मोहाली : कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा आज मोहाली में रोष मार्च निकला जा रहा है। इस दौरान भारी संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर यह मार्च निकाला जा रहा है। वहीं प्रदर्शनकारियों द्वारा बेअदबी के आरोपियों को सजा देने की मांग भी की जा रही है। जानकारी मिली है कि मोहाली में 18 किलोमीटर तक यह रोष मार्च निकला जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में ट्रेक्टर ट्रालियों व अन्य वाहनों में सवार प्रदर्शनकारियों ने मार्च में हिस्सा लिया।
Blog
-

पंजाबः सड़क पर युवकों का हुंडदंग, देखें कार के बोनट पर जानलेवा सफर, वीडियो वायरल
अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में देर रात की एक वीडियो सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक कार के बोनट पर चढ़ कर लेटकर स्टंट कर रहा है। सफेद रंग की कार में एक युवक कार के सनरुफ से बोनट पर सवार युवक का वीडियो भी बना रहा है। हैरानी की बात ये है कि जिस तरह के स्टंट युवक कर रहे किसी की जान भी जा सकती थी। सड़क पर कारें आ जा रही हैं फिर भी युवक बेखौफ दिख रहे हैं।
सवाल ये है कि कौन हैं ये लोग जो खुद की और लोगों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद अमृतसर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। वीडियो में धुधंला ही सही पर कार का नंबर नजर आ रहा है पुलिस अफसर कार मालिक की तलाश में जुटे हैं। दरअसल वीडियो रील बनाने के चक्कर में इस तरह की हरकतें अक्सर सामने आ रही हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि मोटर व्हिकल एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस अफसरों का कहना है लापरवाही से वाहन चलाने और जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी की जाएगी।
-

सुनो गौर से दुनिया वालो बुरी नजर न हम पर डालो चाहे जितना जोर लगालो
सरस्वती विद्या मंदिर बददी के वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी
संजीव शर्मा, अशोक राणा, वसुंधरा व सचिन बैंसल ने बांटे ईनाम
बददी/सचिन बैसल : सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय बददी ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री संजीव शर्मा और राणा पैकेजिंग के निदेशक अशोक राणा ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विद्यालय की पूर्व छात्रा व युवा उद्यमी वसुंधरा नागल तथा सचिन बैंसल ने भाग लिया। यश्कर नाग व नारायण सिंह ने भी यहां आकर अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि और वरिष्ठ अतिथियों द्वारा स्कूल में अव्वल रहे विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, वही स्कूल के प्रधानाचार्य गणेश दत्त शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत पड़ी और स्कूल में चल रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।
विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य महेश कुमार ने बताया कि हमारा विद्यालय छात्रों को सर्वागीण विकास व शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है। हमारे विद्यालय के दसवीं के पिछले वर्ष के 10 छात्र मेरिट में आए जिनको सरकार ने लैपटॉप प्रदान किए। आए हुए अतिथियों द्वारा गत वर्ष में अपनी कक्षा में प्रथम आए छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जिसमें नर्सरी कक्षा में प्रथम परी, यूकेजी अयनाश कुंडल, प्रथम कक्षा रिद्धि हिमांशु, द्वितीय क्लास लक्की सैनी, तीसरी कक्षा के हिमांशु, चौथी कक्षा के आदित्य कुमार, पांचवी कक्षा के असीमा, छठी कक्षा के आदर्श धीमान, सातवीं कक्षा के रिया, आठवीं देवांशु, नवमी के ईशा, दशम कक्षा के अंचल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम में इतनी सी खुशी (नर्सरी कक्षा), सुनो गौर से दुनिया वालो (तृतीय कक्षा), दुर्गा श्तोत्र ऐ गिरिनान्दिनी (अंजली कक्षा सप्तम ) , गीत बहुत प्यारा है वतन हमारा (कक्षा अष्टम), लकडी की काठी, काठी पे घोडा (के जी कक्षा ) , पढोगे लिखोगे तो बनोगे नबाब (कक्षा द्वितीय ), मेरा मुल्क मेरा देश (चतुर्थ कक्षा की बहिनें), रोहरू जाना मेरी अमिए (नाटी कक्षा षष्टम बहिनें)एक बट्टा दो (प्रथम कक्षा), अंगूर खट्टे हैं (नाटक कक्षा पंचम भैया), तेरी मिटटी में मिल जावां (चतुर्थ कक्षा भैया) बम बम भोले, मस्ती में डोले (के जी कक्षा ), रिमिक्स कांटा लगा (दशम कक्षा भैया), मैंने पायल है छनकाई (कक्षा सप्तम बहिनें) पंजाबी भांगडा मुखडे ते पाउँगा प्लेखा ( दशम कक्षा बहिनें),ओ देश मेरे (कक्षा षष्टम बहिनें) , बिंद्राबन ओ तेरी गोजरिया (नाटी कक्षा अष्टम बहिनें) (हिमाचली और उत्तराखंड) , देशभक्ति रिमिक्स जय हो – (नेहा प्रिय कक्षा नवम), हवन करेंगें (कक्षा सप्तम भैया), पंजाबी गिद्दा औंदिया कुडिए जान्दिये कुडिए (कक्षा पंचम बहिने), पिरमिड – वतन वालो (दशम कक्षा भैया),नाटी रामिक्स – प्यारी इंद्रा ( नवम कक्षा बहिनें), मोबाइल नाटक (कक्षा सप्तम) , राज्यस्थानी – रंगीलो मारो डोलना -(बहिन काजल व् साथी कक्षा दशम) पंजाबी भांगडा पौने पंज – ( नवम कक्षा भैया),सोलो रिमिक्स- तुम प्रेम हो तुम मनप्रीत हो – (दशम कक्षा भैया) पंजाबी गिद्दा – नि मैं नाच्चा नि मैं नाच्चा ( सप्तम, अष्टम और नवम कक्षा बहिनें) द्वारा प्रस्तुत किया गया जिस पर पंडाल झूमने को मजबूर हो गया। कार्यक्रम में पहाड़ी नाटी पंजाबी गिद्दा व हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर स्कूली बच्चों से लेकर स्कूल के अध्यापक अध्यापिका आएं उपस्थित रहे।
-

पड़ोसी राज्य में नकली नोट बनाने वाला मास्टरमाइंड काबू
सिरमौरः हिमाचल में जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में दुकानदारों की होशियारी से नकली नोट छाप कर दुकानों पर चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बड़ी होशियारी से असली नोट स्कैन कर प्रिंटर से नोट की छपाई कर दुकानों पर चला रहा था। दुकानदारों ने नकली नोट से सामान खरीदने वाले आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।
गौरतलब हो कि काला अंब बस स्टैंड पर दुकान चलाने वाले बिलासपुर हरियाणा निवासी सुशील कुमार के पास सिगरेट लेने के लिए एक व्यक्ति आया। सिगरेट की डिब्बी खरीदने के बाद आरोपी ने दुकानदार को 50 व 20 का नोट दिया। दुकानदार को जब नोट के नकली होने पर शक हुआ, तो उसने स्थानीय दुकानदारों को इशारा कर अपनी दुकान में बुलाया। आरोपी पहले भी पास की दुकान में नकली नोट से सामान खरीद चुका था, इसलिए दुकानदारों ने आरोपी को पकड़ने के लिए पहले ही प्लान बनाया था। आरोपी को दबोच कर कालाअंब पुलिस के हवाले किया गया। जब पुलिस ने आरोपी शाहीन निवासी कुंदन का बाग नाहन की तलाशी ली तो उसके पास से 100 रुपए के पांच व 50 रुपए के 5 कुल 750 रुपए बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कमरे से प्रिंटर व लैपटॉप बरामद किया है। प्राथमिक छानबीन में पाया गया कि आरोपी असली नोट को स्कैन कर कलर प्रिंटर से नोट के प्रिंट निकाल रहा था। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 3 दिन के रिमांड पर भेजा गया है। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नाहन के कुंदन का बाग निवासी शाहिन अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 3 दिन के रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
-

153 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ हुए केस दर्ज
अहमदाबाद : गुजरात के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पिछले साल राज्य और केंद्र सरकार के 158 कर्मचारियों सहित 252 व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए थे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे, उनमें पुलिसकर्मियों की संख्या सबसे अधिक थी।
जानकारी के अनुसार राज्य पुलिस की भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने बताया कि एसीबी ने 2022 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 176 मामले दर्ज किए थे। इसके अनुसार पिछले साल जिन 252 व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए उनमें से 94 लोग ऐसे थे, जो बिचौलियों के रूप में काम करते थे, जबकि 158 सरकारी कर्मचारी थे, जिनमें 13 केंद्र सरकार के कर्मचारी भी शामिल थे।एजेंसी ने राज्य सरकार के पांच कर्मचारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था और उनके पास से 4.52 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा किया था।
-

पंजाबः: नया वाहन खरीदने पर मिलेगी भारी छूट, जानें मामला
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य में प्रदूषण को घटाने के मकसद से स्क्रैप वाहन के मालिक को नया वाहन खरीदने पर मोटर व्हीकल टैक्स से छूट देने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नए वाहनों की रजिस्ट्रेशन संबंधी लागू की गई स्क्रैपिंग नीति के संदर्भ में पंजाब कैबिनेट द्वारा पंजाब मोटर व्हीकल टैक्सेशन एक्ट-1924 की धारा 13 (3) के अधीन नई गाड़ियों की खरीद पर छूट देने का फैसला किया था।

जारी अधिसूचना के अनुसार मोटर व्हीकल टैक्स में ट्रांसपोर्ट वाहन मालिकों को 15 प्रतिशत और नॉन-ट्रांसपोर्ट वाहन मालिकों को 25 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण-पक्षीय फैसले से स्क्रैपिंग पॉलिसी के अधीन ट्रांसपोर्ट गाड़ियों के मालिक गाड़ी की रजिस्ट्रेशन से आठ साल तक और नॉन-ट्रांसपोर्ट गाड़ियों के मालिक 15 साल तक योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस नीति के अंतर्गत जिस समय गाड़ी को स्क्रैप किया जाएगा तो इसे लेकर स्क्रैपर द्वारा ही गाड़ी की खरीद की जाएगी।
इसके उपरांत स्क्रैपर द्वारा वाहन के मालिक को सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट (वाहन जमा करवाने का सर्टिफिकेट) जारी किया जाएगा। यह सर्टिफिकेट गाड़ी के मालिक द्वारा संबंधित लाइसेंसिंग अथॉरिटी के पास जमा करवाने पर नई गाड़ी की रजिस्ट्रेशन के मोटर व्हीकल टैक्स में छूट मिलेगी। मंत्री ने बताया कि ट्रांसपोर्ट वाहन को रजिस्ट्रेशन से आठ साल तक स्क्रैप करना वैकल्पिक है।
-

पंजाबः बसंत पंचमी में दर्दनाक हादसा, पतंग उड़ा रहा बच्चा छत से गिरा
खन्ना : बसंत पंचमी के दिन दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। घर की छत पर पतंग उड़ाते समय एक बच्चा दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। इस कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बच्चा अपनी छत पर पतंग उड़ा रहा था कि उसके पैर में पतंग की डोर फंस गई। इस कारण वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें तुरंत खन्ना के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के कारण परिवार बेहद दुखी हो गया है।
-

पंजाबः सिद्धू को रिहा नहीं किए जाने पर भड़की नवजोत कौर, जाने क्या कहा
चंडीगढ़ः पटियाला सेंट्रल जेल में सजा काट रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह की आज ‘आम माफी’ के तहत होने वाली रिहाई पर सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन नवजोत सिद्धू आज बाहर नहीं आएंगे। यही कारण है कि अब नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई को लेकर चल रहे विवाद के दौरान उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने एक ट्वीट के जरिए लोगों को उनसे दूर रहने की सलाह दी थी। नवजोत कौर ने ट्वीट किया-नवजोत सिद्धू खूंखार जानवर की कैटेगरी में आते हैं। यही कारण है कि सरकार उन्हें 75वें आजादी दिवस पर मिलने वाली राहत नहीं देना चाहती। आप सब से अनुरोध है कि उनसे दूर रहें।

पंजाब के मुख्य सचिव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कैदियों की रिहाई पर राज्यपाल की अनुमति लेने के लिए प्रत्येक कैदी के बारे में अलग-अलग फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचनी जरूरी थी। इनमें रिहा किए जाने वाले प्रत्येक कैदी का पूरा विवरण दर्ज होता कि वह किस अपराध में सजा काट रहा है? अब तक सजा की कितनी अवधि पूरा कर चुका है? सजा के दौरान जेल में कैदी का आचरण और व्यवहार जेल स्टाफ और अन्य कैदियों के साथ कैसा रहा?
मुख्यमंत्री ने बुधवार को जेल विभाग की सूची पर हस्ताक्षर नहीं किया और न ही इसे राज्यपाल के पास भेजा। पता चला है कि मुख्य सचिव कार्यालय के मार्फत यह फाइल जेल विभाग को लौटा दी गई है और प्रत्येक कैदी से संबंधित अलग-अलग फाइल भेजने को कहा गया है। इससे गणतंत्र दिवस पर नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई को लेकर असमंजस बरकरार है। जबकि नवजोत सिद्धू की सोशल मीडिया टीम ने दावा किया है कि सिद्धू 26 जनवरी को रिहा होंगे। टीम ने सोशल मीडिया पर एक रोड मैप जारी किया है। इसमें सिद्धू के जेल से रिहा होने के बाद उनके जुलूस मार्ग की जानकारी दी गई है।
-

पंजाबः 2 दिन बंद रहेंगे बैंक, कर्मचारियों ने किया ऐलान
लुधियाना: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने मांगों को लेकर 2 दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। सभी सार्वजनिक बैंकों के कर्मचारी 30 व 31 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे। जानकारी देते हुए यूएफबीयू के संयोजक नरेश गौड़ ने बताया कि आईबीए ने नवंबर 2020 में यूनियन के शेष मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया था लेकिन 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई मुद्दा हल नहीं हुआ है।
इस दौरान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स लुधियाना इकाई की ओर से भारतीय स्टेट बैंक, फव्वारा चौक के समक्ष रैली कर विरोध प्रदर्शन किया गया। यूएफबीयू के संयोजक नरेश गौड़, पंजाब बैंक कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पवन ठाकुर, एआईबीओसी से नरेन्द्र कुमार, कुलविंदर लोहाट, इकबाल सिंह मल्ही एनसीबीई, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के गुरमीत सिंह व कामरेड चिरंजीव जोशी की अगुवाई में कर्मचारियों ने इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया।
-

पंजाबः गणतंत्र दिवस पर CM Mann का बड़ा ऐलान, दिया यह तोहफा
बठिंडा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर बठिंडा में शहीद भगत सिंह स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इस दौरान सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली की परेड में पंजाब की झांकी शामिल न करके सच को दबाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब का सच दबाया नहीं जा सकता। पंजाब का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान है।

