Blog

  • पंजाबः स्कूली छात्रों के दो गुटों में झड़प, पुलिस ने कब्जे में ली कृपाण और बेसबॉल 

    पंजाबः स्कूली छात्रों के दो गुटों में झड़प, पुलिस ने कब्जे में ली कृपाण और बेसबॉल 

    पटियाला: पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में हाल ही में नवजोत सिंह नाम एक युवक की यूनिवर्सिटी में हत्या कर दी गई थी। इस घटना के कुछ दिन बाद एक स्कूल में दो गुटों में टकराव होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कड़ावाला चौक पर बीएन खालसा स्कूल के छात्रों के 2 गुटों में टकराव हुआ है।

    छात्रों के हाथों में तलवारें और बेसबॉल थे, जोकि वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। बताया जा रहा है कि जब वहां मौजूद लोगों ने उन्हें खदेड़ा तो छात्र अपने हथियार वहीं छोड़कर वहां से भाग निकले। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हथियारों और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

  • पंजाबः व्यक्ति की गोली मारकर हत्या! जांच में जुटी पुलिस

    पंजाबः व्यक्ति की गोली मारकर हत्या! जांच में जुटी पुलिस

    लुधियानाः खन्ना में एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक 68 वर्षीय गिरजा प्रसाद की चाय के खोखे पर गोली मारी गई। गोली लगने से मजदूर की मौत हो गई। जहां पड़ोसी इसे कत्ल बता रहे हैं, वहीं पुलिस पोस्टमार्टम के बाद मौत के असली कारण का पता लगाने की बात कह रही है। मृतक गिरजा प्रसाद पुत्र सुनील ने बताया कि उसके पिता शेलर में काम करते थे और मां अनीता देवी चाय का खोखा लगाती है। देर रात में उसके पिता मां के पास बैठे थे और वह घर पर था। अचानक उसकी मां आई और चिल्लाई कि किसी ने उसके पिता को गोली मार दी।

    सुनील ने बताया कि जब वह बाहर आया तो देखा कि उसके पिता खून से लथपथ पड़े थे। पिता को जब सिविल अस्पताल लाया गया तो वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुनील के मुताबिक, उसकी मां ने एक शख्स को गोली मारकर भागते हुए देखा था। आसपास के लोगों ने भी कहा कि हत्या गोली मारकर की गई है। पुलिस वहां लगे कैमरों को देखकर हत्यारे की पहचान कर रही है। वहीं सिविल अस्पताल के डॉक्टर नवदीप जसल ने कहा कि माथे पर चोट के निशान हैं।

    मौत गोली से हो सकती है लेकिन शव परीक्षण के बिना यह पुष्टि नहीं की जा सकती कि यह गोली है। इस संबंध में जब खन्ना के डीएसपी करनैल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर हुई जांच में गोली लगने की बात सामने नहीं आई है और न ही डॉक्टर ने इसकी पुष्टि की है, बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारणों का पता चलेगा।

  • जालंधरः सोढल रोड पर महिला से फोन छीनकर भागे लुटेरे, देखें CCTV

    जालंधरः सोढल रोड पर महिला से फोन छीनकर भागे लुटेरे, देखें CCTV

    जालंधर/हर्ष कुमारः थाना 8 के अंतर्गत आते सोढल रोड पर दो अज्ञात बाइक सवार छपटमार एक औरत का मोबाइल छीन वहां से फरार हो गए। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए दादा कॉलोनी निवासी बलजीत कौर ने बताया कि उसकी बेटी ने बाहर से पैसे भेजे थे। जिसे निकालने के लिए वह सोढल में डायमंड वेस्टर्न यूनियन के ऑफिस में आई थी।

    पैसे निकालने के बाद जैसे ही वह घर वापिस जा रही थी कि दो अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति रॉन्ग साइड से आए और उसका मोबाइल छीनकर कर फरार हो गए। मोबाइल छीनने के दौरान पीड़ित महिला ने शोर मचाते हुए झपटमारो पीछा भी किया, लेकिन बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह भागने में सफल हो गए।

    घटना को लेकर पीड़ित बलजीत बलजीत ने पुलिस शिकायत दे दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे थाना 8 के एएसआई मनजीत सिंह मामले की जांच में जुट गए। उन्होंने कहा सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • CM पर टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार

    CM पर टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार

    कोलकाताः पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रवक्ता कौस्तव बागची को उनके आवास से सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कथित टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। बीते शुक्रवार को बागची के खिलाफ मुख्यमंत्री को लेकर कथित टिप्पणी के मामले में बुरतोला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। 

    अधिकारी ने बताया, ‘हमने कौस्तव बागची को उनके आवास से गिरफ्तार किया है। हमारे अधिकारी उनसे बात कर रहे हैं.’ कौस्तव बागची ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और सागरदिघी उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी पर व्यक्तिगत हमलों के लिए सीएम और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी की कथित तौर पर आलोचना की थी।

    गिरफ्तारी के बाद बागची को बुरतोला पुलिस थाने लाया गया। जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि बागची के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120(बी), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • पंजाबः पार्टी दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज में भिड़े छात्र, देखें CCTV

    पंजाबः पार्टी दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज में भिड़े छात्र, देखें CCTV

    खरड़ः पंजाब के खरड़ स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार की रात फ्रेशर पार्टी के दौरान छात्र आपस में भिड़ गए। इनमें से कुछ छात्र जम्मू-कश्मीर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मारपीट के दौरान दो छात्रों के जख्मी होने की सूचना है। इनमें से एक छात्र के सिर पर चोट लगी है। उसके साथी उसको एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए हैं। इस संबंध में थाना सदर खरड़ पुलिस ने मामला ध्यान में आने के बाद जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक कॉलेज में फ्रेशर पार्टी के दौरान दो-तीन विद्यार्थी बाहर से आ गए। इस दौरान एक विद्यार्थी ने पार्टी के दौरान कॉलेज के एक अध्यापक को कुछ कह दिया। इसके बाद पास में खड़े विद्यार्थियों ने यह बात सुन ली। उन्होंने उन विद्यार्थियों से उनके आईकार्ड के बारे में पूछा तो उन्होंने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद मारपीट में एक छात्र के सर पर चोट लग गई। मारपीट के बाद बाहर से आए छात्र वहां से चले गए। इसके कुछ देर बाद वे दोबारा आए और कॉलेज विद्यार्थियों के साथ दोबारा मारपीट की। इस दौरान एक अन्य विद्यार्थी घायल हो गया।

    उसे उसके दोस्तों ने पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इस संबंध में थाना प्रभारी भगतवीर सिंह ने बताया कि यह मामला ध्यान में आ गया है। फ्रेशर पार्टी के दौरान विद्यार्थियों के दो गुटों और बाहर से आए कुछ विद्यार्थियों में मारपीट हुई है। जख्मी छात्रों के बारे में अभी ज्यादा कुछ पता नहीं चला है। मामले में जो भी दोषी होगा, उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • सिविल अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में लगी आग, देखें तस्वीरें

    सिविल अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में लगी आग, देखें तस्वीरें

    हरियाणाः यमुनानगर का सिविल अस्पताल में बनाया गया चाइल्ड केयर वार्ड आग की लपटों में घिर गया। आग के समय 9 नवजात बच्चे दाखिल थे। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। निक्कू वार्ड में आग एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी। आग लगते ही वार्ड में मौजूद स्टाफ, सिविल अस्पताल चौकी के सभी कर्मचारी वार्ड में गए और शीशे तोड़कर सब बच्चों को सुरक्षित निकाला और ट्रामा सेंटर में शिफ्ट किया।

    मौके पर मौजूद बच्चों के घर वालों ने अपने स्तर पर वार्ड में मौजूद फायर किट से आग को बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और उसने आग को काबू पाया। जहां स्टाफ और पुलिस कर्मचारियों और बच्चों के घर वालों के सहयोग से बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

    प्रत्यक्षदर्शी अमित ने कहा कि निक्कू वार्ड में उस वक्त 9 नवजात बच्चे थे। मौके पर मौजूद बच्चों के घर वालों ने भी अपने स्तर पर वार्ड में मौजूद फायर किट से आग को बुझाने का प्रयास किया। जिला फायर ब्रिगेड अधिकारी प्रमोद दुग्गल ने बताया कि जैसे ही उन्हें अस्पताल में आग की सूचना मिली तुरंत अस्पताल के लिए गाड़ियां रवाना की गई और वहां आग पर काबू पाया गया।

  • पंजाब पुलिस चंडीगढ़ पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज करेगी केस, जाने मामला

    पंजाब पुलिस चंडीगढ़ पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज करेगी केस, जाने मामला

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब पुलिस अब चंडीगढ़ के पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने जा रही है। पंजाब पुलिस करीब 7 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करेगी। इन आरोपियों में सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर (अपराध शाखा के पूर्व प्रभारी) तक के अधिकारी शामिल हैं। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय पंजाब के डीजीपी चंडीगढ़ के एक डॉक्टर को अगवा करने और उसके मोबाइल लोकेशन रिकॉर्ड को नष्ट करने के आरोप में मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

    हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच चंडीगढ़ से बाहर करने का आदेश देते हुए डीजीपी पंजाब को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित करने के आदेश दिए हैं। साथ ही इस एसआईटी की अगुआई एसएसपी रैंक के अफसर से नीचे के अधिकारी से न करवाने को कहा है। दरअसल, चंडीगढ़ के जिन पुलिसकर्मियों पर आरोप हैं, उनमें कॉन्स्टेबल विकास हुड्डा, अनिल कुमार, अमितोज (बाद में एएसआई अजमेर) और क्राइम ब्रांच, यूटी के कॉन्स्टेबल सुभाष कुमार के अलावा इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों, सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार और सीनियर कॉन्स्टेबल नीरज शामिल हैं।

    दरअसल, हाईकोर्ट ने यह आदेश डॉक्टर मोहित धवन की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। याचिका के अनुसार डॉक्टर अपने एक मामले की सुनवाई के लिए 7 जनवरी 2022 की सुबह करीब 10:30 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत जा रहे थे, लेकिन वह मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित हो पाते, इससे पहले ही चार पुलिसकर्मियों कॉन्स्टेबल विकास हुड्डा, अनिल कुमार, अमितोज और क्राइम ब्रांच, चंडीगढ़ के कॉन्स्टेबल सुभाष कुमार द्वारा उन्हें अगवा कर लिया गया था।

  • दुल्हन को पॉलर जाना पड़ा भारी, दुल्हे ने शादी से किया इनकार

    दुल्हन को पॉलर जाना पड़ा भारी, दुल्हे ने शादी से किया इनकार

    कर्नाटक : कर्नाटक से एक एसी घटना सामने आई है जिसे जानकर आप भी हैरान है जाएंगे। हर कोई चाहता है की अपनी शादी में वह सबसे सुंदर लगे। शादी के पलों को यादगार बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर खिंची जाती हैं। तस्वीरों में अच्छा दिखने के लिए दुल्हन ब्राइडल मेकअप भी करवाती है। यह मामला कर्नाटक के हसन जिला स्थित अरासिकेरे गांव का है। दरअसल यहां एक दुल्हन को शादी के दिन ही ब्यूटी पॉलर जाना भारी पड़ गया। दुल्हन की हालत देखकर दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया।

    दुल्हन अपने कस्बे के ब्यूटी पार्लर गई थी। उसका इरादा अपना मेकओवर कराने का था। वहां पर उसने पहले चेहरे पर फाउंडेशन लगवाया। वह कुछ नया ट्राई करना चाहती थी। इसलिए फाउंडेशन के बाद उसने स्टीम लिया। स्टीम लेते ही उसका चेहरा जल गया और जगह-जगह से सूज गया।

    उधर दूल्हे ने जब लड़की के इस हाल के बारे में सुना तो उसने शादी से ही इंकार कर दिया। लोगों के बार-बार समझाने के बावजूद वह राजी नहीं हुआ और आखिरकार शादी टूट गई। वहीं, लड़की के घरवाले पहले तो उसे लेकर हॉस्पिटल गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद ब्यूटी पार्लर की मालकिन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

  • पंजाबः शराब की नीति में बदलाव करने की तैयारी में मान सरकार

    पंजाबः शराब की नीति में बदलाव करने की तैयारी में मान सरकार

    10 फीसदी तक घट सकते है दाम 

    चंडीगढ़ः दिल्ली में सीबीआई की शराब घोटाले पर जबरदस्त कार्रवाई से पंजाब के अधिकारी सकते में हैं और दिल्ली की तर्ज पर बनाई गई आबकारी नीति में बदलाव करने की तैयारियां की जा रही है। ऐसी उम्मीद है कि पंजाब सरकार आने वाले वित्त वर्ष की आबकारी नीति में एल-1 की प्रकिया में बदलाव कर सकती है। शराब पर एकाधिकार को खत्म करने के लिए अधिकारियों ने सरकार को प्रपोजल बनाकर दिया है। जैसे ही मौजूदा नीति में सुपर एल-1 धारक के पास ही कंपनियों की शराब बेचने का एकाधिकार है। प्रपोजल दिया गया है कि हरेक शराब फैक्टरी के लिए एक से अधिक डिस्ट्रिब्यूटर को लाइसेंस दिया जाए।

    पंजाब में सुपर एल-1 बनाने से शराब 10 फीसदी महंगी बिकी थी लेकिन दिल्ली में धरपकड़ के बाद पंजाब में नई पॉलिसी में सुपर एल-1 को खत्म करने का प्रपोजल अधिकारियों ने दिया है। जिससे शराब मार्केट में 10 फीसदी सस्ती मिल सकती है। इसके अलावा ठेकेदारों की तरफ से सरकार को एक प्रपोजल भेजा गया है कि 30-30 करोड़ के ग्रुप को खत्म किया जाए क्योंकि 30 करोड़ का ग्रुप लेना। किसी छोटे ठेकेदार के बस का नहीं है। क्योंकि कोटा खत्म कर ओपन शराब की खरीद होने से ठेकेदार घाटे में जा सकते हैं और पंजाब में छोटे प्लेयर सड़कों पर आ जायेंगे। हालांकि सरकार इस नियम को बदलने की पक्षधर नहीं है 

    पंजाब सरकार की तरफ से पिछले साल सुपर एल-1 की पॉलिसी बनाकर 9600 करोड़ का राजस्व शराब से एकत्रित करने की योजना बनाई थी और सरकार का राजस्व इसके करीब पहुंच रहा है। जनवरी तक 7200 करोड़ रुपये सरकार के पास आबकारी विभाग से आ चुका है। सत्ता पक्ष के नेताओं व सरकार के लिए राहत की बात यह है कि पिछले सालों के मुकाबले 3 हजार करोड़ का अधिक राजस्व पंजाब सरकार को मिलने की उम्मीद है।

    इसलिए सरकार दिल्ली की तर्ज पर बनायी गई पॉलिसी में अधिक बदलाव करने की पक्षधर नहीं है। मंथन किया जा रहा है कि शराब के ग्रुप 30-30 करोड़ के ही रहने दिये जाएं और सिर्फ एल-1 में बदलाव किया जाए। पंजाब के आबकारी व वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा का कहना है कि सूबे में 3 हजार करोड़ का अधिक राजस्व आबकारी विभाग में बढाने का श्रेय आप सरकार को जाता है। इसका मतलब है कि हमारी पॉलिसी अच्छी थी। हम इसी माह नई पॉलिसी लाने की तैयारी कर रहे हैं।

  • दर्दनाक सड़क हादसाः बचपन के 6 दोस्तों की एक साथ मौत

    दर्दनाक सड़क हादसाः बचपन के 6 दोस्तों की एक साथ मौत

    कैथलः हरियाणा में एक दिल दहला देने वाला हादसे की खबर सामने आई है। जिसमें बचपन के 6 दोस्तों की एक साथ दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने मृतको की पहचान करके उनके शवों को मोर्चरी में रखवा दिया।

    40 फीट गहरी खाई में जा गिरी कार

    दरअसल, यह भीषण हादसा कैथल जिले में हुआ। जहां उनकी स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में अचानक बेकाबू होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। राहगीरों ने किसी तरह उनको गाड़ी के नीचे से निकलकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। 

    सभी की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष थी

    हादसे में मारे जाने वाले 3 युवक हिसार जिले के गांव सूरेवाला के रहने वाले थे। जबकि बाकी 3 अलग-अलग गांव से थे। जानकारी के मुताबिक, यह दोस्त एक साथ कहीं टूर पर घूमने के लिए निकले थे। हालांक अभी इस बात का कोई पता नहीं है कि वह कहां से आ रहे थे। सभी युवकों की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष थी। वहीं इनमें से एक युवक की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी।

    5 लाश कारे के नीचे, तो एक डेड़ सौ फीट दूर पड़ी थी

    पुंडरी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जैसे ही हमको हादसे की सूचना मिली तो हमारी टीम मौके पर पहुंची। तो हमने देखा की एक स्कॉर्पियो बुरी तरह से खाई में पड़ी थी। उसके पूरी तरह से पर खच्चे उड़ गए थे। इसके अलावा उसके नीचे 5 लोग फंसे हुए थे। वहीं एक डेडबॉडी करीब डेड़ सौ फीट दूर पड़ी थी।