Blog

  • हिज्बुल आंतकी के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन

    हिज्बुल आंतकी के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन

    पहलगामः जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ प्रशासन का शख्स अभियान जारी है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आज शनिवार को अनंतनाग जिले के पहलगाम के लेवार गांव में आतंकवादी समूह हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर आमिर खान की दो मंजिला इमारत के आसपास की संपत्ति को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कर दिया।

    सूत्रों के मुताबिक गुलाम नबी खान उर्फ आमिर खान हिज्बुल मुजाहिद्दीन का टॉप ऑपरेशनल कमांडर है। वह 90 के दशक की शुरुआत में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को पार करके भाग गया था। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अनंतनाग के पहलगाम में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी कमांडर आमिर खान की इमारत को तोड़ दिया।

    सरकारी जमीन पर हुए निर्माण को किया ध्वस्त

    जम्मू-कश्मीर प्रशासन की संयुक्त अभियान टीम ने अनंतनाग जिले के लेवार गांव में एक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में यह अभियान चलाया। एक बुलडोजर ने हिज्ब कमांडर आमिर खान की संपत्ति की परिसर की दीवार को ध्वस्त कर दिया, जो अतिक्रमित सरकारी भूमि पर बनाई गई थी। अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर घाटी को आतंकवाद से मुक्त बनाने और सरकार में लोगों का विश्वास जगाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

    हिज्बुल के कमांडर को 15 साल की जेल

    इससे पहले बुधवार (28 दिसंबर) को श्रीनगर के एक स्थानीय अदालत ने हिज्बुल मुजाहिदीन के एक स्वयंभू कमांडर को 15 साल के कारावास की सजा सुनायी। जम्मू कश्मीर प्रदेश अन्वेषण एजेंसी द्वारा की गई जांच के आधार पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून (यूएपीए) अदालत ने प्रतिबंधित संगठन के जिला कमांडर आमिर नबी वाघे उर्फ अबू कासिम को दोषी ठहराया। जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर बताया, “श्रीनगर यूएपीए अदालत ने प्रतिबंधित संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के स्वयंभू जिला कमांडर आमिर नबी वाघे उर्फ अबू कासिम को दोषी ठहराया जिसकी जांच प्रदेश अन्वेषण एजेंसी (एसआईए) ने की थी। उसे 15 साल जेल की सजा सुनायी गई।”

    पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने 22 दिसंबर को हिज्बुल मुजाहिदीन के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों के पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस और सेना के एक संयुक्त दल ने आतंकवादियों के तीन साथियों अब्दुल रौफ मलिक, अल्ताफ अहमद पायर और रियाज अहमद लोन को गिरफ्तार किया।

  • पंजाबः कुत्तों का कहर, गली में बच्चे को बनाया शिकार, देखें CCTV

    पंजाबः कुत्तों का कहर, गली में बच्चे को बनाया शिकार, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले के न्यू सुंदर नगर में कुत्तों का कहर जारी है। देर रात कुत्तों के झुंड ने एक बच्चे को निशाना बना लिया। इस दौरान कुत्तों के झुंड ने बच्चे को कई जगह दांत मारे। बच्चे के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन इलाके के पूर्व सरपंच हरिओम घर से बाहर निकले और उन्होंने देखा कि बच्चे को कुत्तों के झुंड ने जमीन पर गिराया हुआ था। कुत्ते उसे नोच रहे थे। इस बीच हरिओम ने कुत्तों से बच्चे की जान बचाई। हरिओम ने बताया कि बच्चा घर से कोई सामान लेने के लिए निकला था। कुछ ही दूरी पर कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।

    बच्चे की हालत नाजुक है। कई जगह दांत लगे हैं। पूर्व सरंपच ने बच्चे का प्राथमिक उपचार करवा बच्चे को उसके परिजनों के पास पहुंचा दिया है, लेकिन वह अभी सहमा हुआ है। पूर्व सरपंच हरिओम ने बताया कि कुत्तों के हमले के बाद इलाका के बच्चों में भी डर का माहौल है। बच्चे घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं इलाके के अन्य लोगों ने बताया कि कई बार पहले भी ये कुत्ते लोगों को काटने का प्रयास कर चुके हैं।

    इस बाबत कई बार प्रशासन से गुहार भी लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकल रहा। उन्होंने मांग की कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए। ताकि बिना किसी डर के बच्चे गली मोहल्ले में खेल सके। इलाका निवासियों का कहना है कि आए दिन फीमेल डॉग बच्चों को जन्म दे रही हैं। इससे इलाके में कुत्तों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है। इलाके में कुत्तों की नसबंदी नहीं हो रही। आने वाले समय में ये इलाके के लोगों के लिए बड़ी समस्या है।

  • मनाली में हुआ बड़ा हादसा, बर्फ में स्किड हुई कार, 2 की मौत

    मनाली में हुआ बड़ा हादसा, बर्फ में स्किड हुई कार, 2 की मौत

    मनाली: हिमाचल प्रदेश के मनाली में कार हादसा हुआ है। बर्फ पर स्किड होने से एक गाड़ी हादसे का शिकार हुई है। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक शख्स घायल हैं। फिलहाल, पुलिस ने घायल को रेस्क्यू किया है और उसका मनाली अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    जानकारी के मुताबिक , यह घटना शनिवार सुबह की है। मनाली के साथ लगते नेहरु कुण्ड के समीप वाहन दुर्घटना का शिकार हुई है. सड़क पर बर्फ के बाद पानी जम गया था और इसी से गाड़ी स्किड होकर ब्यास नदी के किनारे पर गिर गई. घटना में दो युवकों की मौत हुई है, जबकि एक अन्य घायल है। तीन युवक लोकल बताए जा रहे हैं। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मनाली सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

    डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सड़क से गाड़ी स्किड हुई है और दो लोगों की मौत हुई है। घटना के दौरान दोनों युवक गाड़ी से छिटक गए और बाहर जाकर बड़े बड़े पत्थरों पर गिर गए। घटना स्थल के आसपास बर्फ भी गिरी हुई है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

  • गुरुद्वारे के बाहर दो पक्षों में खूनी झड़प, तलवारों और डंडों से हमला, देखें वीडियो

    गुरुद्वारे के बाहर दो पक्षों में खूनी झड़प, तलवारों और डंडों से हमला, देखें वीडियो

    सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में बीत दिन खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। दरअसल, नेशनल हाइवे 44 सोनीपत बड़खालसा गुरुद्वारा में शहीदी दिवस मनाने आए एक परिवार पर दिल्ली से आए बाइक सवार करीब 1 दर्जन हमलावरों ने लाठी और तलवारों से हमला कर दिया, इस हमले में पिता और पुत्र समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में एक युवक का हाथ अंगूठे के ऊपर से कट गया। एक के गर्दन पर तलवार लगी हैं। वहीं एक अन्य युवक के हाथों पर तलवार से वार किया गया है। सभी घायलों का इलाज सामान्य अस्पताल में जारी है।

    बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार के एक लड़के ने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट डाली थी। जिसके बाद उन पर ये हमला हुआ है, हालांकि वारदात की सूचना मिलने के बाद सोनीपत राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। सोनीपत के बड़खालसा स्थित गुरुद्वारे में गुरु गोविंद सिंह के शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर सिख समुदाय के लोग इकट्ठा हो रहे थे। तभी दिल्ली से एक दर्जन से ज्यादा युवक बाइकों पर सवार होकर गुरुद्वारे के बाहर पहुंचे। उन्होंने एक परिवार पर तलवार और लाठियों से हमला कर दिया।

    इस हमले में एक परिवार के पिता पुत्र समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार के युवक ने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट डाल दी थी। जिसके बाद दिल्ली में रहने वाले उनके रिश्तेदार इस पोस्ट से खफा थे। इसी वजह से उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित पक्ष के लोगों का कहना है कि कई महीने पहले सुभाष के लड़के ने कोई पोस्ट इंस्टाग्राम पर डाली थी। जिसको लेकर हमारे रिश्तेदार जो कि दिल्ली आदर्श नगर में रहते हैं, वो खफा थे। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच दिल्ली में भी झगड़ा हो गया था, लेकिन उस झगड़े में समझौता कर लिया गया। इसके बाद फिर से उनके रिश्तेदारों ने जानलेवा हमला किया। फिलहाल पुलिस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

  • नए साल के जश्न दोरान न करें ये काम, सज़ा के साथ लग सकता है जुर्माना !

    नए साल के जश्न दोरान न करें ये काम, सज़ा के साथ लग सकता है जुर्माना !

    नई दिल्ली: नया साल बस आने ही वाला है, नए साल में किसी भी तरह का हुड़दंग या दुर्घटना न हो, इसके लिए पुलिस भी तैयार है। 31 दिसंबर को दिल्ली में साढ़े 16 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इनके अलावा एक हजार से ज्यादा ट्रैफिक पुलिसकर्मी और 20 कंपनी फोर्स अलग-अलग इलाकों में रहेंगी। मुंबई पुलिस ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस को गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, गिरगाम चौपाटी बीच, जुहू बीच, बांद्रा बसस्टैंड समेत कई खास इलाकों में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसलिए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। शनिवार को सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां भी कैंसिल कर दी गईं हैं। इनके अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी जगह-जगह रहेंगे ताकि हुड़दंगियों की पहचान की जा सके।  पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 100 से ज्यादा जगहों पर चेकप्वॉइंट बनाए गए हैं, ताकि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को पकड़ा जा सके। उन्होंने ये भी चेतावनी दी कि अगर कोई रेव पार्टी या ड्रग्स लेते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। 

    लोग नए साल पर ज्यादा शराब पी लेते हैं और फिर गाड़ी भी चलाते हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाना न सिर्फ गैर-कानूनी है, बल्कि इससे जान का भी खतरा है। सड़क-परिवहन मंत्रालय की रिपोर्ट बताती है कि 2021 में देशभर में 4.12 लाख सड़क हादसों में करीब 1.54 लाख लोगों की मौत हुई थी। इसमें से 3 हजार 314 लोगों की मौत शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की हुई थी। अगर कोई व्यक्ति शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाता है तो पहली बार ऐसा करने पर 6 महीने की जेल या दो हजार रुपये जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है. जबकि, दूसरी बार ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर दो साल की जेल या तीन हजार रुपये जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है ।

    अगर आपके पास स्मॉल क्वांटीटी में ड्रग्स है तो एक साल की जेल या 10 हजार का जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है। अगर स्मॉल क्वांटीटी से ज्यादा लेकिन कमर्शियल क्वांटीटी से कम ड्रग्स पाया जाता है तो 10 साल की जेल और एक लाख रुपये तक के जुर्माने की सजा हो सकती है। वहीं, अगर कमर्शियल क्वांटीटी से ज्यादा ड्रग्स बरामद होता है तो 10 से 20 साल तक की कैद और दो लाख रुपये तक का जुर्माना लिया जाएगा। 

  • पंजाबः सुनार पर हथौड़ी से हमला कर गहने लूट फरार लुटेरे, देखें CCTV

    पंजाबः सुनार पर हथौड़ी से हमला कर गहने लूट फरार लुटेरे, देखें CCTV

    बरनालाः पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। आए दिन लुटेरे वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं अब बरनाला के तपा मंडी स्थित स्कूल रोड़ पर सुनार की दुकान को लुटेरों ने निशाना बनाया है। जहां लुटेरे सुनार की दुकान से गहने लूटकर फरार हो गए है। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे सुनार के पास सामान लेने आए दो लुटेरों में एक ने सुनार के सिर पर हथौड़ों से हमला कर दिया। वहीं दूसरा लुटेरा वहां से गहने लेकर फरार हो गया। 

    जानकारी के अनुसार स्कूल रोड पर स्थित वर्मा ज्वैलर्स के मालिक संदीप कुमार उर्फ सोनू से दो नौजवान जिनके मुंह ढके हुए थे आकर सोने के गहने देखने लगे गहने देखते हुए जब सुनार द्वारा उनका बिल बनाया जा रहा था तो उनमें से एक नौजवान ने अपने बैग में से हथौड़ी निकालकर सुनार के सिर पर मारने शुरू कर दी जिसमें सुनार के गंभीर चोटे आई। जिसके बाद सुनार ने दुकान से बाहर निकलकर शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों नौजवान सुनार को धक्का देकर वहां से भागने में कामयाब हो गए।

    आसपास पर स्थित दुकान द्वारा द्वारा जख्मी सुनार को तपा मंडी के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। वहां पर बड़ी गिनती में शहरवासी पहुंचे इन शहरवासियों में हुई इस घटना के बाद दहशत का माहौल पाया जा रहा था। इस घटना के थाना प्रभारी निर्मलजीत सिंह अपनी पुलिस पार्टी समेत पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे अपने कब्जे में ले लिए हैं और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के बाद व्यापार मंडल ने मंडल की हंगामी मीटिंग बुलाई है। और व्यापार मंडल द्वारा इस घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कल बजार बंद का फैसला लिया गया है।

  • जालंधरः नए साल के जश्न दौरान 800 पुलिसकर्मी होंगे तैनात, नो व्हीकल जोन होगा ये पॉश एरिया

    जालंधरः नए साल के जश्न दौरान 800 पुलिसकर्मी होंगे तैनात, नो व्हीकल जोन होगा ये पॉश एरिया

    जालंधर/वरुणः महानगर में न्यू ईयर के वेलकम के लिए आज युवाओं समेत हर कोई उत्साहित है। लेकिन इस सेलिब्रेशन को उत्पाती लोग खराब नहीं करें, इसके लिए पंजाब पुलिस ने भी पूरी कमर कस ली है। सभी जिलों के एसएसपी और सीपी ने सुरक्षा प्रबंधन पुख्ता किए हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर बाहरी सीमी से लेकर अंदरूनी क्षेत्रों तक नाकाबंदी, चेकिंग, पेट्रोलिंग और पीसीआर की मूवमेंट के लिए पूरी तैयारी की गई है। लॉ एंड ऑर्डर को कायम रखने के लिए सीपी डॉ. एस भूपति ने नए साल के जश्न को लेकर पुलिस टीम के साथ विशेष मीटिंग की।

    इस दौरान उन्होंने बताया कि नए साल के जश्न को लेकर 800 मुलाजिम तैनात किए जाएंगे। हंगामे को रोकने के लिए मॉडल टाउन मार्केट शनिवार रात 11 और पीपीआर मार्केट शाम 5 से लेकर देर रात 2 बजे तक नो व्हीकल जोन रहेगी, यानी दोनों बड़े बाजारों में किसी तरह के व्हीकल को जाने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान मॉडल टाउन के सब डिवीजन में वेपन को लेकर भी रोक लगाई गई है। किसी को भी हथियार लेकर आने की अनुमति नहीं है।

    वहीं नए साल की तैयारियों को लेकर मॉडल टाउन के एसीपी रणधीर सिंह ने कहा कि मॉडल टाउन को करीब 16 पॉइंट में बांटा गया है। इस दौरान देर रात 11 बजे से वाहनों पर वाहनों पर पाबंदी रहेंगी। उन्होंने कहा कि डीजीपी गौरव यादव के आदेशों के अनुसार हुल्लड़बाजी करने वालों पर पुलिस की पूरी सख्ती रहेगी। पुलिसकर्मी सड़कों पर एल्को सेंसर लेकर खड़े भी दिखाई देंगे। 

  • बस कार के भयानक हादसे दौरान चालक को आया अटैक, 9 की मौत

    बस कार के भयानक हादसे दौरान चालक को आया अटैक, 9 की मौत

    नवसारीः गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार सुबह एक फॉर्च्यूनर कार और बस की भीषण टक्कर हो गई। इसमें 9 की मौत हो गई। 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा इतना भयानक था कि घटना के बाद ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया, जिसका इलाज जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लग्जरी बस अहमदाबाद से वलसाड जा रही थी। घटना जिले के वेसवां गांव में हुई है।

    हादसे पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा- गुजरात के नवसारी में हुआ सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है। इस घटना में जिन लोगों ने अपने परिवारों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। स्थानीय प्रशासन घायलों का तत्काल इलाज करा रहा है। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

    वलसाड से भरूच एक फॉर्च्यूनर कार जा रही थी। अचानक ड्राइवर को झपकी आ गई। इसके बाद कार डिवाइडर से उछलकर दूसरी तरफ के ट्रैक पर बस से टकरा गई। मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई और 2 लोगों की मौत इलाज के दौरान हुई। हादसा इतना भयानक था कि घटना के बाद बस ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया है।

  • कपूरथलाः नवजात बच्ची का शव बरामद होने से मचा हड़कंप

    कपूरथलाः नवजात बच्ची का शव बरामद होने से मचा हड़कंप

    कपूरथलाः कांजली बेई में देर शाम नवजात बच्ची का शव तैरता हुआ मिला। जिसके बाद वहां पर लोगों में हड़कंप मचा गया और भीड़ जमा होनी शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना बाद पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि कांजली के पास जा रहे कुछ राहगीरों ने बेई में एक बच्चे का शव तैरता देखा। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।

    इसके बाद पुलिस हरकत में आई। एसपी डी हरविंदर सिंह ने नवजात बच्चे का शव मिलने की सूचना मिलने पर संबंधित पीसीआर टीम और संबंधित थाने को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दे दिया है। पीसीआर की टीम ने मौके पर पहुंचकर कांजीली बेई में तैर रहे नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • आज का राशिफल, 31 दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 31 दिसंबर 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। रुका हुआ धन मिलने से आपकी काफी मुश्किलें आसान होगी। संतान की समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से आप किसी छोटे-मोटे काम की योजना भी बनाएंगे। जो लोग किसी छोटे मोटे काम में हाथ आजमाना चाहते हैं, उनकी इच्छा भी आज पूरी हो सकती है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप किसी मकान, दुकान, भवन, फैक्ट्री आदि की खरीद फरोख्त की योजना बना रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आप किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति कर सकते हैं। आपको व्यवसाय मे कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लोगों के साथ आसानी से काम निकलवा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको दूसरों के खिलाफ कोई भड़का सकता है लेकिन सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें तो अच्छा है। 

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए आय के नवीन स्त्रोत दिलाने वाला रहेगा। आपको भाई बहनों के सहयोग से किसी नए काम को करने का मौका मिलेगा और आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना मिल सकती है। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए  आप कुछ नए आभूषण लेकर आ सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच चल रही अनबन समाप्त होगी। यदि आपको कोई बाहरी व्यक्ति कोई सलाह दे, तो उस पर ध्यान न दें। 

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने वाला रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं उनका ट्रांसफ़र हो सकता है। जो लोग आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी पुराने लेन-देन से आपको समस्या हो सकती है, इसलिए उसे समय रहते पूरा करें। आस पड़ोस में यदि कोई वाद-विवाद हो, तो आप उसमें ना पड़े, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। यदि आप कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। 

    सिंह राशिफल। आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी काम को लेकर अज्ञात भय सता सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और आपसे कुछ कामों को लेकर गलती भी हो सकती है। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने से आप थोड़ा व्याकुल रहेंगे। आप मित्रों के साथ मनोरंजन की यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको कुछ अपरिचित लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत राह दिखा सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें आज उन्हें जीत मिल सकती है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपको अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और यदि आप किसी मन की इच्छा को अपने पिताजी से साझा करेंगे, तो वह भी उसे पूरी अवश्य करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अत्याधिक काम मिलने से काम का बोझ बढ़ने से आप परेशान ना हो और उसे समय रहते पूरा करें। जीवनसाथी की सेहत में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो उसमें आज काफी हद तक सुधार होगा। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आज आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन फिर भी आपको घमंड नहीं करना है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि दिलाने वाला रहेगा। यदि धन प्राप्ति के मार्ग में जो बाधाएं आ रही थी वह आज दूर होंगी और आपको धन प्राप्ति का सुगम मार्ग प्राप्त होंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीददारी में  काफी धन व्यय कर सकते हैं। संतान के व्यवहार को लेकर आपको थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए आपको उन पर पूरी नजर बनाए रखनी होगी।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी से कोई भी काम करने से बचना होगा, नहीं तो उसमें आपके साथी रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। अपने कामों को दूसरों पर न टालें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। माता जी की सेहत में आज गिरावट आने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आज एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है।

    धनु राशिफल। आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग मन मुताबिक लाभ पाकर प्रसन्न रहेंगे। जल्दबाजी में किए गए कामों से आज आपको नुकसान हो सकता है। यदि आप बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो वह आज सफल होगी। परिवार में आपको वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने गलती से कार्यक्षेत्र में आपको समस्या हो सकती है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके घर परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलती दिख रही है।  आपके किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अपनी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को अपने मन में चल रही बातों को किसी के साथ साझा नहीं करें वरना कोई भी उसका लाभ उठा सकता है। आप किसी बड़े काम को करने की योजना बनाने में लगे रहेंगे।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। ये मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप अपनी शानो शौकत की वस्तुओं की खरीददारी भी करेंगे। आप मित्रों के साथ आज किसी पार्टी करने की योजना बना सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी निवेश न करें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए तनाव ग्रस्त रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में भी अपने कुछ कामों को लेकर चिंता बनी रहेगी।  आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कोई प्रिय वस्तु के खोने व चोरी हो सकती है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आपको वह जल्द ही मिल जाएगा।