Blog

  • मामूली विवाद को लेकर व्यक्ति की चाकू मारकर ह’त्या

    चंडीगढ़ः सेक्टर 19 में चाकू मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुनील निवासी धनास के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक दो दुकान कर्मियों के बीच में झगड़ा हो गया था। जब तीसरा दुकान कमी उन्हें बचाने की कोशिश में लगा तो उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 16 सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया था। जहां अभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मामले में दुकान पर काम करने वाले राहुल का एक दूसरे दुकान कमी के साथ झगड़ा हो गया था।

    उसे दुकान कर्मी ने राहुल से बदला लेने के लिए बाहर से कुछ लड़के बुला लिए थे। उन लड़कों ने राहुल के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। यह देखकर सुनील उनके बीचबचाव करने चला गया। इस पर वह बदमाश भड़क गए और सुनील को चाकू मार दिया। इसे देखकर वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में दाखिल कर दिया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

  • BJP नेता के घर ED की दबिश 

    करनाल: प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को हरियाणा के करनाल जिले में बीजेपी नेता मनोज वाधवा के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की टीम सुबह-सुबह मनोज वाधवा के घर पर पहुंची। सेक्टर 13 में बीजेपी नेता मनोज वाधवा के घर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम वाधवा के घर में दस्तावेजों को खंगाल रही है। मनोज वाधवा का यमुनानगर में खनन का कारोबार है। उन्होंने 2014 में मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उस समय वो आईएनएलडी की टिकट पर चुनाव लड़े थे। जानकारी के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति को लेकर जांच की जा रही है। करीब तीन घंटे से टीम मकान के अंदर ही जांच पड़ताल में जुटी है।

    हरियाणा में अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय कांग्रेस नेता सुरेंद्र पंवार और पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह से जुड़े ठिकानों पर भी तलाशी ले रही है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में यमुनानगर, सोनीपत, मोहाली फ़रीदाबाद, चंडीगढ़ और करनाल में 20 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। मनी लॉन्ड्रिग का मामला पिछले दिनों यमुनानगर और आसपास के जिलों में हुए कथित अवैध खनन की जांच के लिए दर्ज की गईं हरियाणा पुलिस की कई प्राथमिकियों से सामने आया है।

  • पंजाब : श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे पंजाबी गायक Jazzy B, देखें वीडियो

    अमृतसर : आध्यात्म का केंद्र श्री दरबार साहिब जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने आते है। वहीं नए साल के मौके पर लाखों लोग सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंचे। उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेककर नए साल की शुरुआत की। जिसके बाद आज पंजाबी गायक और अभिनेता जैजी अमृतसर पहुंचे हैं। 30 साल के करियर में कई सुपर हिट सांग देने वाले जैजी ने अपने फैंस को सभी धर्मों का सम्मान करने का सलाह दी है। जैजी सोशल मीडिया हैंडल के जरिए प्रशंसकों के बीच हमेशा सक्रिय रहते हैं। जैजी ने गोल्डन टेंपल पहुंच आशीर्वाद लिया। मीडिया से बात करते हुए जैजी बी ने कहा कि नए साल के मौके पर वह गुरु के घर माथा टेकने आए हैं।

    यह नया साल सभी के लिए खुशियों से भरा हो और देश समृद्ध हो। उन्होंने कहा कि गुरु के घर आकर मन को जो शांति मिलती है वह कहीं और नहीं मिलती। जैजी ने बताया कि जब वह मंच पर आते हैं तो सबसे पहले बानी से शुरुआत करते हैं। बानी से ऊपर कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों पर विश्वास रखें और सभी धर्मों का सम्मान करना सीखें। अपने बच्चों को अपने धर्म के साथ जोड़ें। उन्होंने पंजाब में लोगों को अपने बच्चों को पंजाबी मातृभाषा सिखाने की भी बात रखी।

  • पंजाबः रिश्ते हुए तारतार, बेटे ने पिता पर किया हमला, वीडियो वायरल

    लुधियानाः जिले से इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बार फिर से खूनी रिश्ते तारतार होते दिखाई दिए। दरअसल, एक बेटे ने ही पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं अब उक्त बुजुर्ग प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी के कारण बाहर से लोगों को बुलाकर बेटे ने पिता की पिटाई की। इस दौरान पिता की पगड़ी उतार दी। वहीं दूसरी ओर लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर रहने वाले 75 वर्षीय भाग सिंह ने बताया कि उसके दो बेटे हैं और उसने संपत्ति को उनके बीच बराबर-बराबर बांट दिया है।

    इस दौरान बड़ा बेटा उसके साथ रहता है। जबकि छोटा बेटा उनकी बाकी की प्रॉपर्टी को हथियाने की कोशिश कर रहा है। इसी नीयत से उसने बाहर से लोगों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की। पिता ने आरोप लगाए है कि बेटे ने उसके केसों की बेअदबी भी की और उसकी पगड़ी उतार दी। जिसकी वीडियो भी उनके पास मौजूद है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने की जगह सिर्फ खानापूर्ति की है। जिसके चलते वह अब उच्च अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगा रहा है। वहीं दूसरी ओर इस संबंध में जब मोती नगर थाने के SHO से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • बदमाशों ने गोली मारकर की डॉक्टर की ह’त्या, देखें वीडियो

    जौनपुरः जलालपुर में बीती रात एक डॉक्टर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हत्या उस समय की गई जब डॉक्टर जलालपुर चौराहे पर अपने घर में सो रहे थे। उसी समय पहुंचे तीन बदमाशों ने उन्हें आंख में गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। गोली चलने की सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने घायल अस्वस्था में डॉक्टर को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शरू कर दी है।

    ताबड़तोड़ पांच गोली मारकर सुलाया मौत की नींद

    इस संबंध में सीओ केराकत ने बताया कि मड़ियाहूं के हुसेहरा गोपीपुर गांव निवासी डॉक्टर तिलकधारी सिंह पटेल (34) जलालपुर में चौराहे पर एक किराए के मकान में श्री साईं बाल चिकित्सालय का संचालन कर रहे हैं। इसी बिल्डिंग में वो तीसरे फ्लोर पर रहते भी थे। बीती रात दो बजे के बाद बाइक सवार तीन बदमाश बाइक से आए और बगल की सीधी से होते हुए सीधे तृतीय तल पर स्थित उनके आवास पर पहुंचे और वहां बेखबर सो रहे डॉक्टर पर ताबड़तोड़ 5 गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी। उसे बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।

    पिकेट से पहुंची पुलिस तब स्टाफ को हुई जानकारी

    इस घटना से नीचे के तल पर स्थित हॉस्पिटल के स्टाफ भी अनभिज्ञ रहे। वहीं गोली की आवाज सुनकर पिकेट से पुलिस पहुंची और हॉस्पिटल के स्टाफ से गोली चलने की बात पूछी तो स्टाफ ने कहा उन्हें नहीं पता फिर पुलिस ने ऊपर से आवाज आने की बात कही तो सभी भगा के ऑपर गए जहां डॉक्टर टीके सिंह पटेल खून से लथपथ पड़े थे। इसपर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजवा दिया और परिजनों को सूचना दी। डॉक्टर अविवाहित थे और यहां अकेले ही रहते थे।

    देर रात ही पहुंचे एसपी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    घटना की सूचना पर एसपी डॉ अजय पाल शर्मा देर रात ही घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ एसपी सिटी बृजेश कुमार सीओ केराकत गौरव शर्मा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने वहां चिकित्सा स्टाफ से पूछताछ की जिसके बाद एसपी ने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाईं गई है।

  • पंजाबः ‘अकाली दल से पंजाब को बचालो’ यात्रा पर सीएम मान ने कसा तंज

    पंजाबः ‘अकाली दल से पंजाब को बचालो’ यात्रा पर सीएम मान ने कसा तंज

    चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने 1 फरवरी से पंजाब बचाओ यात्रा निकालने का फैसला किया है। वहीं अकाली दल की पंजाब बचालो यात्रा को लेकर सीएम भगवंत मान ने तंज कसा है। शिअद की इस यात्रा पर सीएम भगवंत मान ने पलटवार किया है। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘अकाली दल से पंजाब को बचालो’। बताया जा रहा हैकि पंजाब बचाओ यात्रा राज्य में आम आदमी पार्टी के विफलताओं को लेकर निकाली जाएगी। 

    पिछले तीन दिन से एकांतवास में रह रहे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल की बीते कल हुई कोर कमेटी के फैसलों पर टिप्पणी की है। उन्होंने आज अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा , सारे पंजाब को 15 साल हर पक्ष से लूटने वाले अकाली दल ने बोला सच ,चुनाव से पहले पूरे पंजाब में ‘अकाली दल से पंजाब को बचालो’ यात्रा शुरू करने का ऐलान … इसकी माफी फिर कभी मांग लेंगे।

    काबिले गौर है कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने 1 फरवरी से पंजाब बचाओ यात्रा निकालने का फैसला किया है। कल हुई कोर कमेटी की बैठक् में यह फैसला लिया गया। पंजाब बचाओ यात्रा राज्य में आम आदमी पार्टी के विफलताओं को लेकर निकाली जाएगी। वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 10 से 16 जनवरी तक श्री आनंदपुर साहिब से तलवंडी साबो तक ‘आपे गुरु आपे चेला’ नगर कीर्तन आयोजित करने का निर्णय लिया है।

  • पंजाबः किसान नेता रुलदू मानसा को लगा बड़ा झटका, देखें वीडियो

    संगरूरः किसान नेता रुलदू मानसा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, 13 सदस्यीय जिला कमेटी में से जिला अध्यक्ष समेत 11 सदस्य सिधुपुर यूनियन में शामिल हो गए है। वहीं बताया जा रहा है कि कई ब्लॉक समितियां और ग्राम इकाइयां साथ छोड़ दिया है। जगजीत सिंह डल्लेवाल ने रुलदू सिंह मानसा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसान जिस संगठन में जाएं उसकी अडोलजी जान लें। उन्होंने कहा कि कई किसान जत्थेबदिंया है, जिनकी अडोलजी कुछ ओर है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई बार किसानों के कर्ज माफी को लेकर बात हुई, लेकिन सिर्फ जो आज उनके साथ खड़े है।

    वहीं उस समय इस मुद्दे को उठाते रहे है। डल्लेवाल ने कहा कि उन्होंने कई बार प्रेस वार्ता के दौरान भी इस मुद्दे को उठाया है। इस दौरान आज उनकी पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं को उन्होंने धन्यावाद किया। उन्होंने कहाकि सभी किसान जत्थेबंदियों में शामिल होने से पहले हर किसान उस संगठन की अडोलजी जान लें, उसके बाद पार्टी में शामिल हो। डल्लेवाल ने कहा कि सरकार के साथ बैठकों में भी रुलदू सिंह मानसा ने किसानों के पक्ष में कुछ नहीं बोला। बता देंकि पहले रुलदू सिंह मानसा सिधुपुर का हिस्सा हुआ करते थे और उस समय वह किसानों के खिलाफ कई फैसले लेते थे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਜੀ ਵਿਕਸਿਤ ਭਾਰਤ ਸੰਕਲਪ ਯਾਤਰਾ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਸਕੀਮਾਂ ਤੋਂ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਣੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ :  ਦੇਸ਼ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿਚ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਲੋਕ ਭਲਾਈ ਸਕੀਮਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਲਈ ਕੱਢੀ ਜਾ ਰਹੀ ਵਿਕਸਿਤ ਭਾਰਤ ਸੰਕਲਪ ਯਾਤਰਾ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਖੇ ਪੁਜੀ। ਇਥੋਂ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬੱਸ ਅੱਡੇ ਕਰਵਾਏ ਸਮਾਗਮ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਯਾਤਰਾ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ ਵੈਨ ਰਾਹੀਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਲੋਕ ਭਲਾਈ ਸਕੀਮਾਂ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਲਾਭਪਾਤਰੀਆਂ ਦੇ ਫਾਰਮ ਵੀ ਭਰੇ ਗਏ। ਇਹ ਯਾਤਰਾ 5 ਜਨਵਰੀ ਤਕ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿਖੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਜਾਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਸਕੀਮਾਂ ਦਾ ਲਾਭ ਲੈਣ ਲਈ ਮਦਦ ਵੀ ਕਰੇਗੀ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਬੀਜੇਪੀ ਆਗੂ ਰਾਜਨ ਨਾਰੰਗ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸਕੀਮਾਂ ਨੂੰ ਹਰ ਘਰ ਤਕ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਲਈ ਇਹ ਯਾਤਰਾ ਕੱਢੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਸੈਨੇਟਰੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਨੰਦ ਲਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਪਹਿਲਾਂ ਕੈੰਪ ਲਾਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਅਗਲੇ 3 ਦਿਨ ਹੋਰ ਕੈੰਪ ਵੀ ਲਾਕੇ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਕੀਮਾਂ ਦਾ ਲਾਭ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ।

  • पंजाब : नौसरबाज ने ATM कार्ड बदलकर रिटायर्ड कर्मचारी से की 87 हजार की ठगी, देखें वीडियो

    बठिंडा : समाज में अक्सर बदमाश लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह के जाल बुनते हैं और उन्हें पता भी नहीं चलता। एटीएम कार्ड बदलकर रिटायर्ड कर्मचारी के अकाउंट से 87 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है।ऐसी ही घटना मौड़ मंडी सब-डिवीजन के एक सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मचारी के साथ हुई जो एटीएम से पैसे निकालने गए थे। वहां पहले से खड़े बदमाशों ने उसका कार्ड बदल लिया और बाद में 87 हजार रुपये निकालकर उसका खाता खाली कर दिया।

    जिसकी शिकायत उसने तलवंडी साबो थाने में दर्ज कराई है। इस संबंध में तलवंडी साबो के जांच अधिकारी ने कहा कि उन्होंने गुरदित सिंह के साथ हुई घटना के बारे में हमारे पास शिकायत दर्ज कराई है और हम मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रहे है।

  • पंजाबः सुखपाल खैहरा को जमानत मिलने के बाद एक और मामला हुआ दर्ज

    चंडीगढ़ः सितंबर से जेल में बंद कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को आज कोर्ट से जमानत मिल गई। दरअसल, हाई कोर्ट ने एनडीपीएस मामले में जमानत दे दी है। सुखपाल खैरा को फाजिल्का में 2015 में दर्ज एनडीपीएस मामले में 28 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि रिहाई से पहले ही पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज कर ली। सुभानपुर थाने में 195 ए और 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    एडिशनल SHO बलजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विधायक खैरा के खिलाफ एफआईआर संख्या 3/24 दर्ज की गयी है। ऐसे में विधायक खैरा को अभी और जेल में रहना होगा। इसके साथ ही सुखपाल सिंह खैरा के बेटे मेहताब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा है कि एक तरफ उनके पिता को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने एनडीपीएस मामले में जमानत दे दी है। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने उनके खिलाफ बदले की भावना से एक और मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। उन्हें कपूरथला में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाना है। बेटे ने कहा कि वह साफ तौर पर कहना चाहता है कि उनके पिता मुख्यमंत्री की इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। हम अपनी लड़ाई इसी तरह जारी रखेंगे।

    याचिका दाखिल करते हुए खैरा ने बताया कि इस मामले में याची को विभिन्न स्तर पर राहत के बावजूद पंजाब पुलिस उनके खिलाफ कानून के खिलाफ जाकर कार्रवाई कर रही है। पहले वह आम आदमी पार्टी में थे और बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसी के चलते उनके खिलाफ राजनीतिक द्वेष के कारण यह कार्रवाई की जा रही है। मार्च 2015 में फाजिल्का के जलालाबाद में एनडीपीएस एर्ज में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में गुरदेव सिंह सहित नौ लोगों पर मामला दर्ज किया गया था और बाद में उन्हें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया था।
    पुलिस ने उनके पास से 2 किलो हेरोइन, 24 सोने के बिस्कुट, एक देशी पिस्तौल, एक .315 बोर की पिस्तौल और दो पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद किए थे। बाद में पुलिस जांच के दौरान खैरा का नाम सामने आया। 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने अतिरिक्त आरोपी के रूप में तलब किए गए खैरा के खिलाफ ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। उन्हें 2015 के ड्रग्स मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 2021 में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किया गया था। 2022 में उन्हें जमानत मिल गई। फरवरी 2023 में शीर्ष अदालत ने ड्रग्स मामले में खैरा के खिलाफ समन आदेश को रद्द कर दिया। खैरा को 28 सितंबर को पंजाब पुलिस ने उनके चंडीगढ़ स्थित आवास से गिरफ्तार किया था।