Blog

  • Punjab: 3 हमलावारों ने 2 Bike सवारों पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत

    Punjab: 3 हमलावारों ने 2 Bike सवारों पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत

    होशियारपुरः दसूहा में बाजवा गांव के पास हमलावारों ने 2 युवकों पर जानलेवा कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बाजवा गांव निवासी घायल दविंदर सिंह सत्ती ने बताया कि वह जेसीबी का काम करता है। ऐसे में वह जेसीबी ऑपरेटर कुलविंदर सिंह के साथ आज सुबह 9 बजे बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था।

    इसी दौरान बाजवा गांव के पास सड़क किनारे खड़े 3 युवकों ने हमें रोका और ऑपरेटर कुलवीर सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित दविंदर ने कहा कि जब उसने बीच बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। इस घटना में ऑपरेटर और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

    पीड़ित ने बताया कि लोगों की मदद से दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑपरेटर कुलवीर सिंह की मौत हो गई। कुलवीर सिंह के परिवार ने पुलिस से मांग की है कि जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab :  MLA गोगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Punjab : MLA गोगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    लुधियाना : विधान सभा समिति की विशेष बैठक बचत भवन में आयोजित की जा रही है। समिति की अगुवाही अध्यक्ष विधायक गुरप्रीत गोगी और डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी कर रहे है। बैठक में शहर के समस्त विधायक भी मौजूद है। विधायक गुरप्रीत गोगी ने कहा कि लुधियाना की बेहतरी के लिए बैठक की जा रही है।

    आज नगर निगम, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट, जंगलात विभाग, नहरी विभाग आदि के अधिकारियों को भी बुलाया गया है। विधायक गोगी ने कहा कि बुड्ढा दरिया का मौका भी आज देखा जाएगा। गोगी ने कहा कि विधानसभा समिति शहर के रुके विकास कार्यों पर मंथन करेगी। विकास कार्य किन कारणों से रुके है इसकी भी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

    जो विकास कार्य लगभग पूरे हो चुके है, उन्हें कब लोगों को अर्पित करना है। इस पर आज फैसला लिया जाएगा। गोगी ने कहा कि पूर्व सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का दावा है कि बुड्ढा दरिया की सफाई करवाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च हुए है, आज उसका भी हिसाब बनाया जाएगा कि पैसे बुड्ढा दरिया पर किन जगहों पर लगे है।

  • Punjab: दलिया के बंद पैकेट से निकला जहरीला कीड़ा, देखें वीडियो

    Punjab: दलिया के बंद पैकेट से निकला जहरीला कीड़ा, देखें वीडियो

    मोगाः धुरकोट रणसिंह के आंगनबाड़ी केंद्र में दलिया के पैकेट से कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद आंगनबाड़ी वर्करों में दहशत फैल गई। जानकारी अनुसार पंजाब सरकार की ओर से गर्भवती महिलाओं व बच्चों के लिए रोजाना पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की जाती है। इसी कड़ी के तहत जब स्टाफ ने दलिया बनाने के लिए पैकेट खोला तो उसमें एक जहरीला कीड़ा मिला।

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीबी चरणजीत कौर ने कहा कि वह रोजाना साफ-सफाई करके ही खाना बनाते हैं। आज भी जब दलिया बनाते समय साफ-सफाई कर रहे थे तो उसमें से कीड़ा मिला। उन्होंने कहा कि अगर गलती से दलिया बन जाता और बच्चे इसका सेवन कर लेते तो बड़ी लापरवाही हो सकती थी। इस संबंध में जब संबंधित अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया तो वह मामले से बचते नजर आए।

    बता दें कि यहां दलिया और अन्य सामग्री मार्कफेड से आती है, जिसे आगे ठेकेदारी व्यवस्था के तहत सप्लाई किया जाता है। इस संबंध में आंगनबाड़ी वर्करों के संगठन की नेता सरोज रानी छपरीवाला और गुरप्रीत कौर चुगावां ने कहा कि ऐसे लापरवाह व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए और 3 से 6 साल के बच्चों को वापस आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजा जाए।

  • Punjab: भीड़ भाड़ वाले बाजार में सुनार की दुकान पर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab: भीड़ भाड़ वाले बाजार में सुनार की दुकान पर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    बटालाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला बटाला के श्री हरगोबिंदपुर से सामने आया है। जहां भीड़ भरे बाजार में देस राज गोल्ड स्मिथ की दुकान पर बाइक सवार 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां चलाई गई। इस घटना के दौरान कोई जानी नुकसान होने की बात सामने नहीं आई है, लेकिन घटना कोल के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    हमलावारों द्वारा चलाई गई गोलियों से दुकान का शीशा टूट गया है। जिसके चलते दुकानदार का बचाव हो गया। वहीं हमलावार वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि उक्तो बाइक सवारों ने मुंह ढके हुए है। पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जल्द ही युवकों को काबू कर लिया जाएगा।

  • Punjab: बिजली-पानी से परेशान लोगों ने AAP विधायक के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab: बिजली-पानी से परेशान लोगों ने AAP विधायक के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के सलेम टाबरी खडूर चौक के लोगों ने आप विधायक मदन लाल बग्गा के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां के लोग पिछले 20 दिनों से बिजली-पानी की समस्या से परेशान हैं। जिसका हल ना होने पर इलाके के लोगों ने सड़क पर धरना दिया।

    बिजली-पानी से परेशान लोगों ने पहले मुख्य सड़क जाम कर पॉवरकाम कार्यालय का घेराव किया। मोहल्ले के विजय भास्कर नामक व्यक्ति ने बताया कि पिछले 20 दिनों से लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। मौके पर मौजूद महिलाओं ने कहा कि बिजली-पानी नहीं आने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। इस मामले को लेकर हम कई बार पॉवरकाम के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

    आदमी पार्टी के विधायक पर भड़ास निकालते हुए कहा कि वह दो बार विधायक के पास जा चुके हैं, लेकिन इस समस्या का कोई हल नहीं हुआ। बीच में एक-दो बार बिजली कर्मी पहुंचे, लेकिन वह तारें बदल कर चले जाते हैं। बाद मे फिर वही दिक्कत आ जाती है। जिसके चलते आज मजबूर होकर हमें घरों से बाहर निकल प्रदर्शन करना पड़ा है।

  • Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, देखें वीडियो

    Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, देखें वीडियो

    मोगा : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सरदार नगर से साधा वाली बस्ती की ओर जाते रास्ते में एक युवक का शव मिला है। युवक की उम्र 30-35 के करीब की बताई जा रही है। अभी तक युवक की पहचान नहीं हुई है, कि युवक कोन है और कहा का रहने वाला है। शव की पहचान के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटो के लिए रख दिया गया है। युवक की मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने बाद ही पता चलेगा । वही थाना मुखी प्रताप सिंह ने बताया की उनको समाज सेवा सोसाइटी का फोन आया था और वह मौके पर पहुंचे है। शव की पहचान के लिए पास के लोगों से जानकारी लेनी चाही तो कुछ भी पता नही चला। पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट के मुताबिक या अगर कोई पहचान का मिलता है तो उसके बयान लेकर कारवाई की जाएगी।
  • नहीं थम रहे Train हादसे, पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे, देखें वीडियो

    नहीं थम रहे Train हादसे, पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे, देखें वीडियो

    भुवनेश्वर : देश में लगातार ट्रेन हादसे के मामले सामने आ रहे है। कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश में 2 ट्रेन हादसे सामने आए थे। उसके बाद पश्चिम बंगाल में ट्रेन हादसे का मामला सामने आया था। वहीं आज ओडिशा में भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल भुवनेश्वर में आज सुबह एक मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए। मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों ने दी है।

    अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी के डिब्बों के पटरी से उतरने की घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे की टीमें ट्रैक बहाली के काम के लिए मौके पर पहुंच गई हैं। उन्होंने बताया कि मालगाड़ी के डिब्बे निचली लाइन पर बेपटरी हुए, इसलिए मध्य और ऊपरी लाइन पर ट्रेन परिचालन सुचारु है।

  • Jalandhar: चीनी मिल में लगने जा रहे CNG प्लांट को लेकर Congress MLA कोटली ने DC को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Jalandhar: चीनी मिल में लगने जा रहे CNG प्लांट को लेकर Congress MLA कोटली ने DC को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: किसान जत्थेबंदियों और इलाका निवासियों के साथ आज कांग्रेस आदमपुर से विधायक सुखविंदर कोटली डीसी दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने भोगपुर में चीनी मिल में लगाए जाने वाले सीएनजी प्लाट का विरोध किया। इस दौरान विधायक कोटली ने मिल में लगने वाले सीएनजी प्लाट को लेकर डीसी को चेतावनी दी है। कोटली ने कहा कि अगर यहां लगने वाले सीएनजी प्लाट को बंद नहीं करवाया गया तो वह धरना लगाने को मजबूर होंगे। इस दौरान विधायक कोटली ने कहा कि भोगपुर चीनी मिल में एक सीएनजी प्लाट लगने जा रहा है। ऐसे में आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली ने कहा कि उन्होंने नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन का पिछले दिनों स्टेटमेंट पढ़ा, जिसमें उन्होंने कहा कि जालंधर का कूड़ा है उसे भोगपुर मिल के अंदर ले जाकर उसे रिसाइकिल करके उससे सीएनजी गैस तैयार की जाएंगी।

    कोटली का कहना है कि इस प्रोजैक्ट को लेकर सरकार के साथ कोई भी समझौता नहीं हुआ है और ना ही कोई एमओआई साइन हुआ है। कोटली का आरोप है कि जालंधर नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन लोगों को गुमराह करके भोगपुर मिल में निजी सीएनजी कंपनी का कब्जा करवाना चाहते है। जिसके चलते आज उनके, किसान जत्थेबंदियों और इलाका निवासियों द्वारा डीसी साहिब को मांग पत्र दिया जा रहा है। उन्होंन कहा कि काफी दिनों से भोगपुर में इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। कोटली ने कहाकि उन्होंने खुद अधिकारियों से बात करनी चाही लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। कोटली ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि आज ही डीसी साहिब उनका मांग पत्र स्वीकार करें। इस दौरान वहां पर अवैध तरीके से चल रहे काम को बंद करवाया जाए।

    कोटली ने कहा कि अगर डीसी साहिब ने इस मामले में एक्शन नहीं लिया तो वह खुद वहां जाकर रुकवाने की हिम्मत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान अगर कोई अनहोनी घटना होती है तो इसके जिम्मेदार डीसी और सीएनजी प्लाट वाले होंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। कोटली ने कहा कि वह चाहते हैै कि इस मसले को मिल बैठकर सुलझाया जाए और डीसी साहिब दफ्तर में आकर उनका मांग पत्र स्वीकार करें। कोटली ने कहा कि फिर सुनने को मिलता है कि पार्टी के कुछ नेता राजनीतिक चमकाने के लिए यह काम कर रहे है।

  • इस जगह पर हर साल लगता है सांपों का मेला

    इस जगह पर हर साल लगता है सांपों का मेला

    समस्तीपुर: जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सैकड़ों की संख्या में लोग हाथ में सांप लिए बूढ़ी गंडक नदी के सिंघियाघाट पुल घाट पहुंचते हैं। यहां नदी में प्रवेश करने के बाद माता का नाम लेते हुए दर्जनों सांप निकालते है। इस दौरान नदी के घाट पर मौजूद भक्त नागराज और विषधर माता के नाम के जयकारे लगाते हैं। पूजा के बाद सांपों को जंगल में छोड़ दिया जाता है।

    यहां पर एक-दो नहीं बल्कि सैकड़ों सांपों से खेल रहे लोग दिखाई दे रहे हैं। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट में नागपंचमी पर हर साल सांपों का मेला लगता है। इस मेले में भगत के साथ-साथ बच्चे और युवा से लेकर बूढ़े तक गले में सांप लपेट कर खेलते करते नजर आते हैं। इसके लिए महीनों पहले से ही सांपों के पकड़ने का सिलसिला शुरू होता है जो नागपंचमी के दिन तक चलता है। वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि ये काम यहां के लोग हर साल करते हैं।

    ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर हर साल नागपंचमी पर विषहरी माता की पूजा की जाती है। यहां के लोगों के लिए सांपों से खेलना आम बात है। बता दें कि इस मेले को मिथिला का प्रसिद्ध मेला माना जाता है। यहां नाग देवता की पूजा की परम्परा सैकड़ों साल से चली आ रही है। यहां गहवरों में बिषहरा की पूजा होती है। महिलाएं अपने वंश वृद्धि की कामना को लेकर नागदेवता की विशेष पूजा करती हैं। मन्नत पूरी होने पर नागपंचमी के दिन गहवर में झाप और प्रसाद चढ़ाती है।

  • 7 जिलों से जुड़ेगा यह Expressway, 8 घंटे की यात्रा 3 घंटे में होगी पूरी

    7 जिलों से जुड़ेगा यह Expressway, 8 घंटे की यात्रा 3 घंटे में होगी पूरी

    पटनाः आम बजट के बाद पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बिहार के लिए सबसे बड़ी सौगात होगी। पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के बन जाने से मिथिलांचल कोसी, पूर्णियां और सीमांचल के करोड़ों लोगों को काफी लाभ होगा। यमुना और आगरा एक्सप्रेसवे के तर्ज पर अब पूर्णिया भी नए एक्सप्रेस वे से जुड़ने जा रहा है। विभागीय सूत्रों की माने तो पटना से पूर्णिया के बीच बनने वाले इस एक्सप्रेस वे की कुल लंबाई लगभग 275 किलोमीटर होगी, यानी अब पूर्णिया से पटना 3 घंटे में पहुंचा जा सकता है, जबकि अभी पटना जाने में 6 से 8 घंटे तक लग जाते हैं। वहीं दूरी की बात करें तो अभी पटना जाने में फोरलेन से 370 किलोमीटर और एनएच 31 से 310 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। पटना पूर्णिया एक्सप्रेस वे बनने से दूसरी की करीब 250 किलोमीटर रह जाएगी।

    यह एक्सप्रेस वे बिहार के सात जिलों से जुड़ेगा। जिसमें मुख्य रूप से पटना, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया शामिल है. यह एक्सप्रेस वे 6 लेन का होगा। इस एक्सप्रेस वे के साथ से सर्विस रोड भी गुजरेगी। सर्विस रोड के माध्यम से बीच-बीच में एक्सप्रेस वे से कनेक्ट होगा, ताकि अन्य रोड से चलने वाली गाड़ियां भी एक्सप्रेसवे पर चल सके। इस एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। एक्सप्रेसवे में 17 बड़े पुल और 6 आरओबी होंगे। पटना पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की बात करें तो इसका कुल बजट 12600 करोड़ रुपये है।