Home Mohali पंजाबः किसान शुभकरन की मौत को लेकर भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ का आया बयान

पंजाबः किसान शुभकरन की मौत को लेकर भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ का आया बयान

0

अबोहरः खनौरी बॉर्डर पर 2 दिन पहले किसान शुभकरन की मौत हो गई थी। वहीं शुभकरन की मौत को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने परिवार को एक करोड़ रुपए और बहन को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। दूसरी ओर भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ का भी युवा शुभकरण सिंह की मौत को लेकर बयान सामने आया है। भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने शुभकरन की मौत को लेकर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं है और पूरा पंजाब उनके परिवार के साथ खड़ा है।

सुनील जाखड़ ने कहा कि शुभकरन की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को सामने लाने के लिए जांच होनी चाहिए और सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए।’ मैं ऐसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं।’ उन्होंने कहा कि आज भी भी धरना स्थल पर हजारों शुभकरन मौजूद हैं। दोनों पक्षों को याद रखना चाहिए कि हर जीवन अनमोल है। जहां सरकारों और सुरक्षा बलों को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने के लिए संयम और संवेदनशीलता दिखानी चाहिए, वहीं किसान संगठनों को भी हमारे युवाओं के जुनून और ऊर्जा का सही उपयोग करना चाहिए।

इस आंदोलन के नेताओं को यह समझना चाहिए कि हमारे युवा हमारे देश की शान हैं और उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी सियासी राजनीतिक उद्देश्यों के लिए युवाओं का दुरुपयोग न किया जाए। सभी मांगों का समाधान बातचीत के जरिए किया जाएगा और दोनों पक्षों को बातचीत के जरिए मुद्दों को सुलझाने के लिए आगे बढ़ना चाहिए।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here