Blog

  • Jalandhar News: घर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नकोदर के मोहल्ला गुरु नानक पुरा में घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में घर में रखा फर्नीचर और अन्य सामान नष्ट हो गया। मामले की जानकारी देते हुए हरजीत सिंह पुत्र अर्जन सिंह ने बताया कि घर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड कर्मियों के अनुसार आग लगने से घर के एक कमरे का फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो गया, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड के कर्मी ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है।

  • Jalandhar News: विवादों में घिरा Kingdom Consultant, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: विवादों में घिरा Kingdom Consultant, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ट्रैवल एजेंटो को लेकर आए दिन पीड़ितों द्वारा हंगामा करने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं अब Kingdom Conultants के बाहर पीड़ित परिवार द्वारा हंगामा किया गया। इस दौरान पीड़ित परिवार ने दफ्तर के बाहर जमकर नारेबाजी की। मामले की जानकारी देते हुए फगवाड़ा से आए साबी टोरी ने कहा कि गढ़ा रोड़ पर स्थित Kingdom Conultants दफ्तर में आकर उसके भाई और भाभी ने साल 2023 बच्चों के माइनर वीजे के लिए अप्लाई किया था। उन्होंने कहा कि कनाडा के मिसीसागा का 2 बच्चों का विजीटर वीजा लगवाने के लिए पैसे दिए थे।


    इस दौरान दफ्तर के कर्मियों द्वारा कहा जा रहा था कि उन्हें कुछ दिनों का समय दिया जाए। पीड़ित टोरी ने कहा कि उसके बाद दफ्तर के कर्मियों द्वारा कहा गया कि उनके बच्चों का रिजल्ट आएगा। उन्होेंने कहा कि आज जब दफ्तर में आए तो अब दफ्तर के कर्मियों द्वारा कहा जा रहा है कि रिजल्ट आ गया वह ले लों। पीड़ित का आरोप है कि अब तक वह करीब 7 से साढ़े 7 लाख रुपए दफ्तर के कर्मियों को दे चुका है। उनके पास ऑफर लेटर सहित सारे सबूत मौजूद है। पीड़ित का आरोप है कि उक्त लेटर उन्हें लगता है कि दफ्तर के कर्मियों द्वारा झूठी तैयार की गई।

    घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। लेकिन पुलिस ने कहा कि वह थाने में आकर घटना की शिकायत दें। पीड़ित के अनुसार एक से डेढ़ साल से वह दफ्तर में आकर चक्कर काट रहे है। अब हंगामा होने के बाद दफ्तर के कर्मियों द्वारा कहा जा रहा है कि वह 4 से साढ़े 4 लाख रुपए का रिफंड चैक के जरिए कर देंगे। लेकिन वह भी 3 माह तक मिलेंगे। पीड़ित ने कहाकि उसने सारा पैसा ब्याज पर उठाकर दफ्तर के कर्मियों को नगद में दिया है।

    जिसके बाद आज परेशान होकर दफ्तर के बाहर पीड़ित परिवार द्वारा हंगामा किया गया। पीड़ित के आरोप है कि जब भी वह दफ्तर में आकर बात को उठाते है तो दफ्तर में मौजूद बाउंसरों द्वारा गुंडागर्दी की जाती है। जिसके बाद अब दफ्तर के बाहर पीड़ित परिवार ने जमकर नारेबाजी करते हुए धक्केशाही बंद करने की अपील की। हालांकि इस मामले को लेकर Kingdom Conultants के संचालकों का कोई बयान सामने नहीं आया है, अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी सबूतों के आधार पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

  • साईं मन्दिर में 18वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक उत्सव 23 जनवरी को

    साईं मन्दिर में 18वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक उत्सव 23 जनवरी को

    बद्दी/सचिन बैंसल: नगर परिषद बद्दी के वार्ड नंबर नौ हाउसिंग बोर्ड फेस 2 स्थित शिरडी साईं मंदिर का 18वा मूर्ति स्थापना दिवस एवं वार्षिक उत्सव 23 जनवरी को मनाया जाएगा।  शिरडी साईं मंदिर के पुजारी पंडित चंद्रशेखर शर्मा अंकित ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी साईं मंदिर स्थापना दिवस के मौके पर शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा शोभा यात्रा 23जनवरी सुबह 10बजे से साईं मंदिर से शुरू होकर हाउसिंग बोर्ड फेस एक दो से होते हुए साईं रोड से शहर की पुरानी सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर से होते हुए चक्का रोड़ से शिरडी साईं मंदिर पहुंचेगी इस शोभा यात्रा में शिरडी साइन बाबा की अलग-अलग झांकियां निकाली जाएगी, शोभा यात्रा के उपरांत शिरडी साईं मंदिर कमेटी की तरफ से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

    मंदिर कमेटी के सदस्य सुभाष गर्ग, मुकेश मल्होत्रा, हरीश भूटानी, राजेश मित्तल, संजय, रमेश धवन, संजय धीमान, पूनम धवन, गीता देवी,बीना शर्मा, मोनू देवी, मधु देवी, कमला शेट्टी, नीरू शर्मा अरुण देवी नीलम, सुनीता देवी, अन्य हाउसिंग बोर्ड फेस एक दो निवासी उपस्थित रहेंगे, शिरडी साईं मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों ने शहर वासियों से निवेदन किया है कि बाबा के मूर्ति एवं वार्षिक  दिवस के मौके पर सभी नगर वासी अपनी सहभागिता अवश्य दें। मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर ने कहा कि इस वर्ष राम मंदिर निर्माण के 1 वर्ष पूर्ण होने पर साईं मंदिर में रामायण पाठ का आयोजन 21 जनवरी से 23 जनवरी तक रखा गया है, इसलिए सभी नगरवासी प्रभु श्री राम मंदिर की स्थापना के उपलक्ष में रखे गए रामायण पाठ में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज अवश्य करवाएं।

  • Punjab News: कुत्तों का कहर, 9 माह में 5945 मामले आए सामने, देखें वीडियो

    Punjab News: कुत्तों का कहर, 9 माह में 5945 मामले आए सामने, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले में आवारा कुत्तों का कहर लगातार जारी है। आए दिन आवारा कुत्तों का लोग शिकार हो रहे है। बता दें कि कुत्तों के काटने से लोगों के घायल होने के मामलों में पालतू कुत्तों से अधिका आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आई है। पिछले 9 महीनों की बात करें तो मुक्तसर जिले में 9 महीनों में कुत्तों के काटने के 5945 मामले सामने आए हैं।


    हैरानी की बात यह है कि इतने मामले सामने आने के बावजूद नगर परिषद की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालांकि इस घटनाओं के बढ़ने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने उचित व्यवस्था करने की बात कही है। राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी हरकीरत ने जानकारी देते हुए बताया कि कुत्तों के काटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये मामले कभी बढ़ जाते हैं तो कभी कम हो जाते हैं।

    जारी आंकड़ों के मुताबिक ज्यादातर मामले आवारा कुत्तों से संबंधित हैं और पालतू कुत्तों के मामले बहुत कम हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल से सिंतबर तक के ये आकंड़े है, जिसमें दिसबंर में 663 मामले सामने आए है। इसमें से आवारा कुत्तों की गिनती 3788 है और पालतू कुत्तों में 1805 घटनाएं सामने आई है। अधिकारी ने कहा कि कुत्तों के काटने पर सभी सीएससी अस्पतालों में फ्री टीका 24 घंटे लगवाया जा सकता है।

  • Jalandhar News: घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर, पुलिस ने किया रूट डायवर्ट

    Jalandhar News: घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर, पुलिस ने किया रूट डायवर्ट

    जालंधर, ENS: श्री राम लला की उत्तर प्रदेश में हुई प्राण प्रतिष्ठा को आज एक वर्ष पूरा हो रहा है। इसी को लेकर देश भर में आज दीपमाला जलाई जाएगी। वहीं पंजाब के कई जिलों में शोभा यात्रा निकालने और लंगर लगाने की व्यवस्था की गई है। हालांकि पठानकोट में इस अवसर को लेकर टेंट वालों के पास पहले से ऑर्डर बुक होने के चलते लोगों को श्री राम लला के इस अवसर पर सामान की कमी के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    वहीं जालंधर में आज भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। साथ ही श्री देवी तालाब मंदिर में इसे लेकर प्रोग्राम भी रखा गया है। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर ये विशेष आयोजन किया जा रहा है।बुधवार को ये यात्रा श्री देवी तालाब मंदिर से शुरू होगी और पूरे शहर से गुजरेगी। मिली जानकारी के अनुसार ये शोभायात्रा श्री देवी तालाब मंदिर से दोपहर 12 बजे शुरू होगी और शाम करीब 6 बजे समाप्त होगी।

    शोभायात्रा में लाखों लोगों के पहुंचने का अनुमान है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने शोभायात्रा वाले रूट पर करीब 7 घंटे के लिए रास्ता डायवर्ट किया है। जिसमें श्री देवी तालाब मंदिर, अड्डा होशियारपुर चौक, अड्डा टांडा चौक, खिंगरा गेट, पंज पीर चौक, फगवाड़ा गेट मार्केट, मिलाप चौक, श्री राम चौक (कंपनी बाग चौक), भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), अड्डा होशियारपुर चौक, जेल चौक, पटेल चौक, भगवान वाल्मीकि गेट सहित अन्य एरिया शामिल हैं।

  • दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी प्रिंट एंड पैक एग्जिबिशन के लिए इपामा ने बद्दी में किया संवाद

    दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी प्रिंट एंड पैक एग्जिबिशन के लिए इपामा ने बद्दी में किया संवाद

    उद्यमियों की आवाजाही के लिए नोएडा मैट्रो स्टेशन से चलेंगे निशुल्क बसें बददी/सचिन बैंसल: दुनिया की सबसे बड़ी प्रिंट एंड पैक एग्जिबिशन के लिए इपामा संगठन के पदाधिकारी हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक शहर बद्दी पहुंचे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग से जुड़े उद्यमियों के साथ संवाद किया और बताया कि इस एग्जिबिशन किस तरह से भविष्य को बदलने के लिए उपयोगी साबित होगी। समारोह का शुभारंभ प्रिंट एंड पैक संगठन  के सलाहकार सुरेंद्र जैन ने किया और उन्होंने सभी अतिथियों का हिमाचल पहुंचने पर स्वागत किया। उसके उपरांत इंडियन प्रिंटिंग पैकेजिंग एंड अलाइड मशीनरी मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के वायस प्रेसीडेंट जसविंद्र सिंह ने हिमाचल के उद्यमियों को संबोधित किया और बताया कि इपामा संगठन 1988 से काम कर रहा है और प्रिंट एंड पैकिंग उद्योगों के बदलते दौर के साथ साथ आगे बढ़ रहा है। इपामा दुनिया की सबसे आधुनिक मशीनरी व तकनीकों को एक मंच के नीचे लाता है, जिससे इस जगत से जुड़े उद्यमियों को काफी लाभ मिलता है। आगामी 1 से 5 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस एक्सपो में दुनियाभर के कई देशों से प्रतिनिधियों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। इसके उपरांत इपामा के संयुक्त सचिव रविंद्र सिंह ने बताया कि हमारा संगठन एक्सपो के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा चौथा संगठन है और यह दूसरी अब तक की सबसे बड़ी एग्जिबिशन लगने जा रही है, जिसमें सवा लाख सुकेयर फीट का क्षेत्र शामिल होगा और 12 पैवेलियन बने होंगे। अलग अलग पैवेलियन में अलग अलग सिगामेंट होंगे। इस प्रदर्शनी को पूरी तरह से समझने के लिए पांच दिन का समय पर्याप्त है।

    दुनियाभर से एडवांस मशीनरी प्रिंट एंड पैक से संबंधित उपलब्ध-

    इपामा संगठन में डायरेक्ट आपरेशन प्रशांत वत्स ने प्रोजेक्टर के माध्यम से उद्यमियों को इसके बारे में जानकारी दी और बताया कि यह16वां प्रिंट पैक एक्सपो होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि डिजिटल, ऑटोमेटिक, ऑफसेट, वेब प्रिंटिंग, प्रेस, पेपर पैकेजिंग, कोरोगेटिड, लेबल, स्क्रीन एंड टैक्सटाइल, साइनेज व एलइडी सहित कई प्रकार के अलग अलग पैवेलियन स्थापित किए गए हैं। इसमें पूरी दुनियाभर से एडवांस मशीनरी प्रिंट एं पैक से संबंधित उपलब्ध होने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस तरह की एग्जिबिशन में हिस्सा लेने के लिए पहले भारत के उद्योगपति चीन व अन्य देशों में जाते थे, लेकिन अब इस तरह के आयोजन भारत में हो रहे हैं और विदेश से लोग यहां पहुंच रहे हैं। इस मौके पर संगठन द्वारा हिमाचल के उद्यमियों को क्यूआर कोड के साथ इनविटेशन कार्ड वितरित किए, जिससे वह आसानी से एक्सपो में शामिल हो सकेंगे। एक्सपो में पहुंचने के लिए इपामा द्वारा मेट्रो स्टेशन से निशुल्क बसें भी चलाई जा रही हैं। प्रिंट एंड पैक संगठन बीबीएन के अध्यक्ष हेमराज चौधरी ने इस अवसर पर अतिथियों को पुष्प व शाल टोपी पहनाकर सम्मानित किया। हिमाचल प्रदेश प्रिंट पैक एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अजय भारद्वाज ने बताया कि इस एक्सपो के लिए पूरे हिमाचल से 200 से ज्यादा उद्यमी जाएंगे। उन्होने कहा कि विदेश में मंहगे दामों पर प्रदर्शनियां देखना व आना जाना बहुत मुश्किल होता है लेकिन आज हमें गर्व है कि पूरे भारत में हमें विश्व का नजारा देखने को मिलेगा। इस अवसर पर गत्ता उद्योग संघ के बीबीएन के अध्यक्ष हेमराज चौधरी, सुरेंद्र जैन व डा. आर.एस राणा को उनकी सेवाओं के लिए शॉल देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर बीबीएन के सौ से ज्यादा उद्यमियों ने कार्यक्रम में शिरकत कर एक्सपो में जाने की हामी भरी।
  • Punjab News: 2 गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ High Voltage Drama, हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ High Voltage Drama, हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के नॉवेल्टी चौक पर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब लाईटा वाले चौक पर 2 कारों की मामूली टक्कर हो गई। इस दौरान दोनों कार चालकों ने बीच सड़क पर खूूब हंगामा किया गया और हाथापाई भी की गई। वहीं एक कार चलाक ने बताया कि वह जम्मू से अमृतसर आए थे। इस दौरान लाईटा वाले चौके पर रेड लाईट के चलते उसने गाड़ी खड़ी की हुई थी। वहीं पीछे से कार चालक ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी।

    इस घटना के बाद हुई बहसबाजी के बाद दूसरे कार चालक ने घटना स्थल पर अपने साथियों को बुला लिया और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। वहीं दूसरे कार चालक ने बताया कि चौक पर उसकी गाड़ी का अन्य गाड़ी के साथ एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान कार में सवार व्यक्ति और महिलाओं द्वारा उसके साथ हाथापाई की गई। कार चालक ने पहले पक्ष पर धक्केशाही करने के आरोप लगाए। पीड़ित ने कहा कि उसने मौके पर अपने साथियों को बुलाया, लेकिन पहले पक्ष द्वारा उनके साथ भी हाथापाई की गई।

    घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत करवाया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी का कहना है कि वह लाईटा वाले चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने के प्रयास कर रहे थे। इस दौरान दोनों कार चालको में हुई टक्कर के बाद विवाद हो गया। घटना की सूचना थाना सिविल लाइन की पुलिस को दे दी घई है। मौके पर सिविल लाइन थाने पुलिस पहुंची और दोनों पार्टियों को ताने ले गई। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों द्वारा हुए हंगामे की जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: गौ से भरा ट्रक हिंदू नेताओं ने किया काबू, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: गौ से भरा ट्रक हिंदू नेताओं ने किया काबू, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में गौ तस्करी के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे है। वहीं आज हिंदू नेताओं गौं तस्करी के मामले में ट्रक काबू किया है। जिसके बाद गौं सुरक्षा सेवा दल ने पुलिस के साथ ट्रक से 11 बैल और 2 गायों को बरामद किया। बताया जा रहा है कि इन पशुओं को जम्मू के बूचड़खाने में भेजा जा रहा था।


    गौं सुरक्षा सेवा दल के पंजाब अध्यक्ष संदीप कुमार के अनुसार, उन्हें गांव ढहपी से एक ट्रक के निकलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उन्होंने मोगा पुलिस को अलर्ट किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सदर के पास से ट्रक को पकड़ लिया, हालांकि ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।

    सेंटर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि बरामद किए गए सभी पशुओं को मोगा की गौशाला में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है, जहां गौ सेवकों को इनकी देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच अधिकारी वीर सिंह के अनुसार, ट्रक कोटकपूरा की तरफ से मोगा की ओर आ रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • IIIT ऊना ने लागू की ‘वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन’ पहल

    IIIT ऊना ने लागू की ‘वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन’ पहल

    ऊना/सुशील पंडित: शोध ज्ञान की पहुँच बढ़ाने के लिए, IIIT ऊना ने भारत सरकार की “वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन” योजना को सफलतापूर्वक शुरू किया है। इस एकीकृत सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत संस्थान के शिक्षकों, शोधकर्ताओं और छात्रों को विभिन्न शोध पत्रिकाओं तक आसानी से पहुँच मिलेगी।

    इस पहल के तहत, IIIT ऊना के उपयोगकर्ता अब कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, बेसिक साइंसेज, हेल्थकेयर और टेक्नोलॉजी जैसे कई शोध क्षेत्रों की पत्रिकाओं का एक ही सब्सक्रिप्शन प्लान के जरिए उपयोग कर सकते हैं। यह सुविधा उपयोगकर्ताओं पर किसी भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ के बिना उपलब्ध कराई गई है।

    यह पहल 30 सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित शोध पत्रिकाओं को कवर करती है। उच्च गुणवत्ता वाले शैक्षणिक संसाधनों तक इस अभूतपूर्व पहुँच से IIIT ऊना में शोध गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इन प्रगतियों से राज्य और देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी योगदान होने की उम्मीद है। IIIT ऊना के निदेशक, प्रोफेसर मनीष गौर ने कहा, “यह पहल IIIT ऊना में नवाचार, शोध की उत्कृष्टता और ज्ञान के प्रसार को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

  • कुटलैहड़ के होटल हवेली जोगी पंगा में चल रही भागवत कथा में बताया गोवर्धन पर्वत का महत्व

    कुटलैहड़ के होटल हवेली जोगी पंगा में चल रही भागवत कथा में बताया गोवर्धन पर्वत का महत्व

    बाल कृष्ण भगवान ने राजा इंद्र का अहंकार तोड़ने के लिए करवाई थी गोवर्धन पूजा:आचार्य शिव कुमार शास्त्री

    ऊना/सुशील पंडित:

    कुटलैहड़ के होटल हवेली जोगी पंगा में स्वर्गीय रामनाथ शर्मा की पुण्य स्मृति में आयोजित पंचम दिवस के कार्यक्रम में भव्य भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कथा व्यास ने भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप में गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा सुनाई और इसका आध्यात्मिक महत्व बताया। कथा से पूर्व आयोजिक कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने पत्नि मृदु शर्मा एवं परिवार सहित पंचम दिवस पर पूजा अर्चना करके विद्वानों के साथ व्यास पीठ पूजन करके आशीर्वाद लिया।

    कथा व्यास आचार्य शिव कुमार शास्त्री जी ने गोवर्धन पर्वत की पौराणिक कथा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बाल्यकाल में इंद्रदेव के घमंड को चूर करने और ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठा लिया था। यह कथा उस समय की है जब गोकुल और उसके आसपास के क्षेत्र में लोग इंद्रदेव की पूजा कर वर्षा के लिए प्रार्थना करते थे। भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को समझाया कि हमें प्रकृति और गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए, क्योंकि ये ही हमारी असली रक्षा करते हैं। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों से इंद्र की पूजा न करने और गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का आह्वान किया। इससे इंद्रदेव क्रोधित हो गए और ब्रजभूमि पर मूसलधार बारिश कर दी। चारों ओर पानी भर गया और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। ब्रजवासी भयभीत होकर भगवान श्रीकृष्ण के पास सहायता मांगने पहुंचे। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर पूरे गोवर्धन पर्वत को उठा लिया और सभी ब्रजवासियों को उसके नीचे शरण देकर उनकी रक्षा की।

    कथा व्यास ने बताया कि यह कथा हमें सिखाती है कि घमंड कभी किसी का भला नहीं करता। इंद्रदेव का घमंड उनके विनाश का कारण बना, जबकि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने अद्भुत प्रेम और करुणा से ब्रजवासियों की रक्षा की। गोवर्धन पूजा प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में भगवान के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए और अहंकार का त्याग कर दूसरों की सहायता करनी चाहिए। कथा दौरान भक्तों ने गोवर्धन पर्वत की कथा सुनकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का गुणगान किया और भक्ति भाव में लीन हो गए। अंत में प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कथा व्यास ने बताया कि गोवर्धन पर्वत को श्रीकृष्ण ने यह संदेश देने के लिए उठाया कि प्रकृति और मानव का संबंध अविभाज्य है। इस प्रकार की कथाओं से समाज में भक्ति, प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिलता है। ज्ञात रहे विधायक विवेक शर्मा द्वारा यह आयोजन न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण साबित हुआ। स्वर्गीय रामनाथ शर्मा की पुण्य स्मृति में यह कार्यक्रम उनकी समाज सेवा और आध्यात्मिकता को श्रद्धांजलि देने का एक सशक्त माध्यम बना। बही कथा विराम के बाद विशाल भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।