Blog

  • ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने इस पंजाबी युवक को पकड़ने के लिए रखा 10 लाख डॉलर का इनाम

    ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने इस पंजाबी युवक को पकड़ने के लिए रखा 10 लाख डॉलर का इनाम

    गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले एक शख्स पर ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने 10 लाख डॉलर का ईनाम रखा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस शख्स ने 4 साल पहले एक युवती का कत्ल किया था। इसी सिलसिले में पुलिस पिछले लगभग 4 सालों से उसे ढूंढ रही है लेकिन कोई सुराग न मिलने के कारण उस पर पुलिस ने ईनाम रखा है। पुलिस के अनुसार उसकी जानकारी देने वाले को 10 लाख डॉलर दिए जाएंगे।

    जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने क्वींसलैंड में 2018 में एक समुद्र तट पर 24 साल की ऑस्ट्रेलियाई युवती की कथित हत्या कर भारत भाग जाने वाले भारतीय चिकित्सा सहायक को पकड़ने में मदद के लिए सूचना देने वाले को 10 लाख डॉलर ईनाम देने की घोषणा की है। क्वींसलैंड पुलिस ने एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि टोया कॉर्डिंगली 21 अक्तूबर 2018 को केयन्स से 40 किलोमीटर दूर वांगेटी बीच पर अपने कुत्ते को घुमा रही थीं तभी उनकी हत्या कर दी गई। बयान के अनुसार इनिसफेल में कार्यरत मेल नर्स राजविंद्र सिंह (38) मामले में प्रमुख संदिग्ध है।

    जानकारी के अनुसार वह कॉर्डिगली की हत्या के दो दिन बाद आस्ट्रेलिया से चला गया और अपनी पत्नी तथा 3 बच्चों को यहीं छोड़ गया । क्वीन्सलैंड पुलिस अब उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस ने उसका पता बताने वाले को 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर देने की पेशकश की है। यह क्वींसलैंड पुलिस द्वारा अब तक के सबसे बड़े ईनाम की पेशकश है। एजैंसी की अधिकारी सोनिया स्मिथ ने कहा कि यह अनोखा ईनाम होगा। राजविंद्र सिंह मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर के बुट्टर कलां का रहने वाला है।

  • जालंधरः कल बंद रहेंगी मांस, शराब और तंबाकू की दुकानें, पढ़ें आदेश की कॉपी

    जालंधरः कल बंद रहेंगी मांस, शराब और तंबाकू की दुकानें, पढ़ें आदेश की कॉपी

    जालंधर/वरुणः दोआबा के केंद्रिय अस्थान गुरुद्वारा दीवान अस्थान सैंट्रल टाऊन की ओर सेसिंह सभाओं, धार्मिक संगठनों और अन्य समूह संगत के सहयोग के साथ कल 5 नवंबर को सजाए जा रहे नगर कीर्तन के रास्ते में आने वाली मास, शराब, तंबाकू आदि बेचने वाली दुकानें बंद रहेंगी। डिप्टी कमीश्नर जालंधर और पुलिस कमिश्नर जालंधर के दिशा निर्देशों के अनुसरा डीसीपी जगमोहन तेजा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि नगर कीर्तन के मार्ग पर सुरक्षा और बिना रुकावट पालकी निकालने के पुख्ता प्रबंध किए गए है।

    इससे पहले सिंह सिंह सभा के अध्यक्ष मोहन सिंह ढींडसा, परमिंदर सिंह दशमेश नगर, गुरमीत सिंह बिट्टू, मनदीप सिंह आदि ने पालकी साहिब की पवित्रता के लिए मार्ग पर इन दुकानों को बंद करने के लिए डीसीपी साहब को मांग पत्र भी सौंपा था।

  • आज का राशिफल, 04 नवंबर 2022

    आज का राशिफल, 04 नवंबर 2022

    मेष: वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

    वृष: पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें।

    मिथुन: बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा।
    कर्क: थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी।
    सिंह: विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है।
    कन्या: उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें।
    तुला: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।
    वृश्चिक: दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
    धनु: लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा। अधिक हंसी-मजाक करने से बचें।
    मकर: वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा।
    कुंभ: चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा।
    मीन: बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा।
  • पंजाब: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, मनकीरत औलख और दिलप्रीत सिंह ढिल्लों के बाद इस सिंगर से की NIA ने पूछताछ

    पंजाब: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, मनकीरत औलख और दिलप्रीत सिंह ढिल्लों के बाद इस सिंगर से की NIA ने पूछताछ

    चंडीगढ़: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले की जांच कर रही है। मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आए दिन पंजाब के मशहूर सिंगरों पर अपनी शक की सूईं घूम रही है। आज पंजाब की मशहूर सिंगर जैनी जोहल से NIA ने पूछताछ की है। सिंगर जेनी जोहल से एनआईए ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में लगभग 4 घंटे तक पूछताछ की है। NIA ने सिंगर का बयान दर्ज कर लिया है। बता दें कि बीते दिन केस में पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख और दिलप्रीत सिंह ढिल्लों के साथ दिल्ली मुख्यालय में 5 घंटे तक पूछताछ की थी । मनकीरत औलख और दिलप्रीत सिंह ढिल्लों पहले सिद्धू की मुंहबोली बहन अफसाना खान से भी काफी सवाल-जवाब किए जा चुके थे।
    इन सभी स्टार्स से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर भी सवाल पूछे गए। माना जा रहा है कि इन लोगों के नाम लॉरेंस से जुड़ते रहे हैं। वहीं अब सिद्धू मूसेवाला केस में एक और नया नाम शामिल हो गया है।

  • जालंधर में ही छिपा है आरोपी सोनू, पकड़ने के लिए बनी SIT 

    जालंधर में ही छिपा है आरोपी सोनू, पकड़ने के लिए बनी SIT 

    रुपयों के लिए सोनू ने गैंगस्टरों को किराए पर दी थी कोठी

    जालंधर (वरुण)। भोगपुर में विदेशी हथियारों के साथ गिरफ्तार किए गए गैंगस्टरों को एनआरआइ सोनू ढिल्लों ने रुपयों के लालच में पनाह दी थी। सोनू ने आरोपियों से जगह के बदले मोटी रकम ली थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि सोनू जानता था कि नहीं कि वो जिनको कोठी किराए पर दे रहा है, वो गैंगस्टर हैं या नहीं। एसएसपी ने आरोपित सोनू की तलाश में थाना मकसूदां के प्रभारी मंजीत सिंह के नेतृत्व में सिट बना दी है।

    पुलिस ने कोठी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपितों से मिलने के लिए कौन-कौन लोग आए थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनू जालंधर में ही कहीं छिपा है। सोनू की आखिरी लोकेशन जालंधर की ही निकली थी। सोनू की तलाश में कई संदिग्धों को भी राउंडअप भी किया गया है। गिरफ्तार किए गए गैंगस्टरों के संपर्क में सोनू के अलावा और भी लोग थे। उनको कोठी में खाना और शराब इत्यादि पहुंचाने का काम कई लोग कर रहे थे। उधर गिरफ्तार गैंगस्टरों के फरार साथी करतारपुर के विजय गिल उर्फ नंगल की तलाश में भी पुलिस छापेमारी कर रही है।

    गिरफ्तार गैंगस्टरों में से एक पंजाब पुलिस ने पूर्व कर्मी लवप्रीत उर्फ चीनी और मनप्रीत सिंह को दिल्ली स्पेशल सेल की टीम साथ ले गई है। दोनों के आतंकी कनेक्शन को खंगाल रही है। दिल्ली में इंटीलिजेंस विंग के हेडक्वार्टर पर आरपीजी अटैक में शामिल नाबालिग की हत्या करने की साजिश के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। बाकी तीन संदीप, संजीव, व गुरलीन जालंधर में ही है।

    आरोपियों के मोबाइल जब्त कर लिए और फारेंसिक जांच के लिए भेज दिए है। आरोपियों के मोबाइल से पुलिस के सामने कई राज खुल सकते हैं जिसके बाद पुलिस आरोपियों के और साथियों तक पहुंच सकती है। गिरफ्तार किए गए गैंगस्टरों ने जालंधर में पनाह ली थी ताकि अपने और साथियों तक हथियार सप्लाई किए जा सकें। पुलिस को यह भी आशंका है कि जिनको हथियार देने थे वो भी कहीं जालंधर में ही छिपे हुए हैं।

  • मामला पुलिस की छत्रछाया में थाईलैंड बैंकॉक के नजारों का….

    थाना 6 की पुलिस ने किया गोंगलुओं से मिट्टी झाड़ने का काम 

    प्रभारी ने कहा सब कुछ ठीक-ठाक, आपत्तिजनक मटेरियल नहीं मिला, 2 लोगों को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ा…?

    पुलिस ने स्पा सेंट्ररों के ना तो लाईसेंस चैक किए और ना ही स्टाफ की पुलिस वेरिफिकेशन

    जालंधर (वरुण)। स्पा सेंटरों में कथित तौर पर हो रहे अनैतिक कार्यो के बारे मीडिया में आए समाचारों के बाद थाना 6 की पुलिस ने कुछ स्पा केंद्रों में छापेमारी कर गोंगलुओ से मिट्टी झाड़ने की कोशिश की है। मीडिया में सुर्खियां बनने के बाद आनन-फानन में थाना-6 की पुलिस ने मॉडल टाउन क्षेत्र में स्थित स्वास्तिक, रेड ओर्चीड और थाई स्पा सेंटर में चैकिंग के नाम पर रेड करने का दावा किया है। मीडिया को जारी अपने बयान में एसएचओ सुखदेव सिंह ने कहा कि चेकिंग के दौरान उन्हें कोई आपत्तिजनक मैटेरियल नहीं मिला और उन्होंने यह भी दावा किया कि इन स्पा सेंट्रो में सब कुछ कानून के अनुसार ठीक-ठाक चल रहा है लेकिन मीडिया में दिए गए अपने ही बयान में एसएचओ सुखदेव सिंह का विरोधाभास तब हुआ जब उन्होंने कहा कि पूछताछ के लिए 2 व्यक्तियों को थाने लाया गया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। हालांकि थाना प्रभारी यह नहीं बता पाए कि पूछताछ के दौरान उन्होंने किस संबंध में प्रश्न किए और हिरासत में लिए गए व्यक्तियों ने क्या जवाब दिए और स्पा सेंटरो के ग्राहकों को आखिरकार पुलिस क्यों उठा लाई। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने वाली इस रेड ने कई सवाल पैदा कर दिए हैं।

    एनकाउंटर न्यूज़ ने जब एसएचओ सुखदेव सिंह से कुछ प्रश्न किए तो उन्होंने इस तरह जवाब दिए

    • पहला सवाल: हिरासत में लिए गए व्यक्तियों को क्यों पकड़ा और क्यों छोड़ा गया?
    • जवाब : वेरिफिकेशन के लिए पकड़ा था और पकड़ कर थाने लाकर छोड़ दिया।
    • दूसरा सवाल: क्या चेकिंग के दौरान स्पा सेंट्रो के लाइसेंस चेक किए?
    • जवाब: लाइसेंस चैक नहीं किए लेकिन सैंटर ठीक-ठाक चल रहे हैं।
    • तीसरा सवाल: स्पा सेंटर में आपत्तिजनक मैटेरियल किसे कह रहें हैँ जो नहीं मिला?
    • जवाब: आपत्तिजनक मैटेरियल की परिभाषा नहीं समझा पाए!
    • चौथा सवाल: क्या स्पा सेंटर में काम करने वाले स्टाफ की पीसीसी   (पुलिस वेरिफिकेशन) चैक की?
    • जवाब: नहीं
    • अब बड़ा सवाल यह उठता है कि अगर पुलिस ने रेड की और चेकिंग भी की तो बेसिक दस्तावेजों की चेकिंग करना क्यों भूल गए या फिर जान-बुझ कर  नहीं की?
  • जालंधरः चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 सदस्य काबू..

    जालंधरः चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 सदस्य काबू..

    जालंधर (वरुण)। थाना 2 की पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 व्यक्तियों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीरज, विशाल एवं करण के तौर पर हुई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की ग्रिलें बरामद की गई हैं। थाना-2 के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उक्त गिरोह गाजीगुल्ला गोपाल नगर और सोढ़ल एरिया में ज्यदातर वारदातों को अंजाम देता था। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान चोरी की वारदातों के और भी खुलासे हो सकते हैं।

  • पंजाबः 16 पटवारी-अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, पढ़ें सूची

    पंजाबः 16 पटवारी-अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, पढ़ें सूची

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने खनन के कार्य को मुख्य रूप से ध्यान में रखते हुए जल संसाधन विभाग के 16 पटवारी कलर्क और बेलदारों को अतिरिक्त प्रभार दिया है। देखें लिस्ट

  • पंजाबः विजीलैंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ ASI किया गिरफ्तार

    पंजाबः विजीलैंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ ASI किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान आज थाना सिटी संगरूर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) मनजीत सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया है।

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि दोषी एएस आई को प्रितपाल सिंह निवासी संगरूर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त पुलिस मुलाज़िम उसके दोस्त गुरपियार सिंह को धमकी देकर उसके खि़लाफ़ जबरन वसूली का केस दर्ज करने के लिए 20,000 रुपए रिश्वत देने की मांग कर रहा है।

    प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस शिकायत की पुष्टि करने के बाद, विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोषी को दो सरकारी गवाहों की मौजुदगी में 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि दोषी एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • Jalandhar: केक में कॉकरोच मिलने के बाद Pirates of Grill रेस्टोरेंट की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

    Jalandhar: केक में कॉकरोच मिलने के बाद Pirates of Grill रेस्टोरेंट की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): महानगर के गुरु नानक मिशन चौक स्थित पाइरेट्स ऑफ ग्रिल रेस्टोरेंट की आज गढ़शंकर से आए कुछ युवकों की बर्थडे पार्टी दौरान कॉकरोच मिलने के बाद मालिक रोहित सूरी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। केक से कॉकरोच मिलने के बाद हेल्थ विभाग के अधिकारी देर शाम रेस्टोरेंट में जांच के लिए पहुंचे। जांच दौरान एफएसओ रोबिन कश्यप, नेहा शर्मा, असिस्टेंट हेल्थ अधिकारी डॉक्टर हरजोत पाल सिंह और उनकी टीम रेस्टोरेंट से चॉकलेट केक के सैंपल भरकर ले गई है।

    बता दें कि बर्थडे पार्टी दौरान युवक ने केक ऑर्डर किया था। रेस्टोरेंट में ऑर्डर किए गए केक से कॉकरेच निकला। इस दौरान पीड़ित युवक ने रेस्टोरेंट के मालिक रोहित सूरी से इस लापरवाही की शिकायत की तो उन्होंने युवक को बिल माफ करने का न्यौता देकर मामला खत्म करने को कहा। जबकि युवक ने बिल की पेमेंट पहले ही कर दी थी। वीडियो में आप देख सकते है कि रेस्टोंरेंट मालिक द्वारा जब युवक बिल माफ करने के लिए नहीं मान रहा तो रेस्टोरेंट मालिक उसे कह रहा है कि क्या हम रेस्टोरेंट को बंद कर दे?