Blog

  • Jalandhar News: दिन दहाड़े गाड़ी चोरी करता व्यक्ति काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें Live

    Jalandhar News: दिन दहाड़े गाड़ी चोरी करता व्यक्ति काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं बीते दिन सोढल रोड़ सिल्वर प्लाजा में स्थित प्रीत नगर में एक्टिवा चोरी की घटना सामने आई थी। जिसके बाद आज फिर से चोर गाड़ी चुराने के लिए इलाके में आ गया। लेकिन इस बार लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोर को रंगे हाथों काबू कर लिया। जिसके बाद लोगों ने चोर को पेड़ से बांधकर जमकर उसकी छित्तर परेड की।

    मामले की जानकारी देते हुए काबू किए व्यक्ति ने अतुल का नाम लेते हुए कहा कि वह मकसूदा के पास अतुल नामक फूलों का काम करता है, जिसे चोरी की एक्टिवा 500 रुपए में रखकर आया है। आज जब लोगों ने व्यक्ति से मारपीट की गई, तो उसने बताया कि वह बाबूलाभ सिंह नगर के रहने वाले उद्धित ने चोरी की घटना बीते दिन की कबूल की है। अभी भी चोर नशे की हालत में है। इलाका निवासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

    लोगों ने कहा कि बीते दिन घटना को अंजाम देने के बाद आज दोबारा वाहन चोरी करने के लिए आ गया। लेकिन उक्त व्यक्ति को लोगों ने काबू कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित एक्टिवा मालिक ने बताया कि उसने किश्तों में एक्टिवा खरीदी थी और चोर उसे आगे 500 रुपए में देकर आ गया। हैरानी की बात यह है कि इस घटना के दूसरे दिन फिर से उसी इलाके में घटना को अंजाम देने के लिए पहुंच गया, लेकिन इस बार लोगों ने चोर को मौके पर काबू कर लिया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से एक्टिवा बरामद करने की गुहार लगाई है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में चली गोलियां जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में चली गोलियां जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में आए दिन गोलियां चलने की घटनाए सामने आई रही है। वहीं थाना मकसूदा के अंतर्गत गांव नंदनपुर में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां जमीनी विवाद को लेकर देर रात अज्ञात युवकों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। गनीमत यह रही कि घटना के समय घर के बाहर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिसके चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना पीड़ित गुरविंदर सिंह ने थाना मकसूदा की पुलिस को दे दी।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदा की पुलिस सहित डीएसपी करतारपुर मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। मौके पर गोलियों को खोल भी बरामद हुए है। पुलिस ने पीड़ित गुरविंदर सिंह के बयान दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें एक कार आती दिखाई दे रही है उसके बाद गोली चलने की आवाज सुनाई देती है। पुलिस ने रूपों को ढूंढने के लिए सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    वहीं पीड़ित गुरविंदर सिंह ने बताया कि उनके तीन खेत की जमीन का विवाद रिश्तेदार के साथ चल रहा है। जिसको लेकर कोर्ट में केस भी चला और वह 1 साल पहले कोर्ट से केस जीत गए। लेकिन फिर भी दूसरा पक्ष उन्हें खेत पर दोबारा से कब्जा करने की धमकियां दे रहा हैं। जिसके चलते देर रात दूसरे पक्ष ने अचानक घर के बाहर आकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पीड़ित अनुसार वह उसे समय घर के बाहर अपने डॉगी को घुमाते हैं। उसे दिन वह कुछ मिनट पहले ही घर में गए थे कितने में कर में सवार आए हमलावरों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसकी तुरंत सूचना उन्होंने थाना मकसूद की पुलिस को दे दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • RTO पर भड़के परिवहन मंत्री, लगाई तगड़ी क्लास, देखें वीडियो

    RTO पर भड़के परिवहन मंत्री, लगाई तगड़ी क्लास, देखें वीडियो

    नारनौलः परिवहन मंत्री अनिल विज हाल ही में जयपुर में गत दिवस आयोजित ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में शिरकत करने के लिए गए थे। इस दौरान वह जब वापसी आ रहे थे तो आते समय अनिल विज नांगल चौधरी में ठहरे। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की और लोगों की समस्याएं सुनी।

    लोगों ने परिवहन मंत्री को सबसे बड़ी परेशान शहर में बढ़ रहे ओवरलोडिंग वाहनों की संख्या बताई। लोगों ने कहा कि ओवरलोडिंग वाहनों से कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं। उन्होंने परिवहन मंत्री से अपील की कि ओवरलोडिंग वाहनों की गिनती को कम किया जाए और ट्रैफिक पुलिस इस और ध्यान दे। लोगों की ये बात सुनकर अनिल विज गुस्से में आ गए और उन्होंने तुरन्त ही आरटीओ को फोन लगा दिया और उनकी जमकर क्लास ली।

    विज ने कहा कि इन वाहनों पर तुरंत रोक लगाई जाए। उन्होंने आरटीओ को कहा कि इन वाहनों से कई लोग अपनी जिंदगी गवा चुके है। इसलिए अगर इन ओवरलोडिंग वाहनों पर रोक न लगी तो वह कड़ा एक्शन लेंगे। उन्होंने कहा कि लोग ओवरलोडिंग वाहनों की फोटो खींचकर उन्हें भेजे तथा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरटीओ ने भी वाहनों पर और अधिक सख्ती बरतने की बात कही।

  • Jalandhar News: घर में भीषण आग लगने से जिंदा जला व्यक्ति, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घर में भीषण आग लगने से जिंदा जला व्यक्ति, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात में स्थित गांव मंडी में एक घर में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि इस की चपेट में व्यक्ति जिंदा जल गया। आग लगने की घटना दमकल विभाग को दी गई मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    आग बुझने के बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने घर में जाकर देखा तो इस घटना में जिंदा व्यक्ति जल गया। घटना की सूचना गांव वासियों और दमकल विभाग ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि घर में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव मंडी में आज सुबह एक घर में अचानक आग लग गई, जिसमें घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में घर के 55 वर्षीय मालिक गुरुदावर चंद की भी मौत हो गई।

    गांव वासियों और दमकल विभाग के कर्मियों ने घर की छत को तोड़कर आग बुझाई और शव को बाहर निकाला। वहीं थाना फिल्लौर के एसएचओ संजीव कपूर ने कहा कि उन्हें सुबह सूचना थी कि घर में आग लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच के दौरान पता चला कि घटना के वक्त घर में मृतक अकेला था। दूसरी ओर परिवार ने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। गुरदावर राम काफी समय से बीमार था। घरवाले किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे।

  • Jalandhar News: गणतंत्र दिवस को लेकर हुई रिहर्सल का DC ने लिया जायजा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गणतंत्र दिवस को लेकर हुई रिहर्सल का DC ने लिया जायजा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गणतंत्र दिवस के मद्देनजर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय प्रोग्राम की तैयारी की रिहर्सल की गई। इसमें मुख्य मेहमान के तौर पर डीसी हिमांशु अग्रवाल शामिल हुए। वहीं मीडिया से बात करते हुए डीसी हिमांशु ने कहा कि 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में हम आए हुए है। इस दौरान बच्चों ने काफी अच्छी तैयारियां की हुई है।

    26 जनवरी को झंडा फहराने की रस्म कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की अगुवाई में अदा की जाएगी। जहां 26 जनवरी को सुबह पहले बच्चों का कल्चर प्रोग्राम पहले शुरू करवाया जाएगा। उन्होने कहा कि पूरा विश्वास है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का प्रोग्राम करवाया जाएगा। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय गान पेश किया।

    उन्होंने बताया कि इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर जहां स्कूलों के बच्चें द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जायेगा, वहीं स्टूडेंट्स द्वारा विशेष झांकियां भी निकाली जायेंगी। पंजाब पुलिस, बीएसएफ, केंद्रीय सुरक्षा बलों एवं एनसीसी द्वारा मार्च पास्ट भी किया जायेगा। स्कूलों के बच्चों द्वारा पीटी शो एवं विभिन्न टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट भी होगा। जिसके लिए एक सांस्कृतिक कमेटी का गठन किया गया है। जो गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समागम से पूर्व रिहर्सलों को यकीनी बनाएगी।

  • Punjab News: नकाबपोश हमलावरों ने Waiter पर हमला कर तोड़ी टांग, देखें वीडियो

    Punjab News: नकाबपोश हमलावरों ने Waiter पर हमला कर तोड़ी टांग, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः थाना सिटी में पड़ते क्षेत्र मेहर चंद रोड पर गुंडागर्दी देखने को मिली। जहां 4 से 5 नकाबपोश लोगों ने रोड पर स्थित एक होटल पर काम करने वाले वेटर पर तेजधार हथियारों से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने पीड़ित की टांग पर इतने वार किए गए कि अस्पताल ले जाते समय उसकी टांग पूरी तरह से कट गई।

    जानकारी मुताबिक कांगड़ा निवासी विवेक कुमार जोकि अब सिनेमा वाली गली गुरदासपुर में रहता है, मेहरचंद रोड पर स्थित एक होटल में वेटर का काम करता है। वीरवार शाम करीब साढ़े पांच बजे चार-पांच अज्ञात लोगों ने उसे होटल के बाहर ही घेर कर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे उसकी टांग एक तरफ लटक गई।

    शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो हमलावर मौके से फरार हो गए। मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचे पीड़ित को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया। बताया जा रहा है कि पीड़ित ने हमलावरों की पहचान कर ली है। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Jasbir Scan Center को कोर्ट ने लगाया 16.5 लाख का जुर्माना, देखें वीडियो

    Punjab News: Jasbir Scan Center को कोर्ट ने लगाया 16.5 लाख का जुर्माना, देखें वीडियो

    कोटकपूराः गर्भावस्था के दौरान गलत स्कैन रिपोर्ट देने के मामले में नामी स्कैन सेंटर को कोर्ट ने 16.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दरअसल, 2018 के मामले में पीड़ित द्वारा उपभोक्ता न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया था। जिसके बाद अब कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद स्कैन सेंटर को 16.5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार 2018 में कोटकपूरा के एक व्यक्ति गगन अरोड़ा ने जैतो रोड पर स्थित गर्भवती पत्नी के जसबीर स्कैन सेंटर के डॉक्टर से कुछ टेस्ट और स्कैन करवाई थी।

    पीड़ित के अनुसार उसने एक बार नहीं बल्कि 3 बार स्कैन करवाई थी। जिसमें डॉक्टर जसबीर द्वारा दी गई रिपोर्टों में पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे की रिपोर्ट नार्मल बताई गई। इस संबंध में लेवल 2 की रिपोर्ट के अनुसार बच्चे के हर अंग के बारे में जानकारी दी गई, उस रिपोर्ट के मुताबिक बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और सभी अंग सामान्य हैं, लेकिन जब बच्चे का 7 अप्रैल 2018 को जन्म होता है तो सामने आता है कि बच्चे के बायें हाथ की 4 उंगिलयां नहीं है। जिसके बाद परिवार को काफी सदमा लगा है।

    पीड़ित के अनुसार उसने इस संबंध में उन्होंने स्कैन सेंटर के मालिक डॉ. जसबीर से बात की, लेकिन उन्होंने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया, जिसके चलते बच्चे के पिता ने उक्त स्कैन सेंटर के खिलाफ सिविल सर्जन फरीदकोट में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन जांच के दौरान भी कोई न्याय नहीं मिलने पर परिवार ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जहां परिवार के वकील मनदीप चन्ना द्वारा उपभोक्ता अदालत में उक्त डॉक्टर के खिलाफ केस दायर किया गया।

    इस मामले में करीब 7 साल की सुनवाई के बाद आखिरकार उपभोक्ता अदालत ने डॉ. जसबीर सिंह को पीड़ित परिवार को साढ़े 16 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर देने का आदेश दिया गया। इसी के साथ ही आदेश में कहा गया कि स्कैन के दौरान पीड़ित से ली गई फीस भी स्कैन सेंटर को वापिस करनी होगी। जिस पर पीड़ित परिवार ने संतुष्टि जताई और कहा कि आज 7 साल बाद उनके बच्चे को न्याय मिला है। वहीं वकील मनदीप चन्ना ने कहा कि उपभोक्ता उन्हें 45 दिन के अंदर मुआवजा देना होगा।

  • Punjab News: NRI ने गांव के स्मार्ट स्कूल में लैब का उद्घाटन कर कंप्यूटर भेंट किए, देखें वीडियो

    Punjab News: NRI ने गांव के स्मार्ट स्कूल में लैब का उद्घाटन कर कंप्यूटर भेंट किए, देखें वीडियो

    बटालाः पंजाब की धरती पर कई ऐसे लोग हैं जो लोगों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वहीं कई एनआरआई परिवार भी हैं जो विदेश तो चले जाते हैं लेकिन वह अपने जद्दी गांवों की यादों को नहीं भूलते और वह अपने गांवों के विकास में भी हाथ आगे बढ़ाते रहते हैं। ऐसे ही हैं बटाला के एनआरआई राजदीप सिंह रंधावा पिंकी जिन्होंने अपने पैतृक गांव तलवंडी लाल सिंह के स्कूल में बच्चों को 18 लाख रुपये की लागत से 40 कंप्यूटर भेंट किए।

    समाजसेवी नीरज लूथरा सोनू ने बताया कि राजदीप रंधावा पिछले कई वर्षों से अपने गांव व गांव के स्कूलों के लिए काफी सेवा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने गांव के लिए एंबुलेंस की सेवा शुरू की, कई गरीब किसानों को ट्रैक्टर लेने में मदद की तथा गांव के लिए और भी कई सुविधाएं मैहया करवाने में काफी सहयोग देते हैं।

    बटाला के सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल तलवंडी लाल सिंह में आज जब एनआरआई राजदीप सिंह पिंकी रंधावा से बात की तो रंधावा ने कहा कि मैं भी इसी स्कूल में पढ़ा हूं और जब भी मैं भारत आता हूं तो सबसे पहले अपने स्कूल जाता हूं और यहां आकर मुझे बहुत सुकून मिलता है और मुझे अपना बचपन याद आता है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मैं अपने गांव और गांव के स्कूल के बच्चों के लिए हमेशा मौजूद रहूं। जब इस स्मार्ट स्कूल के प्रिंसीपल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम पूरा स्टाफ राजदीप रंधावा का धन्यवाद करता हैं। इस लाइब्रेरी से बच्चों को काफी फायदा होगा तथा वह कंप्यूटर की काफी जानकारी हासिल कर सकेंगे।

  • Jalandhar News: 20 पेटी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: 20 पेटी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः नाखां वाला बाग के पास से पुलिस ने एक कार सवार तस्कर से 20 पेटी शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शराब तस्कर प्रिंस पुरेवाल वासी राजा गार्डन के रूप में हुई है। जिसके बाद थाना भार्गव कैंप में केस दर्ज किया है। पुलिस प्रिंस से पूछताछ कर रही है कि बरामद शराब वह कहां से लेकर आया था और कौन से एरिया में सप्लाई देनी थी।

    एएसआई नितिन शर्मा को सूचना मिली थी कि आरोपी कार में शराब लेकर आ रहा है। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। इसी तरह थाना भार्गव कैंप के रहने वाले वरिंदर कुमार विक्की को भी पुलिस ने 23 बोतल शराब के साथ पकड़ा है। वह काफी समय से अपने ही एरिया में शराब बेच रहा था। थाना भार्गव कैंप में विक्की के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में जुटी है।

  • Punjab News: 840 ग्राम हीरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 840 ग्राम हीरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 840 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी विशालजीत सिंह ने बताया कि थाना सुलतानविंड के एसआई चंदर मोहन ने पुलिस पार्टी सहित 2 तस्करों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरवंत सिंह उर्फ मंगा और पलविंदर सिंह उर्फ मनी के रूप में हुई है।

    आरोपियों से 840 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि मंगा पर पहले भी 2 मामले दर्ज है। मंगा हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा होकर आया था और बाहर आकर उसने नशे का कारोबार शुरू कर दिया। जिसके चलते दोनों को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन का रिमांड लिया गया है। रिमांड के दौरान इन आरोपियों से इनके आगे और पीछे के संबंधों के बारे में पूछताछ की जा रही है।