Home Breaking News Olympic Semi-Finals में पहुंची Vinesh Phogat, पदक से एक कदम दूर

Olympic Semi-Finals में पहुंची Vinesh Phogat, पदक से एक कदम दूर

0
Olympic Semi-Finals में पहुंची Vinesh Phogat, पदक से एक कदम दूर

नई दिल्लीः कुश्ती में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट महिलाओं की 50 किग्रा कुश्ती के सेमीफाइनल में भी पहुंच गईं। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने यूक्रेन की ओसाना लिवाच को एक रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। अब वह अपना पदक पक्का करने से सिर्फ एक जीत दूर है। इससे पहले उन्होंने आज ही अंतिम 16 मैच के मैच में जापान की युई सुसाकी को 3-2 हरा कर बड़ा उलटफेर किया था।

चार बार की विश्व चैंपियन सुसाकी ने तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। विनेश के खिलाफ मुकाबले में आखिरी कुछ सेकंड से पहले उनके पास 2-0 की बढ़त थी। अपना तीसरा ओलंपिक खेल रही विनेश ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल कर आखिरी कुछ सेकेंड में जापान की चैंपियन पहलवान को टेकडाउन कर जीत हासिल की। जापान ने इसके खिलाफ अपील भी की लेकिन रेफरी ने वीडियो रीप्ले देखने के बाद उसे खारिज कर दिया। विनेश पहली बार 50 किग्रा में चुनौती पेश कर रही है। इससे पहले वह 53 किग्रा में खेलती थी।

विनेश शुरुआती एक मिनट मे सुसाकी कोई पकड़ बनाने का कोई मौका नहीं दिया। सुसाकी हालांकि दूसरे मिनट में बढ़त बनाने में सफल रही। विनेश ने सुसाकी की आक्रमण का अपनी मजबूत रक्षण से शानदार जवाब दिया। दूसरे पीरियड में भी सुसाकी विनेश की रक्षण को भेदने में सफल नहीं रही लेकिन उन्होंने एक अंक हासिल कर 2-0 की बढ़त बना ली। विनेश ने अपना सर्वश्रेष्ठ आखिरी कुछ सेकेंडों के लिए बचा रखा था और उनके अचानक से अपनाये गये आक्रामक रवैये ने जापान की पहलवान को संभलने का मौका नहीं दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here