Blog

  • Jalandhar News: कार लूट कर भागने वाले लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कार लूट कर भागने वाले लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर(ens): कमिश्नरेट पुलिस ने चिक-चिक हाउस के पास बंदूक के बल पर गाड़ी लूट भागने वाले लुटेरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने लुटेरों के पास से दो गाड़ियां और हथियार भी बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनजोत सिंह उर्फ मनी, निवासी बुड्ढा और हजूर सिंह के रूप में हुई है। जबकि मनी गोली लगने के कारण अस्पताल में इलाज दौरान भर्ती है।

    पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि 28 अगस्त को थाना डिवीजन नंबर 2 में इस लुटेरे परमजीत सिंह नामक युवक से पिस्तौल के बल पर कार लूटकर ले गए थे, जिसके बाद पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी जयंत पुरी, एसीपी परमजीत सिंह और एसीपी अमनदीप सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस पार्टी ने रईया से अमृतसर की ओर जाते लूटी हुई बीट कार और एक सेंट्रो कार को देखा। जिसके बाद आरोपी पुलिस को देखकर कार छोड़कर भागते समय पुलिस पर फायरिंग करने लगे।

    पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली चलाई तो मनजोत सिंह उर्फ मनी घायल हो गया, जिसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुई। इसी दौरान पुलिस ने उसके दूसरे साथी हजूर सिंह उर्फ मानव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पहले भी 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    सीपी ने बताया कि आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है और उनसे अन्य वारदातों को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी।

     

  • ऊना: सदर पुलिस थाना की दीवार गिरी, चपेट में आया होमगार्ड जवान घायल

    ऊना: सदर पुलिस थाना की दीवार गिरी, चपेट में आया होमगार्ड जवान घायल

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर की इमारत जर्जर हालत में है, जिसमें थाना चल रहा है, उस का एक हिस्सा आज ढह गया। इस हादसे में एक होमगार्ड जवान घायल हो गया। पुलिस थाना सदर का यह हिस्सा मैस के रूप में चल रहा था। इस हादसे में सिरमौर निवासी थाना ऊना में तैनात हुए होमगार्ड जवान राम स्वरूप गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

    एएसपी संजीव भाटिया भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग काफी पुरानी है और काफी जर्जर हालत में है। इसके बारे में उच्चाधिकारियों को लिखा गया है ।

  • दिल्ली से श्रीनगर जा रही SpiceJet फ्लाइट की Emergency Landing, एयरलाइन ने बताई वजह

    दिल्ली से श्रीनगर जा रही SpiceJet फ्लाइट की Emergency Landing, एयरलाइन ने बताई वजह

    नई दिल्ली: दिल्ली की ओर से आने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को आज श्रीनगर एयरपोर्ट पर एमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। अधिकारियों का कहना है कि स्पाइसजेट की दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट अचानक तेजी से नीचे आने लग गई थी। उसी दौरान कैप्टन ने तुरंत एमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांग ली। बता दें कि फ्लाइट में कैबिन प्रेशर की चेतावनी दी गई थी जिसके बाद फ्लाइट SG-385 को श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। सूत्रों की मानें तो इस फ्लाइट में 4 बच्चों सहति 205 यात्री और चालक दल के 7 सदस्य सवार थे। अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि दबाव की समस्या के चलते फ्लाइट की एमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। उन्होंने बताया कि विमान को शुक्रवार दोपहर 3:27 बजे सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों या चालक दल के सदस्यों ने किसी भी तरह की चिकित्सा सहायता नहीं मांगी। उनका कहना है कि विमान का जरुरी निरीक्षण किया जाएगा।

    एयरलाइन का आया बयान

    इस घटना पर स्पाइजेट का ऑफिशियल बयान भी सामने आया है। उनका कहना है कि आज दिल्ली से श्रीनगर की ओर जा रही फ्लाइट SG 385 में अप्रोच के दौरान केबिन एल्टीट्यूड वॉर्निंग मिली। इसके बाद विमान कुछ देर तेजी से नीचे आया। क्रू ने तय नियमों के मुताबिक, सभी जरुरी जांचें की और कैप्टन ने एहतियातन तौर पर एमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। विमान को सुरक्षित श्रीनगर उतरा और सभी क्रू मेंबर और यात्री सुरक्षित बाहर आ गए।

    आखिर क्या होती है केबिन एल्टीट्यूड वॉर्निंग?

    यह वॉर्निंग तब जारी होती है जब विमान के केबिन के अंदर हवा का दबाव कम होता है। आमतौर पर चेतावनी मिलन के बाद विमान में ऑक्सीजन मास्क भी लगाए जाते हैं। ऐसे में विमान को जल्दी से नीचे उतरने की जरुरत पड़ती है।  
  • मैक्स अस्पताल मोहाली ने ऊना में मल्टी-स्पेशियलिटी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की

    मैक्स अस्पताल मोहाली ने ऊना में मल्टी-स्पेशियलिटी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की

    ऊना/सुशील पंडित: मैक्स अस्पताल, मोहाली ने आज देवभूमि अदवेता अस्पताल, ऊना के साथ साझेदारी में अपनी मल्टी-स्पेशियलिटी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। यह सुविधा मेडिकल ऑन्कोलॉजी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी और न्यूरोलॉजी सहित स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों पर एक्स्पर्ट सलाह प्रदान करेगी।

    मैक्स से सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोलॉजी डॉ. राहुल महाजन हर महीने के दूसरे मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक, प्रिंसिपल कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी डॉ. मुकेश कुमार राठौर हर रविवार को सुबह 11.30 बजे से 2.30 बजे तक और, एसोसिएट कंसल्टेंट पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी डॉ. कृतिका गोयल हर महीने के दूसरे मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक ओपीडी में कंसल्टेशन के लिये उपलब्ध होगी ।

    डॉ. मुकेश कुमार राठौर ने कहा कि हमारा ध्यान उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने और विभिन्न विकारों से प्रभावित मरीजों के लिए बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने पर है।

    डॉ. राहुल महाजन ने कहा, “इन ओपीडी सेवाओं के माध्यम से, हमारा उद्देश्य समय पर निदान, उपचार और न्यूरोलॉजिकल स्थितियों जैसे स्ट्रोक, मिर्गी , माइग्रेन के साथ-साथ अल्जाइमर और पार्किन्सन रोग जैसी न्यूरोडीजेनेटिव बीमारियों के विशेष प्रबंधन प्रदान करना है।

  • India vs China Asia Cup में भारत की जीत, कैप्टन Harmanpreet Singh ने मारी बाजी

    India vs China Asia Cup में भारत की जीत, कैप्टन Harmanpreet Singh ने मारी बाजी

    खेल: भारतीय हॉकी टीम की ओर से एशिया कप 2025 का आगाज जीत के साथ हुआ है। 29 अगस्त को बिहार के राजगीर में खेले गए मुकाबले में भारत ने चीन को 4-3 से हराया है। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीस सिंह ने तीन गोल दागे वहीं जुगराज सिंह ने एक गोल किया। चीन की ओर से दु शिंहाओ , चेन बेनहाई और गाओ जिशेंग भी गोल करने में सफल रहे। अब भारतीय टीम अपने अगले मुकाबले के लिए 31 अगस्त को जापान का सामना करेगी। मुकाबले के पहले क्वार्टर में ही भारतीय टीम चीन पर हावी हो गई परंतु वो कोई गोल नहीं कर पाए। दूसरी ओर दु शिंहाओ ने खेल के 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके चीन की टीम को 1-0 की लीड दिलवा दी। इसके बाद दूसरे क्वार्ट्स के तीसरे मिनट में जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और भारतीय टीम को बराबरी दिलवाई। ऐसे ही क्वार्टर के पांचवे मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल लिया ऐसे में भारत ने 2-1 की लीड ली और हाफटाइम तक यही स्कोर रहा। फिर तीसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को 3-1 की लीड दिलवा दी। इसके कुछ मिनट के बाद ही चेन बेनहाई की ओर से पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 3-2 कर दिया। गाओ जिशेंग ने तीसरे क्वार्टर के 11वें मिनट में गोल दागा जिसके कारण स्कोर 3-3 हो गया। फिर चौथे और आखिरी क्वार्टर के दूसरे मिनट में हरमनप्रीत सिंह के द्वारा पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को 4-3 की निर्णायक लीड दिलवाई गई।

    भारत इतनी बार जीत चुका है एशिया कप

    एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का ये 12वेें संस्करण है। अगर बात भारतीय टीम की करें तो अब तक 3 बार एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का तीन बार भारत के नाम हो चुका है। भारतीय टीम की ओर से 2003, 2007 और 2017 में खिताब जीता गया था। पाकिस्तान टीम (1982,1985, 1989) भी तीन बार एशिया कप की विजेता रह चुकी है। साउथ कोरिया (1994, 1999, 2009, 2013, 2022) ने पांच बार एशिया कप अपने नाम किया है। भारत को पूल-ए में चीन, कजाकिस्तान और जापान के साथ रखा गया है वहीं पूल-बी में साउथ कोरिया, मलेशिया, बांग्लादेश और चीन ताइपे की टीमें हैं। देखा जाए तो कजाकिस्तान की टीम तीन दशकों में पहली बार एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेने वाली है। कजाकिस्तान ने ओमान की जगह ली है। वहीं बांग्लादेश ने पाकिस्तान का भी स्थान ले लिया है। पाकिस्तान की टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर टूर्नामेंट से नाम भी वापिस ले लिया था। दोनों पूल से जो टीम जीतेगी वो सेमीफाइनल का दाव खेलेगी। खिताब के लिए मुकाबला 7 सितंहर को होगा। इस टूर्नामेंट जो टीम जीतेगी वो अगले साल 14-30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेगी। अगर भारत जीतेगा तो उसको वर्ल्ड कप की टिकट मिल सकती है। भारत ने पहला मौका खो दिया क्योंकि खराब प्रदर्शन के कारण एचआईएच प्रो लीग के सांतवे स्थान से वह खिसक गया था।
  • Punjab News: थानों में खड़े 151 वाहनों की पुलिस ने लगाई ओपन बोली, देखें वीडियो

    Punjab News: थानों में खड़े 151 वाहनों की पुलिस ने लगाई ओपन बोली, देखें वीडियो

    बठिंडाः पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में खड़े वाहनों की पुलिस लाइन बठिंडा में खुली बोली कराकर 151 वाहनों की नीलामी की गई। नीलामी की कुल रकम 41,41,800/- रुपये सहित (18% GST) सरकारी खजाने में जमा कराई गई। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि थानों में विभिन्न मामलों में काफी संख्या में वाहन खड़े हैं। इन वाहनों से संबंधित मामलों का फैसला हो चुका है, लेकिन किसी व्यक्ति ने इन वाहनों का दावा नहीं किया है। इन वाहनों के कारण थानों में काफी जगह घेरी हुई है।

    उन्होंने बताया कि वाहन निपटान समिति के सदस्यों की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए जिले बठिंडा के पुलिस थाना सदर बठिंडा, संगत, कोतवाली, थर्मल, कैनाल कॉलोनी, रामां, बालियावाली और थाना नंदगढ़ में खड़े कुल 128 फंसाए गए मामलों एन.डी.पी.एस एक्ट, आईपीसी और अन्य मामलों में बरामदशुदा 151 वाहनों (बिना कागजात और दोबारा न उपयोग योग्य/स्क्रैप की नीलामी – (खुली बोली) करवाई गई।

    एसएसपी ने बताया कि इनमें से 101 दोपहिया वाहन और 50 चारपहिया वाहनों जिनकी समिति द्वारा रिजर्व कीमत 13,42,900/- रुपये निर्धारित रखी गई थी। इन वाहनों की बोली 41,41,800/- रुपये सहित (18% GST) में नीलाम की गई। उन्होंने बताया कि इस बोली में 151 वाहनों की नीलामी की गई। जिले के पुलिस प्रमुख ने कहा कि बाकी रह गए वाहनों का भी रिकॉर्ड तैयार कराना जारी है और ये वाहन भी जल्द नीलाम किए जाएंगे।

  • Punjab News: 100 ग्राम हेरोइन सहित 2 गाड़ियां बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 100 ग्राम हेरोइन सहित 2 गाड़ियां बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब सरकार के आदेशों पर नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, युद्ध नशे के विरुद्ध के मुहिम को लेकर सीआईए स्टाफ की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करके 100 ग्राम हेरोइन और गाड़ियां बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना मेहना में मुकदमा नंबर 93 NDPS Act 21 के तहत मामला दर्ज किया गया।

    सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लुधियाना जीटी रोड के पास गांव चुगावा के नजदीक से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की तलाशी लेने पर 100 ग्राम हेरोइन, बोलेरो गाड़ी और वरना गाड़ी बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुख अमृत पाल सिंह रंधावा ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ पहले कोई और मामला दर्ज नहीं है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर आगे की जांच की जाएगी

  • Punjabi University के वाइस चांसलर समेत कई अधिकारियों पर FIR दर्ज

    Punjabi University के वाइस चांसलर समेत कई अधिकारियों पर FIR दर्ज

    पटियालाः पंजाबी यूनिवर्सिटी में महान कोष को गड्ढे में फेंकने के मामले ने तूल पकड़ ली है। दरअसल, छात्रों के विरोध के बाद थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस ने वाइस चांसलर डॉ जगदीप सिंह, रजिस्ट्रार दविंदरपाल सिंह, डीन अकादमिक जसविंदर ब्राड और पब्लिकेशन ब्यूरो के इंचार्ज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार बीते दिन यूनिवर्सिटी द्वारा कैंपस में ही महान कोष की प्रतियों को गड्ढे में फेंककर ओर गड्ढे में पानी छोड़ दिया।

    जिसके विरोध में स्टूडेंट संगठनों ने देर रात 11 बजे तक यूनिवर्सिटी के गेट के आगे धरना दिया और वाइस चांसलर सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने देर रात यूनिवर्सिटी अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की कारवाई की। हालांकि शुक्रवार वाइस चांसलर डॉ जगदीप सिंह द्वारा द्वारा मामले में बरती लापरवाही को लेकर सिख कौम से माफी मांगी।

    वाइस चांसलर ने कहा के नेक इरादे से कार्य करते दौरान हुई लापरवाही का उन्हें बहुत अफसोस है। उन्होंने कहा के वह यूनिवर्सिटी का मुखी होने के नाते सिख कौम से माफी मांगते है और इस कार्य को एसजीपीसी के निर्देशों के अनुसार पूरा करेगी।

     

  • सुक्खू सरकार उड़ा रही है संविधान की धज्जियां: जयराम ठाकुर

    सुक्खू सरकार उड़ा रही है संविधान की धज्जियां: जयराम ठाकुर

    पूरे देश में राहुल गांधी संविधान की किताब लेकर घूमते हैं और सुक्खू सरकार  संविधान की धज्जियां उड़ा रही है

    सरकार शातिराना तरीके से संस्थानों को बंद कर रही है।

    राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच से प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी  इंडी गठबंधन के कुंठा और चरित्र का परिचायक

    निज आवास पर नेता प्रतिपक्ष ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत 

    ऊना/सुशील पंडित: नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश नगर निगम संशोधन विधेयक 2025 खुलेआम संविधान का उल्लंघन है, जिसे सुक्खू सरकार कर रही है। सरकार का यह कृत्य कांग्रेस के असली चरित्र को उजागर करता है। एक तरफ राहुल गांधी पूरे देश में संविधान की किताब लेकर घूमते हैं दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री विधानसभा के अंदर संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश नगर निगम संशोधन विधेयक भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243 (यू) का खुला उल्लंघन है। यह अनुच्छेद नगर निगम के चुनाव 5 साल के भीतर करवाने की व्यवस्था देता है। निकाय भंग होने के 6 महीने के भीतर अनिवार्यत: चुनाव करवाने के लिए निर्देशित करता है।  लेकिन कांग्रेस की सरकार अपनी नाकामियां छुपाने और चुनाव में निश्चित हो चुकी अपनी हार से बचने के लिए संविधान की अवहेलना कर रही है। व्यवस्था परिवर्तन की सरकार द्वारा यह हिमाचल के इतिहास में पहली बार हो रहा है। भाजपा विधायक दल इसका खुला विरोध करती है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बेहद  शातिराना ढंग से संस्थानों को बंद कर रही है। एक तरफ सरकार पहले विद्यालयों से शिक्षक हटा दे रही है, शिक्षकों की कमी से छात्र अपना नाम कटवा कर कहीं और चले जा रहे हैं। तब सरकार जीरो एनरोलमेंट का बहाना बनाकर स्कूल को बंद कर दे रही है। लगभग 2000 से ज्यादा संस्थान कर देना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। जब सरकार बनी और सिर्फ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की शपथ हुई थी कैबिनेट का गठन भी नहीं हुआ था तब भी दोनों लोगों ने मिलकर धड़ाधड़ संस्थानों को बंद करना शुरू कर दिया था। प्रदेश ने पहली बार देखा कि किस तरह से एक सरकार जिसका काम संस्थान खोलने और लोगों को सुविधा देना है वह धड़ाधड़ चले हुए संस्थानों को बंद कर रही है। सरकार की यह कार्रवाई सिर्फ राजनीतिक विद्वेष का नतीजा थी।

    राहुल गांधी और तेजस्वी के प्रधानमंत्री को गाली इंडी  गठबंधन के कुंठा और चरित्र का परिचायक 

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी किए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि तथाकथित वोट अधिकार यात्रा में जिस तरह से कांग्रेस और  आरजेडी  के मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य माता जी को गाली दी गई है वह घोर निंदनीय है। इसकी जितनी भर्त्सना की जाए वह कम है। सत्ता को अपना पुश्तैनी अधिकार समझने वाले दो शहजादों ने बिहार की धरती से बिहार की संस्कृति का तिरस्कार किया है और सामाजिक मूल्यों को कलंकित किया है।  इस जघन्य  कृत्य के लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव शायद सहित इंडी  ठग बंधन के नेताओं को यह हजम नहीं हो रहा है कि एक गरीब मां का बेटा देश के प्रधानमंत्री पद पर कैसे बैठ सकता है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और लगातार 11 साल से देश के प्रधानमंत्री रहे नरेंद्र मोदी जी की मृतक मां को गाली देना कांग्रेस की संस्कृति और कुंठा को एक साथ प्रकट करता है। कांग्रेस के नेताओं का यह कृत्य देश कभी माफ नहीं करेगा। उसके इस कृत्य जवाब लोकतंत्र  की जननी कहीं जाने वाले बिहार से ही मिलेगा।

    निज आवास पर नेता प्रतिपक्ष ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत

    नेता प्रतिपक्ष ने आज अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित महासचिव डॉक्टर सिकंदर कुमार, प्रदेश सचिव तिलक राज शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनी शुक्ला का अपने स्वागत किया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से शिष्टाचार भेट हेतु उनके आवास पर पधारे थे। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी और पार्टी के कार्य में जीजान से जुट जाने का आग्रह किया। नेता प्रतिपक्ष ने युवा मोर्चा की भावी चुनौतियों और जिम्मेदारियों के बारे में बताते हुए कहा कि युवा मोर्चा की कंधों पर सबसे ज्यादा जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने आपदा के दौरान प्रदेश भर में आपदा प्रभावितों के लिए आर्थिक सहायता जताने से लेकर राहत सामग्री पहुंचाने और हर प्रकार से मदद करने के लिए युवा मोर्चा का आभार भी जताया।

  • Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे सुनील जाखड़, किया ये ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे सुनील जाखड़, किया ये ऐलान, देखें वीडियो

    अमृतसर: पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण रवि नदी में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके कारण अजनाला हल्के के करीब 40 से अधिक गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। हालात का जायजा लेने के लिए पंजाब भाजपा के प्रमुख सुनील जाखड़ आज अजनाला क्षेत्र में पहुंचे। जहां उन्होंने विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान सुनील जाखड़ ने कहा कि पठानकोट से लेकर फाजिलका तक पंजाब के पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में एक जैसे हालात हैं।

    उन्होंने अपील की है कि यह समय राजनीति करने का नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज हर व्यक्ति को अपनी राजनीतिक हदें पार कर पंजाब के लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए। भाजपा प्रमुख ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी और जितनी योग्यता है, उसके मुताबिक हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि “जान है तो जहान है, इसलिए जरूरत इस बात की है कि प्रभावित लोगों तक हर तरह की मदद और सुविधा पहुंचे। सुनील जाखड़ ने केंद्र और राज्य सरकारों के बीच तालमेल को लेकर कहा कि यदि मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, प्रधानमंत्री और एनडीआरएफ के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर समस्या को सामने रखा जाए, तो जरूरी सभी सामान और सहायता जरूर यहां पहुंचेंगे।

    उन्होंने भारतीय फौज की तैनाती की मांग करते हुए कहा कि फौज लोगों की मदद के लिए तैयार है। यदि उसे आधिकारिक तौर पर बुलाया जाए तो बाढ़ पीड़ित इलाकों में और तेजी से राहत कार्य किए जा सकते हैं। जाखड़ ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि पंजाब भाजपा हर पीड़ित के साथ खड़ी है और उनकी मुश्किलें कम करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में सिर्फ पंजाब की बात होनी चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पीड़ित को मदद से वंचित न रहना पड़े।