Blog

  • भाई कि पत्नी को जलाया जिंदा, जाने मामला

    नई दिल्ली: मध्यप्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला पर उसके जेठ (पति के बड़े भाई) ने पहले छींटा और बाद उसे आग के हवाले कर दिया. घटना रतलाम की है. इस घटना में पीड़ित महिला की मौत हो गई है. पुलिस ने मृतक महिला की पहचान निर्मला के रूप में की है. बता दें कि मृतक महिला के पति प्रकाश ने छह महीने पहले आत्महत्या कर ली थी. आरोपी सुरेश जो महिला के पति का बड़ा भाई था, प्रकाश की आत्महत्या के लिए निर्मला को दोषी मानता था. महिला को आग के हवाले करने के बाद आरोपी ने पीड़िता के भाई को फोन कर बताया कि हमने तुम्हारी बहन को आग के हवाले कर दिया है. 

    घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पति की मौत के बाद से निर्मला अपने दो बच्चों के साथ ससुराल में रह रही थी. स्थानीय पुलिस ने कहा कि हालांकि, उसका जीजा उससे द्वेष रखता था क्योंकि उसने अपने छोटे भाई की मौत के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया था. 

    पीड़िता के भाई ने बताई पूरी कहानी

    शनिवार को सुरेश ने महिला के साथ मारपीट की और उसे घर से खींचकर बाहर ले गया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. पुलिस ने बताया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. निर्मला के भाई ने पत्रकारों से कहा कि हमें सुरेश का फोन आया कि ‘हमने तुम्हारी बहन को आग लगा दी है.’ वह मेरी बहन को उसके पति की मौत के लिए दोषी ठहराता था. वे उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे. 

  • जालंधर : इस इलाके में मिला सांबर, देखें वीडियो

    जालंधर : ज्यादा ठंड के कारण जानवर जंगलों से शहर की ओर भागते हैं। ऐसी ही एक घटना आज सुबह 8 बजे फुटबॉल स्क्वायर में देखी गई। सांबर एक फुटबॉल चौक के पास पाया गया। इस दौरान लोगों में भगदड़ मच गई। जिसके बाद लोगों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई। वहीं वन विभाग ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर साबंर को जाल में फंसाया। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला।

    पुलिस प्रशासन और वन विभाग के लोगों का कहना है कि ठंड के कारण जानवर जंगलों से भागकर आ जाते है और शहर में भारी नुकसान करते हैं। हालांकि काफी समय पहले भी सांबर शहर के अंदर आए थे और काफी नुकसान किया था। कई लोग घायल भी हुए थे। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सरकार को इसका कोई समाधान निकालना चाहिए।

  • 3 कांस्टेबलों ने एक साल तक युवती से किया दुष्कर्म!

    3 कांस्टेबलों ने एक साल तक युवती से किया दुष्कर्म!

    अलवरः  राजस्थान के अलवर में 18 साल की एक युवती के साथ रेप के मामले में तीन पुलिस कांस्टेबलों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, इसकी जानकारी खुद पुलिस अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने रविवार को बताया कि राजस्थान के अलवर जिले में 18 साल की एक युवती के साथ एक साल से अधिक समय तक बलात्कार करने के मामले में ये केस दर्ज किया गया है।

    पुलिस अधीक्षक (एसपी) आनंद शर्मा ने बताया कि महिला ने शनिवार शाम को उन्हें तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दी थी। अधिकारी ने कहा, उसने यह भी दावा किया कि आरोपी ने मामले की शिकायत करने पर उसके भाई को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी।

    अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों को उनके तैनाती वाले स्थानों से वापस बुला लिया गया है और पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि रेनी पुलिस स्टेशन में 376-डी (सामूहिक बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम सहित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    आरोपियों में से एक रैणी थाने में, एक राजगढ़ सर्किल ऑफिस में और तीसरा मालाखेड़ा थाने में तैनात था। रैणी पुलिस थाना राजगढ़ सर्किल के अंतर्गत आता है। जानकारी के मुताबिक एसपी ने बताया कि, अपनी शिकायत में युवती ने कहा कि उसके साथ एक साल से अधिक समय तक बलात्कार किया गया। पीड़िता अपनी मां के साथ एसपी ऑफिस आई थी।

    आरोपी के खिलाफ POCSO अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने पर, एसपी आनंद शर्मा ने कहा कि जब पिछले साल नवंबर में उसके साथ पहली बार बलात्कार किया गया था, तो वह नाबालिग थी। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद इसे तुरंत रैणी पुलिस स्टेशन भेजा गया और शनिवार रात को एफआईआर दर्ज की गई।

    एसपी ने कहा, “प्राथमिकी दर्ज होने के बाद, तीनों कांस्टेबलों को पुलिस लाइन भेज दिया गया है ताकि मामले की जांच प्रभावित न हो।” उन्होंने कहा कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • जालंधर : चोरों ने सिगरेट की दुकान को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर : चोरी और स्नेचिंग की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। लगभग एक सप्ताह से रोजाना महानगर में कहीं ना कहीं वारदात हो रही है। ताजा मामला थाना डिवीजन नंबर तीन के अंतर्गत आते मंडी फेंटनगंज में चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए सवा लाख रुपय की सिगरेट चुरा ले गए। चोरी का पता दुकानदार को सुबह उस समय चला। जब पड़ोसी दुकानदार ने ताले टूटे देखे व उन्हें सूचित किया।

    सीता राम बृज मोहन एड सनस के मालिक ब्रज मोहन ने बताया कि चोर दुकान के ताले तोड़कर लगभग सवा लाख रुपए के करीब सिगरेट चुरा कर ले गए है। सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि वह रात करीब 3 बजे के आए व ताले तोड़कर सिगरेट के डिब्बे चुराकर ले गए। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया है। उधर दूसरी तरफ हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार ने कहा कि चोरी की शिकायत आई है सीसीटीवी कैमर चेक किए जा रहे हैं बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधर: संडे बाजार पर पुलिस ने की बड़ी करवाई

    जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस का पिछले करीब 10 दिनों से फुटपाथ पर हुए कब्जे को लेकर एक्शन जारी है। रविवार को कमिश्नरेट पुलिस की ट्रैफिक-पीसीआर विंग ने संडे बाजार लगाने आए रेहड़ी-फड़ी वालों को अंदर करवा दिया और उन्हें कहा- अगर वह दोबारा रोड पर अपनी फड़ी लगाते हैं तो उन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

    बता दें कि रविवार को बस्ती अड्डा चौक से लेकर भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) तक, नकोदर चौक, कंपनी बाग चौक तक हजारों फड़ी वाले संडे बाजार में कपड़ों सहित अन्य सामान बेचते हैं। सभी की फड़ियां रोड पर लगती है। जिसके चलते पुलिस ने उनकी फड़ियां और रेहड़ियां फुटपाथ पर करवा दी। बता दें कि कार्रवाई के लिए जालंधर पुलिस की टीमें भगवान वाल्मीकि चौक के पास तैनात है। शहर में कुल 34 वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। सभी को अत्याधुनिक बनाया जाएगा।

  • Google को लगा 5823 करोड़ का जुर्माना! यूजर्स को मिलेग पैसा

    नई दिल्लीः दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Google को अपनी मनमानी करने की कड़ी सजा मिली है। अब अमेरिका में कंपनी को 70 करोड़ डॉलर (करीब 5,823 करोड़ रुपए) चुकाने होंगे। दरअसल मार्केट में एंड्रॉइड की मजबूत स्थिति का गलत फायदा उठाने के केस में गूगल को कोर्ट में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

    इस मामले में सैन फ्रांसिस्को की एक अदालत ने आदेश दिया कि गूगल 63 करोड़ डॉलर की राशि कंज्यूमर्स के लिए एक सेटलमेंट फंड में डालेगा, जबकि 7 करोड़ डॉलर की राशि राज्यों को मिलेगी। हालांकि, इस फैसले पर अभी अंतिम मुहर लगना बाकी है। इस फैसले के बाद भारत में भी गूगल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि कंपनी, भारत में भी एंड्रॉइड की मजबूत स्थिति का गलत फायदा उठाने से जुड़े एक मामले का सामना कर रही है।

    दरअसल Google पर आरोप था कि वह प्ले स्टोर पर मौजूद ऐप्स के लिए यूजर्स से ज्यादा रकम वसूल रहा है। इसके लिए कंपनी अवैध तरीके से पाबंदियां लगा रही है और ऐप्स के डिस्ट्रिब्यूशन में भी भेदभाव कर रही है। इसके अलावा, ग्राहकों से ऐप के अंदर लेनदेन करने पर भी अनावश्यक शुल्क वसूलने का आरोप था।

    इस केस में अमेरिकी अदालत के आदेश के बाद, हर ग्राहक को सेटलमेंट में कम से कम 2 डॉलर की रकम मिलेगी। वहीं, गूगल प्ले स्टोर पर ग्राहकों द्वारा 16 अगस्त 2016 से 30 सितंबर 2023 के बीच खर्च की गई राशि के हिसाब से उन्हें अतिरिक्त रकम दी जाएगी। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले से जुड़े वकीलों की मानें तो करीब 10.2 करोड़ यूजर्स को इस सेटलमेंट अमाउंट का हिस्सा पाने के लिए एलिबिजल हो सकते हैं।

    वहीं, भारत में भी भारत में भी एंड्रॉइड की मजबूत स्थिति का गलत फायदा उठाने से जुड़े एक मामले में प्रतिस्पर्धा आयोग ने गूगल पर 1337 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके बाद गूगल ने NCLT में अपील की है, जिसने प्रतिस्पर्धा आयोग के फैसले को सही बताया। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है जिस पर अंतिम फैसला आना है।

  • हीटर से लगी आग, बच्ची सहित पिता की दर्दनाक मौ’त

    हीटर से लगी आग, बच्ची सहित पिता की दर्दनाक मौ’त

    नई दिल्ली : राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले में दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक परिवार कमरे में हीटर जलाकर सो रहा था, जिससे रजाई में आग लग गई और पिता-पुत्री जिंदा जल गएजबकि महिला जिंदगी की जंग लड़ रही है। जिसका इलाज चल रहा हैमुंडाना गांव निवासी दीपक ने जयपुर की दीपक यादव से 2 साल पहले लव मैरिज की थी बीती रात दंपती अपनी 2 महीने की बेटी निशिका के साथ कमरे में हीटर जलाकर सो रहे थे हीटर बेड के पास ही रखा था रात करीब डेढ़ बजे रजाई में आग लग गई इसके बाद दीपक और उसकी पत्नी ने शोर मचायाइससे पहले लोग वहां पहुंचते तीनों गंभीर रूप से झुलस गए थे और पिता-पुत्री की मौत हो गई

    कमरे में रखा सामान भी जलकर राख हो गयाकमरे से केवल महिला को जीवित निकाला जा सका। वो करीब 80% झुलस गई। आनन-फानन लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला का इलाज चल रहा है वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। इस घटना से गांव का माहौल गमहीन बना हुआ है। इस मामले में डीएसपी मुनेश मीणा ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिए गए हैं। महिला का इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

  • प्री-वेडिंग शूट के दौरान कुछ ऐसा देख, दुल्हन की निकल गईं चीखें

    नई दिल्ली: आजकल शादी से पहले प्री-वेडिंग फोटोशूट का चलन जोरों पर है.  यूं तो प्री-वेडिंग फोटोशूट कई तरह से होता है, कोई रोमांटिक पहाड़ों से घिरी खूबसूरती में वादियों में जाकर फोटोशूट करवाता है, तो कोई लोगों का ध्यान खींचने के लिए जरा हटकर तरीका आजमाता है. एक ऐसे ही कपल का प्री-वेडिंग फोटोशूट का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. फोटोशूट के दौरान कुछ ऐसा होता है कि, होने वाली दुल्हन की चीखें निकल जाती हैं. आप भी देखिए आखिर ऐसा क्या हुआ.


    वीडियो में देखा जा सकता है कि, कपल के इस पल को यादगार बनाने के लिए थीम पर काम करते हुए एक्सपर्ट प्री-वेडिंग फोटोग्राफर्स पोज बता रहे होते हैं. इस बीच नदी में पत्थर पर बैठा कपल फोटोग्राफर्स की बात सुनते हुए अलग-अलग एंगल से पोज दे रहे होते हैं, लेकिन तभी फोटोशूट करा रहे लड़के का ध्यान पानी में घूम रहे सांप पर चला जाता है. वो फोटोग्राफर्स को बताता है कि उसके पीछे सांप है, जो पानी में साफ नजर आ रहा है. इस बीच लड़की डर के मारे तेजी से चीखती है और सांप बिना कुछ किए वहां से चला जाता है.

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @parshu_kotame_photography150 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. 

  • जालंधर : इस इलाके में लुटेरों ने दुकानदार से की लूट

    जालंधर :  पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में नशा और चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार और पुलिस नशे और चोरी का वारदातों की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। चोरों के होंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की सख़्ती के बाद जहां कमिश्नररेट के सभी थाना प्रभारी दिन रात अपनी ड्यूटी कर रहे है।  पुलिस की कार्य प्रणाली सवालों के घेरे में है।

    थाना-5 के इलाके में ना कोई नाका ना कोई गश्त होने के कारण लुटेरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। लुटेरों ने दिन चढ़ते दी थाना-5 के अधीन तेज मोहन नगर में एक किराने की दुकान वाले को निशाना बनाया। सरेआम मोटरसाइकिल पर तेजधार हथियार लेकर घूम रहे युवकों ने दुकान में घुसकर पहले दुकानदार के सिर पर वार किया। फिर दुकान से एनेरजी ड्रिंक और चावल की बोरियों सहित कैश लूट लिया। थाना-5 के प्रभारी ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे है।

  • पंजाब : गाड़ी पार्क करने को लेकर हुआ विवाद, चले तेजधार हथियार, 3 घायल, देखें वीडियो

    लुधियाना : नेशनल कॉलोनी भामियां में शनिवार देर रात 2 पड़ोसियों में खूनी झड़प हो गई। उन्होंने एक दूसरे पर तेजधार हथियारों और लाठियों से हमला किया। हमले मे 3 लोग घायल हुए है। इस दौरान कार भी तोड़ दी गई। खून से लथपथ घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक पक्ष के संजय भारद्वाज ने कहा कि वह गाड़ी लेकर जा रहे थे, उनके पड़ोसी की गाड़ी ठीक से पार्क नहीं थी। जब उसने गाड़ी सही से पार्क करने के लिए कहा तो उन लोगों ने हमला कर दिया। उसी बेटी उसने छुड़ाने आई तो उन्होंने उसके हाथ पर तेजधार हथियार मारा।

    दूसरे पक्ष के हरविंदर सिंह ने बताया कि उसकी गाड़ी घर के बाहर पार्क की हुई थी। उसके रिश्तेदार आए हुए थे, उनकी गाड़ी भी घर के बाहर ही पार्क थी। आने-जाने वाला रास्ता बिल्कुल खाली था। पड़ोसी संजय जब गाड़ी लेकर निकला तो वह उसकी मां को गालियां देने लगा। संजय ने शराब पी रखी थी। संजय के बेटे और पत्नी ने भी घर से बाहर निकल गालियां देनी शुरू कर दी। उसने आरोप लगाया कि संजय के बेटे ने तेजधार हथियार से वार किए है। घर के बाहर खड़ी कार तोड़ दी। वह किसी तरह का नशा नहीं बेचते। पुरानी रंजिश के कारण अक्सर पड़ोसी उनसे विवाद करते है। मां को गाली देने पर विवाद बढ़ा।

    पुलिस ने कराया मामला शांत
    हरविंदर ने बताया कि उसके सिर, पीठ, हाथ पर तेजधार हथियार मारा गया है। घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए गए। इस मामले में वह इलाके पुलिस को सूचित करेंगे। देर रात मामला बढ़ता देख तुरंत मौके पर सिविल अस्पताल की चौकी में तैनात पुलिस पहुंची। जिन्होंने मामला शांत करवाया।