Blog

  • Phagwara News: LPU University के पास बने PG से युवक का शव बरामद, देखें वीडियो

    Phagwara News: LPU University के पास बने PG से युवक का शव बरामद, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूरथला जिले के फगवाड़ा में स्थित एलपीयू यूनिवर्सिटी के पास बने पीजी से युवक का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार लॉ गेट के पास बने पीजी में युवक का शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं मृतक की पहचान 30 वर्षीय गगनदीप सेठी पुत्र सुभाष चंद्र निवासी बस्ती दानिशमंदा के रूप में हुई है।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है और मामले की सूचना मृतक गगन के परिजनों को दे दी है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने कहा कि युवक के मौत के कारणों को लेकर जांच की जा रही है, वहीं मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: 38 जगहों पर पुलिस ने लगाए स्पेशल नाके, काटे 35 चालान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 38 जगहों पर पुलिस ने लगाए स्पेशल नाके, काटे 35 चालान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के आदेशों पर 26 जनवरी को लेकर शहर में स्पेशल नाकेबंदी की गई है। मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर रशमिंदर सिंह ने बताया कि आज 38 जगहों पर नाकेबंदी की गई। जिसमें बिना हेलमेट दोपहिया वाहन, गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म, बिना सीट बेल्ट सहित अन्य ट्रैफिक नियमों की पालना ना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनके वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि इस दौरान आज नाकेबंदी पर कई वाहनों को इंपाउंड किया जा रहा है। अभी तक 35 वाहनों के चालान काटे जा रहे है। वहीं नाका देखकर भागने वाले बुलेट चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुलेट के पटाखे बजाने वाले 3 बुलेट इंपाउंड किए गए है। इस दौरान रशमिंदर सिंह ने उक्त बुलेट सवार सहित अन्य वाहन चालकों से नाका देखकर भागने की कोशिश ना करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वाहन भगाने के दौरान वह खुद भी चोटिल हो सकते है और अन्य वाहन चालकों को भी चोटिल कर सकते है। उन्होंने कहा कि वह अपने वाहनों पर दस्तावेज पूरे रखे और बुलेट सवार अन्य साइलेंसर का इस्तेमाल ना करें।

  • Punjab News: इस इलाके में पहुंचे ADGP M.F. Farooqui, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पहुंचे ADGP M.F. Farooqui, देखें वीडियो

    पठानकोटः गणतंत्र दिवस के चलते जहां एक तरफ पंजाब पुलिस द्वारा परेड की तैयारियां की जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ इस ऐतिहासिक दिन पर कोई अनहोनी न घट जाए, इसके लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर सर्च ऑपरेशंस भी चलाए जा रहे हैं। पठानकोट सीमावर्ती जिला होने की वजह से आज एडीजीपी एमएफ फरुकी द्वारा जिले का दौरा किया गया और सुरक्षा का जायजा लिया गया।

    इस संबंध में पेट्रोलिंग टीमों के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए आज राज्य भर में उच्च अधिकारियों द्वारा दौरे किए जा रहे हैं और सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पठानकोट जिला एक सीमावर्ती जिला है और यहां सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पठानकोट के अधिकारियों द्वारा बहुत बेहतर काम किया जा रहा है। इस दौरान जिले में बाहर से आने वाली गाड़ियों को बारीकी से जांच की जा रही है। ऐसे में पुलिस को यदि कोई गाड़ी संदिग्ध लगती है तो उसे हिरासत में लिया जा रहा है।

    दूसरी ओर थानों पर हो रहे ग्रेनेड हमलों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि थानों पर जो ग्रेनेड हमले हुए हैं, उनकी वजह से पंजाब पुलिस का मनोबल नीचे नहीं गिरा है बल्कि और भी बेहतर हुआ है। और पंजाब पुलिस अब और भी चौकसी का काम कर रही है। राज्य सरकार द्वारा भी थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं और भविष्य में पंजाब पुलिस की कार्यक्षमता जो कि अभी भी बहुत अच्छी है, और भी बेहतर दिखाई देगी।

  • रावमापा कुठार कला में खंड स्तरीय जागरूकता शिविर

    रावमापा कुठार कला में खंड स्तरीय जागरूकता शिविर

    स्कूली बच्चियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान और मासिक धर्म स्वच्छता पर किया जागरूक ऊना/सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना ऊना ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठार कला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान और मासिक धर्म स्वच्छता पर खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर की अध्यक्षता पर्यवेक्षक वृत फतेहपुर नानकी देवी ने की। पर्यवेक्षक नानकी देवी ने बताया कि सुदृढ़ नींव के लिए उचित पोषण आवश्यक होता है। कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए सभी तक उचित पोषण पहुंचाना आवश्यक है। पोषण अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बच्चों को बेटी बचायो बेटी पढ़ायो अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा लड़कियों को अच्छा स्पर्श और बुरा स्पर्श के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए जहां जन जन का सहयोग आवश्यक है वहीं जनप्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों,  सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी अपेक्षित है। इस जागरूकता शिविर में आयुर्वेदिक विभाग से डॉ पल्लवी शर्मा ने बच्चों को मासिक धर्म स्वच्छता और अनीमिया के बारे मे जानकारी दी। इसके अलावा बच्चियों को उनके खाने-पीने तथा माहवारी के दिनों में किस चीज का ध्यान रखना चाहिए उसके बारे में अवगत करवाया। उन्होंने पोषण के ऊपर जोर देते हुए बच्चों को समझाया कि अगर हमारा खान-पान सही रहेगा तो बच्चों में एनीमिया की कमी दूर होगी।
    इन्हें किया सम्मानित
    जागरूकता शिविर में बच्चों के लिए नारा लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुस्कान, दूसरा स्थान  अंशिका तथा तीसरा शीतल और भाषण प्रतियोगिता में कोमल, रिया तथा अंजली ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

     ये रहे उपस्थित

    इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य रमन बिज, प्रधान अनु वाला, पर्यवेक्षक कंचन देवी, आशा देवी, कुलबीर कौर सहित समस्त स्कूली स्टाफ उपस्थित रहा।
     
  • Punjab News: परिवार का मुंह काला करने के मामले में घटना स्थल पर पहुंची महिला कमिशन और बाल आयोग, देखें वीडियो

    Punjab News: परिवार का मुंह काला करने के मामले में घटना स्थल पर पहुंची महिला कमिशन और बाल आयोग, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में बहादरके रोड स्थित एकजोत नगर इलाके में होजरी फैक्ट्री में काम करने वाले परिवार (तीन बेटियों, बेटे और मां) को फैक्ट्री मालिक व लोगों ने कपड़े चोरी करने के आरोप में दीप गारमेंट फैक्ट्री मालिक द्वारा सभी के मुंह काले करके घुमाने की घटना को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीते दिन 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस को महिला कमिशन द्वारा नोटिस जारी कर 23 जनवरी तक ई-मेल के जरिए जवाब मांगा गया था।

    जिसके बाद आज महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल और पंजाब स्टेट चाइल्ड राइट प्रोटेक्शन कमिशन के कवरदीप सिंह पुलिस प्रशासन की टीम के साथ उक्त फैक्टरी में पहुंचे। जहां महिला आयोग ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर पूरी घटना की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। वहीं, थाना जोधेवाल की पुलिस ने परमिंदर सिंह फैक्ट्री मालिक, मनप्रीत सिंह मैनेजर, मोहम्मद कैश और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 127,356,74,75,61(2) बीएनएस के तहत एफआईआर नंबर 08 दर्ज की है। आरोपी मनप्रीत सिंह और मोहम्मद कैश को गिरफ्तार कर लिया गया है। फैक्ट्री मालिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

    जिसके बाद आज महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल और पंजाब स्टेट चाइल्ड राइट्स प्रोटेक्शन कमिश्न के सदस्य कनवरदीप सिंह ने पीड़ित परिवार से मिले। जानकारी देते हुए राज लाली गिल ने कहा कि पीड़ितों से बातचीत की है। उनकी स्टेटमेंट भी दर्ज की गई है। परिवार स्पष्ट रूप से कह रहा है कि उन पर झूठा चोरी का आरोप लगाया गया है। गोदाम में बंद करके उनसे मारपीट भी की गई है। फैक्ट्री से आए कुछ लोग कमरे में आकर कपड़े उठाकर ले गए। उन लोगों ने झूठा आरोप लगाया है कि कपड़े उनके चुराए है।

    परिवार कह रहा है कि जिस दुकान से हमने कपड़े खरीदे थे उस दुकान पर लेजाकर फैक्ट्री मालिक को सबूत दे सकते है कि उन्होंने कपड़े खरीदे है। एक बच्चे की घड़ी फैक्ट्री वालों ने रख ली है। परिवार के मोबाइल फोन भी रख लिए है। फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस होशियारपुर में भी छापामारी कर रही है। परिवार का मुंह काला करके घुमाना कानून के बिल्कुल विपरीत है।

  • अनुसूचित जाति आयोग फरवरी से करेगा जिलावार बैठकें: कुलदीप धीमान

    अनुसूचित जाति आयोग फरवरी से करेगा जिलावार बैठकें: कुलदीप धीमान

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान ने कहा कि आयोग फरवरी से अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिलावार बैठकें करेगा। उन्होंने यह जानकारी गुरुवार को रामपुर स्थित एससी आयोग कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद दी। धीमान ने बताया कि इन बैठकों में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायकों के साथ लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और समाधान के लिए सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस कड़ी में पूर्व में कुल्लू जिला में आयोजित बैठक के सकारात्मक परिणाम रहे हैं।

    बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के हितों की सुरक्षा और कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से एससी एक्ट में नए प्रावधानों की आवश्यकता और दलित वर्ग के अधिकारों की रक्षा के उपायों पर जोर दिया गया।
    धीमान ने बताया कि राज्य सरकार ने महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना को मंजूरी दी है। यह योजना वाल्मीकि समुदाय के उन लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिनके पास अपना घर नहीं है। हालांकि, जिनके पास जमीन नहीं है, वे इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इस मुद्दे को सरकार के सामने रखा जाएगा।

    उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए उठाए महत्वपूर्ण कदमों के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया। इस अवसर पर आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा, अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा, सहायक आयुक्त और आयोग के सदस्य सचिव वरिंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Jalandhar News: कार और बस में हुई भीषण टक्कर, महिला घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कार और बस में हुई भीषण टक्कर, महिला घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात में कार और बस में भीषण टक्कर हो गई। दरअसल, फिल्लौर के नजदीक बस को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में कार बुुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार फिल्लौर हाईवे पर ब्रेजा कार नंबर पीबी 10 एच के 2716 और पंजाब रोडवेज की बस पीबी 10 एफएफ 2634 में टक्कर हुई है। वहीं घटना के दौरान हाईवे पर जाम लग गया और हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम और थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

    इस दौरान हादसे में घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि हादसे में घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, वहीं दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलाने का काम शुरू कर दिया गया है। जांच के दौरान पता चला है कि कार सवार व्यक्ति रिश्तेदार को अमृतसर एयरपोर्ट से छोड़कर लुधियाना जा रहे थे कि हाईवे पर बस के साथ टक्कर हो गई।

  • ACP और SHO पर हमला करने व वर्दी फाड़ने के मामले में बाप-बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ACP और SHO पर हमला करने व वर्दी फाड़ने के मामले में बाप-बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर-1 में कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाहर दो दिन पहले जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, एमडीसी में स्थित पुलिस कमिश्नर ऑफिस में हंगामा करने और पुलिस कर्मियों को गाली देने के बाद जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में एसीपी और थाना प्रभारी पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान संजीव अग्रवाल और राहुल अग्रवाल के रूप में हुई है। दरअसल, बाप-बेटे ने एसीपी विक्रम नेहरा और सेक्टर 7 थाना प्रभारी राजवीर यादव के हाथ को दांत से काट दिया था।

    इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रायपुररानी के रहने वाले प्रोफेसर पिता और डॉक्टर बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इन दोनों पर पुलिस कमिश्नर ऑफिस में हंगामा करने और पुलिस कर्मियों को गाली देने के साथ-साथ पुलिस की वर्दी फाड़ने और पुलिस पर गाड़ी चलाने के व दो पुलिस अधिकारियों को दांत से काटने का आरोप है। इनके खिलाफ एमडीसी थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

    पुलिस के मुताबिक एमडीसी पुलिस कमिश्नर में हंगामा करने के बाद दोनों बाप बेटे सेक्टर एक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के हाल में आयोजित ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में हंगामा करने की नीयत से अचानक पहुंच गए पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो दोनों बाप बेटे ने एसीपी विक्रम नेहरा और सेक्टर 7 SHO राजवीर यादव के हाथ में दांत से काटा इसके बाद पुलिस ने अपना मेडिकल करवरकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

  • महाकुंभ विशेष रेलगाड़ी में आरक्षित डिब्बों की संख्या बढ़ाए रेलवे: अरुण कौशल

    महाकुंभ विशेष रेलगाड़ी में आरक्षित डिब्बों की संख्या बढ़ाए रेलवे: अरुण कौशल

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के युवा भाजपा नेता अरुण कौशल द्वारा ट्विटर के माध्यम से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से माँग रखी है जिसमें उन्होंने कहा है कि गाड़ी संख्या 04527/04528 अंब अंदौरा- फाफा मऊ जंक्शन के बीच चलने वाली महाकुंभ विशेष रेलगाड़ी में यात्रियों की सुविधा हेतु 03 स्लीपर और 01  तृतीय श्रेणी वातानुकूलित का डिब्बा अधिक जोड़ा जाए क्योंकि वर्तमान समय में यात्रियों को वेटिंग टिकट मिल रही हैं जिस की संख्या 80 के पार हो चुकी हैं।

    रेलवे डिब्बों की संख्या में बढ़ोतरी करें ताकि जिला ऊना समेत अन्य क्षेत्रों के यात्रियों को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में स्नान करने का लाभ मिल सकें। उन्होंने आगे कहा कि रेलवे देश के हर कोने से महाकुंभ विशेष ट्रेनों का संचालन कर रही हैं जिस ही कड़ी में हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अंतर्गत पड़ते अंब अंदौरा स्टेशन से भी यात्रियों के लिए सीधी ट्रेन चली है जिसके जनवरी और फरवरी में कुल 06 ट्रिप तय हो चुके हैं जिसके लिए क्षेत्र वासियों में उत्साह देखनें को मिला है।

  • यातायात नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई

    यातायात नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों के खिलाफ 221 चालान काटे गए। इस कार्रवाई में पुलिस ने जुर्माने के रूप में 57,100 रुपये वसूल किए। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए की गई है। इसके अलावा ऊना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले 4 व्यक्तियों का चालान धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने जुर्माने के रूप में 600 रुपये वसूले हैं। पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने वाले एक वाहन का चालान किया। इस कार्रवाई में पुलिस को 5000 रुपए जुर्माने के रूप में प्राप्त हुए हैं।