पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस वाहनों को सर्विस लेन या फिर अन्य रास्ते जो गांव से होकर जाते हैं उस रास्ते से वाहनों को निकाल रही है।

  • जालंधर :  2 वाहनों की भयानक टक्कर, एक की मौत

    जालंधर : 2 वाहनों की भयानक टक्कर, एक की मौत

    जालंधर :  थाना मकसूदां के अधीन आते गांव रायपुर रसूलपुर के समीप एक ट्रक ने डिवाइडर पर कर रॉन्ग साइड सड़क पर जा रहे एक अन्य ट्रक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी बाबा जीवन सिंह नगर मुक्तसर साहिब के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए थाना मकसूदा के एएसआई केवल सिंह ने बताया कि एक ट्रक किशनगढ़ की तरफ से जालंधर को आ रहा था

    कि जब वह गांव रायपुर रसूलपुर के समीप पहुंचा तो वह डिवाइडर पार कर दूसरी साइड से आ रहे ट्रक से जा टकराया। हादसे दौरान किशनगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 18 की मौत

    तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 18 की मौत

    बगदाद :  इराक में राजधानी बगदाद के उत्तर में कर्बला जा रही शिया तीर्थयात्रियों से भरी बस के पलटने से 18 लोगों की मौत हो गई। चिकित्साधिकारियों ने यह जानकारी दी। अरबईन की शिया तीर्थयात्रा के लिए शहर में हर साल लाखों श्रद्धालु एकत्रित होते हैं और इसे दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक सार्वजनिक जमावड़ा माना जाता है। यहां इराक के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ ईरान और खाड़ी देशों से भी तीर्थयात्री जुटते है।

    जिनमें से अनेक पैदल ही कर्बला की ओर जाते है। बगदाद से लगभग 55 मील उत्तर में बलाद शहर के पास बस पलट गई। अधिकारियों ने कहा कि जान गंवाने वालों में 15 पुरुष और तीन महिलाएं हैं। मृतकों में 10 ईरानी, दो इराकी  और 6 वे लोग शामिल हैं जिनकी नागरिकता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं प्राप्त हुई है।