Home Himachal चालानः पुलिस ने रिकॉर्ड 63800 रूपए वसूले

चालानः पुलिस ने रिकॉर्ड 63800 रूपए वसूले

0
ऊना/ सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने सुस्त हो चुकी चालान गतिविधि को फिर से तेज कर दिया है। वीरवर को ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 171 लोगों में से कईयों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। पुलिस को एक दिन में ही 63800 रूपए की रिकॉर्ड आमद हुई है। एक दिन में सड़क पर ही चालान भुगतान से प्राप्त राशि का यह नया रिकॉर्ड है। ऊना पुलिस ने दो ऐसे वाहनों से भी 10000 रूपए जुर्माना वसूल किया है जो अवैध खनन में लिप्त पाए गए थे। खुले में बीड़ी सिगरेट पीने वाले तीन लोगों से भी 300 रूपए जुर्माना वसूला गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here