Blog

  • कपूरथलाः 3 बहनों के साथ हुआ भयानक हादसा, घर में पसरा मातम

    कपूरथलाः 3 बहनों के साथ हुआ भयानक हादसा, घर में पसरा मातम

    कपूरथलाः जिले के गांव भीला के नजदीक आज सुबह धुंध के कारण एक एक्टिवा तथा ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें एक्टिवा सवार तीन बहनों में से एक की मौके पर ही मौत होने की सूचना मिली है एक्टिवा सवार तीनों महिलाओं को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला में लाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक अन्य की हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है।  

    जानकारी अनुसार गांव मेहमदवाल वासी तीन बहने अमनदीप कौर, कमलदीप कौर तथा पवनदीप कौर अपनी एक्टिवा पर ITC कंपनी में काम पर जा रही थी। धुंध के चलते गांव भीला के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्रक से उनकी एक्टिवा की भीषण टक्कर हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर एंबुलेंस की मदद से तीनों बहनों को सिविल अस्पताल कपूरथला के एमरजैंसी वार्ड में लाया गया। इस बात की पुष्टि 108 एंबुलेंस के EMT मनदीप सिंह तथा पायलट तरसेम सिंह ने भी की है। 

    एमरजैंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉ नवदीप सिंह ने अमनदीप कौर को मृत घोषित कर दिया। जबकि कमलदीप कौर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ तीसरी घायल महिला पवनदीप कौर का उपचार सिविल अस्पताल कपूरथला में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना कोतवाली की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा मृतक महिला अमनदीप कौर का शव सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

  • नया साल मनाने गए पंजाब के सैलानियों से साथ हुआ भयानक हादसा, 2 की मौत

    नया साल मनाने गए पंजाब के सैलानियों से साथ हुआ भयानक हादसा, 2 की मौत

    सोलनः नया साल मनाने के लिए घूमने गए टूरिस्टों की हाईवे से कार खाई में गिरने का मामला सामने आया है। इस दर्दनाक हादसे में 2 सैलानियों की मौत हुई है। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतक और घायल पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से नया साल मनाने के लिए शिमला आए थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस थाना परवाणू के अंतर्गत नेशनल हाईवे 5 पर TTR और कश्यप ढाबे के पास शनिवार सुबह हादसा हुआ। इनोवा गाड़ी नंबर PB23-AF6715 शिमला से पंजाब की ओर जा रही थी, जिसमे 6 लोग सवार थे। चालक ने अचानक एक तीखे मोड़ पर गाड़ी से नियंत्रण खो दिया व गाड़ी सड़क से नीचे गिर गई।

    हादसे में घायल कुंदन कुमार ने बताया की वह मंडी गोबिंदगढ़ में रवि सिंगला की दुकान पर काम करता है। 30 दिसंबर को दुकान बंद करने के बाद दुकान मालिक रवि सिंगला के साथ उनकी कार में घूमने के लिए हिमाचल आए थे। दुकान पर काम करने वाला रविन्द्र कुमार, चन्दन कुमार व राधे भी साथ आया था। गाड़ी दुकान मालिक रवि सिंगला ही चला रहे थे। हिमाचल में घूमने के बाद वह वापस मंडी गोबिन्दगढ़ जा रहे थे।

    कश्यप ढाबे के पास तीखा मोड़ होने के कारण रवि सिंगला ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरक खाई में गिर गई। हादसे मे रवि सिंगला उम्र 39 वर्ष निवासी मकान नंबर 230, विकासनगर मंडी गोबिंदगढ़, पंजाब और राधेश्याम उम्र 21 वर्ष निवासी खानपुर जिला समस्तीपुर बिहार की मौक़े पर ही मौत हो गई। घायल व्यक्तियों की पहचान कुन्दन कुमार, रविन्द्र कुमार, बलराम व चन्दन कुमार के तौर पर हुई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसे की पुष्टि परवाणू करते हुए थाना प्रभारी फूल चंद ने बताया कि सड़क हादसे की जांच की जा रही है। हादसे के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है। शवों को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया गया है।

  • पंजाबः इस गैंग ने उड़ाए पुलिस के होश, गिरफ्तार युवक ने किए बड़े खुलासे

    पंजाबः इस गैंग ने उड़ाए पुलिस के होश, गिरफ्तार युवक ने किए बड़े खुलासे

    मोहाली: गैंगस्टर लॉरैंस बिश्नोई और दविंद्र बंबीहा गैंग को लेकर पंजाब पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में दोनों गैंगस्टरों की ओर से सोशल मीडिया पर नई युवाओं की भर्ती को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की गई थी। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, चंडीगढ़ के सेक्टर-7 में स्थित एक नाइट क्लब के मालिक से 1 करोड़ की रंगदारी मांगने और उसे धमकाने के मामले पुलिस ने एक युवक को काबू किया है।

    पंजाब पुलिस के स्पैशल सेल ने 15 दिसम्बर को क्लब के बाहर फायरिंग करने के आरोप में हरियाणा के सिरसा से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया इसमें एक युवक महज 13 वर्ष का है। पुलिस ने इनसे हथियार भी बरामद किए हैं। इतना ही नहीं जांच में यह बात भी सामने आई है कि उक्त नाबालिग पर सिरसा में हुई एक हत्या में शामिल होने का भी आरोप है।

    युवक ने किया खुलासा, 60 किशोरों की हुई गैंग में भर्ती

    पंजाब पुलिस के स्पेशल सेल उक्त युवक से जब पूछताछ की तो युवक ने एक और बड़ा खुलासा किया है। युवक ने बताया कि उनसे संबंधित लॉरैंस बिश्नोई गैंग ने हरियाणा में लगभग 60 किशोरों को न केवल अपने पास भर्ती किया है बल्कि उन्हें बाकायदा हथियार भी उपलब्ध करवाए हैं। जिन्हें वे ऊपर से मिलने वाले आदेश के बाद आगे पहुंचाने का काम कर रहे हैं। 

    पंजाब पुलिस और दिल्ली स्पेशल सेल सहित अन्य एजेंसियों ने छेड़ी मुहिम

    पहले बंबीहा गैंग लॉरैंस गैंग पर नाबालिग युवाओं को पैसों के लालच में अपराध की दुनिया में घसीटने के आरोप लगाता था लेकिन जब से पंजाब पुलिस द्वारा दिल्ली स्पेशल सेल सहित अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर गैंगस्टरों के खिलाफ मुहिम छेड़ी गई है और जिसके परिणामस्वरूप कई नामी गैंगस्टर या तो मारे जा चुके हैं या फिर पकड़े जा चुके हैं तब से कम आयु के युवाओं को इस दलदल में घसीटने का खेल शुरू हुआ है।

    पैसों का लालच देकर नाबालिग युवाओं से करवाई जा रही वारदातें

    असल में गैंगस्टरों को इस बात का भलीभांति पता है कि नाबालिग के लिए कानून बेहद संवेदनशील है और उनसे दूसरे अपराधियों के बराबर न तो सख्ती से पूछताछ की जा सकती है और न सजा का प्रावधान है। इसी का लाभ उठाने के लिए गैंगस्टरों द्वारा नाबालिग युवाओं को पैसों का लालच देकर आपराधिक वारदातें करवाई जा रही हैं जो बड़ी चिंता का विषय है।

  • BJP को लेकर राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान, कही यह बातें

    BJP को लेकर राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान, कही यह बातें

    नई दिल्ली : कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी और आरएसएस मेरे लिए एक गुरू की तरह है, मुझे इन्होंने अच्छी तरह से ट्रेनिंग दी। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी जितना मेरे पर आक्रमण करते हैं, उतनी ही हमें पोजिशन इंप्रूव करने का मौका मिलता है। इसके लिए मैं इन्हें धन्यवाद देता हूं। राहुल गांधी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि वो थोड़ा और अग्रेसिविली अटैक करें तो इससे कांग्रेस पार्टी और मुझे फायदा होगा। एक प्रकार से मैं उनको अपना गुरू मानता हूं। एक प्रकार से वो हमें रास्ता दिखा रहे हैं कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। यात्रा की सुरक्षा में चूक से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा नेता और उनकी सुरक्षा से जुड़े विषय पर सरकार का अलग-अलग मापदंड हैं। राहुल ने कहा, “मेरा लक्ष्य देश को वैकल्पिक दृष्टिकोण देने का है।” उन्होंने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार की भ्रम वाली विदेश नीति है। 

    राहुल गांधी ने कहा कि उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सफल रही है और उनका लक्ष्य देश को एक नया दृष्टिकोण देने का है। दिल्ली में संवाददाताओं से राहुल ने कहा, “मुझे जमीन से जो जानकारी मिल रही है, उससे पता चलता है भाजपा के लिए अगले चुनाव में जीतना मुश्किल होगा… बड़े पैमाने पर सत्ता विरोधी माहौल है।” प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या आपको सर्दी नहीं लगती, इतनी ठंड में टी-शर्ट क्यों पहनी है। इसके जवाब में राहुल गांधी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि- आपने स्वेटर पहन रखा है, इसका मतलब ये नहीं कि सर्दी है, इसका मतलब है कि आप सर्दी से डरते हैं। मैं सर्दी से नहीं डरता हूं। मेरे  टी-शर्ट पहनने की असली वजह यह है कि मुझे अब तक ठंड नहीं लगी है। जब लगेगी तो स्वेटर पहनना शुरू कर दूंगा। 

    राहुल गांधी ने विपक्षी एकता के सवाल पर कहा कि ‘विपक्ष के नेता हमारे साथ खड़े हैं। इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन, हर पार्टी के अपने पॉलिटिकल कंपल्शन्स होते हैं। भारत जोड़ो यात्रा में किसी का नहीं आना, उन पर निर्भर करता है। इस यात्रा में सबका स्वागत है।’ अखिलेश, मायावती और अन्य अगर ‘मोहब्बत का हिंदुस्तान’ बनाना चाहते हैं और विचारधारा के बीच को जुड़ाव है, तो सभी लोग शामिल होंगे। 

  • जालंधरः SP इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत के घर छाई शोक की लहर

    जालंधरः SP इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत के घर छाई शोक की लहर

    जालंधर/वरुणः जालंधर के अर्बन एस्टेट में रहने वाले होशियारपुर के एसपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों को आज बड़ा झटका लगा है। दरअसल, मनप्रीत सिंह ढिल्लों की माता का आकस्मिक निधन हो गया है। ढिल्लों की माता का अंतिम संस्कार आज दोपहर 4 बजे जालंधर के मॉडल टाउन शमशानघाट में किया जाएगा।

  • पंजाबः डॉक्टर को मिली जान से मारने की धमकी

    पंजाबः डॉक्टर को मिली जान से मारने की धमकी

    लुधियानाः खन्ना के मालेरकोटला रोड चीमा चौक के पास स्थित एक अस्पताल के डॉक्टर को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक्टिवा पर सवार एक व्यक्ति अस्पताल के मेन गेट के बाहर एक पत्र छोड़ कर फरार हो गया। इस पत्र को जब डॉक्टर ने खोलकर देखा तो उसमें लिखा था कि अगर आप खुद को ठीक से और सुरक्षित देखना चाहते हैं तो 10 लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान करें। गेट के बाहर चिट्ठी फेंकने की घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    इस बारे में डॉक्टर और पुलिस ने मीडिया से दूरी बनाई रखी हुई है। लेकिन इस मामले को लेकर जब अस्पताल के एक कर्मचारी से बात की गई तो उन्होंने खुलासा किया कि पुलिस ने उन्हें अस्पताल का सिर्फ एक गेट खोलने को कहा था। इसके अलावा मरीजों की संख्या कम करने के भी निर्देश दिए हैं। फिलहाल इस घटना के बाद जहां डॉक्टर और उनका परिवार डरा हुआ है वहीं अस्पताल स्टाफ में भी डर का माहौल है।

  • फगवाड़ाः गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली का फ्लाईओवर पर हुआ हादसा, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली का फ्लाईओवर पर हुआ हादसा, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः शहर के फगवाड़ा-लुधियाना जीटी रोड पर ट्राली के क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। दरअसल, तहसील कॉन्प्लेक्स के सामने गन्ने से भरी ट्राली का संतुलन बिगड़ने से वह फ्लाईओवर की रेलिंग पर जा चढ़ी। इस हादसे में ट्रैक्टर के अगले पहिये टूट गए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में ट्रैक्टर ट्राली चालक बाल-बाल बच गया।

    ट्रैक्टर चालक की पहचान जसपाल पुत्र दलबीर सिंह वासी संगतपुर के रूप में हुई है। जसपाल ने बताया कि वह ट्राली को लेकर खन्ना शुगर मिल पर जा रहा था कि फगवाड़ा-लुधियाना जीटी रोड के फ्लाईओवर पर उसकी ट्रैक्टर ट्राली का सतुंलन बिगड़ गया, जिससे वह रेलिंग पर जा चढ़ी। ट्रैक्टर ट्राली को क्रेन की सहायता से रेलिंग से नीचे उतारा गया। 

  • भारतीय क्रिकेटर Rishabh Pant की इंजरी को लेकर आई बड़ी अपडेट

    भारतीय क्रिकेटर Rishabh Pant की इंजरी को लेकर आई बड़ी अपडेट

    उत्तरांखंडः भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार हुए कार हादसे के बाद फिलहाल अस्पताल में ही भर्ती हैं। पंत रुडकी में स्थित अपने घर जा रहे थे जब उनकी गाड़ी हाइवे के डिवाइडर से जाकर टकरा गई। पंत की जान पर तो खतरा नहीं है लेकिन उन्हें काफी गंभीर चोटें आई हैं। पंत के सिर, पीठ और पैरों में चोट आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। इन चोट के कारण ही पंत का अगले कुछ समय तक मैदान पर उतरा मुश्किल है।

    ऋषभ पंत ने हाल ही में बांग्लादेश के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेली थी। इस सीरीज में भारत ने क्लीन स्वीप किया था। पंत सीरीज के बाद पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मिलने दुबई पहुंचे थे। वहां से लौटकर वो अपने परिवार के पास जाना चाहते थे। हालांकि रास्ते में ही वो हादसे का शिकार हो गए। पंत की चोटें देखने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि वो लगभग तीन से छह महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो जाएंगे।

    पंत आईपीएल से भी हो सकते हैं बाहर

    पंत को श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज से बाहर रखा गया है क्योंकि उन्हें फरवरी में होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले एक कार्यक्रम के लिए एनसीए में शामिल होना है। हालांकि अब पंत के सभी प्लान फ्लॉप होते दिखाई दे रहे हैं। अगर पंत तीन महीने एक्शन से बाहर रहते हैं तो इसका साफ मतलब है कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के अलावा आईपीएल से भी बाहर हो सकते हैं। पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं।

    पंत की लिगामेंट सर्जरी है गंभीर

    पंत का इलाज कर रही मेडिकल टीम के एक सदस्य से टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ‘पंत की जांच डॉक्टर गौरव गुप्ता करने वाले हैं। पंत की हालत स्थिर है। उन्हें जानलेवा इंजरी नहीं हुई हैं। वो अपनी मां के साथ हैं।’उनकी चोट के बारे में बताते हुए एम्स ऋषिकेश के डॉक्टर कमर अजम ने बताया कि लिगामेंट इंजरी पंत की मुश्किलें बढ़ा देगी. उन्होंने कहा, ‘पंत को लिगामेंट इंजरी से रिकवर होने में कम से कम तीन से छह महीने लगेंगे। अगर यह इंजरी और गंभीर है तो उन्हें और ज्यादा समय भी लग सकता है।’

  • फगवाड़ाः नए वर्ष पर क्रिएटिव एज अकैडमी सतनामपुरा ने श्री गीता भवन मंदिर में आयोजित किया विशेष कार्यक्रम

    फगवाड़ाः नए वर्ष पर क्रिएटिव एज अकैडमी सतनामपुरा ने श्री गीता भवन मंदिर में आयोजित किया विशेष कार्यक्रम

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः श्री गीता भवन मंदिर कटहरा चौक के प्रबंधक पंडित देवी राम शर्मा के सानिध्य में चल रहे श्री गीता भवन कोचिंग सेंटर कटहरा चौक फगवाड़ा एवं क्रिएटिव एज अकैडमी सतनामपुरा फगवाड़ा द्वारा नववर्ष के आगमन पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज श्रीषा जैन ने नवकार मंत्र के द्वारा किया। उपरांत साक्षी ने बहुत ही सुंदर कविता सुना कर नववर्ष को अभिनंदन करने हेतु कहा उन्होंने कविता के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने और योग को घर-घर पहुंचाने का भी संदेश दिया।

    नेहा ने संबोधन में सभी छात्र छात्राओं को नववर्ष में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का आह्वान किया।  यासमीन ने एक नृत्य के द्वारा सभी का मन मोह लिया।  प्रियंका द्वारा सुनाई गई कविता भी बहुत ही ज्ञानवर्धक थी। राजवीर रमन और नम्रता ने एक सामूहिक नृत्य पेश किया। सुनीता द्वारा भी एक कविता सुनाई गई। मुस्कान द्वारा भी ज्ञानवर्धक भाषण दिया। तदोपरांत क्रिएटिव अकैडमी के कलाकारों सत्यम अकाश विशाली मुर्तजा हरलीन समीर ने  बेहद आकर्षक अंदाज में हवा में कलाबाजीया खाते हुए नृत्य पेश कर सभी का मन मोह लिया।

    सिया के नृत्य से समारोह का समापन हुआ। सभी प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार भी दिए गए। ऊंचा कार्यक्रम श्री गीता भवन कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर मदन मोहन खट्टर के निर्देशन में हुआ और मंच संचालन का कार्यभार आशीष गांधी ने बखूबी निभाया। इस मौके अध्यापिका वंशिका दीप्ति वंदना गोपी उपस्थित थी।

  • दूध से बनाया जा रहा साबुन, बढ़ रही डिमांड

    दूध से बनाया जा रहा साबुन, बढ़ रही डिमांड

    बाड़मेर: सरहदी बाड़मेर जिले की महिलाएं अब बकरी के दूध से साबुन तैयार कर रही हैं। यह साबुन त्वचा संबधी कई रोगों के इलाज में प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा ऑर्गेनिक गुणों के कारण त्वचा का रुखापन, ड्राई स्किन, डार्क स्पॉट को इस साबुन से ठीक किया जा सकता है। एक साबुन की कीमत करीब 150 रुपये है। पाकिस्तान की सीमा से लगते हरसाणी गांव की 29 महिलाएं ये साबुन बना रही हैं।

    पाकिस्तान की सीमा के सरहदी बाड़मेर जिले के सीमावर्ती हरसाणी गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वरोजगार से जुड़ी हैं। दावा किया जा रहा है कि ये साबुन कई बीमारियों को दूर करेगा। भारतीय स्टेट बैंक आरसेटी बाड़मेर और राजीविका बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में हरसानी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नवाचार, रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण, आजीविका सवर्धन के उद्देश्य से गोट मिल्क शॉप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। महज 6 दिन तक आयोजित होने वाली इस ट्रैनिंग के बाद अब महिलाएं घर बैठे ही बकरी के दूध से साबुन बना रही हैं। बकरी के दुध से नीम, डिटॉल व जामस्मिन के साबुन बनाए जा रहे है जोकि त्वचा सम्बंधी रोगों को दूर करेगा।

    प्रशिक्षण लेने आई हरसाणी की दरिया कंवर का कहना है कि बकरी के दूध से साबुन बनाने के लिए 6 दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जो कि बहुत आसान तरीका है और महिलाएं आराम से सीख रही है और अपना स्वरोजगार खोल सकती है। वही ममता का कहना है कि बकरी के दूध से साबुन बनाने की विधि बहुत ही सरल है इससे महिलाएं घर बैठे ही स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर हो रही है। 
    अलग-अलग फ्लेवर के साबुन

    जैसलमेर से आई मास्टर ट्रैनर सज्जन कंवर भाटी ने बताया कि जोधपुर से रॉ मेटेरियल लाकर महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। ढाई साबुन बेस में 200 ग्राम बकरी के दूध मिलाकर उसमें अलग अलग फ्लेवर यानी नीम, नींबू, जास्मिन, डिटॉल डालकर साबुन तैयार किया जाता है। एक साबुन 150 रुपये के हिसाब से बाजार में बेच सकते है। साथ ही इन औषधीय गुणों वाले साबुन की डिमांड बढ़ी है। 
    प्रोग्राम कॉर्डिनेटर गौतम पन्नू के मुताबिक आरसेटी शहर से सरहद तक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। हाल ही में हरसाणी गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बकरी के दूध से साबुन बनाना सीख रही है जो कि महिलाओं को न केवल आमदनी बढ़ाएगा बल्कि उनको नई पहचान भी दिलाएगा।