Blog

  • स्वार्थी समाज के कारण बच्चियों की दुर्गति हो रही है: यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज

    स्वार्थी समाज के कारण बच्चियों की दुर्गति हो रही है: यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज

    ऊना/सुशील पंडित: अखिल भारतीय सन्त परिषद् के हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के प्रभारी यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज शिष्य महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी जी महाराज श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा ने एक वीडियो तथा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए अम्ब क्षेत्र में एक और नाबालिक बच्ची के साथ हुए दुराचार तथा उसका जबरन धर्म परिवर्तन की घटना पर अपना क्रोध जारी करते हुए जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश तथा समस्त सनातनियों को लताड़ लगते हुए कहा कि अगर 2022 की प्राची राणा बेटी के कत्ल से कुछ सीखा होता और उस अपराधी को सजा दी होती तो आज इन इस्लामिक जिहादियों की इतनी हिम्मत न होती कि एक और हिन्दू नाबालिक बेटी को बर्बाद करजी

    उनको पता है कि हमारे समाज के नेता मक्कार हैं और संघठन झूठे तथा समाज स्वार्थी है ये कभी अपनी बच्चियों का प्रतिशोध नहीं ले सकते हैं प्राची राणा के वक्त हिन्दू संगठनों तथा राज नेताओं और प्रशासन की गद्दारी को देख चुके हैं।
    उन्होंने अम्ब की घटना में महुदा नेता पर इल्जाम भी लगाया कि आरोपी नेता का पड़ोसी है तथा उसको बचाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने हिन्दू समाज को संदेश देकर कहा कि अगर तुम अपनी बेटियों की रक्षा के लिए खड़े नहीं होंगे तो महादेव भी तुम्हारी रक्षा नहीं करेंगे। यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज जी ने बताया कि वह प्रयागराज कुंभ में हैं अभी एक आवश्यक कार्य कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस घटना की उच्च स्तरीय जांच करवा कर इसके दोषियों को सजा नहीं दी गई तो हम स्वयं दोषियों को सजा देंगे। अब समय आर पार की लड़ाई का है जो समाज अपनी बच्चियों की रक्षा तथा अस्तित्व के लिए लड़ेगा वो ही बचेगा।

  • Punjab News: 5वीं कमांडो बटालियन का कांस्टेबल गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 5वीं कमांडो बटालियन का कांस्टेबल गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस विभाग की टीम ने 5वीं कमांडो बटालियन के एक कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में कांस्टेबल नछत्तर सिंह को 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

    विजिलेंस के डीएसपी कुलवंत सिंह के अनुसार, यह मामला कांस्टेबल परमिंदर सिंह की शिकायत पर सामने आया। परमिंदर सिंह ने बताया कि 5वीं कमांडो बटालियन में तैनात सीडीओ तरसेम सिंह ने उनकी विभागीय जांच में मदद करने के एवज में 50,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। दरअसल, परमिंदर सिंह की दो साल की सेवा विभागीय कार्रवाई के तहत काट दी गई थी, जिसे बहाल करवाने के लिए यह रिश्वत मांगी जा रही थी।

    शिकायत के बाद विजिलेंस विभाग ने जाल बिछाया। तरसेम सिंह ने रिश्वत की राशि लेने के लिए नछत्तर सिंह को भेजा, जिसे विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी तरसेम सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। विजिलेंस अधिकारियों का मानना है कि तरसेम सिंह की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

  • इनरव्हील क्लब ऊना ने स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया

    इनरव्हील क्लब ऊना ने स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया

    ऊना/सुशील पंडित: इनरव्हील क्लब ऊना ने इनरव्हील के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ऊना  में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर क्लब की सदस्यों को समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए शाल,टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया। जबकि कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य जतिंद्र कौर व पूजा कपिला के जन्म दिन पर केक काटा गया।   इनर व्हील क्लब ऊना की प्रधान रमा कंवर ने कहा कि इनर व्हील क्लब अपनी स्थापना से लेकर अभी तक लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। ऊना जिला में भी इनर व्हील क्लब पिछले तीन दशकों से समाजसेवा के विभिन्न  प्रकल्प चला रहा है। इसमें मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षण संबंधी सामग्री भेंट करना, शिक्षकों का सम्मान करना, जरुरतमंद लोगोंं की मदद करना, पौधारोपण, टै्रफिक प्रबंधन व अन्य सामाजिक विषयों को लेकर कार्यक्रम आयोजित करना क्लब की प्रमुख गतिविधियों में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में समाजसेवा के विभिन्न प्रकल्प चलाता रहेगा। इस अवसर पर क्लब की सचिव शोभा सोनी,कैशियर रेखा शर्मा, जतिंद्र कौर,तेजिंद्र कौर,रजिता कसाणा,पूजा कपिला,कमला कंवर, रमा कालिया,अमरजीत बबली, निरुपमा महाजन,रंजना बख्शी,सुनीता शर्मा,अनूपा ठाकुर,मौनिका कौशल,प्रिंयका पुरी उपस्थित रही।

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, वकील घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, वकील घायल, देखें वीडियो

    बठिंडा: जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वही ताजा मामला एक वकील पर जानलेवा हमला करने का सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार श्री अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनएफएल गेट नंबर एक के पास वकील यश करवासरा को अज्ञात बदमाशों ने गोलियां मार दीं। घटना उस समय हुई जब वह मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे।

    घायल वकील के अनुसार, सफेद रंग की कार में सवार कुछ युवकों ने उन पर हमला किया। हमलावरों ने पिस्तौल से एक के बाद एक फायर किए, जिसमें वकील यश को दो गोलियां लगीं। वकील ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए विभिन्न टीमों और सीआईए स्टाफ को लगाया गया है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

  • Punjab News: अंग्रेज टीचर का फोन छीनकर स्नेचर फरार, कुछ ही घंटों में पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: अंग्रेज टीचर का फोन छीनकर स्नेचर फरार, कुछ ही घंटों में पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो

    अंग्रेज ने कुछ इस अंदाज से मनाया जश्न

    लुधियानाः जिले में आए दिन चोरी, लूटपाट और स्नेचिंग की वारदाते हो रही है। वहीं आज विदेश से आए अग्रेंज को स्नेचरों ने अपना शिकार बना लिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि फोन छीनने के बाद फरार बाइक सवार के पीछे मेथ्यू भाग रहा है, लेकिन वह घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। मिली जानकारी के अनुसार घटना कोचड़ मार्किट की है। जहां विदेश में टीचर की नौकरी करता अंग्रेज लुधियाना में पार्क प्लाजा होटल में आया हुआ था, जहां कोचड़ मार्किट में घूमने के लिए आया हुआ था। इस दौरान बाइक सवार स्नेचर फोन छीनकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित मेथ्यू ने कहाकि उसने तुरंत घटना की सूचना संबंधित थाने में और एबेंसी में दी। पीड़ित ने कहा कि वह मार्किट में घूम रहा था, इस दौरान बाइक पर सवार स्नेचर आए और उसके हाथ से फोन छीनकर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्नेचरों को काबू करके फोन बरामद कर लिया और उसे लौटाया। स्नेचरों के हाथों में हथियार को लेकर पीड़ित ने कहा कि उसे नहीं पता कि उनके हाथों में हथियार थे या नहीं। वहीं पार्क प्लाजा होटल के कर्मी ने कहा कि मेथ्यू नामक व्यक्ति विदेश में अध्यापक है और वह उनके होटल में अक्सर घूमने के लिए आते रहते है। इस दौरान आज जब वह मार्किट में घूमने के लिए गए तो बाइक सवार स्नेचर मेथ्यू का फोन छीनकर फरार हो गए। जिसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्नेचरों को काबू करके मेथ्यू को उसको खोया हुआ फोन लौटाया। इस दौरान मेथ्यू ने पुलिस का धन्यावाद किया और डांस करके फोन मिलने पर जश्न मनाया। जिसके बाद इलाका निवासी भी मेथ्यू को डांस करता देख खुश हो रहे थे।
  • Punjab News: पत्नी को मायके छोड़ने गए पति पर पड़ोसियों ने किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: पत्नी को मायके छोड़ने गए पति पर पड़ोसियों ने किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के अशोक नगर में व्यक्ति से मारपीट की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति पत्नी को मायके छोड़ने के लिए गया था, जहां बाइक और एक्टिवा में मामूली टक्कर को लेकर हंगामा हो गया। व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि वहां पर पड़ोसियों ने उस पर हमला कर दिया।

    पीड़ित का कहना है कि जब उसकी पत्नी लड़ाई छुड़वाने के लिए आई तो पड़ोसियों ने उस पर भी हमला कर दिया। घटना 4 से 5 दिन पुरानी है, लेकिन घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने कहा कि वह पिछले 4 से 5 दिन से थाने के चक्कर काट रहे है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित ने पड़ोसियों पर मारपीट के दौरान केसों की बेअदबी करने के भी आरोप लगाए है।

    पीड़ित का आरोप है कि उसे केस से पकड़कर सड़क पर बुरी तरह से हमलावारों ने घसीटा और उसकी पत्नी के पेट पर हमलावारों द्वारा टांगे मारी गई। पीड़ित दंपति ने कहा कि उन्होंने थाना सलेम टाबरी में शिकायत दर्ज करवा दी है, लेकिन दंपति का आरोप है कि पुलिस द्वारा इस घटना को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। वहीं इस मामले को लेकर जब थाना प्रभारी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इंकार कर दिया।

  • बद्दी की वर्धमान कंपनी में पूर्व सहायक निदेशक ने लगाया मुफ्त सुविधा समागम

    बद्दी की वर्धमान कंपनी में पूर्व सहायक निदेशक ने लगाया मुफ्त सुविधा समागम

    कामगारों को ईएसआईसी की ओर से मिलने वाले हित लाभों की जानकारी दी

    बद्दी/सचिन बेन्स: बद्दी की सबसे बड़ी वर्धमान धागा मिल में निशुल्क सुविधा समागम का आयोजन किया गया, जिसमें  आईएसआईसी से सेवानिवृतक सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने कंपनी के कामगारों को ईएसआईसी की ओर से मिलने वाले हितलाभों की जानकारी दी। इस निशुल्क कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के मुख्य महाप्रंबधक मुकेश सक्सेना ने किया। उन्होंने कंपनी में लगे इस तरह से सुविधा समागम की सराहना करते हुए कहा कि इससे कामगारों को संबंधत फील्ड की बारीकि से ज्ञान मिलता है। उन्होंने भविष्य में इस तरह से समापन लगाने की बात कही।  जबकि कंपनी के एवीपी (एचआर) मोहन जांगड़ा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कहा कि वर्धमान में कामगारों को सुविधा समागम से काफी अच्छा नोलिज हासिल हुई है। शिविर में उपस्थित कर्मचारी व अधकिारी इसे सभी कामगारों को इसकी जानकारी देंगे। इस मौके पर सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने कहा कि ईएसआईसी में पंजीकृत कामगार व उनके परिजन देश के किसी भी ईएसआईसी औषधालय एवं असप्तला में अपना चिकित्सा उपचार करा सकते है। ईएसआईसी मुख्यालय की ओर से यह हिदायत जारी की है कि जो मजदूर ईएसआईसी में पंजीकृत है तथा उसके परिजन पूरे भारत वर्ष में कहीं भी ईएसआईसी अस्पताल में अपना ईलाज करा सकते है। उन्हें रैफर कराने की जरूत नहीं है। लेकिन जागरूकता के अभाव में कामगार दूसरे राज्य के मजदूर  उपचार कराने जाते थे तो उन्हें यह कह कर टोका जाता था कि वे अपनी ही डिस्पेंसरी में उपरचार कराएं। उन्होंने कहा कि कोई भी ईएसआईसी में पंजीकृत कामगार अपनी ड्यूटी से निवास स्थान व अपने निवास स्थान से ड्यूटी जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है तो उसे उपचार व अन्य सभी हक  मिलेंगे। चाहे उसका निवास स्थान कितनी भी दूरी पर क्यों न हो। बीमित महिला को 9 माह के सेवा व 70 दिन की ड्यूटी पूरी होने पर उसे छह माह के प्रसुति अवकाश मिलेगा। जिस पर महिला को उसका शत प्रतिशत वेतन मिलेगा। छह माह में हित लाभ दो जीवित बच्चों पर ही मिलता है। उसके बाद केवल उसे केवल तीन माह से प्रसुति लाभ ही मिलेगा। देवव्रत यादव ने बताया कि उच्च न्यायलय के आदेश की अनुपालना में सर्वोच्च न्यायलय में दायर मुकदमे के फैसले तक अब ईएसआईसी मुख्यालय को अब प्रथम दिन से ही केस टू केस के आधार पर बीमित व उसका परिवार को अति वशिष्ट उपचार देने की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर सतीश मेहरा,  पप्पू यादव, जसबीर ताया, हेमा ठाकुर, राजविंद्र कौर, रीना, समिता, फरहीन समेत पांच दर्जन कामगारों ने भाग लिया।
  • Punjab में पहली बार हो रहे है Soccer Game के International मुकाबले, देखें वीडियो

    Punjab में पहली बार हो रहे है Soccer Game के International मुकाबले, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा नौजवानों को खेलो की ओर जोड़ने के प्रयास किए जा रहे है। इसी के तहत अब पंजाबी सिंगर इस ओर भी अपना रुझान ला रहे है। जिसके चलते मशहूर पंजाबी सिंगर गगन कोकरी की अगुवाई में गांव कोकरी कलां में Soccer गेम को लेकर इंटरनेशनल 3 रोजा टूर्नामेंट शुरू करवाया जा रहा है। गायक के अनुसार गांव की नौजवान पीढ़ी नशे से दूर होकर खेलों की ओर अपना रुझान शुरू करें।

    मिली जानकारी के अनुसरा इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया के अलावा कई देशों की टीमे भाग लेंगी। वहीं पंजाब, हरियाणा यूपी, बंगाल सहित कई राज्यों की टीमों ने भी भाग लिया है। इस दौरान आज पहले दिन 6 टीमों ने भाग लिया, जिसमें दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया। इस मौके मोगा जिले के निहाल सिंह वाला के विधायक मंजीत सिंह, बाघापुराना के विधायक अमृत पाल सिंह सुखानंद आदि उपस्थित रहे।

  • Punjab News: नशीला पदार्थ जलाने के दौरान झुलसे SP और DSP, देखें वीडियो

    Punjab News: नशीला पदार्थ जलाने के दौरान झुलसे SP और DSP, देखें वीडियो

    अमृतसरः पुलिस अधिकारियों द्वारा नशीले पदार्थ को जलाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में 2 सीनियर पुलिस अधिकारी झुलस गए। घायल पुलिस अधिकारियों की पहचान एसपी तरूण रतन और डीएसपी सुख अमृत रंधावा के रूप में हुई है। दोनों पुलिस अधिकारी लुधियाना के खन्ना के रहने वाले है।

    मिली जानकारी के अनुसार खन्ना पेपर मिल में नशीला पदार्थ जलाने के दौरान यह हादसा हुआ है। हादसे में घायल दोनों पुलिस अधिकारियों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

  • सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

    सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

    डीसी बोले..जीवन है अनमोल, ना करें सड़क सुरक्षा नियमों की 

    ऊना/सुशील पंडित: सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत वीरवार को हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़ में नेहरू युवा केन्द्र ऊना और क्षेत्रीय परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की। इस दौरान नेहरू युवा केन्द्र ऊना और हिम गौरव आईटीआई के महाप्रबन्धक संजय जोशी ने उपायुक्त को छाल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जागरूकता शिविर में नुक्कड़ नाटको के जरिए सड़क सुरक्षा नियमों की पालना के महत्व बारे में बच्चों को जागरूक किया गया। उपायुक्त ने अपने संबोधन में सभी से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों की अवलेहना, अत्यधिक तेज गति से वाहन चलाना और लापरवाही से आवेरटेक करना, अनेक दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। इसमें सुधार के लिए हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

    उन्होंने आईटीआई के बच्चों को नशे से दूर रहकर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सीख दी। साथ ही सडक़ दुर्घटनाओं में घायलों की आगे बढ़कर सहायता करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद को लेकर लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से गुड स्मार्टियंस नामक योजना आरंभ की गई है। इसमें सडक़ दुर्घटना में पीड़ित को हादसे के तुरंत बाद शुरुआती एक घंटे के भीतर गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने का प्रयास करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र तथा 5000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की इस योजना का मकसद लोगों को सडक़ हादसों में घायलों की मदद करने और दुर्घटना में मृत्यु के मामलों में कमी लाना है।

    इस मौके क्षेत्रीय प्रबन्धक अशोक कुमार और एनवाईके ऊना के जिला समन्वयक प्रदीप कुमार ने युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। शिविर के दौरान पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जा रही नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर उनके जीवन व बलिदान को स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शिविर में हिम गौरव आईटीआई के ट्रेनियों ने सड़क सुरक्षा नियमों पर भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग व प्रश्नोत्री प्रतियोगिताओं मंे बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर हिम गौरव आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर अन्नया जोशी, प्रबन्धक रणवीर सिंह, ग्रुप अनुदेशक मुकेश कुमार, अनुदेशक नवीन सहित समस्त आईटीआई स्टाफ उपस्थित रहा।