Home Breaking News दिग्गज नेता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

दिग्गज नेता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

0

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव की अचानक तबीयत खराब हो गई है। तेज प्रताप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि उनके सीने में दर्द होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 9 महीने के अंदर यह दूसरी बार है, जब तेज प्रताप की तबीयत खराब हुई है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। बता दें, गुरुवार को तेज प्रताप यादव ने बक्सर जिले का दौरा किया था। यहां तेज प्रताप ने कृष्णब्रह्म में ज्ञान बिंदु लाइब्रेरी का उद्घाटन किया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, तेज प्रताप यादव अपने आवास पर थे। तभी उनके सीने में दर्द होने लगा। उनके स्टाफ ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और फोन पर उनकी मां राबड़ी देवी को इसकी जानकारी दे दी। बताया जा रहा है कि तेज प्रताप को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। ऐसे में उन्हें अस्पताल में ऑक्सीजन भी लगाई गई है। इधर मां राबड़ी देवी ने अस्पताल के डॉक्टर से फोन पर बात कर तेज प्रताप की तबीयत के बारे में जानकारी ली है।

तेज प्रताप यादव की इसके पहले जुलाई 2023 में भी तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद उन्हें पटना के कंकड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त भी तेज प्रताप के सीने में तेज दर्द की शिकायत थी। तब तेजप्रताप यादव को आईसीयू में रखा गया था। करीब दो घंटे बात उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here