Blog

  • बीडीओ कार्यालय अंब में वित्तीय समावेशन संतृप्ति और री-केवाईसी पर विशेष शिविर आयोजित

    बीडीओ कार्यालय अंब में वित्तीय समावेशन संतृप्ति और री-केवाईसी पर विशेष शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: वित्तीय सेवाएं विभाग एवं भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 30 सितंबर तक चलाए जा रहे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत आज(शुक्रवार) को बीडीओ कार्यालय अंब के सम्मेलन कक्ष में विशेष शिविर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उन्हें विभिन्न वित्तीय योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान क्षेत्रीय निदेशक आरबीआई अनुपम किशोर ने री-केवाईसी की अनिवारिता पर बल दिया और उपस्थित लोगों को डिजिटल वित्तीय लेनदेन में सतर्कता बरतने और धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी। इस जागरूकता शिविर में लगभग 200 लोगों ने भाग लिया, जिसमें 115 लोगों की मौके पर री-केवाईसी की गई तथा कई लाभार्थियों ने बीमा एवं पेंशन योजनाओं में नमांकन करवाया और 2 लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योती बीमा योजना का 2-2 लाख का मौके पर क्लेम का चैक दिया गया। उन्होंने बताया कि 30 सितम्बर तक  चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के प्रत्येक ग्राम पंचायत मे कम से कम एक शिविर का आयोजन कर आमजन को बैंकिंग सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन योजनाओं, री-केवाइसी तथा डिजिटल सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना हैं। कार्यक्रम के दौरान नीरज कुमार आनंद ने प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के उद्देश्यों, पात्रताओं एवं लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा इन योजनाओं के माध्यम से सरकार प्रत्येक नागरिक तक बैंकिंग एवं समाजिक सुरक्षा सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की वे अपनी नजदीक की बैंक शाखा तथा बैंकिंग करेस्पॉन्डेंट से संपर्क करके इन योजनाओं का लाभ उठाएं और वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा मे सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा की इस प्रकार के अभियान से ग्राम स्तर पर वित्तीय साक्षरता एवं बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच में उल्लेखनीय वृद्धि हों रही है। इस जागरूकता शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रिय निदेशक अनुपम किशोर, पंजाब नेशनल बैंक के मण्डल प्रमुख नीरज कुमार आंनद, रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक आशीष शर्मा, मुख्य जिला अग्रणी प्रवंधक संजीव कुमार सक्सेना, यूको बैंक के जोनल हेड कमल कुमार शर्मा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुख़्य प्रबंधक रजनीश कुमार पाटीदार तथा पंजाब नेशनल शाखा प्रबंधक अरविंद भारद्वाज सहित विभिन्न बैंको के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
  • महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

    महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय में खेल विभाग के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस (एनएसडी) के आयोजन और फिट इंडिया मिशन गतिविधियों के संबंध में निदेशक, युवा मामले एवं खेल और उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर आज महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन हर्ष उल्लास के साथ से किया गया I कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर थे I कार्यक्रम की अध्यक्षता स्पोर्ट्स इनचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की । मंच का संचालन वैदेही शर्मा और तनु ठाकुर ने किया। सबसे पहले महाविद्यालय के प्राचार्य ने डॉ रमेश ठाकुर ने  मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि, और छात्रों को फिट इंडिया की शपथ दिलाई I

    इस इस अवसर पर स्पोर्ट्स इनचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बतया कि आज राष्ट्रीय खेल दिवस के प्रथम दिन स्पोर्ट्स विभाग के और से महाविद्यालय में इंडोर, आउटडोर, इनडोर और फनी गेम्स करवाए गए I जिसमें कबड्डी में रोहन एंड ग्रुप ने प्रथम स्थान और द्वितीय स्थान नितिन और ग्रुप ने प्राप्त किया I फन गेम्स, स्पून रेस में प्रथम स्थान अंकिता ने, द्वितीय स्थान कृतिका और ऐना जोरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।म्यूजिकल चेयर रेस में प्रथम स्थान अनामिका द्वितीय स्थान हिना ने और तृतीय स्थान अंकिता ने प्राप्त किया। सैक रेस में प्रथम स्थान हिना और सिमरन ने ,द्वितीय स्थान अनाजोरिया और अंकिता ने तृतीय स्थान राधिका और प्रीति ने प्राप्त किया। रस्साकशी में प्रथम स्थान नेहा और ग्रुप ने द्वितीय स्थान पार्वती एंड ग्रुप ने प्राप्त किया।

    इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने विजेता रहे छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया और अपने संबोधन में बताया कि मेजर ध्यानचंद का जीवन हमें यह सिखाता है कि अनुशासन, कठिन परिश्रम, और जुनून के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने न केवल हॉकी को नई ऊँचाइयाँ दीं, बल्कि भारत के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत भी बने। इस अवसर पर महाविद्यालय के सीनियर मोस्ट प्रोफेसर प्रोफ़ेसर अनु अतरी, प्रोफ़ेसर किरण कुमारी, महाविद्यालय के भारत इंचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी , डॉ. विनोद कुमार, प्रोफेसर कृष्ण चंद, प्रोफ़ेसर अरविन्द रत्न, प्रोफेसर कमलेश कुमार और प्रोफेसर मुकेश कुमारी आदि मौजूद रहे।राष्ट्रीय खेल दिवस के इस आयोजन ने छात्रों में खेलों के प्रति रुचि, अनुशासन और फिटनेस के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, ऊर्जा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

  • Punjab News: सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से Defense बांध टूटा, Retreat समारोह स्थगित

    Punjab News: सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से Defense बांध टूटा, Retreat समारोह स्थगित

    फिरोजपुरः सतलुज नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर और तेज बहाव ने एक बार फिर से सीमा क्षेत्र में खतरा खड़ा कर दिया है। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित डिफेंस बांध का एक बड़ा हिस्सा टूट गया। वहीं वर्तमान बाढ़ की स्थिति को देखते हुए हुसैनीवाला में पर्यटकों के लिए आयोजित होने वाला रिट्रीट समारोह अगले कुछ दिनों के लिए अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। स्थिति में सुधार होते ही रिट्रीट समारोह पुनः शुरू हो जाएगा। समारोह पुनः शुरू होने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी जाएगी। दरअसल, बांध टूटते ही नदी का पानी तेजी से बहते हुए पाकिस्तान क्षेत्र में दाखिल हो गया। बताया जा रहा है कि पानी पाकिस्तानी बांध से टकराकर वापस भारतीय क्षेत्र की ओर मुड़ा और सीधे संयुक्त चेक पोस्ट (जेसीपी) हुसैनीवाला तक पहुंच गया। इसके चलते जेसीपी क्षेत्र में करीब 7 फीट तक जलभराव हो गया है।

    बांध टूटने के बाद पानी का बहाव जिस रफ्तार से बढ़ा है, उससे हुसैनीवाला स्थित जेसीपी के लिए गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। यदि आने वाले दिनों में जलस्तर और बढ़ा तो जेसीपी की सुरक्षा संरचना को नुकसान पहुंचने की भी आशंका जताई जा रही है। बांध टूटने के बाद निकला पानी पाकिस्तानी जिले कसूर के कई गांवों में पहुंच चुका है। हाकूवाड़ा, क्लिंजरां, गंडा सिंह वाला और भिखीपिंड जैसे गांव पानी की चपेट में हैं। इन गांवों के खेतों और घरों में पानी घुसने से लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर अभी तक स्थिति पर काबू पाने की कोई ठोस कोशिश नजर नहीं आ रही।

    दिलचस्प बात यह रही कि जिस बांध के टूटने से पाकिस्तानी क्षेत्र में तबाही मची, उसी घटना ने भारतीय सरहदी गांवों को कुछ हद तक राहत दी है। गट्टी राजोके, भखड़ा और हजारा सिंह वाला जैसे गांवों में पानी का स्तर पहले की तुलना में घटा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से पानी के दबाव के कारण वे दहशत में जी रहे थे, लेकिन बांध टूटने से फिलहाल उनके गांवों में खतरा कम हो गया है।

    विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सतलुज नदी में जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो पाकिस्तान का डिफेंस बांध भी टूट सकता है। दरअसल, सतपाल की चौकी के पास से टूटा भारतीय बांध सीधे पाकिस्तान के डिफेंस बांध को टक्कर मार रहा है। लगातार बढ़ते दबाव से उस बांध की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं। यदि वहां बांध टूटा तो कसूर जिले के और भी अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं और नुकसान का दायरा बढ़ जाएगा। सीमा क्षेत्र की इस संवेदनशील स्थिति को देखते हुए भारतीय प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर हालात पर नजर बनाए रखी है। वहीं ग्रामीणों को नदी किनारे न जाने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की जा रही है।

  • यतो भावे, ततो भवति- आप जैसा सोचते हैं, वैसा ही बन जाते हैं

    यतो भावे, ततो भवति- आप जैसा सोचते हैं, वैसा ही बन जाते हैं

    उपायुक्त जतिन लाल का विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद, दिए सफलता के मंत्र

    बोले…बड़ा सोचो बड़ा लक्ष्य रखो और उसे पाने के लिए जी जान लगा दो

    ऊना/सुशील पंडित: “मंज़िल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।” इन प्रेरक शब्दों के साथ उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शुक्रवार को हरोली उपमंडल के पालकवाह सभागार में आयोजित विशेष प्रेरक एवं परामर्श सत्र में विद्यार्थियों को बड़ा सोचने, बड़े लक्ष्य तय करने और उन्हें पाने के लिए धैर्य व निरंतरता से जुटने का संदेश दिया।

    इस विशेष सत्र में डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली, मोहन लाल दत्त राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड और संत बाबा ढांगू वाले गुर्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    एक औसत विद्यार्थी से आईएएस तक का सफ़र

    उपायुक्त ने विद्यार्थियों से अपने जीवन का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि वे स्कूल और कॉलेज में एक औसत विद्यार्थी रहे, लेकिन मन में हमेशा यह भाव था कि कुछ ऐसा करना है जिससे माता-पिता का नाम रोशन हो।

    उन्होंने कॉल सेंटर से करियर की शुरुआत की, फिर एक सरकारी उपक्रम में नौकरी की। एक दिन कार्यालय में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का दौरा हुआ। उस स्वागत को देखकर उनके मन में सिविल सेवा के प्रति गहरी रुचि जगी और तभी उन्होंने निश्चय कर लिया कि यही मंज़िल होगी।

    जतिन लाल ने बताया कि कैसे उन्होंने लंच ब्रेक, मेट्रो यात्रा और हर खाली पल को पढ़ाई में लगाया। सोशल मीडिया और अनावश्यक गतिविधियों से दूरी बनाई। माता-पिता और पत्नी का भरपूर सहयोग मिला। नौकरी से अवकाश लिया और अंततः त्यागपत्र देकर तैयारी को ही प्राथमिकता बना लिया।
    उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाना उनके लिए सबसे बड़ी कसौटी थी। उस समय उन्होंने मन में ठाना था कि जिस दिन आईएएस बनेंगे, समाज निर्माण में योगदान के साथ-साथ अपने माता-पिता और पत्नी को हर वह खुशी देंगे, जिसकी वे हकदार हैं।  कड़ी मेहनत और अनुशासन का फल उन्हें 2016 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन के रूप में मिला।

    कड़ी मेहनत के साथ धैर्य, दृढ़ता और निरंतरता ही सफलता की असली चाबी

    उपायुक्त ने विद्यार्थियों को समझाया कि सफलता थाली में परोसी हुई नहीं मिलती। धैर्य, दृढ़ता और निरंतरता ही असली चाबी है। इंसान या तो जीतता है या सीखता है। हारता वही है जो प्रयास करना छोड़ देता है। उन्होंने कहा कि मोटिवेशन उतार-चढ़ाव वाला होता है, पर अनुशासन स्थायी है। लक्ष्य चाहे कोई भी हो, उसके लिए रोज़ाना समय निकालना ही पड़ेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को  “यतो भावे, ततो भवति, यानी जैसा सोचोगे, वैसा ही बन जाओगे का सार समझाया। कहा कि वे तय करें कि उन्हें सामान्य जीवन जीना है या उत्कृष्टता की ओर बढ़ना है।

    विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं के उत्तर

    सत्र में विद्यार्थियों ने पढ़ाई, तनाव, हिंदी माध्यम, नोट्स और परीक्षा से जुड़े  प्रश्न और तैयारी को लेकर जिज्ञासाएं पूछीं।
    एक विद्यार्थी ने कहा कि परीक्षा के दिनों में नींद नहीं आती, दिमाग़ में प्रश्न घूमते रहते हैं। इस पर उपायुक्त ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में कहा कि यह अच्छी बात है। जब तक नींद नहीं आती, पढ़ते रहो। दिमाग़ सक्रिय है और प्रश्नों का हल खोज रहा है।

    हिंदी माध्यम से तैयारी पर पूछे गए सवाल पर बोले कि अब हिंदी में भी उच्च गुणवत्ता की किताबें और सामग्री उपलब्ध है। मेहनत और धैर्य से इस माध्यम में भी सफलता संभव है।
    उन्होंने यह भी कहा कि बुद्धिलब्धि (आई-क्यू) से अधिक भावनात्मक बुद्धिमत्ता (ई-क्यू) महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि यह बताती है कि आप परिस्थितियों का सामना कैसे करते हैं।

    लड़कियों के लिए विशेष संदेश

    जतिन लाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे जीवन में पहले आत्मनिर्भर बनें। विवाह अपनी जगह है, लेकिन स्वतंत्र और सक्षम बनना सबसे बड़ी उपलब्धि है।

    सफलता का असली मंत्र
    यह सत्र केवल यूपीएससी परीक्षा की तैयारी तक सीमित नहीं था, बल्कि जीवन में सफलता की तैयारी को समर्पित रहा। उपायुक्त ने विद्यार्थियों को जीवन का सार देते हुए कहा
    कि शांत रह कर मेहनत करो, तुम्हारी सफलता स्वयं शोर मचाएगी। परफेक्शनिस्ट बनने के पीछे मत भागो, बस निरंतर प्रयास करो। कमज़ोर व्यक्ति परिस्थितियों से हारता है, मज़बूत व्यक्ति उनसे सीखकर आगे बढ़ता है।

    कार्यक्रम में एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी और महाविद्यालयों के प्राध्यापक भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने इस अद्भुत सत्र के लिए उपायुक्त जतिन लाल का आभार व्यक्त किया।

  • ऊना: बसाल में हुए राकेश उर्फ गग्गी हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने पकड़ा शूटर

    ऊना: बसाल में हुए राकेश उर्फ गग्गी हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने पकड़ा शूटर

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बसाल स्थित हुए राकेश कुमार उर्फ गग्गी हत्याकांड में 31 दिनों बाद पंजाब पुलिस को सफलता मिली है। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने इस मामले में अहम गिरफ्तारी की है। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने होशियारपुर के गांव बसी मुदा, बाघपुर मंदिर निवासी विपिन कुमार को गग्गी हत्याकांड के आरोप में पकड़ा है, जिसे हत्याकांड का मुख्य शूटर माना जा रहा है। पुलिस ने विपिन के कब्जे से .32 बोर की एक पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस संबंध में मोहाली के सिटी खरड़ थाना में एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।

    पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह साफ हो चुका है कि विपिन ही जिला ऊना स्थित ख्वाजा बसाल गांव में हुए गग्गी हत्याकांड का मुख्य शूटर था। उन्होंने कहा कि यह हत्या विदेशी गैंगस्टरों लाड्डी भज्जल उर्फ कूनर और मोनू गुजर रवि बलाचौरिया गैंग तथा बाब्बी राणा सोनू खत्री गैंग के बीच चल रही गैंगवार का परिणाम है।

    ज्ञात हो कि मृतक राकेश कुमार उर्फ गग्गी विदेशी गैंगस्टर बब्बी राणा का करीबी था और उसे सोनू खत्री का नजदीकी सहयोगी भी माना जाता था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस हत्याकांड की जड़ें पंजाब के गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ी हुई हैं। डीजीपी गौरव यादव ने स्पष्ट किया कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Punjab News: बाढ़ ग्रस्त इलाकों में जुटी DC, सेना, NDRF और पुलिस, 50 गांव हुए प्रभावित, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ ग्रस्त इलाकों में जुटी DC, सेना, NDRF और पुलिस, 50 गांव हुए प्रभावित, देखें वीडियो

    अमृतसरः रावी नदी में बढ़े जलस्तर के कारण सब-डिवीजन अज्नाला और लोपोके के कई गांवों में बाढ़ आने से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी की अगुवाई में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। जिसमें सिविल टीमों के अलावा सेना, एनडीआरएफ, पुलिस और एनजीओ लगातार काम कर रहे हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए टीमें लोगों के घरों तक पहुंच रही हैं। उनकी आवश्यकताओं के अनुसार पीने का पानी, राशन, जरूरतमंदों को दवाइयां, पशुओं के लिए चारा और फ़ीड वितरित किया जा रहा है।

    आज सचिव प्रभारी कमल किशोर यादव ने चल रहे राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर आने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में प्रशासन द्वारा अस्थायी रूप से राहत कैंप बनाए गए हैं, जहां रहने और खाने-पीने की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बताया कि रावी नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण लगभग 50 गांव प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक हमारी टीमों ने पानी में फंसे एक हजार से अधिक व्यक्तियों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि हम रेड क्रॉस की सहायता से बाढ़ पीड़ितों को लगभग 45,000 पानी की बोतलें और 17,000 से अधिक खाद्य पैकेट वितरित कर चुके हैं।

    इसके अलावा पशु पालन विभाग द्वारा पंजाब एग्रो की सहायता से लगभग 100 क्विंटल सूखा चारा और 50-50 किलो के 850 बैग पशुओं के लिए फ़ीड बांटे जा चुके हैं। पशु पालन विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर पशु चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है और उनका मुफ्त इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद मरीजों के लिए चिकित्सकीय टीम भी तैनात की गई हैं जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज और मुफ्त दवाइयां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए मेडिकल टीमों की ड्यूटी के साथ एम्बुलेंस और दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

    आज डिप्टी कमिश्नर अमृतसर के साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर रोहित गुप्ता, एसडीएम गुरसिमरन सिंह ढिल्लो, एसडीएम रविंदर सिंह, जिला खाद्य आपूर्ति कंट्रोलर अमनदीप सिंह, सेक्रेटरी रेड क्रॉस सैमसन मसीह और अन्य अधिकारी सुबह 6:00 बजे से राहत कार्यों में लगे हुए हैं। जिला पुलिस प्रमुख मनिंदर सिंह अपनी टीम के साथ लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए काम कर रहे हैं और वे सेना तथा अन्य एजेंसियों की मदद से जरूरतमंदों को निकालने और राहत सामग्री वितरण में लगे हुए हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, वे प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत कैंपों में रहना सुनिश्चित करें।

    राहत कैंप बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए रहने, खाने-पीने, दवाइयों और अन्य मूलभूत सुविधाओं से लैस हैं। इसी दौरान बाढ़ प्रभावित इलाके के स्कूलों का दौरा करके आए जिला शिक्षा अधिकारी सेकंडरी राजेश कुमार ने बताया कि गांव जट्टां, पच्छियां, निसोके, नंगल सोहल, माछीवाला, बाउली, रमदास, गग्गोमहाल, अवाण, मलकपुर, दूजौवाल, थोबा और सूफियां के स्कूलों की इमारतें पूरी तरह पानी में डूबी हुई हैं। उन्होंने बताया कि चमियारी और सुधार स्कूलों में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आए सेना के जवानों ने अपनी अस्थायी आवास बनाई है और हम उन्हें हर तरह से सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

  • दिनदहाड़े महिला का पर्स छीनकर बाइक सवार स्नेचर फरार, देखें वीडियो

    दिनदहाड़े महिला का पर्स छीनकर बाइक सवार स्नेचर फरार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : शहर में एक बार फिर से झपटमारी की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला सेक्टर-37 डी डिस्पेंसरी के पास से सामने आया है, जहां दो बाइक सवार युवक दिनदहाड़े महिला से पर्स छीनकर मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। दरअसल, महिला साइकिल पर सवार होकर ड्यूटी के लिए जा रही थी। इस दौरान पीछे से बाइक सवार युवक आए और महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए।

    पीड़ित महिला की पहचान सरोज देवी (निवासी सेक्टर-25) के रूप में हुई है, जो सेक्टर-37 के पब्लिक टॉयलेट पर ड्यूटी करती हैं। रोज की तरह सरोज देवी साइकिल पर जा रही थीं और उन्होंने अपना पर्स आगे लगी टोकरी में रखा हुआ था। महिला ने बताया कि जैसे ही वह सेक्टर-37 डी डिस्पेंसरी के पास पहुंचीं, अचानक हेलमेट पहने बाइक पर दो युवक आए और झपट्टा मारकर पर्स लेकर फरार हो गए। पर्स में महिला का मोबाइल फोन, महत्वपूर्ण दस्तावेज और 500 रुपये नकद थे। घटना के बाद सरोज देवी ने शोर मचाया तो मौके पर मौजूद राहगीरों ने उनकी मदद करते हुए घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

    सूचना मिलते ही थाना-39 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सरोज देवी का बयान दर्ज किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके। लोगों का कहना है कि शहर में झपटमारी और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए और ऐसे गिरोहों पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

  • Punjab News: परिवार की आंखों के सामने ताश के पत्तों की तरह गिरा घर, देखें भयावह वीडियो

    Punjab News: परिवार की आंखों के सामने ताश के पत्तों की तरह गिरा घर, देखें भयावह वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में हुई बारिश के कारण कई जिले बाढ़ से ग्रस्त हो गए है। वहीं पिछले 2 दिनों से सीमावर्ती क्षेत्र में रावी नदी ने अपना विकराल रूप दिखाया और नदी का पानी सीमावर्ती क्षेत्र में पीने के पानी में घुस गया। पानी के तेज बहाव से बचने के लिए लोगों ने अपने घर खाली करके जान बचाई। लेकिन अब पानी कम होने के बाद मंज़र और भी ख़तरनाक हो गया है। लोगों को अपने हुए नुकसान का पानी का लैवल कम होने के बाद पता चल रहा है।

    ऐसी ही तस्वीरें कोलियान गांव से सामने आईं है, जहां एक परिवार ज़्यादा पानी आने के कारण अपना घर खाली करके सुरक्षित जगह पर चला गया था। आज जब पानी कम होने के बाद परिवार अपने घर लौटा तो देखा कि पानी की वजह से घर की नींव कमज़ोर हो गई। परिवार की आंखों के सामने रुपए इकट्ठा करके बनाया घर ताश के पत्तों की तरह ढह गया।

    इस बारे में पीड़ित परिवार ने बताया कि जिस दिन रावी नदी में पानी आया था, उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई थी। रावी नदी उनके घर का सारा सामान अपने साथ बहा ले गई। अब दो दिन बाद उनका घर भी ढह गया। उन्होंने कहा कि सब कुछ खत्म हो गया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद, परिवार ने जताई हत्या का आंशका, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद, परिवार ने जताई हत्या का आंशका, देखें वीडियो

    मोहालीः सेक्टर 91 में झाड़ियों में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। घटना को लेकर इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बलोंगी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने बताया कि राहगीर द्वारा सूचना दी गई थी कि झाड़ियों के बीच एक लाश पड़ी है। शव पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं।

    मौके पर बलोंगी पुलिस ने घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। वहीं शव की पहचान करके घटना की सूचना परिवार को दी गई। कुछ देर घटना स्थल पर मृतका का भाई और अन्य रिश्तेदार पहुंचे और लाश की पहचान की। परिवार ने मृतक की मंगेतर और ससुराल परिवार पर हत्या का शक जताया है। परिवार का आरोप है कि उन्होंने ही भाई की हत्या करके लाश यहां फेंकी है। जबकि दूसरी ओर पुलिस इसे सड़क दुर्घटना मान रही है।

    लाश के पास दो पिस्टल के खोल भी मिले हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि लाश पर कोई गोली का निशान नहीं है। फिर सवाल उठते हैं कि ये पिस्टल के खोल कहां से आए? बता दें कि कुछ महीने पहले ही मृतक युवक की सगाई हुई थी। एक सप्ताह पहले वह काम की तलाश में यूपी से मोहाली रहने आया हुआ था। ऐसे में अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक की एक्सीडेंट से मौत हुई है या फिर उसका किसी ने कत्ल किया है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

  • Bigg Boss 19: अपने संघर्ष के दिनों को याद कर Emotional हुई Neha Chudasma

    Bigg Boss 19: अपने संघर्ष के दिनों को याद कर Emotional हुई Neha Chudasma

    मनोरंजन: फिटनेस कंस्लटैंट और मॉडल नेहल चुडासमा रियलिटी शो बिग बॉस 19 में दिख रही हैं। शो को शुरु हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस सीजन के कंटेस्टेंट्स की अगर बात करें तो ज्यादातर लोगों के द्वारा बासीर अली, अशनूर कौर, गौरव खन्ना काफी पसंद किए जा रहे हैं। आने वाले एपिसोड्स में अब नेहल, अशनूर कौर को अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ बातें बताती हुई नजर आने वाली हैं। उन्होंने कहा कि लाइफ में यदि एक बंदे ने उनका साथ दिया है तो वो उनका भाई है।

    उनका कहना है कि – ‘मैं आज जो कुछ भी हूं अपने भाई की बदोलत हूं मेरे गुजराती पिता ने मुझे या मेरे सपनों को कभी भी सपोर्ट नहीं किया। 17 साल की थी जब मुझे मुंबई के अंधेरी से रीजनल पेजेंट के लिए कॉल आई थी। मुझे बोरिवली में रहना था और मेरे पास पैसे नहीं थे। मैंने ये बात अपने भाई को बताई और उसको कहा कि मैं नहीं जा सकती क्योंकि मेरे पास पैसे नहीं है। हमारे घर के पास एख कॉलेज में एग्जाम सुपरवाइज करना था तो वो करके भाई ने एक दिन में 100 रुपये कमाए। उसने ये काम 4 दिन किए और 400 रुपये लाकर मुझे दे दिए कहा कि जा जाकर पार्टिसिपेट कर ले’।

    ‘मेरे पास 2 जोड़ी ही कपड़े थे लेकिन हिम्मत आ गई थी। सिर्फ पैसों की तंगी को ही नहीं बल्कि बॉडी इमेज और रिजेक्शन का भी सामना किया है। मैं एक एथलीट थी पर ओवरवेट भी थी। 3 महीने में मैंने 20 किलो वजन कम किया फिर मेरे पापा मेरी 18 साल की उम्र में शादी करवाना चाहते थे मुझे जिम जॉइन करने से रोका मैं पार्क में वर्कआउट करती थी तो वहां लड़के मुझे ताने मारते थे। बाद में मुश्किल से जिम ज्वाइन कर पाई। कड़ी मेहनत आपको जगह तक लेकर तो जाती है’।