Blog

  • कोरियन लोगों की त्वचा क्यों होती है इतनी ग्लोइंग? जाने ये 5 Secret Skin Care

    कोरियन लोगों की त्वचा क्यों होती है इतनी ग्लोइंग? जाने ये 5 Secret Skin Care

    Beauty Tips: कोरियन लोगों की चमकदार और निर्दोष त्वचा दुनिया भर में जानी जाती है। कोरियन ब्यूटी रूटीन में ऐसे खास उपाय हैं जो त्वचा की सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि कोरियन लोग अपनी स्किन केयर में कौन-सी पांच चीजें शामिल करते हैं जो उनकी त्वचा को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाती हैं।

    1. डबल क्लींजिंग
    कोरियन स्किन केयर रूटीन की शुरुआत डबल क्लींजिंग से होती है। यह प्रक्रिया त्वचा को गहराई से साफ करने के लिए दो चरणों में की जाती है। पहले चरण में तेल-आधारित क्लींजर का उपयोग होता है, जो मेकअप, सीबम, और त्वचा की सतह पर जमा तेल को हटाता है। दूसरे चरण में वॉटर-बेस्ड क्लींजर का उपयोग किया जाता है, जो त्वचा से गंदगी और पसीने को साफ करता है। डबल क्लींजिंग से त्वचा पूरी तरह से साफ हो जाती है और पोर्स खुल जाते हैं, जिससे त्वचा में ग्लो आता है।

    2. टोनिंग
    क्लिंजिंग के बाद टोनर का इस्तेमाल किया जाता है, जो त्वचा का पीएच बैलेंस बनाए रखता है और इसे हाइड्रेटेड रखता है। कोरियन टोनर हल्के और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो त्वचा को सॉफ्ट और मुलायम बनाते हैं। यह त्वचा की तैयार करती है ताकि स्किन केयर प्रोडक्ट्स गहराई से प्रवेश कर सकें।

    3. एसेंस और सीरम
    टोनर के बाद, कोरियन स्किन केयर रूटीन में एसेंस और सीरम का इस्तेमाल किया जाता है। ये उत्पाद त्वचा की समस्याओं जैसे कि डार्क स्पॉट्स, फाइन लाइंस, और पिगमेंटेशन को टारगेट करते हैं। एसेंस त्वचा को हाइड्रेट और रेडिएंट बनाता है, जबकि सीरम त्वचा की गहराई से काम करता है, जिससे त्वचा में निखार आता है।

    4. शीट मास्क का उपयोग
    शीट मास्क कोरियन स्किन केयर का एक अभिन्न हिस्सा हैं। ये मास्क त्वचा को इंटेंसिव हाइड्रेशन और पोषण प्रदान करते हैं। कोरियन शीट मास्क में विटामिन, मिनरल्स, और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा की सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं। सप्ताह में एक या दो बार शीट मास्क का उपयोग करने से त्वचा मुलायम और चमकदार रहती है।

    5. सनस्क्रीन का नियमित उपयोग
    कोरियन लोग सनस्क्रीन को अपने स्किन केयर रूटीन में खास महत्व देते हैं। सूरज की हानिकारक यूवी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे समय से पहले झुर्रियां और स्किन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। कोरियन सनस्क्रीन हल्के और नॉन-ग्रीसी होते हैं, जो त्वचा को सुरक्षा प्रदान करते हैं और उसे हेल्दी बनाए रखते हैं।

    कोरियन लोगों की त्वचा की खूबसूरती का राज उनके विशेष स्किन केयर रूटीन में छिपा है। डबल क्लींजिंग, टोनिंग, एसेंस, सीरम, शीट मास्क, और सनस्क्रीन जैसे उपायों का नियमित उपयोग त्वचा को हेल्दी, ग्लोइंग, और निर्दोष बनाता है। अगर आप भी अपनी त्वचा को कोरियन लोगों जैसी चमकदार बनाना चाहते हैं, तो इन उपायों को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

  • Punjab News: Hotel में पंखे से लटकता मिला युवक का शव, युवती घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Hotel में पंखे से लटकता मिला युवक का शव, युवती घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना मोती नगर के अंतगर्त आते इलाके में एक होटल में पंखे से लटकता हुआ युवक का शव बरामद हुआ। वहीं युवती तेजधार हथियार से घायल पाई गई। युवक को फंदे पर लटकता देख युवती ने शोर मचाया। जिसके बाद होटल मैनेजर स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे। युवक फंदे पर लटक रहा था। मृतक की पहचान 35 वर्षीय गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की जेब से पुलिस नशीली गोलियां बरामद हुई है। युवती के हाथ पर भी तेजधार हथियार से कट के निशान मिले है। मामले की जानकारी देते हुए होटल कर्मी अमित कुमार ने बताया कि गगनदीप नाम का युवक एक लड़की के साथ कमरा किराए पर लेने आया है। दोनों ने अपना पहचान पत्र जमा करवाया। लेकिन देर शाम गगनदीप के कमरे से युवती के चिल्लाने की आवाजें आने लगी। इस दौरान होटल के रिस्पेशन पर युवती का फोन आया कि कमरे का दरवाजा खुल नहीं रहा था। किसी तरह होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा खोला तो सभी दंग रह गए। दरअसल, पंखे के साथ गगनदीप का शव लटक रहा था। गगनदीप ने किन हालातों में सुसाइड किया है इस बारे किसी को कुछ पता नहीं। गगनदीप के साथ जो युवती होटल में रुकने आई थी उसका नाम गुरप्रीत कौर है। गुरप्रीत की बाजू पर कट के निशान है। उसकी हालत भी गंभीर थी। दोनों में किस बात को लेकर विवाद हुआ यह पता नहीं है। होटल संचालकों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर थाना मोती नगर की पुलिस पहुंची। SHO वरिंदर उप्पल मुताबिक युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। लड़की को प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • ट्रॉले और Bus में हुई भीषण टक्कर, Driver की दर्दनाक मौ’त, 27 घायल

    ट्रॉले और Bus में हुई भीषण टक्कर, Driver की दर्दनाक मौ’त, 27 घायल

    जुलाना – राष्ट्रीय NH-152 डी पर एक भीषण रोड हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सवारी से भरी एक निजी बस हाइवे पर खड़े ट्राले से टकरा गई। इस हादसे में  बस सवार लगभग 27 लोग घायल हो गए। घायल लोगों को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

    घायलों में 17 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। बाकी के घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना की सूचना पाकर पूरा प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत कार्यों में जुटा हुआ है।

    हादसा इतना भयंकर था कि बस चालक का सिर कट कर ट्राले में जा फंसा, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहत कार्य के लिए जुलाना के अलावा आसपास के क्षेत्र से भी एंबुलेंस को बुलाकर उन्हें अस्पताल में भिजवाया गया।

  • डाक्टरों की देशव्यापी Strike, सभी अस्पतालों में बंद रहेगी OPD सेवाएं

    डाक्टरों की देशव्यापी Strike, सभी अस्पतालों में बंद रहेगी OPD सेवाएं

    नई दिल्ली – कोलकाता में 8 और 9 अगस्त की रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में महिला डॉक्टर से हुई बर्बरता और हैवानियत के बाद इंसाफ और न्याय की गूंज देश के हर कोने में और तेज होती जा रही है। शहर-शहर, सड़क-सड़क डॉक्टर अपने साथी के साथ रेप और हत्या के बाद इंसाफ मांग रहे है।

     इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने डॉक्टर के बलात्कार और हत्या तथा उसके बाद हुई तोड़फोड़ के विरोध में आज देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है। आईएमए द्वारा जारी बयान में कहा गया है, “कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में हुए क्रूर अपराध और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर की गई।

    भारतीय चिकित्सा संघ ने  17 अगस्त को सुबह 6 बजे से रविवार 18 अगस्त सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए आधुनिक चिकित्सा के डॉक्टरों की सेवाओं को राष्ट्रव्यापी रूप से बंद करने की घोषणा की है। आईएमए ने सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए सभी अस्पतालों में गैर-आपातकालीन सेवाएं बंद रखने की घोषणा की है। मेडिकल बॉडी ने एक बयान में कहा कि आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी और कैजुअल्टी वॉर्ड चालू रहेंगे. इससे पहले दिन में FORDA ने भी हड़ताल का ऐलान किया था।

  • Train हादसा : पटरी से उतरे 20 डिब्बे, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Train हादसा : पटरी से उतरे 20 डिब्बे, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नई दिल्ली – उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में एक ट्रेन हादसे का शिकार हुई है। हादसा कानपुर के गोविंदपुरी में हुआ, जहां साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। भारतीय रेलवे के मुताबिक साबरमती एक्सप्रेस के 20 डिब्‍बे पटरी से उतर गए। ये हादसा बीती रात करीब ढाई बजे हुआ। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। ट्रेन में सवार यात्री बुरी तरह डर गए और जान बचाने की कोशिश करने लगे। इस बीच ट्रेन में अफ़रा-तफरी का माहौल हो गया। यहां पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19168 भीमसेन स्टेशन के बीच एक ब्लॉक सेक्शन में पटरी से उतर गई।

    ये हादसा उस वक़्त हुआ जब साबरमती ट्रेन कानपुर से जा रही थी। लोको पायलट का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बोल्डर इंजन से टकराया था, जिसके कारण इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और मुड़ा हुआ था। जिसके चलते ट्रेन पटरी से उतर गई है। हादसे की सूचना मिलते ही कानपुर के डीएम राकेश कुमार सिंह और एडीएम घटनास्थल पर पहुँच गए और हालात का जायजा लिया। जिसके बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

    इस घटना के बारे में बताते हुए कानपुर के डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर पहुंच गया। ट्रेन के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस हादसे में कुछ लोगों को मामूली खरोंचे आई है। कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है। घायलों को अस्पताल पहुँचाने के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर ट्रैक की मुरम्मत कर ट्रेन सेवा को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हादसे के पीछे क्या कारण थे। गनीमत ये रही कि इस हादसे में घटनास्थल से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

  • आज का राशिफल, 17 अगस्त 2024

    आज का राशिफल, 17 अगस्त 2024

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 10 बजकर 47 मिनट प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जाएगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 49 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज शनि प्रदोष व्रत है।

    मेष राशि -आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कई तरह की व्यक्तिगत गतिविधियों में ही दिन व्यतीत हो जाएगा। स्वयं पर भरोसा रखें। अपनी क्षमता से अधिक कार्य भार ना लें। आज स्वभाव में अहम की भावना ना आने दें।आज के दिन निवेश करना भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा। प्रॉपर्टी अथवा वाहन खरीदने संबंधी कोई विचार चल रहा है तो उस पर अमल करने का अनुकूल समय है। कुछ समय अपनी रुचि संबंधी कामों में भी बिताएंगे। इससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

    वृष राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कारोबारी गतिविधियों में बहुत ध्यान देने की जरूरत है।आपके अथक प्रयासों से गतिविधियों में कुछ सुधार होगा। अपने प्रत्येक कार्य को गंभीरता से पूरा करने का प्रयास करें।जीवन के प्रति आपका सकारात्मक रवैया आपके आत्म बल को और अधिक मजबूत रखेगा। नए एग्रीमेंट होंगे और आपकी छवि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज उत्तम स्थिति बनी हुई है लिए गए निर्णय के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू अथवा करियर में उचित सफलता मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्यवाही चल रही है, तो आज बात बन सकती हैं।

    मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। अपने पक्ष को मजबूत करके रखें। दूसरों की व्यक्तिगत गतिविधियों से खुद को दूर रखें।घर की सुख-सुविधा से संबंधित कोई मूल्यवान वस्तुओं की खरीददारी भी करेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में आस्था रहेगी। अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक मामलों को ही अहमियत दे। । इसलिए उनके साथ कुछ समय बिताएंगे। आज सम्मानित व्यक्तियों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और उनके सानिध्य में बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा।आज बच्चों की समस्याओं का समाधान देने से उनका मनोबल बढ़ेगा

    कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। समय बहुत ही अनुकूल है। कोई खास कार्य भी हल होने वाला है। आज अपने सभी निर्णय खुद ही ले। दूसरों पर निर्भर रहेंगे तो आपका समय नष्ट होगा।अपने बारे में ही सोचे और अपने लिए ही काम करें। कोई पारिवारिक विवाद किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता से हल हो जाएगा और आपसी संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। परंतु खर्चों पर कटौती करना भी मुश्किल होगा। खुद को साबित करने के लिए बहुत संघर्ष और मेहनत की जरूरत है।आर्थिक कशमकश बनी रहेगी।

    सिंह राशि-आज आपको कोई विशेष उपलब्धि मिलने वाली है।व्यवसाय में किसी के साथ भी कोई डील या लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हालांकि आपको फायदेमंद अनुबंध मिलने वाले हैं।आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपका गुस्सा व बहुत अधिक अनुशासित होना दूसरों के लिए समस्याएं उत्पन्न करेगा। कुछ समय अध्यात्मिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें।

    कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है।आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से काम संपन्न करने में मदद करेगी। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान बना रहेगा।आज कोई रुका हुआ काम पूरा होने वाला है। हालांकि बहुत मेहनत भी करनी पड़ेगी। अपनी जीवनशैली को और अधिक उन्नत बनाकर रखने का प्रयास करें। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। ऑफिस में कार्यभार की अधिकता की वजह से घर में भी करना पड़ेगा।

    तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज परिस्थितियां आपके पक्ष में सुखद परिवर्तन ला रही है। इस समय व्यवसायिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।आध्यात्म के प्रति रुचि रखना आपके स्वभाव को और अधिक विनम्र बनाएगा। युवा वर्ग की अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर की गई मेहनत कामयाब रहेगी।सिर्फ अपना व्यवहार और सोच सकारात्मक रखिए। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को कोई बेहतरीन कार्यभार मिल सकता है। आज कुछ अनुभवी लोगों का संपर्क मिलेगा और आपको जानकारियां भी हासिल होगी।

    वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। व्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को संपन्न करे।दूसरों पर विश्वास करना नुकसान दे सकता है। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक फल मिलेंगे।आज व्यवसाय संबंधी किसी काम में अपनी योग्यता और कार्यक्षमता पर ही भरोसा रखें। मन मुताबिक फल मिलने से मन में खुशी रहेगी और आय के साधन प्रबल होंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती हैं।

    धनु राशि-आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। किसी संपर्क द्वारा महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त होगा।आज काम समय पर पूरा करना आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है।किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर भी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ सकती है। जो कि आपके भविष्य के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगा। आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण व संतुलित व्यवहार घर और बाहरी गतिविधियों में उचित सामंजस्य बनाकर रखेगा और अपने काम को पूरा करने में सक्षम भी होंगे।

     मकर राशि-आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें।अगर कोई समस्या में फंस जाए तो मित्रों का सहयोग आपकी मुश्किल को हल कर सकता है। जिससे समाज में आप का रुतबा बढ़ेगा, साथ ही आय भी बढ़ेगी। आज आप प्रोडक्शन के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता पर भी ज्यादा ध्यान देंगे। आज दिन आपके पक्ष में है। किसी को दिया उधर दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। कोई राजनीतिक उपलब्धि मिल सकती हैं।

    कुंभ राशि-आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। बच्चों की शिक्षा अथवा करियर को लेकर कोई चल रही समस्या हल हो जाएगी। इसलिए धैर्य और संयम से काम लेगे तो सब सही रहेगा। किसी के साथ भी गलतफहमी के कारण रिश्तों में कटुता ना आने दें।अगर कोई विवादित संपत्ति संबंधी मामला है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से संपन्न होने की उचित संभावना है। अचानक ही कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा।जिससे काफी हद तक तनावमुक्त महसूस करेंगे।

    मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से सभी कार्य योजना बद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे और आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा महसूस करेंगे।आज अधिक खर्चों की वजह से हाथ कुछ तंग रहेगा। उधार दिए हुए पैसे की वापसी के लिए प्रयास करेंगे।युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे। घर में नजदीकी संबंधियों की आवाजाही रहेगी।

  • Jalandhar : जमीन के कब्जे को लेकर दो गुटों में हुआ विवाद, लगाया धरना

    Jalandhar : जमीन के कब्जे को लेकर दो गुटों में हुआ विवाद, लगाया धरना

    जालंधर, ENS: जालंधर कुंज में आज देर शाम तक ज़मीन पर कब्जा करने दो पक्ष आमने सामने हो गई। इस दौरान वहां पर हिंदू नेताओं के साथ लोगों ने सड़क पर धरना लगाकर रोष जाहिर किया। दरअसल, स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई सालों से यहां पर प्राचीन मंदिर बना हुआ है और उसकी बैकसाइड पर लगती जमीन मंदिर की ही है और उस पर वह पिछले कई सालों से खेती में कर रहे थे।

    उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग इस जगह पर कब्रिस्तान बनाना चाहते हैं। जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद गरमा गया है। कहा जा रहा है कि इस जमीनी विवाद को लेकर पहले बक्फबोर्ड के लोगों से बात हुई थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि वह उन्हें कहीं ओर जमीन लेकर दे देते है। मिली जानकारी अनुसार जिसके बाद दोनों पक्षों में इस बात पर समझौता हो गया था। आरोप है कि आज शाम को उस समय माहौल गरमा गया जब कुछ शरारती अनसरों ने खेतों में आकर कोई चीज दफना दी।

    कहा जा रहा है कि उक्त चीज दफनाने के बाद शरारती अनसरों ने उसके ऊपर हरे रंग का झंडा लगा दिया और कहा गया कि यह जगह बक्फबोर्ड की जगह है। मिश्रा ने कहा कि अगर यह जगह बक्फबोर्ड की है तो 70 साल‌ पहले जब यहां पर मंदिर बना था तब यह लोग कहां पर थे। इसी बात को लेकर वहां पर माहौल गरमा गया। वहीं लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज उनके हिंदु समाज को खत्म करने की साज़िश रची जा रही है।

    इस मामले को लेकर जब मिश्रा से पूछा गया कि प्रशासन का इस मामले को लेकर क्या कहना है तो उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कहा जा रहा है कि जल्द दोनों पक्षों को बैठाकर मसला हल‌ करवाया जाएगा, लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा मसले को हल नहीं करवाया गया। मिश्रा का कहना है कि जब उनके मंदिर पर कब्जा कर लिया जाएगा क्या प्रशासन तब मसले पर आकर बात करेगा। वहीं भारी हंगामा होने के बाद लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय मौजूदा पुलिस को दी।

    इस दौरान लोगों द्वारा लगाए गए धरने दौरान प्रशासन से अपील की गई है कि वहां ज़मीन में दफ़नाई चीज़ को जल्द बाहर‌ निकाला जाए, नहीं तो उनका धरना इसी तरह जारी रहेगा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा मामले को शांत करवाया जा रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई और झंडा लगाए जाने के मामले पर पुलिस के उच्च अधिकारियों ने बताया कि हिंदु नेताओं से बात की गई है। इस दौरान उन्होंने बताया कि अब वहां से शरारती अनसरों द्वारा लगाए गए झंडे को उतार लिया गया है। उन्होंने कहा वह दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद जल्द मसले को हल करवाएंगे।

  • बज गया जम्मू-कश्मीर व हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल, जानें किस तारीख को होगा मतदान

    बज गया जम्मू-कश्मीर व हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल, जानें किस तारीख को होगा मतदान

    नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे और मतगणना चार अक्टूबर को होगी। जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में तो हरियाणा में एक चरण में चुनाव कराए जाएंगे। जबकि 4 अक्टूबर को इन दोनों राज्यों के एक साथ चुनाव परिणाम आएंगे। साथ ही हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए एक अक्तूबर को मतदान होगा। चार अक्तूबर को रिजल्ट आएगा। वोटर सूची 27 अगस्त को जारी होगी। इस बार हरियाणा में स्लम और मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में अलग से पोलिंग बूथ लगाए जाएंगे।

    निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को यह घोषणा की। साल 2019 में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहा है।

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इस बहुप्रतीक्षित चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों में 42.6 लाख महिलाओं सहित कुल 87.09 लाख मतदाता हैं और इनके मतदान के लिए कुल 11,838 मतदान केंद्र होंगे। इस पूर्ववर्ती राज्य के सभी उम्मीदवारों को उनके राजनीतिक दलों की मांग के अनुसार आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

    केंद्र सरकार ने साल 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त कर के जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों… जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था। इस फैसले को चुनौती देनी वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने वाली उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में पांच न्यायमूर्तियों की पीठ ने सर्वसम्मति से फैसला देते हुए जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने का फैसला बरकरार रखा था।

    इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार को इस साल सितंबर तक इस पूर्ववर्ती राज्य में विधानसभा चुनाव कराने के लिए कदम उठाने को कहा था। जम्मू-कश्मीर में पिछला विधानसभा 2014 में पांच चरणों में हुआ था। तब यह एक राज्य था और लद्दाख उसका हिस्सा था।

  • Jalandhar : CP के चेतावनी आदेश के बावजूद चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा द्वारा हाल ही में दुकानदारों को अवैध पार्किंग को लेकर चेतावनी आदेश जारी किए जा चुके हैं। वहीं बीते दिन पुलिस कमिश्नर द्वारा अवैध पार्किंग को लेकर आदेश न मानने वालों को एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी भी दी जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद कर और बाइक चालकों द्वारा दुकानों के बाहर अभी भी अवैध पार्किंग की जा रही है।

    लेकिन इन सब के बावजूद दुकानों के बाहर हो रही है अवैध पार्किंग को लेकर सरे आम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिसकी वीडियो भी सामने आई है। यह वीडियो भगवान वाल्मीकि चौक और दिलकुशा मार्केट वाले चौक की है। जिसमें देखा जा सकता है की बाइक और कर चालकों द्वारा कैसे सड़कों पर अवैध पार्किंग करके सड़के जाम की हुई है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इनके खिलाफ कोई कार्रवाई करती है या मात्र दोबारा चेतावनी के आदेश ही जारी किए जाएंगे।

  • Jalandhar : CP के चेतावनी के बावजूद चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था, देखें वीडियो

    Jalandhar : CP के चेतावनी के बावजूद चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा द्वारा हाल ही में दुकानदारों को अवैध पार्किंग को लेकर चेतावनी आदेश जारी किए जा चुके हैं। वहीं बीते दिन पुलिस कमिश्नर द्वारा अवैध पार्किंग को लेकर आदेश न मानने वालों को एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी भी दी जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद कर और बाइक चालकों द्वारा दुकानों के बाहर अभी भी अवैध पार्किंग की जा रही है।

    लेकिन इन सब के बावजूद दुकानों के बाहर हो रही है अवैध पार्किंग को लेकर सरे आम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिसकी वीडियो भी सामने आई है। यह वीडियो भगवान वाल्मीकि चौक और दिलकुशा मार्केट वाले चौक की है। जिसमें देखा जा सकता है की बाइक और कर चालकों द्वारा कैसे सड़कों पर अवैध पार्किंग करके सड़के जाम की हुई है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इनके खिलाफ कोई कार्रवाई करती है या मात्र दोबारा चेतावनी के आदेश ही जारी किए जाएंगे।