Blog

  • Jalandhar News: सरेआम नाबालिग से फोन छीनकर भागे स्नेचर, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सरेआम नाबालिग से फोन छीनकर भागे स्नेचर, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात के एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख के आदेशों पर करतारपुर पुलिस ने 2 स्नेचरों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, ट्यूशन पढ़कर लौट रही नाबालिग से बाइक सवार स्नेचर सरेआम फोन छीनकर फरार हो गए। जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई है। वहीं इस मामले में देहात पुलिस ने हरकत में आते हुए दोनों स्नेचरों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, अपराध में इस्तेमाल किया गया एक्टिवा और एक रेडमी नोट 11 बरामद किया है।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ ​​गिंदा निवासी टाहली साहिब रोड करतारपुर और जसप्रीत सिंह उर्फ ​​जस्सा निवासी मोहल्ला सेखवां वाला खूह करतारपुर के रूप में हुई है। वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि पुलिस ने गांधी नगर के वकील रमन कुमार भारद्वाज की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की गई। शिकायत के मुताबिक रमन की भतीजी अविता शर्मा 12 अगस्त को ट्यूशन से घर लौट रही थी, तभी केसरा मंदिर के पास सफेद एक्टिवा पर सवार दो लोगों ने उसका मोबाइल फोन छीनकर स्नेचर फरार हो गए।

    एसएसपी खख ने कहा, “शिकायतकर्ता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर करतारपुर SHO इंस्पेक्टर रमनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत संदिग्धों की पहचान की और उन्हें काबू कर लिया और जसप्रीत सिंह के कब्जे से चोरी हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को आगे की जांच के लिए स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा और ऐसी अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता का पता लगाया जाएगा।

  • Punjab : विदेश में दिल का दौरा पड़ने से व्यक्ति की हुई मौत, देखें वीडियो

    Punjab : विदेश में दिल का दौरा पड़ने से व्यक्ति की हुई मौत, देखें वीडियो

    अमृतसर –विदेश में दिल का दौरा पड़ने से व्यक्ति की मौत हो गई थी।  जिसका शव सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. एसपी सिंह ओबराय के प्रयासों से मालेरकोटला के नजदीक गांव माहोली खुर्द के 38 वर्षीय मोहम्मद रफीक का शव दुबई से श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर पहुंचा। मुहम्मद रफीक भी बेहतर भविष्य का सपना लेकर विभिन्न खाड़ी देशों में काम करने के बाद करीब डेढ़ साल पहले लकड़ी के कारीगर के रूप में दुबई आया था।

    जिसकी 19 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। सुखदीप सिद्धू ने बताया कि उन्हें इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी भारतीय दूतावास द्वारा दी गई। जिसके बाद मालेरकोटला से जुड़ी उनकी टीम ने पीड़ित परिवार को ढूंढा और उनके साथ हुए हादसे के बारे में जानकारी दी। सुखदीप सिद्धू ने बताया कि उन्होंने मृतक के परिवार को सूचित करने के बाद अपने निजी सचिव बलदीप सिंह चहल की देखरेख में दुबई में भारतीय दूतावास के सहयोग से सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और मोहम्मद रफीक के शव को भारत भेजा।

    उन्होंने कहा कि शव को भारत भेजने का खर्च भारतीय दूतावास द्वारा दिया गया है। मोहम्मद रफीक का शव लेने आए परिजन एडवोकेट मोहम्मद जावेद ने भावुक होकर बताया कि मोहम्मद रफीक दुबई गया हुआ था और पिछले कुछ समय से वह अपने काम को लेकर परेशान था। जिसके चलते उसे दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।

  • Punjab News: Tractor पर स्टंट करते समय 5 युवकों के साथ हुआ हादसा, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Tractor पर स्टंट करते समय 5 युवकों के साथ हुआ हादसा, एक घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः ट्रैक्टर पर स्टंट करने पर सीएम भगवंत मान ने बैन किया हुआ है। दरअसल, गुरदासपुर में ट्रैक्टर पर स्टंट करने के दौरान युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद सीएम मान ने ट्रैक्टर पर स्टंट करने पर रोक लगा दी थी। लेकिन उसके बावजूद स्टंट करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। जिसके चलते कई लोग हादसे का शिकार हो हैं। वहीं ताजा मामला गुरदासपुर के नए बस स्टैंड से सामने आया है। जहां बीते दिन कुछ युवक ट्रैक्टर पर स्टंट बाजी कर रहे थे। इसी दौरान उनका ट्रैक्टर पलट गया और इस हादसे में प्रभजोत सिंह ज़ख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया है।

    वहीं इस घटना की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारी ने बताया कि उन्हें सड़क सुरक्षा फोर्स ने सूचना दी थी कि बस स्टैंड पर एक ट्रैक्टर पलट गया है, जिस पर 5 युवक सवार थे। जब उन्होंने वहां पर जाकर देखा तो ट्रैक्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था और ट्रैक्टर पर बैठा एक युवक प्रभजोत सिंह ज़ख्मी हो गया था। इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं घायल युवक के साथी गांव सहारी के हरप्रीत सिंह से पूछताछ की जा रही है। एएसआई ने बताया कि कुछ लड़कों ने शराब पी रखी है और इनके पास से ट्रैक्टर से एक तलवार भी बरामद हुई हैं, जिसको कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

    दूसरी ओर ट्रैक्टर पर सवार एक युवक हरप्रीत सिंह ने बताया कि जब वह बस स्टैंड से गुजर रहे थे तभी अचानक से सामने से एक बस आ गई और उनके ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ है। इस हादसे में प्रभजोत सिंह नामक युवक को मामूली चोटें आईं हैं, लेकिन उनकी हालत अभी ठीक है। युवक का कहना है कि उसने किसी तरह का नशा नहीं किया है और ट्रैक्टर से जो तलवार पुलिस को बरामद हुई है वह उसने पनी सुरक्षा के लिए रखी थी।

  • Punjab News: 2 दिन School रहेंगे बंद, आदेश जारी

    Punjab News: 2 दिन School रहेंगे बंद, आदेश जारी

    अमृतसरः बाबा बकाला साहिब कस्बे अधीन आते स्कूलों में 19 से 20 को छुट्टी का ऐलान किया गया है। दरअसल, डिप्टी कमिश्नर ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि बाबा बकाला साहिब कस्बे अधीन आते स्कूलों में 19 से 20 अगस्त 2024 को रखड़ पूण्या के मेले के कारण छुट्टियां रहेंगी। इन स्कूलों में सरकारी हाई स्कूल बाबा बकाला, दशमेश पब्लिक स्कूल बाबा बकाला, सरकारी मिडल स्कूल छापियावाली, सरकारी मिडल स्कूल उम्रा नंगल, सरकारी मिडल स्कूल ठठिया, माता गंगा सीनियर सैकेंडरी स्कूल बाबा बकाला, जी.टी.सी.स्कूल बाबा बकाला, न्यू मैचरी पब्लिक स्कूल छापियावाली, सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल ठठीयां और संत मज्जा सिंह सीनियर सैकेंडरी स्कूल शामिल है।

    इस संबंधित जानकारी देते हुए उप मंडल मैजिस्ट्रेट बाबा बकाला साहिब और जिला शिक्षा अफर (सैकेंडरी शिक्षा) अमृतसर को भी दे दी गई है। बता दें कि बाबा बकाला एक ऐतिहासिक कस्बा है जो अमृतसर की तहसील भी है। ऐतिहासिक गुरुद्वारा 9वीं पातशाही बाबा बकाला साहिब एक संसार प्रसिद्ध तीर्थ स्थान बन चुका है, जहां 9वें नानक श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने 26 साल 9 महीने 13 दिन तक घोर तपस्या करके यह नगर बसाया। यहां हर साल उनकी याद में 3 दिन वार्षिक जोड़ मेला रखड़ पुण्या बड़ी धूमधाम और श्रद्धा से मनाया जाता है।

  • Punjab News: तस्कर Akshay Chhabra और Jaspal Singh Goldy गिरफ्तार, दोनों को NCB भेजेंगी Dibrugarh jail

    Punjab News: तस्कर Akshay Chhabra और Jaspal Singh Goldy गिरफ्तार, दोनों को NCB भेजेंगी Dibrugarh jail

    लुधियानाः पंजाब में नशे की चेन तोड़ने के लिए NCB ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसी के तहत NCB की टीम ने कुख्यात ड्रग माफिया अक्षय छाबड़ा और जसपाल सिंह उर्फ ​​गोल्डी को तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं नशे की चेन तोड़ने के लिए NCB द्वारा तस्करों को असम के डिब्रूगढ़ जेल भेजा जा रहा है। हाल ही में गुरदासपुर में तस्कर को काबू करके NCB असम के डिब्रूगढ़ जेल भेजा था। दरअसल, 13 अगस्त 2024 को बलविंदर सिंह उर्फ ​​बिल्ला हवेलियन के खिलाफ भी यही एक्शन लिया गया था।वहीं अब बताया जा रहा है कि इन दोनों तस्करों को असम के डिब्रूगढ़ जेल में भेजा जाएगा ताकि उनकी नशा तस्करी की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

    मिली जानकारी के अनुसार अक्षय छाबड़ा और जसपाल गोल्डी दोनों जेल में बंद होने के बावजूद अवैध गतिविधियां करते हुए नशा तस्करी करवा रहे है। जिसके परिणामस्वरूप अक्षय छाबड़ा के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत 03 अतिरिक्त एफआईआर और जसपाल सिंह उर्फ ​​गोल्डी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत 01 अतिरिक्त एफआईआर दर्ज की गई है। अक्षय छाबड़ा (किंगपिन) को जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से NCB ने गिरफ्तार किया था। वह 24 नंवबर 2024 को देश छोड़कर शारजाह, संयुक्त अरब अमीरात भागने की कोशिश कर रहा था। इसके अलावा, एनसीबी सी.आर ने जब जांच की तो अक्ष्य छाबड़ा का ड्रग सिंडिकेट चलाने वालों में से जसपाल सिंह उर्फ गोल्डी का नाम भी सामने आया।

    जांच से पता चला है कि लुधियाना स्थित इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट ने करीब आईसीपी अटारी, पंजाब, मुंद्रा सी पोर्ट, गुजरात और जम्मू-कश्मीर से 1400 किलोग्राम से अधिक की हैरोइन तस्करी की है। इस मामले में NCB ने 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस केस में किंगपिन,तस्कर सहित दो अफगान नागरिक शामिल हैं। अभी तक NCB ने इन अपराधियों से 40 किलोग्राम हेरोइन, 0.557 किलोग्राम अफीम, 23.645 किलोग्राम संदिग्ध नारकोटिक्स पाउडर, 04 बोतलें एचसीएल, 31 जिंदा गोलियां और 01 मैगजीन रिकवर की। इस ग्रुप की 02 फैक्ट्रियों/हेरोइन प्रोसेसिंग ठिकानों का भी भंडाफोड़ किया गया है। अब तक 57 करोड़ से ज्यादा इस ड्रग सिंडिकेट की अचल/चल संपत्तियों को एनसीबी चंडीगढ़ द्वारा फ्रीज कर दिया गया है।

    जांच में NCB ने पाया था कि छाबड़ा दूसरे देशों से कच्चे माल की तस्करी करता था। अफगान के वैज्ञानिकों से गांव मानकवाल और बाबा दीप सिंह नगर में स्थित दो गुप्त प्रयोगशालाओं में दवाएं तैयार करवाई जाती थी। छाबड़ा का गरीबी से अमीरी तक का सफर महज दो साल का था। उसके पिता की गिल रोड पर अनाज मंडी के पास एक चाय की दुकान थी और वह अपने पिता की मदद करता था। बाद में उन्होंने एक कैमिस्ट की दुकान पर काम करना शुरू कर दिया। इसी बीच वह नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल हो गया। दो साल में उसने शहर में करोड़ों रुपए के आलीशान मकान और अन्य संपत्तियां खरीद लीं।

  • Punjab : चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, देखें CCTV

    Punjab : चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, देखें CCTV

    18 लाख के गहने, हीरे के आभूषण, नगदी लेकर हुए फरार

     मोहाली – आए दिन चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। चोर अकसर बंद घरों को निशाना बनाते है। ऐसा ही मामला मोहाली से सामने आया है। जहां चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर से नगदी और आभूषण चोरी कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पूरा परिवार अमृतसर माथा टेकने गया हुआ था। जिसके बाद परिवार जालंधर में अपने रिश्तेदार के घर रुक गए।

    चोरों ने खरड़ के वार्ड नंबर 5 के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के घर को निशाना बनाया। पीड़ित गुरप्रीत सिंह ने बताया कि चोरी की वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गुरप्रीत ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है चोर करीब 2 घंटे तक घर में घूमते रहे, चोरों ने बेखौफ होकर पूरे घर को खंगाला।

    उन्होंने बताया कि चोर अलमारी में पड़े करीब साढे 18 लाख के सोने के गहने, हीरे के आभूषण और 50 हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। गुरप्रीत ने बताया कि चोरों ने घर में पड़ी 4 अलमारियां पूरी तरह तोड़ दी और घर में पड़ा सामान भी तोड़ कर गए है।

  • Punjab News: Model Town के Thar चालक ने किए हवाई फायर, गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Model Town के Thar चालक ने किए हवाई फायर, गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में गन कल्चर पर पुलिस ने बैन किया हुआ है। लेकिन उसके बावजूद गनकल्चर प्रमोट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला बठिंडा से सामने आया है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि थार चालक युवक सड़क पर हवाई फायर कर रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई और उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा हैकि कैंट रोड के पास मॉडल टाउन के रहने वाले जसकरण सिंह ने अपनी थार गाड़ी से हवाई फायर किया और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। जिसके बाद जसकरन सिंह के खिलाफ कैंट थाने में बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
  • Punjab: रक्षाबंधन को लेकर बाजार में बढ़ी रौनकें, सजी दुकानें, देखें वीडियो

    Punjab: रक्षाबंधन को लेकर बाजार में बढ़ी रौनकें, सजी दुकानें, देखें वीडियो

    अमृतसरः रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बाज़ारों में काफी रौनक देखने को मिल रही है। वहीं बाज़ार पूरी तरह से सजे हुए हैं। शहर में रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से बाजार सजने लगी है। भाई-बहन के इस पर्व के लिए बहनें अपने भाइयों के लिए राखी खरीद रहीं हैं। बाजार में आकर्षक राखियों की मांग सबसे अधिक है।

    इस मौके पर राखी की खरीदारी करने वाली बहनों ने कहा कि यह त्योहार बहनों के लिए बहुत खास होता है और पुरे साल इस त्योहार का इंतज़ार रहता है कि कब यह राखी का त्योहार आएगा ओर हम अपने भाइयों को राखी बांधे। यह त्योहार भाई-वहन के प्रेम का प्रतीक है। इस त्योहार में बहन अपने भाई को राखी बांधकर भगवान से उनके लिए दुआ मांगती हैं ओर भाई भी अपना बहन की रक्षा का वचन देते हैं। इस मौके भाई भी अपनी बहनों को अच्छे-अच्छे तोहफे भी देते हैं। दुकानदारों से बात करने पर उन्होंने बताया कि मोती, सितारे और मौली वाली तरह-तरह की राखियों से बाज़ार सजा हुआ है। उन्होंने कहा की रक्षाबंधन के त्योहार के मौके बहनें बड़े ही उत्साह से अपने भाईयों के लिए राखियां खरीद रही हैं।

  • Punjab News: नशा तस्करों ने मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों को कुचला, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा तस्करों ने मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों को कुचला, एक की मौत, देखें वीडियो

    चमकौर साहिबः माछीवाड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आते इलाके में नशा तस्करों को नशा बेचने से रोकना युवक को महंग पड़ गया है। दरअसल, गांव चकली मंगा के रहने वाले और नशों के मामले में नामजद मंत्री नामक व्यक्ति और उसके भाई ने देर रात करीब 9 बजे गांव खेड़ा से मोटरसाइकिल पर सवार 3 युवकों ने किसी रंजिश के चलते अपनी गाड़ी के नीचे कुचल दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है।

    जबकि सोहन सिंह को गंभीर चोटें आने के कारण समराला और मोहन सिंह को पीजीआई रेफर कर दिया गया। जानकारी देतेे हुए गांव वासियो ने बताया कि कुलविंदर सिंह और उसके साथी उन्हें नशा बेचने से रोकते थे। जिसके चलते मंत्री और उसके भाई ने इन युवकों को गाड़ी के नीचे कुचल दिया।

    उन्होंने कहा कि वह पहले भी ड्रग से जुड़े मामलों में शामिल रहे हैं। वहीं बताया जा रहा हैकि मृतक कुलविंदर सिंह की दो बेटियां हैं और उसकी पत्नी गर्भवती है। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में शोक की लहर है। माछीवाड़ा पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • Jalandhar News: लक्कड़खाने में लगी भीषण आग, सुबह तक काबू पाने में जुटी दमकल विभाग की टीमें, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लक्कड़खाने में लगी भीषण आग, सुबह तक काबू पाने में जुटी दमकल विभाग की टीमें, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कैंट बोर्ड के अंदर तोपखाना के अधीन आते लक्कड़खाने में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के लोगों में घटना के दौरान दहशत का माहौल पाया गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी। जिसके बाद देर रात से दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आग भीषण होने के कारण सुबह तक आग नहीं बुझी।

    इस घटना की वीडियों भी सामने आई है, जिसमें आग की लपटें दूर-दूर से दिखाई दे रही है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा हैकि अभी तक आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 40 से अधिक गाड़ियां लग चुकी है, लेकिन अभी तक आग को बुझाने का प्रयास जारी है। बताया जा रहा है कि ETSR Store में पैकिंग टिंबर का काम चलता है। लक्कड़ ज्यादा होने के चलते आग ओर ज्यादा बढ़ रही है। जिसके चलते दमकल विभाग को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।