Home Breaking News Duronto Express की बोगी से अचानक धुआं निकलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Duronto Express की बोगी से अचानक धुआं निकलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

0

दुर्गापुरः पश्चिम बंगाल के राजबांध रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दरअसल, हावड़ा से दिल्ली जा रही दुरंतो एक्सप्रेस से अचानक धुआं निकलने लगा। जानकारी के मुताबिक, जिस दौरान यह घटना हुई, तो उस समय ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी थी, जिस कारण बिना देरी किए रेलवे अधिकारियों ने तुरंत धुएं पर काबू पा लिया। इसके बाद बिना किसी परेशानी के ट्रेन आगे बढ़ गई। फिलहाल, इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। 

वहीं समाचार एजेंसी के मुताबिक, वीरवार और शुक्रवार की रात आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के पास रायनपाडु में भी एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दरअसल, मंदरूपकर रेलवे स्टेशन के जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि यहां एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, इस घटना में किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई है और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

इससे पहले भी वीरवार को ओडिशा के ढेंकनाल जिले के जोरांडा रोड रेलवे स्टेशन पर गोबिंदपुर के पास एक ट्रेन के इंजन में भीषण आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here