एम्बुलेंस कर्मियों ने घायल दोनों ड्राइवरों को तुरंत सिविल अस्पताल नकोदर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलते पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस स्टेशन प्रमुख इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।View this post on Instagram
Blog
-

Jalandhar News: ट्रक और कैंटर की टक्कर में चालक घायल, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: जिले में नकोदर रोड नूरमहल पर बुधवार ट्रक और कैंटर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के ड्राइवर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नकोदर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, ट्रक नूरमहल की ओर से आ रहा था, जबकि कैंटर नकोदर की दिशा से आ रहा था। दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। -

गमछे से गला दबाकर Private Clinic के Compounder ने की आत्महत्या, Suicide Note बरामद
छपराः प्राइवेट क्लिनिक के कंपाउंडर द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। बुधवार की सुबह उसका शव क्लीनिक की छत पर मिला। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत गले को गमछे से दबाकर हुई है। मृतक की पहचान गोपालगंज के कटेया गांव निवासी कन्हैया सिंह (28) के रूप में हुई है। कन्हैया पिछले 3 सालों से इस पॉलीक्लिनिक में स्टाफ था।
घटना शहर के पटेल छात्रावास के पास नगर थाना क्षेत्र के श्रीनंदन पथ पर मौजूद आरआर हेल्थ पॉली क्लिनिक में हुई है। कन्हैया सिंह ने आत्महत्या करने से पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर एक सुसाइड नोट पोस्ट किया था। सुसाइड नोट स्थानीय विधायक पप्पू पांडेय से पिता की रक्षा करने की गुहार लगाई है। वहीं गर्लफ्रेंड ने कहा है कि सुसाइड से पहले उन दोनों के बीच लड़ाई हुई थी।

कन्हैया कुमार ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि, मेरे प्रिय माता-पिता, मुझे माफ कीजिये, मैं स्वस्थ नहीं हूं। इसलिए मैं इस दुनिया को छोड़कर जा रहा हूं। आपके जैसा माता-पिता सबको मिले। मेरे अकाउंट में 1 लाख 90 हजार रुपए जमा हैं। मेरे ऊपर किसी का कर्ज नहीं है। मैं अपने मामा जी से उनका ध्यान रखने की कामना करता हूं। हमारे विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे से अपने माता पिता कि रक्षा चाहता हूं, मेरे यहां के विधायक जी बहुत दयालु हैं।
सुसाइड के बाद क्लिनिक में कन्हैया के साथ काम करने वाले लोगों ने बताया कि, कन्हैया के घर वाले गोपालगंज में रहते हैं। वो क्लिनिक में ही रहता था। सुसाइड से पहले उसकी गर्लफ्रेंड का फोन क्लिनिक के नंबर पर आया था। उसने बताया था कि, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ है और वह फोन नहीं उठा रहा है। इसके बाद कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। कन्हैया का मेन गेट बंद होने के कारण यह साफ हो गया कि वह परिसर के अंदर ही है।
क्लिनिक के साथियों ने कन्हैया की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। सीसीटीवी में दिखा कि कन्हैया हाथ में गमछा लिए हुए छत की ओर जा रहा है। इसके बाद सभी कर्मचारी छत की ओर भागे। छत पर पहुंचने के बाद सभी दंग रहे गए। उन्होंने देखा कि कन्हैया की लाश बालू के पास पड़ी है। उसके गले में गमछा भी बंधा हुआ था। क्लिनिक की तरफ से इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल को घेरकर सबूत जुटाए और जांच के लिए नमूने जमा किए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-

विधानसभा को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस, लगातार दूसरे दिन आया E-Mail
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। इस बार धमकी ईमेल के जरिए विधानसभा स्पीकर के कार्यालय को भेजी गई, जिसमें दावा किया गया कि परिसर में कई आईईडी लगाए गए हैं और तय समय पर विस्फोट हो सकता है। भेजे गए ईमेल में लिखा है कि 16 आरडीएक्स आईईडी विधानसभा में लगाए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि तमिलनाडु के पूर्व मंत्री सेंथिलबालाजी और जाफर सादिक के खिलाफ सीबीआई का मामला वापस लें।
ई-मेल आगे लिखा गया है कि हम कोयंबटूर के मुसलमान हैं, जिन्हें एक कड़वी सच्चाई का पता चला है। उदयनिधि के चालाक परिवार ने हमें ‘वोट बैंक’ की तरह इस्तेमाल किया और हमें बचाने के बहाने सज़ा दी। हमारे जिन नेताओं ने पिछले चुनाव में डीएमके का समर्थन किया था, उन सभी को अब उसी उदयनिधि ने यूएपीए के तहत गिरफ्तार करवा दिया है, जिसका हमने समर्थन किया था। जब हमने उनकी पोल खोलने की कोशिश की तो तमिलनाडु के मीडिया संस्थानों ने हमें रोक दिया। इसलिए, हम एआईएडीएमके के पास आए, लेकिन आपने भी हमें निराश किया।
यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, धमकी देने वाले ने खुद को कोयंबटूर का रहने वाला बताया है और कुछ राजनीतिक कारणों का हवाला देते हुए इस तरह की धमकी दी है। ईमेल में यह भी लिखा गया कि परिसर में विस्फोटक सामग्री लगाई गई है और निर्धारित समय से पहले भवन खाली करा लिया जाए। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और हर पहलू की जांच की जा रही है।
-

Jalandhar पहुंचे Governor Kavinder Gupta, राम नवमी की शोभायात्रा में लेंगे भाग
जालंधरः राम नवमी के पावन अवसर पर शहर में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में कविंदर गुप्ता, राज्यपाल हिमाचल प्रदेश, शोभायात्रा से पहले जालंधर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार, आज जालंधर शहर में राम नवमी के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में धार्मिक संगठनों, श्रद्धालुओं और विभिन्न झांकियों के शामिल होने की उम्मीद है। शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी झांकियां, भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। प्रशासन की ओर से शोभायात्रा को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है, वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।
-

कंटेनर और बोलेरो में आमने-सामने टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत, कार के उड़े परखच्चे
बांसवाड़ाः जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है जिसमें चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दरअसल कंटेनर और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर के चलते हादसा हुआ। बोलेरो के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया है। करीब आधे घंटे तक बोलेरो सवार दोनों युवक गाड़ी में ही फंसे रहे और चिल्ला-चिल्लाकर मदद की गुहार लगा रहे थे। समय से उनको मदद नहीं मिली और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक चाचा व भतीजा। जानकारी देते थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि मांडली छोटी (सज्जनगढ़) का रहने वाले बसु (30) अपने भतीजे कन्हैयालाल (25) के साथ बोलेरो की सर्विस करवाने बांसवाड़ा गए थे। मंगलवार की रात करीब 11 बजे गांव लौट रहे थे। कालाखूंटा गांव के पास जालोर की तरफ से आ रहे कंटेनर से बोलेरो की भिड़ंत हो गई। बसु और कन्हैयालाल गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे। उन्हें गाड़ी से निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों गंभीर रूप से घायल थे।
पुलिस उन्हें लेकर बांसवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंची। हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बसु सूरत (अहमदाबाद) में कारीगर थे। वह कंस्ट्रक्शन का काम करते थे। होली के त्योहार पर घर आए हुए थे। बसु को आज (25 मार्च) वापस सूरत जाना था। बसु के तीन बेटियां और एक छोटा बेटा है। घटना के बाद से घर में शोक की लहर है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

Jalandhar News: शहर में गूंजे जय श्री राम के नारे, राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शोभा यात्रा में की खास शिरकत, देखें वीडियो
जालंधरः भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव राम नवमी का पर्व शहर में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जालंधर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरा शहर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया और जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए गए। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक संगठनों और समाजसेवी संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा में आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को खूबसूरती से दर्शाया गया। इन झांकियों को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
इस दौरान हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता भी विशेष रूप से शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और राम नवमी के पर्व की शुभकामनाएं दीं। उनके आगमन से कार्यक्रम का उत्साह और भी बढ़ गया। शोभायात्रा के मार्ग पर जगह-जगह लंगर और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए।
-

Medical Store पर ग्राहक बनकर आया Snatcher संचालक की चेन छीनकर फरार, देखें CCTV
हरिद्वारः रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में शील फार्मेसी मेडिकल स्टोर पर स्नेचिंग की घटना सामने आई है। जहां मच्छर मारने की मशीन लेने के बहाने लुटेरे ग्राहक बनकर दुकान पर आया और स्टोर संचालक के गले से चेन झपटकर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार 2 लुटेरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी।
मेडिकल स्टोर स्वामी सत्यशील वत्स रोजाना की तरह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान 2 युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुकान पर पहुंचे। उन्होंने सामान्य ग्राहक की तरह व्यवहार करते हुए दवा खरीदने की बात कही, जिससे किसी को भी उन पर शक नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान ही एक युवक ने अचानक मौका पाकर दुकानदार के गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन छीन ली। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि दुकानदार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। जब सत्यशील वत्स ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
इस धमकी से घबराकर दुकानदार ने अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दी, जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद शिवालिक नगर क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। दिनदहाड़े इस तरह की लूट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। दूसरी ओर, कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

Raghav Chadha ने संसद में उठाया मुद्दा, कहा- ‘Fruit Juice’ के नाम पर मिल रहा ‘चीनी का पानी’…, देखें वीडियो
नई दिल्लीः आम आदमी पार्ट के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने सासंद में ‘फ्रूट जूस’ का मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने संसद में कहा है कि बाजार में जो पैकेटबंद जूस हम पीते है उसकी पैकेजिंग से हमें लगता है कि यह बहुत ही ताजा और शुद्ध होगा लेकिन जमीनी हकीकत बेहद खराब है। वास्तव में इस जूस में चीनी का घोल मिला रहता है जो युवाओं को डायबिटीज, मोटापा और लाइफस्टाइल की कई बीमारियों को जन्म दे रहा होता है। डॉ. राघव चड्डा ने जो सवाल उठाए हैं वे कई मायने में सही है। राघव चड्डा ने सरकार से सवाल का जवाब मांगते हुआ कहा कि भारत का कंज्यूमर ब्रांड एक बड़ी बीमारी का शिकार है, जिसे मिसलीडिंग ब्रांड और फॉल्स एडवरटाइजमेंट के नाम से जाना जाता है।
जब हम फ्रूट जूस खरीदते हैं तो डिब्बे पर एकदम बढ़िया फ्रेश फ्रूट जूस की तस्वीर लगी रहती है। यह बहुत ही लुभावनी लगती है। इससे लगता है कि जूस बहुत ताजा है लेकिन डिब्बे के पीछे बहुत छोटे-छोटे अक्षरों लिखा रहता है कि यह पिक्चर सिर्फ मार्केटिंग उद्येश्य के लिए है। इसे पढ़कर हमारे देश के युवा यह सोचकर इसे पीते हैं कि उन्हें लगता है कि यह हेल्दी और स्वादिष्ट है लेकिन उन्हें पता नहीं कि वे चीनी का घोल पी रहे हैं जिनके चलते डायबिटीज, मोटापा और लाइफस्टाइल डिजीज होती है। मेरा सरकार से यह सवाल है कि क्या सरकार इस तरह के भ्रामक प्रचार पर पाबंदी लगाने के बारे में सोच रही है।
उधर, आकाश हेल्थकेयर, नई दिल्ली में इंटरनल मेडिसीन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. प्रभात रंजन सिन्हा ने बताया कि अगर जूस के डिब्बे पर एफएसएसएआई FSSAI की मुहर लगी है तो हम यह मान कर चलते हैं कि यह जूस सही होगा। क्योंकि हमारी रेगुलेटरी बॉडी सारे मानक टेस्ट करके ही जूस बनाने की अनुमति देती है। अगर किसी डिब्बे पर एफएसएसएआई मार्क नहीं है तो इसका मतलब है कि इसकी शुद्धता की गारंटी नहीं है। लेकिन मसला तब होता है जब रेगुलेटरी बॉडी की मुहर के बावजूद जूस मानकों पर खरा नहीं उतरता। मसलन पैकेटबंद जूस में कई तरह के प्रिजर्वेटिव्स, एडेड शुगर, हाई फ्रूक्टोज कॉर्न सिरप, कलर आदि मिलाए जाते हैं। यह बात कई रिसर्च में भी साबित हुई है। यही से मामला खराब होना शुरू होने लगता है। चाहे वह प्रिजर्वेटिव्स हो या एडेड कलर, ये सब इतने ज्यादा हानिकारक होते हैं कि इससे कैसर तक हो सकता है। इसलिए समझा जा सकता है कि अगर इस जूस का लगातार सेवन किया जाए तो इसका असर कितना घातक हो सकता है।
-

Gas Cylinder की बुकिंग को लेकर बदले नियम, बढ़ेगी मुश्किल
नई दिल्ली: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 25 दिन की बुकिंग को बढ़ाकर अब 35 दिन कर दिया है। हालांकि सिंगल सिलेंडर वालों के लिए बुकिंग की अवधि फिलहाल 25 दिन ही रहेगी। एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन की प्रदेश इकाई के अनुसार, नए नियमों से जुड़े आदेश को तत्काल प्रभाव से प्रदेशभर में लागू कर दिया गया है। नए आदेश के तहत अब जिनके यहां 2 एलपीजी सिलेंडर हैं, उन्हें 35 दिन बाद गैस सिलेंडर की बुकिंग दी जाएगी। इसके अलावा, उज्जवला योजना वाले उपभोक्ताओं की 45 दिन बाद बुकिंग स्वीकार की जाएगी। इसी तरह 10 किलो वाला कम्पोजिट घरेलू सिलेंडर की बुकिंग 18 दिन बाद की जाएगी। कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति शासन के आदेशानुसार सिर्फ आपात सेवाओं और शिक्षण संस्थानों के लिए की जा रही है। इस संबंध में एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश इकाई की ओर से आर.के गुप्ता ने बताया कि, नए नियमों को तत्काल लागू कर दिया गया है। उन्होंने ये भी बताया कि, सभी एजेंसियों को ये सूचना पहुंचाई जा चुकी है।
दूसरी ओर, नियमों में इन बदलाव की खबर ऐसे समय में आई है जब केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि भारत के पास पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक है। होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति से जुड़ी रुकावटों के बावजूद सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। ईंधन की उपलब्धता पर एक अपडेट देते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया था कि पूरे देश में पेट्रोल पंप पूरी तरह से काम कर रहे हैं। हालांकि अफवाहों के कारण घबराहट में की गई खरीदारी से कुछ इलाकों में बिक्री सामान्य से ज्यादा हो गई थी। उन्होंने नागरिकों से अपील कि वे जमाखोरी न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। वहीं, अरुण कुमार के मुताबिक, कॉमर्शिलय सिलिंडर की सप्लाई भी सिर्फ आपात सेवाओं और शिक्षण संस्थानों के लिए की जा रही है।
हाल में जारी सिलेंडर बुकिंग के नए नियमों के तहत बुकिंग के बीच के समय को बढ़ाया गया है। शहरों में इसे 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किया गया है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में इसे 45 दिन रखा गया है। डिलीवरी के समय ओटीपी बताना भी जरूरी किया गया है। ई-केवाईसी पूरी न होने पर बुकिंग रद्द हो सकती है। एलपीजी किल्लत को देखते हुए मार्केटिंग कंपनियों ने नई प्रक्रिया अपनाई है। इसमें ऐसे उपभोक्ताओं को नई बुकिंग के लिए एप पर जाकर सवालों के जवाब देने हैं, जिन्होंने सालाना कोटे के 12 सिलेंडर रीफिल करा लिए हैं। इनमें परिवार के सदस्यों की संख्या, आने वाले मेहमानों का ब्योरा, घर में शादी या आयोजन की जानकारी शामिल है।
-

Jalandhar News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
जालंधर, ENS: सोढल फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और जीआरपी पुलिस को दे दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई हीरा लाल ने बताया कि उन्हें ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी।
जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। एएसआई के अनुसार मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 35 से 40 साल बताई जा रही है। व्यक्ति ने ब्लेजर पहना हुआ था। ऐसे में धारा 194 की कार्रवाई करते हुए शव की पहचान के लिए 72 घंटों के लिए रखवा दिया गया है।