Blog

  • दिवाली से पहले सोने की कीमत में भारी गिरावट

    दिवाली से पहले सोने की कीमत में भारी गिरावट

    नई दिल्लीः भारत में इन दिनों त्योहारों का सीजन चल रहा है और अगले 20 दिन में हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली मनाया जाएगा। दिवाली के अवसर पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, बता दें कि त्योहार से पहले सोने-चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। आज भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को 999 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने की कीमत 51,317 रुपये हो गई है। इस तरह 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना, 448 रुपये सस्ता हो गया है।

    वहीं 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत 58 हजार से करीब आ गई है। इसके अलावा चांदी 2,121 रुपए की भारी गिरावट लेकर 59,725 प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पहले 61,846 प्रति किलो पर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,683.05 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी भी नुकसान के साथ 19.74 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

    वहीं, अगर सोने के उच्चतम दाम की बात करें तो मार्च में सोने का दाम 56,000 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था। सोने के उच्चतम दाम और आज के भाव पर गौर करें तो कीमत में लगभग 4375 रुपए का अंतर है। तो ये कहा जा सकता है कि दिवाली के मौके पर सोना खरीदना आपके बेहद लाभ दायक हो सकता है।

  • पंजाबः फर्जी एनकाउंटर मामले में अकाली नेता सहित 2 पुलिस कर्मचारियों को उम्र कैद

    पंजाबः फर्जी एनकाउंटर मामले में अकाली नेता सहित 2 पुलिस कर्मचारियों को उम्र कैद

    लुधियानाः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। जमालपुर इलाके की आहलुवालिया कॉलोनी में 2014 में 2 भाइयों की हत्या के मामले में लुधियाना कोर्ट में आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। बता दें कि इस हत्या को पुलिस ने एनकाउंटर दिखाने की कोशिश की थी। लेकिन अब यह एनकाउंटर फर्जी साबित हो गया है। इस मामले में आज लुधियाना कोर्ट ने अकाली नेता समेत 2 पुलिस कर्मचारियों को उम्र कैद की सजा सुनाई  हैं। सितंबर 2014 में 2 सगे भाइयों की हत्या मामले में एडिशनल सेशन जज राजकुमार की अदालत ने अकाली नेता और दो पुलिस मुलाजिमों को दोषी करार दिया था, जबकि एक व्यक्ति को बरी कर दिया गया है।

    तीनों को हत्या, आर्म्स एक्ट और साजिश रचने का दोषी पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, जमालपुर की आहलुवालिया कॉलोनी में सितंबर 2014 में माछीवाड़ा के बोहापुर गांव के रहने वाले 2 सगे भाइयों हरिंदर सिंह (23) और जतिंदर सिंह (25) को खन्ना पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर में मार दिया था। केस में अदालत ने अकाली नेता गुरजीत सिंह, कांस्टेबल यादविंदर सिंह और होमगार्ड जवान अजीत को दोषी करार दिया है। होमगार्ड जवान बलदेव सिंह को बरी किया है। आरोपियों अदालत ने जुर्माना भी लगाया है।

    बता दें कि बड़े-बड़े आरोपियों को पकड़ने के दावे करने वाली पंजाब पुलिस से एसएचओ और उसका रीडर आज तक पकड़ा नहीं जा रहा। मामले में आरोपी उस समय का एसएचओ मनजिंदर सिंह और उसका रीडर कांस्टेबल सुखबीर सिंह 7 साल से फरार हैं। बता दें कि दोनों भाइयों के पोस्टमॉर्टम में पता चला था कि गोलियां बहुत करीब से चली हैं। कहीं कोई एनकाउंटर वाली बात सामने नहीं आई थी। अधिकतर गोलियां शरीर के आरपार निकल गई थीं। सिविल अस्पताल में उस समय तैनात डॉ. सुरेश कौशल, डॉ. जसबीर कौर और डॉ. सीमा चोपड़ा ने जतिंदर और हरिंदर के शवों का पोस्टमॉर्टम किया था।

    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आया था कि हरिंदर को 3 गोलियां लगी थीं। दाईं ओर से चलाई एक गोली हरिंदर के शरीर के आर-पार हो गई थी, जबकि सीने पर चलाई गई गोली शरीर में ही धंसी रह गई। हरिंदर पर चलाई गई गोलियों में से एक उसकी बाजू में धंसी मिली। रिपोर्ट के अनुसार, जतिंदर को बहुत करीब से दो गोलियां मारी गईं। एक गोली सिर में मारी गई, जो गर्दन से पार निकल गई।

  • पंजाबः होटल में जुआ खेलते हुए 6 लोग गिरफ्तार

    पंजाबः होटल में जुआ खेलते हुए 6 लोग गिरफ्तार

    लुधियानाः जिलें के ब्राउन रोड स्थित होटल में जुआ खेल रहे 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना डिवीजन नंबर-3 के एएसआई परमजीत सिंह ने जुआ खेल रहे लोगों के कब्जे से 39,400 रुपये की नगदी और ताश की डिब्बी बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। आरोपियों की पहचान दशमेश नगर निवासी निरंजन सिंह, दुगरी रोड निवासी मदन लाल, दुगरी निवासी मदन गोपाल, अरविंदर सिंह, किचलू नगर निवासी हरीश कुमार तथा विश्वकर्मा कालोनी निवासी रमेश के रूप में हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपियों ने ब्राउन रोड स्थित होटल ब्राउन में खाना खाने के नाम पर एक कमरा बुक करा रखा है। मगर उस कमरे में खाना खाने की बजाय वो लोग ताश पर पैसे लगा कर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर वहां दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • पंजाबः सरपंच के पति व भतीजे पर अज्ञात व्यक्तियों ने चलाई गोलियां, हालत गंभीर 

    पंजाबः सरपंच के पति व भतीजे पर अज्ञात व्यक्तियों ने चलाई गोलियां, हालत गंभीर 

    अमृतसरः पंजाब में क्राइम की वारदाते थमने नाम नहीं ले रही। आए दिन राज्य में गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब पुलिस थाना मजीठा के अधीन आते गांव मौड़ हमजा में गोली चलने का मामला सामने आया है। गांव मौड़ हमजा के पास कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चलाई गई गोलियों से मौजूदा सरपंच का पति व भतीजा घायल हो गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मजीठा के अधीन आते गांव कोटला मझ्झा सिंह की मौजूदा सरपंच शरणजीत कौर के पति प्रताप सिंह पुत्र महिंदर सिंह अपने भतीजे अमरजीत सिंह के साथ कार में सवार होकर अपने गांव कोटला मझ्झा से मजीठा आ रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही दो कारों में सवार अज्ञात नौजवानों द्वारा उन पर एक दम गोलियां चला दी गई।

    फायरिंग के दौरान सरपंच के पति प्रताप सिंह और उनका भतीजा अमरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्रताप सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में थाना मजीठा। के एसएचओ मनमीतपाल सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर घायल व्यक्ति के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः छुट्टी दौरान स्कूली बच्चे को अगवा करने की कोशिश, मां की दिलेरी से अपहरणकर्ता काबू

    पंजाबः छुट्टी दौरान स्कूली बच्चे को अगवा करने की कोशिश, मां की दिलेरी से अपहरणकर्ता काबू

    लुधियानाः शहर के मल्हार रोड स्थित एक निजी स्कूल के बाहर से एक स्कूली बच्चे को अगवा करने के प्रयास को लोगों ने नाकाम कर दिया और अपहरणकर्ता को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल, हादसा महिला की सूझबूझ से अपहरण की वारदात टल गई। महिला के शोर मचाने पर जमा हुए लोगों ने चाकू के बल पर महिला व उसके बच्चे को अगवा करने आए आरोपी को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुलाई करने के बाद थाना डिवीजन नंबर पांच पुलिस के हवाले कर दिया गया।

    पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पंपकिन प्ले वे स्कूल के बाहर उद्यमी परिवार की महिला अपने बेटे को लेने पहुंची। बेटे को लेकर जैसे ही वह कार में सवार हुई उसी दौरान अपहरणकर्ता पीछे की सीट पर आ बैठा। उसने महिला के गले पर चाकू रखकर चलने के लिए कहा। महिला ने दिलेरी दिखाते हुए उसे झटका दिया और शोर मचाते हुए कार से नीचे उतर आई।

    मौके पर जमा हुए लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच पुलिस की जा रही है। इस बारे में कुछ समय बाद पुलिस अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनय सेठ के रूप में हुई है।

  • जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये जरूरी ख़बर, 15 तक हड़ताल पर गए 42 विभागों के सरकारी कर्मचारी

    जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये जरूरी ख़बर, 15 तक हड़ताल पर गए 42 विभागों के सरकारी कर्मचारी

    जालंधर/वरुणः अगर आप सरकारी का काम करवाने के लिए घर से निकल रहे है तो सावधान हो जाएं। क्यों कि आज से पूरे सप्ताह सरकारी विभागों में कामकाज बाधित रहेगा। जालंधर में करीब 42 विभागों के कर्मचारी सोमवार को कार्यालय के आगे बैठकर धरना प्रदर्शन करेंगे। मांगों को लेकर सरकारी विभागों के कर्मचारियों की संस्था ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने 10 से लेकर 15 अक्टूबर तक कलम छोड़ हड़ताल का एलान किया है। इसके चलते सभी सरकारी विभागों के कर्मचारी शुक्रवार तक हड़ताल पर रहेंगे।

    इसके बाद शनिवार तथा रविवार को सरकारी छुट्टी होने के चलते अब लोगों के काम अगले सोमवार को भी हो पाएंगे। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष सुखजीत सिंह, महासचिव तेजिंदर सिंह तथा अमनदीप सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने व कर्मचारियों की पदोन्नति सहित जायज मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से रोष जताया जा रहा है। बावजूद इसके सरकार ने कर्मचारियों की इस मांग को लेकर चुप्पी साधी हुई है।

    उन्होंने कहा कि रोष जताने की मुहिम के तहत ही बीते माह 28 व 29 सितंबर को भी कलम छोड़ हड़ताल की गई थी। सुबह 9 से लेकर 12 बजे तक कलम छोड़ हड़ताल में जिले भर के कर्मचारियों का समर्थन मिला था। इसके बाद सरकार ने उनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था‌। लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार की उदासीनता ने कर्मचारियों में रोष बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि जिले के 42 सरकारी विभागों के सभी कर्मचारी अपने विभागीय कार्यालय में धरना लगाकर रोष जताएंगे। अगर इस बार भी सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया और संघर्ष को और तेज किया जाएगा। 

  • पंजाबः अस्पताल से फरार गैंगस्टर को लेकर साथियों ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, पुलिस पर उठाए सवाल

    पंजाबः अस्पताल से फरार गैंगस्टर को लेकर साथियों ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, पुलिस पर उठाए सवाल

    चंडीगढ़ः पंजाब में गैंगस्टरों की ओर से आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कभी पुलिस को तो कभी एक-दूसरे को धमकियां दी जा रही है। वहीं आज फिर एक गैंगस्टर को लेकर उसके साथियों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। दरअसल, कुछ दिन पहले पटियाला में अस्पताल से फरार हुए खतरनाक गैंगस्टर और तस्कर अमरीक सिंह के साथी गैंगस्टर ने एक पोस्ट शेयर करके पुलिस पर सवाल उठाए गए है। लव हांगकांग नामक फेसबुक पर डाली एक पोस्ट में कहा गया है कि कुछ दिन पहले अमरीक पटियाला के राजिंदरा अस्पताल से फरार हो गया था।

    हमारे भाई के केस में पुलिस ने पहले 6 तारीख को बच्ची पटियाला को गिरफ्तार किया था, उसके बाद 7 तारीख को मनदीप मूंडापिंड को गोइंदवाल साहिब जेल से रिमांड पर लाया गया। इसके बाद पटियाला पुलिस ने आखिर में 8 तारीख को गांव काका कंडियाला जिला तरनतारन से हमारे 2 भाई मंदीप मसीह और अंकुश मसीह को पटियाला सीआईए स्टाफ से तरनतारन पुलिस ने मिलकर गिरफ्तार कर लिया पर पुलिस ने हमारे भाइयों को अभी तक पेश नहीं किया। हम उम्मीद करते हैं कि पुलिस सही कार्रवाई करेगी और कोई धक्का नहीं करेगी। 

  • पंजाबः इस इलाके में सरेआम बिक रहा नशा, नशेड़ी काबू, देखें विडियो

    पंजाबः इस इलाके में सरेआम बिक रहा नशा, नशेड़ी काबू, देखें विडियो

    अमृतसरः आऐ दिन पंजाब के लोग नशे के जाल में फंसते जा रहे हैं। हर रोज़ नशे में चूर लोगों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक ऐसी ही खबर अमृतसर के ईश्वर नगर इलाके से सामने आई है, यहां सरेआम नशा बिक रहा है। इलाके के लोगों ने नशा खरीद रहे लोगों को रंगे हाथों काबू कर लिया। इस दौरान नशेड़ियों द्वारा नशा बेचने वालों का नाम बताया गया। जानकारी के अनुसार मलका नाम की महिला का नाम इसमें सामने आ रहा है। गौरतलब है कि गत दिनों अमृतसर के मकबूलपुरा इलाके में नशे का टीका लगाते हुए एक महिला की वीडियों वायरल हुई थी। इसके बाद कई और ऐसे मामले भी इस इलाके से सामने आए थे।

  • पंजाबः गैंगस्टरों द्वारा फिरौती की मांग को लेकर भड़के दुकानदारों का विरोध प्रदर्शन, किया बाजार बंद

    पंजाबः गैंगस्टरों द्वारा फिरौती की मांग को लेकर भड़के दुकानदारों का विरोध प्रदर्शन, किया बाजार बंद

    बठिंडा : पंजाब में गैंगस्टरों की ओर से वीआईपी लोगों से फिरौती मांगने के मामले लगातार बढ़ रहे है। आए दिन गैंगस्टरों की ओर लोगों को धमकी भरे फोन आ रहे है और लाखों रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। वहीं ऐसा ही एक मामला तलवंडी साबो से सामने आया है। जहां दुकानदार से गैंगस्टरों के नाम लाखों रुपए की फिरौती मांगी गई। जिसके बाद गुस्से में आए शहर के दुकानदारों ने गैंगस्टरों द्वारा फिरौती की मांग के विरोध में निशान-ए-खालसा चौक पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है, जो कि आज शांतिपूर्वक ढंग से फिरौती की मांग को लेकर निशान-ए-खालसा चौक पर किया जाएगा। उधर, दुकानदारों के विरोध मार्च से पहले पुलिस ने बाजार में फ्लैग मार्च निकाला।

    पुलिस का कहना है कि उन्होंने इस मामले में गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्ना समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि शहर के एक नामी दुकानदार की दुकान पर कुछ युवकों ने नामी गैंगस्टर के नाम पर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी, जिसके बाद दुकानदार समुदाय ने बाजार बंद रखने का फैसला किया। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दुकानदारों ने यह भी दावा किया कि उनसे फिरौती की राशि वसूल की गई है। डीएएसपी गिल ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि किसी को भी शहर का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा और सभी दुकानदारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • होशियारपुरः पेशी दौरान कोर्ट से अपराधी फरार, पुलिस ने किया काबू

    होशियारपुरः पेशी दौरान कोर्ट से अपराधी फरार, पुलिस ने किया काबू

    होशियारपुरः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, आज कोर्ट में पेशी दौरान आरोपी से भाग जाने के बाद अदालत में अफरातफरी का माहौल बना गया। आरोपी को हत्या के एक मामले में कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। घटना के काफी समय बाद भी कोई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।