Home Punjab>Jalandhar Punjab: सरकार ने दी बड़ी राहत, 2 और Toll Plaza किए बंद

Punjab: सरकार ने दी बड़ी राहत, 2 और Toll Plaza किए बंद

0
Punjab: सरकार ने दी बड़ी राहत, 2 और Toll Plaza किए बंद

जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री ने कुछ माह पहले ही सोशल मीडिया के जरिए बताया कि सरकार जल्द ही दो और टोल प्लाजा बंद करने जा रही है। इस दौरान उन्होंने कहा था कि समझौते के अनुसार इस परियोजना के लिए रियायत अवधि 17 वर्ष थी।समझौते की शर्तों के अनुसार, इस परियोजना के लिए रियायत अवधि 02.04.2024 को समाप्त हो रही है। जिसके बाद आज पंजाब सरकार द्वारा 2 और टोल प्लाजा बंद कर दिए गए हैं। यह टोल प्लाजा मालेरकोटला से नाभा के बीच में थे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 19 टोल प्लाजा बंद हो गए हैं।

इससे हर दिन पंजाब के करीब 63 लाख रुपए बचेंगे। यह दावा आज मंगलवार को PAP फिल्लौर में 443 मुलाजिमों को नियुक्ति पत्र देने पहुंचे सीएम भगवंत मान ने किया। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा बीती रात बंद हुए है। हालांकि टो प्रबंधकों की तरफ चार महीने की महीने की एक्सटेंशन की मांग रखी गई थी। लेकिन उन्होंने समझौता नहीं किया है। वहीं, उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस में दस हजार मुलाजिमों भर्ती की जाएगी। इसके लिए फाइनेंस विभाग से मीटिंग हुई है।

पुलिस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल किया जा रहा है। 40 करोड़ की लागत से 30 हजार कैमरे बार्डर एरिया में लगाए जा रहे हैं। पुलिस में अब पैसे से नहीं मेरिट के आधार पर भर्ती होती है। उन्होंने नए मुलाजिमों को हिदायत दी है कि नौकरी मिलने के बाद ट्रांसफर के जुगाड़ में न लग जाए। कोशिश की जाएगी उन्हें घरों के पास ही नियुक्त किया जाए। वह लोगों की सेवा करें।

इससे पहले होशियारपुर में वन महोत्सव समारोह में पहुंचे CM भगवंत मान ने आज बेअदबी मामले में एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रधान सुखबीर बादल का नाम लिए बिना उन जुबानी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कुछ लोग भूलों की माफी मांग रहे हैं। माफी भूलों की होती है, गुनाहों की नहीं। जानबूझकर किया जाने वाला गुनाह होता है। हमारे पास भी केस चल रहा है। कुछ नए एविडेंस हमारे पास आए हैं। कुछ दिन बड़े खुलासे होंगे। दर्द सभी को है, सजा जरूर मिलेगी। पहले तो दोषियों ने आप ही जांच की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here